उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा. Haryana Uttam Beej Portal Apply करे मिनटों में।

उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा. Haryana Uttam Beej Portal Apply करे मिनटों में।

सम्पूर्ण जानकारी।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल ऑनलाइन आवेदन – Haryana Uttam Beej Portal Scheme .

उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा | Haryana Uttam Beej Portal in Hindi | उत्तम बीज पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन। | Haryana Uttam Beej Portal Application Form | हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल में लॉगिन की प्रक्रिया | Haryana Uttam Beej Portal Application Status |

इस तरह खरीद सकेंगे हरियाणा में उत्तम क्वालिटी के बीज जाने सरकार की नई योजना के बारें में। नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नए आर्टिकल के साथ। इस आर्टिकल में हम आपको उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। Haryana Uttam Beej Portal  हरियाणा सरकार के द्वारा समय समय पर किसानो की आमदनी बढ़ाने के लिए अनेकों योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने किसानो के द्वारा की जा रही खेती की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए इस उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा की शुरुआत की है।

जिस पर रजिस्ट्रेशन करके किसान अच्छी क्वालिटी के बीज प्राप्त कर सकते है और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते है। इस आर्टिकल के जरिये हम आपको Haryana Uttam Beej Portal Registration की पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप इस पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सके। इसके लिए आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा, तो चलिए शुरू करते है।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल योजना क्या है? –

Haryana Me Uttam Beej Portal की शुरुआत हरियाणा सरकार के द्वारा की गयी है। किसान इस पोर्टल के जरिये खेती के लिए बीज का ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके बाद उन सभी किसानो को उत्तम किस्म के बीज उपलब्ध कराये जायेगे। इस पोर्टल के जरिये एक बीज उत्पादन कार्यक्रम का संचालन भी किया जा रहा है। जिसके तहत खेती करनी योग्य बीज की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।

उत्तम बीज पोर्टल का लाभ वे ही किसान ले सकते है जिन किसानो ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा रखा है। इस योजना के माध्यम से खेती की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा और किसानो का जीवन भी सुधर सकेगा। उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा से किसानो की आय में भी बढ़ोतरी हो सकेगी। जिससे किसान सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगे और अच्छे से अपना जीवन यापन भी कर सकेंगे।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल के बारें में जानकारी।

आर्टिकल का नामहरियाणा उत्तम बीज पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
साल—-
राज्य का नामHaryana
पोर्टल लॉन्च30 अक्टूबर 2021
पोर्टल का नामहरियाणा उत्तम बीज पोर्टल
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट लिंकuttambeej.haryana.gov.in

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल योजना का उद्देश्य।

उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा का उद्देश्य यह है की किसानो को दुगनी पैदावार देने वाले अच्छी क्वालिटी और उच्च गुणवत्ता के बीज मुहैया करवाना है। इससे न केवल खेती की गुणवत्ता में सुधार हो पायेगा साथ ही किसान अधिक पैदावार प्राप्त कर सकेंगे। जिससे किसान अपनी अतिरिक्त फसल को बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते है। किसान इस योजना के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे तथा सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बन सकेंगे और इसके साथ ही किसानो के जीवन में सुधार हो पायेगा। इन सब के अलावा हरियाणा सरकार एक बीज उत्पादन कार्यक्रम का संचालन भी कर रही है।

Haryana Me Uttam Beej Portal Yojana के लाभ।

उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा के क्या लाभ है इन लाभों का वर्णन इस प्रकार है।

  • हरियाणा राज्य में रहने वाले किसानो के हित के लिए हरियाणा सरकार ने उत्तम बीज पोर्टल की शुरुआत की है।
  • किसान इस पोर्टल पर अपना निशुल्क पंजीकरण करवा सकते है।
  • इसके बाद ही किसानो को अच्छी क्वालिटी के बीज खेती करने के लिए प्रदान किये जायेगे ।
  • हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल पर जो किसान पंजीकरण करवाएंगे उन्हीं को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
  • जो पारदर्शी तरिके से किसानो को अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाती है वे प्राइवेट और सरकारी एजेंसिया भी इस बीज उत्पादक से जुड़ेगी।
  • हरियाणा राज्य में रहने वाले लाखो किसानो को इस योजना के जरिये लाभ पहुंच पायेगा।
  • इस पोर्टल से किसानो को नकली बीज नहीं मिलेंगे, जिससे किसानो को खेती की कम उत्पादन जैसी समस्या ख़त्म हो जाएगी।
  • इस सुविधा से किसानो का जीवन स्तर सुधर जायेगा। हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे।
  • किसान इस पोर्टल से खेती की अच्छी पैदावार करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे।
  • इस उत्तम बीज पोर्टल को हरियाणा परिवार पहचान पत्र व मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से लिंक कर दिया गया। जिससे फर्जीवाडा बंद होगा।

उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा की मुख्य विशेषताएं क्या है? 

  • जो किसान उत्तम किस्म के बीज प्राप्त करना चाहता है तो उस किसान का इस पोर्टल पर आवेदन करना जरूरी है।
  • लाभ लेने वाले किसानो को खेती करने के लिए उत्तम गुणवत्ता के बीज प्रदान करना।
  • हरियाणा सरकार एक बीज उत्पादन कार्यक्रम का संचालन भी कर रही है।
  • बीजों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करना।
  • किसानो को नकली और उत्तम किस्म के बीजो के बारे में जानकारी प्रदान करवाना। इससे किसान अच्छे बीज का उपयोग कर सकेंगे।

उत्तम बीज पोर्टल हरियाणा पर ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पात्रता।

Haryana Uttam Beej Portal Registration करने के लिए आपके पास निम्न पात्रता का होना जरूरी है तभी आप आवेदन करने के पात्र होंगे।

  • आवेदक कर्ता  हरियाणा राज्य का मूल स्थायी निवासी होना चाहिए|
  • आवेदक कर्ता किसान होना चाहिए| व साथ ही परिवार पहचान पत्र व मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
  • आवेदक के पास हरियाणा का स्थायी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक के पास सारे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

Haryana Uttam Beej Portal Registration के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट। 

आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना जरूरी है जिनका वर्णन इस प्रकार है।

  • आधार कार्ड।
  • स्थायी प्रमाण पत्र।
  • ईमेल आईडी।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • जमीन के दस्तावेज।
  • मोबाइल नम्वर।
  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र।
  • फॅमिली आईडी।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Uttam beej portal registration.

अगर आप हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करने के प्रोसेस को जानना होगा। तभी आप Online आवेदन कर सकते है तो चलिए शुरू करते है।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट uttambeej.haryana पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आ जायेगा। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
  • आपको वेबसाइट के होम पेज में तीन विकल्प मिलेंगे।
  • एक विकल्प में आपको “बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करे” वाला विकल्प दिखाई देगा उसी विकल्प पर आपको क्लिक करना है।

हरियाणा अच्छी किस्म के बीजों के लिए उत्तम बीज पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

  • इसके पश्चात अब आपके सामने फिर से एक नया पेज आ जायेगा।
  • इस पेज में आपके सामने “बीज उत्पादक का वर्ग चुनिये” का विकल्प आएगा।
  • जिसमे आपको चित्र में दिखाए अनुसार पेज में अपने अनुसार जहाँ से बीज खरीदना उस कंपनी को सलेक्ट करना है। ।

"बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करे"

  • यह सब सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने मोबाइल नंबर और  फ़ैमिली आईडी  दर्ज करने का ऑप्शन आजाएगा।
  • जिसमे आपको मोबाइल नंबर अथवा फ़ैमिली आईडी में से किसी एक को दर्ज करके यहाँ दिए गए “खोजे” बटन पे क्लिक करना है।
  •  इसके बाद आपके सामने “हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल एप्लीकेशन फॉर्म” खुलकर आ जायेगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में खेती, बीज व किसान से संबंधित जितनी भी जानकारी पूछी गयी है उसको ध्यान से भरे और साथ ही आवश्यक डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर दे।
  • जब आप फॉर्म में सारी जानकारियां भर दे तो लास्ट में आपको अपनी सभी जानकारी अच्छे से चेक कर  लेनी है उसके बाद आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आपका हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल पर बीज के लिए रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल पर लॉगिन किस प्रकार करे? |  How to login to Uttam Beej Portal?

उत्तम बीज पोर्टल पर लॉगिन किस प्रकार करे? |  How to login to Uttam Beej Portal?

  • सर्वप्रथम आवेदनकर्ता को Haryana Uttam Beej Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा। जिसमे आपको लॉगिन सेक्शन में जाना है। जैसा चित्र में दिखाया गया है।
  • अब आपको सबसे पहले Enter User Name वाले विकल्प में User Name दर्ज करना है।
  • इसके बाद नेक्स्ट ऑप्शन Enter Password के अंदर Password दर्ज करना है।
  • और फिर निचे दिए गए Login के विकल्प पर क्लीक करना है।
  • इस प्रकार आप हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल पर Login हो जायेगे।

Haryana Uttam Beej Portal Registration Status चेक करने की प्रक्रिया।

हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल पर बीज आवेदन की स्थिति ट्रैक करने के लिए आपको निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सर्वप्रथम उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन पर जिन किसानों ने बीज के लिए आवेदन किया है उन्हें uttambeej.haryana.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने पर आपको होम पेज पर ही “अपने बीज आवेदन की स्थिति जानने के लिए यहाँ क्लिक करें” का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। जैसा की चित्र में दिखाया गया है।
Haryana Uttam Beej Portal आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया।
  • इस पेज के अंदर आपको बीज आवेदन करने के बाद जो टिकेट नंबर मिले थे वह दर्ज करने है।
  • और फिर मोबाइल न. अथवा फ़ैमिली आईडी. में से कोई एक दर्ज करके “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Haryana Uttam Beej Portal Registation Status की स्थिति आपके सामने खुल जायेगी।

उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन हरियाणा के लिए हेल्पलाइन नंबर।

हरियाणा सरकार ने उत्तम बीज पोर्टल रजिस्ट्रेशन से संबंधित समस्या के समाधान हेतु किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करवा रखे जिसके तहत राज्य के किसान खेती से संबंधित जैसे खाद्य, बीज, कृषि ऋण व सिचांई से सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। टोल फ्री नंबर :- 1800-180-2117, 1800-180-2060.

निष्कर्ष:-

हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन हरियाणा उत्तम बीज पोर्टल आवेदन कैसे करें के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है। इस लेख में आपको हमने सारी जानकारी उपलब्ध कराई है ताकि Uttam Beej Portal Haryana Apply Online  सके और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। आपको हमारे द्वारा बताई गयी जानकारी कैसी लगी कमेंट बॉक्स में जरूर बताएगा। धन्यवाद।

Read More:-

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 3 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।