
Haryana Electricity Portal Registration पर तुरंत अकाउंट बनाएं।
यदि आप हरियाणा के बिजली उपभोक्ता हैं, तो Haryana Electricity Portal Registration करके घर बैठे बिजली विभाग की कई ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा शुरू किया गया My Account Portal उपभोक्ताओं को बिजली बिल, मीटर विवरण और शिकायत से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है।
इस पोर्टल पर अकाउंट बनाना पूरी तरह निशुल्क है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कभी भी अपने बिजली कनेक्शन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Haryana Electricity Portal Registration का उद्देश्य।
हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा My Account Service Portal शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को डिजिटल सुविधाएं प्रदान करना है। इस पोर्टल की सहायता से नागरिकों को छोटी-छोटी बिजली संबंधी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद उपभोक्ता अपने बिजली कनेक्शन, मीटर और बिल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।
Haryana Electricity Portal Registration के फायदे।
My Account Portal पर अकाउंट बनाने के बाद आपको कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन सुविधाएं मिल जाती हैं:
- हरियाणा बिजली बिल ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
- पुराने और नए बिजली बिल डाउनलोड कर सकते हैं।
- बिजली मीटर की Consumer Details देख सकते हैं।
- बिजली कनेक्शन किसके नाम पर है, इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- मीटर का स्वीकृत Load (KW) चेक कर सकते हैं।
- Security Amount और अन्य कनेक्शन विवरण देख सकते हैं।
- बिजली विभाग में Online Complaint दर्ज कर सकते हैं।
- शिकायत का Status ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
Haryana Electricity Portal Registration के लिए आवश्यक जानकारी।
यदि आप My Account Portal पर नया अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो आपके पास निम्नलिखित जानकारी होना आवश्यक है:
- Electricity Bill Account Number
- Electricity Bill Number / SBM Number
- Mobile Number
- Gmail ID
ध्यान रखें कि Haryana Electricity Portal Registration करने के लिए आपके बिजली बिल पर मौजूद Account Number और Bill Number की आवश्यकता होगी। यदि आपका बिजली बिल गुम हो गया है या आपको Account Number की जानकारी नहीं है, तो पहले उसे प्राप्त करना जरूरी होगा।
तो आप अपने Bill Account Number को Meter Number से पता करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल हरियाणा बिजली बिल अकाउंट नंबर or बिजली मीटर नंबर कैसे पता करे को पढ़ सकते है।
Note:- यदि आपके Haryana Electricity Bill पर Bill Number नहीं है। तो आप बिजली बिल को PAYTAM से भरे क्योकि जब हम अपने बिजली बिल को Account Number द्वारा Paytam से भरते है। तो जैसे ही हम अपने अकाउंट नंबर डालते है। उसके बाद डिस्प्ले पर हमारे Bill Number मिल जायगें हमे इनको नोट कर लेना है। यह my Account पर login करने के लिए आवश्यक है।
Register to Login My Account हरियाणा बिजली वितरण विभाग।
My Account Service को Activiate करने से पहले आपको पता होना जरूरी है की हरियाणा राज्य में सरकार के द्वारा Haryana Bijli Vitran Nigam को दो भांगो में विभाजित किया है। जो की राज्य में अपने-अपने क्षेत्र के जिलों में बिजली की सप्लाई से संबंधित कार्य करते है। जो इस प्रकार है।
(1) उत्तर हरियाणा वितरण निगम – ( Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam)
(2) दक्षिण हरियाणा वितरण निगम – ( Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam )
1. यदि अगर आप दक्षिण हरियाणा में निवास करते है। तो आपको ऑनलाइन My Account Service को Activiate करने के लिए Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam की ऑफिसियल वेबसाइट को पर विजिट करना है।
2. और यदि आप उत्तर हरियाणा से संबंध रखते है. तो आपको ऑनलाइन My Account Service को Activiate करने के लिए आपको Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
Haryana Electricity Portal Registration: Highlight.
| आर्टिकल का नाम | हरियाणा बिजली वितरण निगम पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे ? |
| उद्देश्य | Bill Information से सम्बन्धी सभी जानकारी प्रदान करना। |
| लाभार्थी | हरियाणा राज्य के सभी बिजली उपभोक्ता |
| आवेदन फॉर्म | अप्लाई |
| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | uhbvn.org.in / dhbvn.org.in |
Dakshin Haryana Electricity Portal Registration: कैसे करे ?
Steps 1 :- Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam की ऑफिसियल वेबसाइट पर My Account Service पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन के सर्च बार में आपको DHBVN Type करके सर्च कर लेना है। फिर जैसा निचे चित्र में दिखाया अनुसार ही आपको Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam (DHBVN) के Official link पर क्लीक करना है।
आप चाहे तो इस लिंक पर क्लिक करके भी डायरेक्ट Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है।

Step 2 :- Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam की वेबसाइट पर जाने पर आपके सामने निचे दिखाएं चित्र के अनुसार वेबपेज दिखाई देगा। जिसमे आपको My Account वाले Icon पर क्लीक करना है।

Steps 3 :- My Account वाले Icon पर क्लीक करने पर आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी जैसी निचे चित्र में दिखाई गई है। इसमें आपको ठीक Login के आइकॉन के निचे बने लिंक Register Here पर क्लीक करना है।

Steps 4 :- Register Here पर क्लीक करने पर आपके सामने निचे चित्र में दिखाए अनुसार डेशबोर्ड दिखाई देगा। जिसमे आपको bijli Bill Account Number/Sbm Bill Number व Bill Number डालना है जो की Bill पर लिखा होता है। और अंत में Submit पर क्लीक करना है।

Steps 5 :- इसके बाद आपके सामने इस तरह का पेज ओपन होगा। जिसमे Account No., Consumer Nmae, Email, Mobile Number, Secret Question or Secret Answer डालकर Submit करना है।

Steps 6 :- और इसके बाद आपको अपने My Account सर्विस के Password बनाना है। इसलिए New Password वाले ऑप्शन में New Password or फिर Confirm Password डालकर submit करना है।

Steps 7 :- और इसके बाद आप फिर से Login My Account वाले ऑप्शन पर जाकर बिजली बिल Account Number और Password डालकर Login कर लेना है।
Haryana Electricity Portal Registration: कैसे करे ?
My Account Service पर Login करने पर जब इसको ओपन करते है। तो आप के सामने Consumer Information, Consumer Details, Bill Details और Consumption Details का Tab दिखाई देता है।
जिसमे आपको Consumer का नाम दिखाई देगा। जिसके नाम Bijli Meter लगा हुआ है। व आपके हरियाणा बिजली मीटर कनेक्शन से संबंधित सभी जानकारी दिखाई जाएगी जैसा की आपको निचे चित्र में दिखाया गया है।

UHBVN Haryana Electricity Portal Registration: कैसे करे?
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑफिसियल वेबसाइट पर My Account Service Activiate करने के लिए आपको uhbvn.org.in पर विजिट करना है।
इस लिंक पर क्लिक करके भी Uhbvn की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है। और अपना my Account Registration कर बिजली का बिल देख सकते है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण विभाग (DHBVN) ऑफिसियल वेबसाइट दोनों एक ही जैसी है।
इसलिए Uhbvn की Offcial Website पर My account Login id बनाने के लिए आप ऊपर बताए गए Dhbvn my Account Registration स्टेप्स को फॉलो करके आप Uttar Haryana My Account create कर सकते है। और अपना Bijli bill Online Download व print भी निकाल सकते है। .
:- इस प्रकार आप घर बैठे आसानी से हरियाणा बिजली विभाग का बिल आसानी से पता कर सकते है।
निष्कर्ष:-
दोस्तों मुझे पूरा विशवास है की आज की हमारी पोस्ट “Haryana Electricity Portal Registration: कैसे करे?” आज की हमारी पोस्ट आपको बहुत ही अच्छी लगी होगी। आपको समझ में आ रही होगी। और अगर अब भी कुछ कमी है। तो हमे Comment करके जरूर बताए। और ऐसी ही नई जानकारी लेने के लिए हमारी Website को सब्सक्राइब जरुर करे.





