डूरियन फल के फायदे, औषधीय गुण व नुकसान। Best Durian Fruit In Hindi.

डूरियन फल के फायदे, औषधीय गुण व नुकसान।

सम्पूर्ण जानकारी।

सेहत के लिए डूरियन फल के फायदे, नुकसान व औषधीय लाभ – Durian Fruits Health Benefits.

डूरियन फल के फायदे और नुकसान | Best Durian Fruits In Hindi |  Durian Fruits Health Benefits in Hindi | Durian Khane ke Fayde or Nuksan.| डूरियन फल खाने के फायदे | डूरियन फल खाने के नुकसान | डूरियन फल के उपयोग | Durian Tree Ke Fayde | डूरियन फल के फायदे व लाभ। | 

Durian Benefits Eating in Hindi  नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको ड्यूरियन फ्रूट के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। ड्यूरियन फ्रूट एक ऐसा फ्रूट है जो अपने स्वाद और न्यूट्रिशनल वेल्यू के कारण पहचाना जाता है ड्यूरियन फल दिखने में कटहल के जैसा दिखाई देता है ड्यूरियन फल की पत्तिया, छाल, जड़े व तने का उपयोग दवाइया बनाने में किया जाता है।  ड्यूरियन फल क्या है ड्यूरियन फल (Durian Fruit ) के फायदे और नुकसान, पौष्टिक तत्व और अन्य उपयोगो के बारे में हम आपको इस लेख के माध्यम से बतायेगे, इसलिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े.

ड्यूरियन फल क्या है? – What is durian fruit?

ड्यूरियन एक तरह का फ्रूट ही होता है।  यह फल पाइनएप्पल एवं कटहल की तरह ही दिखाई देता है। इंडोनेशिया में ड्यूरियन फल को फलो का राजा भी कहा जाता है। इस फल के आकार की बात करे तो यह गोल व संकरे आकार का फल होता है जो की लगभग 12 से 14 इंच लंबा एवं 6 इंच चौड़ा होता है। इस फल का वजन 1Kg से लेकर 3Kg तक हो सकता है। इसकी बाहरी त्वचा कटहल की तरह नुकीली और कांटेदार होती  है आसपास से यह खुदरा होता है यह फल अंदर से लाल व पीले गूदे का होता है। ड्यूरियन फल खाने में मीठे होते है।

ड्यूरियन फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व।- Nutrients found in durian fruit.

ड्यूरियन फ्रूट में मिनरल्स, विटामिन, प्रोटीन और भी बहुत सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते है जिनका वर्णन हम आपको बताने जा रहे है। इस फ्रूट में सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते है इन सब के अलावा ड्यूरियन फल में विटामिन-बी 6 और विटामिन-ए विटामिन-सी और फोलिक एसिड भी पाया जाता है। इसके साथ साथ इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, नियासिन, आयरन, मैग्नीशियम व पानी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

ड्यूरियन फल खाने के फायदे। 

ड्यूरियन फल खाने के बहुत सारे फायदे है यह शरीर की अनेको बीमारियों को दूर करता है। इस फल की जड़,पत्तिया छाल और तना सभी का चिकित्सा दवाईयों में उपयोग किया जाता है। ड्यूरियन फल के फायदों को वर्णन निम्नलिखित प्रकार से है।

1. हड्डियों को मजबूत रखे ड्यूरियन फ्रूट  फायदे। – Durian fruit benefits to keep bones strong.

ड्यूरियन फल खाने से शरीर में पोटैशियम की कमी दूर हो जाती है क्योकि ड्यूरियन फल को पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है लेकिन कैल्शियम की कमी होती है परन्तु हड्डियां को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी है।  परन्तु पोटाशियम शरीर में होने की वजह से ही हमारा शरीर कैल्शियम ज्यादा से ज्यादा ग्रहण कर पाता है। साथ ही पोटैशियम शरीर में कैल्शियम के वितरण और जमाव पर भी अपना नियंत्रण करता है। जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती है।

 2. पाचन क्रिया को सुधारे ड्यूरियन फ्रूट के उपयोग। – uses of durian fruit to improve digestion.

ड्यूरियन फल में फाइबर का अच्छा स्त्रोत पाया जाता है जिस कारण से पाचन क्रिया ठीक रहती है। फाइबर अघुलनशील तत्व है। जो दस्त को कंट्रोल करने में हमारी भरपूर सहायता करता है। फाइबर शरीर की आंतो को साफ एवं स्वस्थ रखता है। यह फल कब्ज की समस्या को रोकता है। ड्यूरियन फल शरीर में गैस की समस्या नहीं होने देता है। खाना पचाने में भी यह फल बहुत ही मददगार है।

3. डिप्रेशन को दूर करने में मदद करे डूरियन फ्रूट के फायदे। – Benefits of durian fruit help to overcome depression

ड्यूरियन फल में ट्रिप्टोफैन नामक एमीनो एसीड पाया जाता है, इन सबके अलावा यह ट्रिप्टोफैन सप्लीमेंट डाइट में भी पाया जाता है जो की नींद के लिए अच्छा होता  है। इन सब के  अलावा यह शरीर में सेरोटोनिन तथा मेलाटोनिन को मेटाबोलाइज करता रहता है और यह दोनों ही न्यूरोकेमिकल्स हमारे मूड को बेहतर बनाते है। शोधों के अनुसार इसमें पाया जाने वाला  ट्रिप्टोफैन, स्ट्रेस, अवसाद और चिंता को दूर करने में मदद करता है। यह फल हमारे मस्तिष्क तक होने वाले संचार की गति धीमी कर देता है। जिस कारण से हम और हमारा दिमाग शांत रहता है। मस्तिष्क में उतपन्न हो रहे विचारो से आराम मिलता है।

4. कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करे ड्यूरियन फ्रूट के औषधीय गुण – Durian fruit can help reduce the risk of cancer.

ड्यूरियन फल में  एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जिसके कारण कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। इस फल में पॉलीफेनॉल्स है जिससे यह कैंसर के विकास को रोकता  है तथा कैंसर की कोशिकाओं को भी नष्ट करता है। एक अध्य्यन के अनुसार ड्यूरियन फल स्तन कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा करता है । मुक्त कण जो स्वस्थ कोशिकाओं को नष्ट कर देते है, जो कैंसर फैलने का मुख्य कारण माना जाता है। ड्यूरियन फ्रूट में विटामिन-बी, सी और ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते है जो मुक्त कणों से लड़ता है। जिससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

5. हृदय रोग को रोकने में सहायता करें ड्यूरियन फ्रूट के प्रयोग। – Use of durian fruit to help prevent heart disease.

ड्यूरियन फल में कार्बनिक सल्फर होता है जिसमे एंजाइमों को नियंत्रित करने की क्षमता होती है जिससे यह हृदय रोग के जोखिम को रोकता है।  एक अध्ययन के अनुसार यह पाया गया है कि घुलनशील आहार फाइबर से भरपूर फल खाने से कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल के निम्न स्तर में सहायता मिलती है। एलडीएल-सी तथा यह कोरोनरी हृदय रोग के खतरे से हमारी रक्षा करता है। ड्यूरियन उच्च फाइबर का फल है

6. उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करे ड्यूरियन फ्रूट के लाभ। – Benefits of durian fruit to slow down the aging process.

आपको बता दे की ड्यूरियन फल विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होता है। जो हमारे शरीर में मुक्त कणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव के कारणों को कम करने का काम करता है जिससे हमारे शरीर में उम्र के अनुसार होने वाले बदलाव व प्रभाव कम हो जाते है। ड्यूरियन फल को रूखी त्वचा पर मलना काफी लाभदायक होता है। इसके साथ इस फल और पत्तियों का काढ़ा बनाकर सूजन वाली त्वचा पर लगाने से भी काफी आराम मिलता है।

 7. एनीमिया का इलाज करे डूरियन फ्रूट के फायदे। – Benefits of durian fruit to treat anemia.

ड्यूरियन फ्रूट फोलेट का एक समृद्ध स्रोत पाया गया है। इसके साथ साथ ही ड्यूरियन फ्रूट के अंदर विटामिन C , A होता है जो हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी के प्रभाव को कम करता है। व फोलेट हमारे शरीर में रक्त की लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का कार्य करता है। ऐसी स्थिति में अगर ड्यूरियन फल खाये तो इस समस्या से निजात मिल सकती है।

8. गर्भवती महिलाओं के लिए डूरियन फ्रूट के फायदे। – Benefits of durian fruit for pregnant women.

डूरियन फल गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक फल माना गया है। इस फल में विटामिन और मिनरल के साथ ऑर्गनो-सल्फर और ट्रिप्टोफैन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जो की शरीर पर एंटी-ऑक्सीडेंट का प्रभाव डालते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों के तहत ही यह फल गर्भावस्था में महिलाओं के लिए काफी हद तक सुरक्षित एवं फायदेमंद माना गया  है। लेकिन फिर भी आपको इस फल को खाते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए, यदि डूरियन फल का सेवन अधिक मात्रा में किया गया तो यह साइड इफेक्ट का कारण भी बन सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को यह सलाह दी जाती हैं कि इस डूरियन फ्रूट का सेवन करने से पहले एक बार अपने नजदीकी डॉक्टर से इस बारे में जरूर सलाह ले।

9. इम्यूनिटी को बढ़ाए ड्यूरियन फ्रूट का सेवन। – Consumption of durian fruit to increase immunity.

ड्यूरियन फल में बहुत ही अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो की  हमारे इम्यून सिस्टम को हानिकारक वायरस से बचाने में महत्वपूर्ण सहायता करता है। साथ ही है यह फ्री रेडिकल्स से भी सुरक्षा प्रदान करते  है। ड्यूरियन फल में जो विटामिन-सी पाया जाता वह शरीर को कोल्ड एवं फ्लू जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करता  है। इन सब के अलावा इस फल में पाए जाने वाला फाइबर पेट को साफ रखता है। यदि हमारे पेट की पाचन क्रिया मजबूत होगी तभी हमारी इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है क्योकि इम्यूनिटी मजबूती का 70% हिस्सा हमारे पेट की पाचन क्रिया से होता है।

10. यौन शक्ति को बढ़ाये डूरियन फल खाने के फायदे। – Benefits of durian fruit to increase sexual power.

ड्यूरियन फल पुरुषों में यौन शक्ति को बढ़ाने में अपनी मह्ह्त्व पूर्ण भूमिका निभाता है। इस फल के द्वारा पुरुष अपनी यौन शक्ति को पुनः प्राप्त कर सकता है। ड्यूरियन फ्रूट में पाए जाने वाले मैग्नीशियम, जिंक, कैल्शियम एवं पोटेशियम को यौन शक्ति को बढ़ाने वाले और बेहतर परिणाम देने वाले बताये गए है महिलाओं और पुरषों की नसों में जो कमजोरी आयी हुयी है उसे भी यह काफी हद तक दूर करने का काम करता है।

ड्यूरियन फ्रूट के अन्य उपयोग। 

  1. आइसक्रीम को स्वादिष्ट बनाने के लिए ड्यूरियन फ्रूट का उपयोग किया जाता है।
  2.  केक बनाने के लिए ड्यूरियन फल का उपयोग कर सकते है।
  3. ड्यूरियन फल के गूदे का उपयोग जैम बनाने के लिए भी किया जाता है।
  4. इस फल को अन्य फलो के साथ मिक्स करके भी खाया जा सकता है।
  5. ड्यूरियन फल के गूदे के मिश्रण को पीस कर चटनी बनाई जा सकती है।
  6. इस फ्रूट का उपयोग जूस बनाने के लिए भी किया जा सकता है।
  7. आमलेट बनाने में भी इस फ्रूट का उपयोग कर सकते है।

डूरियन फल खाने के नुकसान  – (Durian fruit side Effect In Hindi) -Durian fruit Khane Ke Nuksan.

ड्यूरियन फल के जहां फायदे है वहां इसके नुकसान भी है अगर इसका जरूरत से ज्यादा सेवन किया गया तो वह नुकसान ही पहुचायेगा, इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करे, तो चलिए आपको बताते है ड्यूरियन फल के नुकसानों के बारे में।

  • गर्भवती महिलाएं अगर  डूरियन फल का सेवन करना चाहती है तो सेवन करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर  सलाह ले।
  • डूरियन फल जरूरत से ज्यादा खाने से पेट में दर्द की समस्या पनप सकती है।
  • जो व्यक्ति मधुमेय की बीमारी से पीड़ित है तो ऐसे व्यक्तियों को डूरियन फल का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए। क्योकि डूरियन शरीर में शर्करा के लेबल को बढ़ा सकते  है।
  • डूरियन का ज्यादा मात्रा सेवन करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता  है। इसलिए नियमित मात्रा में डूरियन फल  का सेवन  करे।
  • अधिक मात्रा में इस फल का सेवन करने से दस्त, पेट खराब, उल्टी और एलर्जी जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस फल के बीज का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि बीज का सेवन करने से सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
  • ड्यूरियन फल का शराब के साथ सेवन करने से हमारे शरीर में रक्तचाप में तेज उछाल आता है जिस कारण दिल का दौरा पड़ने की समस्या उतपन्न हो सकती है। और मृत्यु भी हो सकती है।

ड्यूरियन फल की गंध कैसी होती है? 

डूरियन फल से आने वाली गंध की तुलना सड़े हुए मोज़े, सड़े हुए अंडे, नाली में पड़े कचरे और गले-सड़े लहसुन आदि से ड्यूरियन फ्रूट की तुलना की गयी है।

ड्यूरियन फ्रूट कहा पाया जाता है? 

ड्यूरियन फल मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया और फिलिपींस में पाए जाते है। साउथ एशिया के कई देशों में लोग इसे ‘किंग ऑफ फ्रूट्स’ के नाम से भी पुकारते है।

नोट : – यह वेबसाइट चिकित्सा सलाह नही देता हैं इन घरेलू नुस्खों या उपचारों में से किसी का उपयोग करने से पहले अपने नजदीक डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से हमे जरूर परामर्श करना चाहिए।

निष्कर्ष:-

दोस्तों आज की हमारी पोस्ट (डूरियन फल के फायदे, Duriann Fruit Khane Ke Gun, Durian Ke Fayde In Hindi)  आपको अच्छी लगी तो हमे Comment करके जरूर बताए। और ऐसी ही नई इंट्रेस्टिंग जानकारी के लिए हमारी Website को को फॉलो जरुर करे।

Read More :-

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 3 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।