सम्पूर्ण जानकारी।
- 1 अब आप भी अपना ई श्रम कार्ड। जानिए घर बैठे ई श्रम कार्ड कैसे बनाये।
- 2 ई श्रम कार्ड क्या है ई श्रम कार्ड कैसे बनवाएं?
- 3 ई श्रम कार्ड की पात्रता क्या है।
- 4 E-Sharm Card बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट।
- 5 ई श्रम कार्ड बनवाने के लाभ।
- 6 ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन संपूर्ण जानकारी स्टेप By स्टेप :
- 6.1 स्टेप 1. श्रम रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट पर विजिट करे।
- 6.2 स्टेप 2. ई-श्रम पर रजिस्टर करे (REGISTER on eShram)
- 6.3 स्टेप 3. आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करके Verify करे।
- 6.4 स्टेप 4. OTP भरकर VERIFY करे ?
- 6.5 स्टेप 5. अपना आधार नंबर भरे ?
- 6.6 स्टेप 6. Continue to Enter Other Details पर क्लीक करे ?
- 6.7 स्टेप 7. Address Details भरे ?
- 6.8 स्टेप 8. Education Details भरे ?
- 6.9 स्टेप 9. Occupation Details भरे ?
- 6.10 स्टेप 10. Enter Bank Details ?
- 6.11 स्टेप 11. E-sharm Card Sumbit पर क्लीक करे ?
- 6.12 स्टेप 12. Download Uan Card के विकल्प पर क्लीक।
- 6.13 स्टेप 13. Complete Registration पर क्लीक करें।
- 7 ई श्रमिक कार्ड से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (FAQ)
अब आप भी अपना ई श्रम कार्ड। जानिए घर बैठे ई श्रम कार्ड कैसे बनाये।
नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नई जानकारी के साथ। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आपको “ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन?” बनाने की जानकारी दी जाएगी। श्रम कार्ड भारत में असंगठित श्रमिकों के लिए एक डिजिटल पहचान पत्र है। यह 2021 में श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक मुफ्त पंजीकरण योजना है। ई श्रम कार्ड असंगठित श्रमिकों के लिए एक मूल्यवान कार्ड है।
इससे उन्हें सरकारी सेवाओं तक पहुंचने, सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त करने और रोजगार के अवसर खोजने में मदद मिल सकती है। यदि आप एक असंगठित श्रमिक हैं, तो मैं आपको आज ही ईश्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। इसलिए यदि आप भी अपना ई श्रम कार्ड बनवाना चाहते है तो आप इस आर्टिकल को पढ़ कर अपना ई श्रम कार्ड मोबाइल से घर बैठे बना सकते है। तो चलिए शुरू करते है। Online E Shram Card Kaise Banaye.
ई श्रम कार्ड क्या है ई श्रम कार्ड कैसे बनवाएं?
ई-श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी एक सरकारी योजना है जिसकी शुरुआत 26 अगस्त 2021 को की गई थी. यह असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है. इस योजना के तहत श्रमिकों को दुर्घटना बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और अन्य लाभ मिलते हैं. ई-श्रम कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बनाया जा सकता है। यदि आप एक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं, तो आपको ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहिए. आप eShram पोर्टल या किसी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
ई श्रम कार्ड की पात्रता क्या है।
ई-श्रम कार्ड योजना के लिए पात्रता निम्नलिखित है:
- भारत के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ही योजना का लाभ मिलेगा।
- 18 वर्ष से 59 वर्ष के बिच की आयु के नागरिक ही इस योजना में आवेदन कर सकते है।
- आवेदन करने वाला व्यक्ति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- असंगठित क्षेत्र में काम करना चाहिए।
- जिस नागरिक का PF कटता है उसे इस योजना आवेदन नहीं करना चाहिए।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों में कौन कौन शामिल है?
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों में शामिल हैं।
- निर्माण श्रमिक
- कृषि श्रमिक
- घरेलू कामगार
- रिक्शा चालक
- ठेकेदार
- मजदूर
- दुकानदार
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट।
E-Sharm Card बनवाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट।
ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
- आवेदनकर्ता के मोबाइल नंबर।
- आवेदक का आधार कार्ड।
- लाभार्थी के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर।
- उम्मीदवार जाती प्रमाण पत्र
- एजुकेशन सर्टिफिकेट यदि है तो।
- किसी भी फील्ड का अनुभव प्रमाण पत्र। यदि है तो।
- आवेदनकर्ता की आधार से लिंक बैंक अकाउंट नंबर।
- एड्रेस प्रमाण के तौर पर (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि)
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- ईमेल आईडी।
ई श्रम कार्ड बनवाने के लाभ।
ई-श्रम कार्ड बनवाने के कई लाभ हैं, जिनमें शामिल हैं:
- दुर्घटना बीमा: ई-श्रम कार्ड धारकों को दुर्घटना होने पर बीमा कवर मिलता है. दुर्घटना के कारण मृत्यु या विकलांगता होने पर 2 लाख का जीवन बीमा कवर मिलता है.
- पेंशन: ई-श्रम कार्ड धारकों को पेंशन मिलती है. पेंशन की राशि श्रमिक की आयु और योगदान के आधार पर तय होती है.
- स्वास्थ्य बीमा: ई-श्रम कार्ड धारकों को स्वास्थ्य बीमा मिलता है. स्वास्थ्य बीमा के तहत श्रमिक को अस्पताल में भर्ती होने पर इलाज का खर्च मिलता है.
- अन्य लाभ: ई-श्रम कार्ड धारकों को अन्य लाभ भी मिलते हैं, जैसे कि कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर और छात्रवृत्ति.
ई श्रम कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन संपूर्ण जानकारी स्टेप By स्टेप :
इ श्रम कार्ड ऑनलाइन बनाने की सम्पूर्ण जानकारी निचे स्टेप By स्टेप दी गयी है जो निम्न प्रकार से है।
स्टेप 1. श्रम रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट पर विजिट करे।
इसके लिए सबसे पहले आपको श्रम रोजगार मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके लिए आप हमारे द्वारा दिए गए निम्न लिंक पर क्लिक करके भी विजिट कर सकते है। https://eshram.gov.in/
स्टेप 2. ई-श्रम पर रजिस्टर करे (REGISTER on eShram)
श्रम रोजगार मंत्रालय का ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद आपको सबसे पहले REGISTER on eShram पर क्लीक करना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 3. आधार लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करके Verify करे।
REGISTER on eShram पर क्लिक कने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको सबसे पहले अपना आधार लिंक मोबाइल नंबर डालना है इसके बाद आपको Captcha Code भर देना है। इसके बाद आपको निचे बताये अनुसार Yes या NO करके Sent OTP पर क्लीक कर देना है जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य है तो Yes या NO करें
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के सदस्य है तो Yes या NO करें
स्टेप 4. OTP भरकर VERIFY करे ?
अगले बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको आधार लिंक मोबाइल नंबर पर आये हुए OTP को भरकर Varify कर लेना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 5. अपना आधार नंबर भरे ?
अगले स्टेप में आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना 12 डिजिट आधार नंबर भरकर Captcha Code भर देना है। इसके बाद Submit के ऑप्शन पर क्लीक कर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 6. Continue to Enter Other Details पर क्लीक करे ?
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा इसमें आपको Continue to Enter Other Details पर क्लीक करना है इसके बाद आपके सामने इसका Registration Form खुल जायेगा जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है। सबसे पहले आपको Personal Information में अपना नाम , जन्म तिथि , मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पिता का नाम, जाति, ब्लड ग्रुप, और नौमनी डिटेल्स इत्यादि भर कर Save & Continue बटन पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 7. Address Details भरे ?
अगले स्टेप में आपके सामने Address संबंधी पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपना वर्तमान पता भरना है जैसे की अपना राज्य, जिला , ब्लॉक और डाक ऑफिस , पिन कोड इत्यादि। इसके बाद आपको Save & Continue के बटन पर क्लीक कर देना है।
स्टेप 8. Education Details भरे ?
इस स्टेप में आपको अपना highest Qualification सेलेक्ट करना है। अर्थात दसवीं , बारहवीं , ग्रेजुएशन इत्यादि सेलेक्ट करना है। इसके बाद मंथली इनकम स्लैब भर कर Save & Continue के बटन पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 9. Occupation Details भरे ?
इस के बाद आपके सामने आपके Occupation Related पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना काम का विवरण देना है। इसमें आपको बताना है की आप कौन कौन सा काम करते है। और इसके साथ अपने skills के बारे में बताना है कि अपने यह काम कहाँ से सीखा है उसकी डिटेल्स देनी है। इसके बाद दोबारा आपको Save & Continue के बटन पर क्लिक कर देना है। Nco Code List से अपना काम चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लीक करें।
स्टेप 10. Enter Bank Details ?
अगले स्टेप में आपके सामने बैंक डिटेल्स से संबंधी पेज खुलकर सामने आएगा। जिसमे आपको अपना Bank Name , Account number, IFSC Code आदि भर कर Save & Continue बटन पर क्लीक कर देना है।
स्टेप 11. E-sharm Card Sumbit पर क्लीक करे ?
इसके बाद आपके सामने आपकी द्वारा भरी गयी सम्पूर्ण जानकारी खुल जाएगी। जिसमे आप आपके द्वारा भरी गयी जानकारी चेक करके Submit बटन पर क्लीक कर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 12. Download Uan Card के विकल्प पर क्लीक।
Submit के बटन पर क्लीक करते ही आपका ई श्रम कार्ड हेतु पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा हो जायेगा। और ई श्रम कार्ड बन कर आपके सामने आ जाएगा।
स्टेप 13. Complete Registration पर क्लीक करें।
निष्कर्ष:-
दोस्तों उम्मीद करते है आज के हमारे इस आर्टिकल “ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं ऑनलाइन” के माध्यम से हमारे द्वारा ई श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करने की जानकारी पसंद आयी होगी। अगर हमारे द्वारा इस आर्टिकल के द्वारा आपको E-Sharm Card Registration करने से जुडी जानकारी पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और अपने करीबियों को अवश्य शेयर करे। इसके साथ साथ यदि आपको ई श्रम कार्ड कैसे बनाये से संबंधी कोई शंका हो तो हमे कमेंट करके अवश्य बताये। धन्यवाद्
ई श्रमिक कार्ड से सम्बंधित प्रश्न उत्तर (FAQ)
ई-श्रम कार्ड कौन कौन बनवा सकते है?
ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया।
ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए आधिकारक वेबसाइट register.eshram.gov.in पर विजिट करें. अब Register on E-Shram के Link पर Click करके Self Registration वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपने Aadhar से Link Mobile Number और Aadhar Card Number दर्ज करके Send Otp पर Click करना है। इसके बाद otp verify करके अपना ई-श्रम कार्ड बनाने की प्रोसेस को पूरा कर सकते है।
ई-श्रम कार्ड का पैसा कैसे चेक करें?
ई-श्रम कार्ड बन जाने के बाद सरकार के द्वारा जो असंगठित श्रमिको के खातों में पैसा भेजा जाता है। उसे आप Pfms.nic.in की वेबसाइट पर विजिट करके Know Your Payment वाले विकल्प पर क्लीक करके अपना ई-श्रम कार्ड पैसा चेक कर सकते है।
क्या ई-श्रम कार्ड में ऑनलाइन सुधार किया जा सकता है?
हां, ई-श्रम कार्ड में ऑनलाइन सुधार किया जा सकता है। आप ई-श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर विजिट करके अपने ई-श्रम कार्ड में सुधार कर सकते हैं। आप अपना नाम, पता, बैंक खाता संख्या, जन्मतिथि और अन्य जानकारी में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए Self Registration वाले विकल्प पर क्लिक करके Update Profile वाले विकल्प पर क्लीक करना होता है।
ई-श्रम कार्ड खो जाने पर डाउनलोड किया जा सकता है?
आप ई-श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर जाकर खोया हुआ अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको वेबसाइट पर जाकर Self Registration वाले विकल्प पर क्लीक अपने Aadhar Card Number और Mobile otp के द्वारा Login करना होता है। इसके बाद आपके सामने Download Uan Card का विकल्प आजाएगा। आप इस विकल्प पर क्लीक करके अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
असंगठित श्रमिको न होने पर ई-श्रम कार्ड कैंसिल कैसे करें?
यदि असंगठित श्रमिको की श्रेणी में नहीं आते है और आपने भी गलती से ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है तो ई-श्रम कार्ड कैंसिल / डिलीट करने के लिए आपको ई-श्रम कार्ड हेल्पलाइन नंबर 14434 पर कॉल करके अपने ई-श्रम कार्ड कैंसिल करने के बारें में अधिकारी से बात करनी है। और मांगी गयी इनफार्मेशन दर्ज करवानी है। इसके बाद आपका ई-श्रम कार्ड कैंसिल हो जाएगा।
Read More:-
- Chara Bijai Yojana Haryana
- ई-श्रम कार्ड डाउनलोड ऐसे करे?
- e-sharm Card में Bank Account कैसे बदले?
- e-sharm Card Paisa चेक कैसे करें?
- e-sharm Card Cancel कैसे करें?
- हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक कैसे करे। बैंक खाते में आए है या नहीं
- हरियाणा बुढ़ापा पेंशन स्टेटस चेक करें?
- ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें।