हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई कैसे करें 2023 में। High Security Plate Registration अब यहां से करें।

हरियाणा नंबर प्लेट ऑनलाइन बुकिंग

सम्पूर्ण जानकारी।

Haryana HSRP Apply Online 2023.| हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट हरियाणा रजिस्ट्रेशन 2023.

हरियाणा नंबर प्लेट ऑनलाइन बुकिंग कैसे करें? |  हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फीस कितनी है। | HSRP नंबर प्लेट क्या है? | Haryana HSRP Booking Fees Payment | Book My HSRP हरियाणा पोर्टल | Haryana HSRP Apply Online, Book Order, Check Status @hsrphr.com | |

हरियाणा हाई सिक्योरिटी वाहन नंबर प्लेट पंजीकरण कैसे करें? – HSRP Haryana Booking.

नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नई जानकारी “हरियाणा में वाहनों के लिए High-Security Registration Plates (HSRP) को ऑनलाइन घर बैठे कैसे बुक करें?” को लेकर। जैसा की आप सभी को पता है की मोटर वाहन अधिनियम (Central Motor Vehicles Rules) 1989 के अनुरूप 50 के अनुसार सभी 2 wheeler और 4 wheeler वाहन मालिकों को अपने वाहनों पर हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट्स (HSRP) लगाना अनिवार्य है।

इसलिए हरियाणा राज्य के सभी वाहन मालिक जिन्होंने अभी नया व्हीकल लिया है। या पुराने वाहन की HSRP गुम हो जाने पर नई HSRP (हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट्स) बुक करना चाहते है। तो आप आज के हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

HSRP हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट क्या होती है? 

साधारणत: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट HSRP यह वाहन की नंबर प्लेट पर लगा रंगीन क्रोमियम-बेस्ड होलोग्राम स्टीकर जिस पर चक्र बना होता है। यह व्हीकल नंबर प्लेट एल्युमीनियम की बनी हुई होती है इस पर व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ इंजन और चेसिस नंबर प्रेशर मशीन से अंकित किये हुए होते है। जिससे वाहन और उसके मालिक की पहचान होती है।

High Security Registration Vehicles Plates for Haryana  (HSRP)

यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की एक खासियत यह है की इसे सीसीटीवी कैमरों से ट्रैक भी किया जा सकता है। आपको बतादे की वाहनों में उपयोग होने वाले फ्यूल जैसे पेट्रोल,CNG और डीजल वाले वाहनों के लिए नंबर प्लेट पर अलग अलग रंग के होलोग्राम स्टीकर उपलब्ध होते है। जिससे वाहनों में उपयोग होने वाले FUEL का आसानी से पता लगाया जा सकता है।

हरियाणा हाई सिक्योरिटी व्हीकल नंबर प्लेट बुकिंग के लिए जरूरी दस्तावेज।

हरियाणा में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए महत्त्वपूर्ण डॉक्यूमेंट इस प्रकार है।

  • व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर। (RC)
  • वाहन रजिस्ट्रेशन तिथि,
  • चेसिस नंबर,
  • इंजन नंबर,
  • व्हीकल मालिक का नाम और एड्रेस।
  • आधार कार्ड।
  • फ़ोन नंबर और जीमेल आईडी।

हरियाणा एचएसआरपी Vehicle Plate ऑनलाइन आवेदन (Haryana HSRP Apply Online)

आर्टिकलHaryana HSRP – हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन अप्लाई.
विभाग का नामMinistry of Road Transport and Highways (MoRTH)
वर्ष2023
पोर्टल का नामhsrphr.com
लाभार्थीहरियाणा राज्य के सभी निवासी
इस पोर्टल का उद्देश्यहरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से संबंधी सभी
सेवा ऑनलाइन
लाभHaryana HSRP से संबंधी सभी
सेवा ऑनलाइन उपलब्ध
सेवाएंऑनलाइन उपलब्ध
पोर्टलHSRPHR
आधिकारिक वेबसाइटhsrphr.com

हरियाणा High Security Number Plate का उद्देश्य। 

हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट वाहनों में लगवाने का मुख्य उद्देश्य है राज्य में रजिस्टर्ड सभी वाहनों को कलर कोडित नंबर प्रदान करना। ताकि भविष्य में वाहनों के साथ होने वाली किसी भी धोखाधड़ी से बचा सकें। क्योकि इन कलर कोडित नंबर प्लेट पर वाहन की पूरी जानकारी होती है जैसे चेसीस नंबर , इंजन नंबर आदि जो की प्रेशर मशीन के द्वारा अंकित होती है। यह नंबर प्लेट एल्युमिनियम से बनी होती है।

इन सब खूबियों के कारण वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। हरियाणा राज्य के सभी नागरिकों को मध्य नजर रखते हुए हरियाणा परिवहन विभाग ने hsrphr.com पोर्टल पर वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से संबंधित सभी प्रकार की सर्विस उपलब्ध करवा रखी है आप इस Haryana High Security Number Plate portal पर विजिट करके सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

Haryana एचएसआरपी की प्रमुख विशेषताए।

  • एचएसआरपी की यह गाड़ी नंबर प्लेट एल्यूमीनियम से बनी होगी जिस पर व्हीकल नंबर प्रेशर मशीन के द्वारा अंकित होंगे।
  • इस नंबर प्लेट India का IND भी प्रेशर मशीन से अंकित होगा जिसे कलर के साथ डिज़ाइन किया गया है।
  • हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में आपको एक विशेष तरह का चक्र होलोग्राम हॉट स्टैम्पिंग स्टीकर प्रदान किया गया है।
  • इस प्लेट पर 10 अंको स्थायी संख्या दर्ज की गई है।
  • HSRP नंबर प्लेट पर प्रेशर मशीन द्वारा व्हीकल के जो नंबर दर्ज है उन पर ब्लैक फ़ॉइल से ‘इंडिया’ दर्शाया गया है।
  • इस हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट को वाहनों के आधार पर 3 अलग अलग कलर स्टीकर कोड में विभाजित किया गया है। जो की इस प्रकार है।
  1. डीजल वाहन के लिए एक ऑरेंज होलोग्राम स्टीकर।
  2. CNG एवं पेट्रोल वाले वाहन के लिए हल्का नीला कलर।
  3. अन्य वाहनों के लिए ग्रे होलोग्राम स्टिकर लागु किये गए है।

हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन कैसे करें? Step by Step.

हरियाणा में हाई सिक्योरिटी व्हीकल रजिस्ट्रेशन प्लेट व कलर कोड स्टीकर लगवाना आसान हो गया है। अब ऐसे वाहन मालिक जिनकी नंबर प्लेट पुरानी है जो HSRP नहीं है। या फिर जिनकी नंबर प्लेट गुम हो गयी है। वो वाहन मालिक अपने व्हीकल के लिए Online New Hsrp के लिए आवेदन कर सकता है।

Step 1:-

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन या कंप्यूटर के इंटेटनेट ब्राउज़र के सर्च बार में जाकर Haryana HSRP लिख कर Search करें।

Steps 2:-

Search करने पर जो Result आएगा उसमे आपको आधिकारिक वेबसाइट http://hsrphr.com/ पर क्लीक करके Book My Hr HSRP पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।

Please Read:- 

Vehicle Number से वाहन मालिक का नाम कैसे पता करें? 

Step 3:-

HSRP HR वेबसाइट के Homepage पर जाने के बाद आपको Yellow Color  High Security Registration Plate With Colour Sticker या फिर White Box पर क्लिक करना है। जैसा निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा वाहन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

Steps 4:-

HSRP हरियाणा नंबर प्लेट पर क्लीक करने के बाद आपके सामने निचे चित्र में दिखाए अनुसार Haryana High Security Registration Plate Book करने का Online Form Open हो जाएगा।

Step 5:-

जिसके Booking Details Tab के अंदर आपको निम्न जानकारी भरनी होगी। (1) Vehicle Registration Number (2) Last 5 digit Vehicle Chassis Number. (3) Last 5 Digit Vehicle Engine Number. (4) और अंत में इनपुट कैप्चा बॉक्स में कैप्चा कोड डालकर Click Here पर क्लिक करके Form की Process को आगे बढ़ाए।

हरियाणा गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे बुक करें?

Steps 6:-

Click Here पर क्लिक करने के बाद कुछ Details Automatic भरी मिलेगी। और कुछ आपको भरनी है।  जैसे निचे चित्र में दिखाया गया है।

Step 7:-

Contact Information:- के अंदर आपको व्हीकल मालिक का नाम, मोबाइल नंबर, जीमेल व Billing Address के अंदर Adddress डालकर Next पर क्लीक करें।

हरियाणा गाड़ी की नंबर प्लेट कैसे बुक करें?

HSRP Haryana – हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन अप्लाई।

Steps 8:-

Next Option आपका Fitment Location का आता  है जिसके अंदर आपको 2 option मिलते है। 1:- Home Fitment और 2:- Delar Fitment होता है आपको वो ऑप्शन Select करना जहां आप अपनी हरियाणा हाई सिक्योरिटी व्हीकल रजिस्ट्रेशन प्लेट मंगवाना चाहते है। और अपना address डालकर next पर क्लीक करें।

Step 9:-

Appointment slot:- इस ऑप्शन के अंदर आपको उस तारीख को सेल्क्ट करना है। जिस दिन आप अपनी High Security Registration Plate अपने पास मंगवाना चाहते है। जो तारीख आप सेल्क्ट करेंगे उसी दिन को आपकी HSRP आजाएगी। और Next पर Click करना है।

Steps 10:-

Booking Summary:- इस ऑप्शन के अंदर आपको अपनी सभी डिटेल को अच्छे से चेक करनी है। अगर कुछ गलती है तो वो अभी सही कर ले अन्यथा Confirm to Proceed बटन पर क्लीक करें।

Step 11:-

Verify Details and Pay:-  सभी डिटेल्स Verify हो जाने के बाद आपको same as previous Mobile Number वाले ऑप्शन पर tick Mark कर देना है। या फिर आप अपना नया फ़ोन नंबर भी दल सकते है। इसके बाद निचे स्क्रॉल करने पर आपको आपकी HSRP Total फीस दिखाई दे जाएगी।

Steps 12:-

आपको Pay ऑप्शन पर क्लीक करके इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई का उपयोग करके पेमेंट करदे।

Steps 13:-

Download Receipt :- Hr Hsrp Fee Payment होने के बाद आपको High Security Registration Plate Fees Receipt प्रिंट डाउनलोड करले या फिर पीडीऍफ़ फॉर्मेट में सेव कर ले। क्योकि इसमें Hr Hsrp Order Number होते है। जिसकी साहयता हम अपनी HR HSRP Vehicle Number Plate का Online Status Check कर सकते है।

Online Haryana Hsrp Booking Status कैसे चेक करें?

1. हरियाणा में High Security Registration Plate online आवेदन स्थिति की जाँच करने के लिए HSRP Hr Website Homepage पर आपको Track Your Order के नाम से लिंक दिया गया है।

2. आप चाहे तो इस लिंक पर क्लीक करके निचे दिखाए पेज पर जा सकते है।

3. जिसमे आपको अपने HSRP आवेदन print पर Order No मिलेंगे आपको Order No., Vehicle Registration Number और निचे दिए गए कैप्चा कोड डालकर Search पर क्लीक करना है।

4. अब आपके आवेदन की स्थिति आपके सामने आ जाएगी।

5. इस तरह आप घर बैठे एचएसआरपी हरियाणा पोर्टल में व्हीकल नंबर प्लेट आवेदन स्थिति की जांच कर सकते है।

हरयाणा HSRP Number Plates Registration Order Online Cancel कैसे करें?  

HSRP Number Plates Registration Order Online Cancel कैसे करें?  

Haryana Hsrp Refund Process:-  

1. हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन आवेदन को Cancel करने के लिए HSRP Hr Website Homepage पर आपको Cancel Order के नाम से लिंक दिया गया है। आप चाहे तो इस लिंक पर क्लीक करके निचे दिखाए पेज पर जा सकते है।

2. जिसमे आपको अपने HSRP एप्लीकेशन Order No., Vehicle Registration Number और निचे दिए गए कैप्चा कोड डालकर Search पर क्लीक करना है।

3. search करने पर आपके सामने आवेदन की सभी details आ जाएगी। Detials Check करने पर Cancel Order/Refund Payment पर क्लीक Submit करदे।

4. Order कैंसिल हो जाने पर आपके सामने Cancellation से संबंधित जानकारी आजाएगी।

5. इस तरह आप घर बैठे हरियाणा HSRP पोर्टल के द्वारा हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आर्डर कैंसिल कर सकते है।

Online Haryana Vehicle Number Plate booking कैसे करें?

Note:- इसी तरह हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट रसीद की वैलिडिटी चेक कर सकते है। इसके लिए आपको Home page पर Receipt Validity का लिंक मिल जाएगा।

हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट रिसीप्ट वैलिडिटी चेक कैसे करें?

  • हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट रसीद की वैलिडिटी से संबंधी जानकारी के लिए hsrphr.com की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज में Receipt Validity का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नेक्स्ट पेज ओपन होगा जिसमे -व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है
  • और फिर निचे दिए गए Search वाले लिंक पर क्लीक करना है।
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट रिसिप्ट वैलिडिटी से संबंधी सभी जानकारी आजाएगी।

HSRP Haryana Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कैसे करें?

  • HSRP Haryana Portal पर Online Complaint करने के लिए http://hsrphr.com/ में विजिट करें।
  • वेबसाइट पर विजिट करने पर होमपेज पर ही आपको Complaint का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लीक करना है।
  • अब आपके सामने नए पेज के अंदर अपनी शिकायत दर्ज करने से संबंधित इनफार्मेशन दर्ज करनी है।
  • और अंत में सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने पर एक बार फिर से चेक कर ले और अंत में submit ऑप्शन पर क्लिक करें।

HSRP Haryana Helpline Number.

  • Toll-Free Number: 9821-498-888
  • Customer Care Email ID: [email protected]
  • Time : 9:00 AM – 6:00 PM

हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन करने से संबंधित प्रश्न उत्तर।

Q1. हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुकिंग फीस क्या है? 

Ans. हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत दोपहिया वाहनों पर लगभग 250 रूपये की होती है। और चार पहिया व्हीकल के लिए यह हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की फीस 500 – 1100 रुपये फीस तक की होती है।

Q2. क्या Haryana HSRP लगवाना जरूरी हैं?

Ans. जी हां, CMVR 1989 नियम 50 के तहत सभी वाहन मालिकों को अपने Vehicle पर Haryana High Security Number Plate लगवाना जरूरी है। इस HSRP के द्वारा Vehicle से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है|

Q 3. Haryana High Security Number Plate ऑनलाइन अप्लाई  करने के बाद कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

Ans. अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आप ने हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन आवेदन कर लिया है तो Appointment slot वाले box के अंदर आपने जिस तारीख को Select किया है उस दिन आपके द्वारा दिए गए पते पर आपकी Haryana High Security Number Plate आजाती है। यदि आपको उस तारीख को Number plate नहीं मिलती है तो आपको अपने नजदीकी तहसील में सम्पर्क करना चाहिए।

Q4. ऑनलाइन हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अप्लाई करने की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Ans. आप हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते है तो आपको  Official Website : https://hsrphr.com/ पर विजिट करना है।

Q 5. दूसरे राज्य में वाहन पंजीकृत होने पर Haryana HSRP के लिए आवेदन किया जा सकता है ?

Ans. नहीं Haryana HSRP के लिए केवल वही वाहन मालिक पंजीकरण कर सकते जो वाहन हरियाणा से पंजीकृत है। और जो वाहन हरियाणा से बाहर से है वह हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन नहीं कर सकते है।

Q 6. हरियाणा High Security Registration Number Plate ऑनलाइन अप्लाई करने के क्या लाभ है?

Ans. हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन अप्लाई आप घर बैठे भी इसकी ऑफिसियल वेबसाइट hsrphr.com की पर जाकर अप्लाई कर सकते है। आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व फीस सभी कार्य हो जायंगे। और आपको इस नंबर प्लेट को पाने के लिए किसी सरकारी कार्यलय में भी नहीं जाना पड़ेगा। क्योकि हरियाणा हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट पाने के लिए होम डिलीवरी की सुविधा दी गयी है। आपके द्वारा दिए एड्रेस पर अपने आप आजाती है।

Q 7. हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट को कितने कलर कोडित स्टिकर में विभाजित किया गया है? 

Ans. इस हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट को वाहनों के आधार पर 3 कलर में विभाजित किया गया है। डीजल से चलने वाले वाहन के लिए ऑरेंज होलोग्राम स्टीकर, CNG एवं पेट्रोल से चलने वाले वाहन के लिए हल्का नीला कलर और अन्य सभी वाहनों के लिए ग्रे होलोग्राम स्टिकर निर्धारित है।

Q 8. क्या हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आर्डर कैंसिल होने पर भुगतान की गयी राशि रिफंड होगी।

Ans. जी, जरूर आपका हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन आर्डर कैंसिल होने पर आपके द्वारा भुगतान की गयी राशि को रिफंड कर दिया जाता है।

निष्कर्ष :-

दोस्तों आज की हमारी पोस्ट Online Haryana Vehicle Number Plate booking कैसे करें? आपको अच्छी लगी तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले। अगर आपको अब भी हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन करने कोई में कोई समस्या है। तो हमे Comment करके जरूर बताए। और ऐसी ही नई जानकारी लेने के लिए हमारी Website को सब्सक्राइब जरुर करे।

Read More:- 

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 3 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।