सम्पूर्ण जानकारी।
बिना किसी एड्रेस प्रूफ के आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलवाए ?
आज आपको बिना डॉक्यूमेंट के आधार कार्ड में बदलना बताएगे वो भी बिना किसी प्रूफ के। अगर आप भी अपने शहर से किसी दूसरे शहर में रहने लग गए हैं और आपके पास अपने आधार कार्ड में एड्रेस चेंज कराने के लिए कोई ठोस सबूत या डॉक्यूमेंट नहीं है तो हमारे आज के इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि अपने घर बैठे बिना डॉक्यूमेंट के आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस कैसे चेंज कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया को Aadhaar Validation प्रक्रिया बोलते हैं। जैसा की आप सभी को पता है। भारत सरकार ने Digital India के तहत सभी कामों को Online कर दिया हैं। जिससे हमारे समय धन दोनों की बचत होती है। और हमारा काम भी कुछ मिनट में ही पूरा हो जाता है।
बिना डॉक्यूमेंट के आधार कार्ड में address update करवाने के लिए आवश्यक चीजे।
1.हमारे पास में मोबाइल नंबर होना चाहिए जो हमने अपने आधार कार्ड से लिंक करवा रखे हैं। 2.आपके पास एक मोबाइल फोन या कंप्यूटर होना जरूरी है। 3.और एक आधार कार्ड Validation Letter। जिससे आप अपना एड्रेस घर बैठे Change कर सकते हैं। (मैंने आधार कार्ड Validation लेटर मंगवाने के लिए अलग से पोस्ट लिखी है। इसे पढ़कर आप अपना एड्रेस Validation लेटर मंगवा सकते हैं। वैलिडेशन लेटर कैसे मंगवाए।जिन्होंने लेटर मंगवा लिया है वह नीचे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
आधार कार्ड में एड्रेस बदले बिना प्रूफ के वैलिडेशन लेटर द्वारा
आधार कार्ड में बिना डॉक्यूमेंट के एड्रेस चेंज करने के लिए। निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे।
1. सबसे पहले आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट UIDAI पर जाना है। आप इस लिंक पर क्लिक कर के भी जा सकते है। आपके सामने निचे चित्र में दिखाई अनुसार विंडो ओपन होगी।
2. अब आपको update Aadhar पर जाकर Update Your Address Online पर क्लिक करना है। जैसे निचे चित्र में दिखाया गया है।
3. आप जैसे ही अपडेट योर एड्रेस ऑनलाइन पर क्लीक करते है तो आपके सामने निचे चित्र में दिखाया गया जैसा पेज ओपन होगा। आपको process to update Address पर क्लिक करना है।
4. आपको process to update Address पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज ओपन होगा जो इस प्रकार है।
5. अब आपको सबसे पहले चित्र में दिखाए अनुसार अपने आधार कार्ड नंबर भरना है। फिर कैप्चा कोड डालकर send OTP पर क्लिक करना है। ध्यान रहे OTP आपके आधार कार्ड में जो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है उसी पर आएगा।
6. OTP डालने के बाद लॉगइन पर क्लिक करें। आपके सामने एक न्यू पेज ओपन होगा जो इस प्रकार है।
7. अब आप चित्र में दिखाए अनुसार ही आपको Update Address via Secret Code पर क्लिक करना होगा।
8. जैसे ही आप Update Address via Secret Code पर क्लिक करते है। आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी। जो इस प्रकार है।
9. इसमें आपको अपने Validation Letter में जो कोड हैं। टाइप करने हैं। टाइप करने के बाद Process पर क्लिक करना है। अब आपको Address Proof List में Aadhar Pin Issued by UIDAI को Select करना है और अपलोड डॉक्युमेंट पर क्लिक करके अपना आधार Validation Letter अपलोड कर दें।
10. और Submit Button पर क्लिक करें। आपके सामने बधाई हो आपने अपने आधार अपडेट के लिए सफलतापूर्वक आवेदन कर लिया है दिखाई देगा और इसके साथ ही अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर यूआरएल नंबर को नोट व डाउनलोड कर लें क्योंकि यह नंबर आधार अपडेट स्टेटस चेक करते समय काम आएगा।
दोस्तों इसी तरह हमारे बताए गए स्टेप्स को ध्यान में रखते हुए आप अपने मोबाइल से भी घर बैठे हैं। Maadhaar एप से यह कार्य बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
निष्कर्ष:-
दोस्तों मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोगों को मेरे द्वारा दी गई जानकारी बिना किसी एड्रेस प्रूफ के अपने Aadhaar Card में अपना Address कैसे चेंज करें। ऑनलाइन जानकारी आपने अच्छे से समझी होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो हमें Comment करके जरूर बताएं। व इस जानकारी को अपने आस-पड़ोस रिश्तेदारों अपने दोस्तों में फेसबुक पेज पर जरूर Share करें। ताकि और लोग भी इस जानकारी का फायदा उठा सके। धन्यवाद।
Read More:-
- आधार कार्ड से कौनसा मोबाइल नंबर लिंक है पता करें।
- Bina Document के नया आधार कार्ड कैसे बनवाएं
- खोया हुआ पैन कार्ड नंबर पता कैसे करें?
- Nsdl Pan Card Download करें।
- Pan Card Download UTI Website से करे
- Free Pan Card Download कैसे करें?
- पैन कार्ड बनाएं आधार नंबर से सिर्फ 5 मिनट में।
- ऑनलाइन आधार-पैन लिंक कैसे करे?
- आधार वर्चुअल आईडी कैसे बनाएं?
- आधार कार्ड नंबर को बैंक अकाउंट से लिंक कैसे करें?
- खोया हुआ आधार कार्ड नंबर कैसे निकाले
- Bacchon Ke Aadhar Card Kaise Bange.
- आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया।
- आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करे।
- बिना डॉक्यूमेंट के आधार कार्ड का पता कैसे बदले?
- पैन कार्ड बनाएं आधार नंबर से सिर्फ 5 मिनट में।
- ऑनलाइन आधार-पैन लिंक कैसे करे?
- आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदले।