Haryana Police Clearance Certificate Online Apply कैसे करें? Pcc Online 2023 में।

Haryana Police Clearance Certificate Online Apply कैसे करें? Pcc Online.

सम्पूर्ण जानकारी।

हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट 2023 ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें? 

Haryana Police Clearance Certificate Online Apply in Hindi | हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट फॉर्म कैसे भरें? | Online Haryana PCC Form Apply कैसे करें? | ऑनलाइन हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट पंजीकरण कैसे करें? |  

नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नई जानकारी के साथ आज हम आपको हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया बताएंगे। यदि आप ने भी कही विदेश में जॉब या किसी अन्य कारण से जाने का मन बना लिया है तो उसके लिए आपके पास पासपोर्ट का होना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपके पास पासपोर्ट का होना बहुत ही आवश्यक है। यदि आपने अभी तक अपना पासपोर्ट नहीं बनवाया है। तो आप  पासपोर्ट क्या है ऑनलाइन कैसे बनाएं आर्टिकल को पढ़ कर पासपोर्ट अप्लाई कर सकतें है। अगर आपको Police Clearance Certificate बनवाना है तो आज के इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट क्या होता है? – और इसकी आवश्यकता। What is Pcc.

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट कानूनी दस्तावेज होता है जिसे Passport Holder को जारी किया जाता है। जो यह Certify करता है की इस व्यक्ति के खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई Criminal Record दर्ज नहीं है। पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट उपयोग तब होता है जब एक Passport Holder विदेश जाने के लिए एंप्लॉयमेंट विजा (Employment Visa), लॉन्ग टर्म वीजा (Long Term Visa), रेजिडेंशियल वीजा (Residential Visa), या अन्य किसी कारण से वीज़ा के लिए आवेदन करता है। तो उस व्यक्ति को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है। टूरिस्ट वीजा (Tourist Visa) के द्वारा विदेश में जाने वाले को इस पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं होती।

हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट बनाने हेतु जरूरी दस्तावेज। Pcc Requried Document.

Haryana Police Clearance Certificate ( Pcc ) Online अप्लाई करते समय जिन Documents की आवश्यकता होती है। उन Police Clearance Certificate Documents की सूची निचे दी गयी है।

:::- आवेदक का ओरिजिनल पासपोर्ट जिसमे दो पहले और 2 आखरी पेज शामिल हो।

Proof of  Address (POA) इनमे से एक :-

  1. आवेदक का आधार कार्ड।
  2. वोटर कार्ड।
  3. ड्राइविंग लाइसेंस।
  4. बैंक पासबुक।

Proof of Birth. इनमे से एक :-

  1. जन्म प्रमाण पत्र।
  2. 10th सर्टिफिकेट।
  3. पैन कार्ड।

हरियाणा पुलिस पीसीसी ऑनलाइन करने के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य। 

आर्टिकल का नामHaryana Police Clearance Certificate Online Apply
राज्य हरियाणा
लाभार्थीहरियाणा राज्य के निवासी।
उद्देश्यअपने चरित्र का प्रमाण देने के लिए।
हरियाणा पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइनClick Here
Official Website Click Here
Police Verification DownloadDownload

हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. इसके लिए पहले आपको “हरियाणा पुलिस के सिटीजन पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। तभी आप पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते है। चलिए तो शुरू करते है ऑनलाइन हरियाणा पुलिस पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
  2. सबसे पहले आपको हरियाणा पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट https://haryanapolieonline.gov.in/ पर विजिट करना है।
  3. अब आपके सामने हरियाणा पुलिस के Homepage पर आपको Create Citizen Login पर क्लिक करना है।
  4. Create Citizen Login पर क्लिक करने पर आपके सामने हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  5. अब आपको र्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है फर्स्ट पार्ट के अंदर आपको Personal Details ( व्यक्तिगत विवरण) दर्ज करनी है। जो की इस प्रकार है:- नाम, जेंडर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि, मोबाइल नंबर इसके साथ साथ आपको आईडी प्रूफ नंबर ( आधार नंबर) टाइप करना है।
  6. Second Part में Address के अंदर अपना पता भरना है जिसके अंदर आपको देश, राज्य और जिले के नाम को चयन करना है।
  7. Third Part में Login Details के अंदर आपको 2 Security Question सेलेक्ट करके उसका answer Type करना है। इसके बाद आपको अपनी Login ID दर्ज करनी है। आप चाहे तो Gmail id डाल सकते है।
  8. और अंत में आपको Password Create करके निचे दिए गए Captcha कोड डालकर Submit पर क्लीक कर देना है।
  9. अब आपके मोबाइल नंबर पर Otp आएगा Otp दर्ज करने के बाद फिर से सबमिट करना है। इस प्रकार आपका हरियाणा पुलिस विभाग की Citizen Id पर पंजीकरण समाप्त हो गया है।

Haryana Police Clearance Certificate के लिए Online Registration कैसे करें?

Step 1:- हरियाणा पुलिस विभाग की Citizen Id पर पंजीकरण हो जाने के बाद आपको फिर से हरियाणा पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट https://haryanapolieonline.gov.in/ पर विजिट करना है।

Steps 2:- अब आपको Log In करने के लिए निचे चित्र में दिखाए अनुसार Citizen Login पर जा कर अपनी Citizen Id (Username) or Password दर्ज करके निचे दिए कैप्चा कोड डालकर Signup पर क्लीक करना है।

Haryana Police Clearance Certificate के लिए Online Registration कैसे करें?

Step 3:- Signup पर क्लीक करने पर आपके सामने हरसमय Citizen Portal of Haryana Police का Homepage निचे चित्र में दिखाएं अनुसार ओपन होगा।

हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं।

Steps 4 :- अब आपको Main Menu के अंदर दिए गए Verification Services के LInk पर क्लीक करना है।

Step 5 :-  इसके बाद आपको Police Clearance Certificate पर क्लीक करके Add Police Clearance Certificate Request पर Click करना है। जैसा चित्र में दिखाया गया है।

Haryana Police Clearance Certificate Application form print कैसे निकाले?

हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया।

Steps 6:-  जैसे ही आप Add Police Clearance Certificate Request पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक नया webpage ओपन होगा। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

Applicant Details.

Step 7:- इसमें आपको अपने आधार कार्ड नंबर / family id, आपकर पूरा नाम, रिलेटिव में माता – पिता का नाम या अन्य जानकर का नाम भी डाल सकते है। क्योकि यह गवाह के तौर पर काम आएंगे। Relative Name 2 के अंदर आप Self भी सेलेक्ट कर सकते है।

के अंदर आप जो भी व्यवसाय करते है उसको सेलेक्ट करना है। or कुछ जानकारी आपको भरी हुई मिलेगी।

Address Details 

Step 9:- जिसके अंदर आपको अपना House No. Village/ Street Name, Tehsil Name, District, State, नजदीकी police station नाम और Pin Code को भरना है।

Steps 10:- Duration of stay वाले ऑप्शन के अंदर आप जब से हरियाणा में निवास कर रहें है उसको Year or Month में डालना है।

Step 11:- Same for Permanent Address वाले ऑप्शन में यदि आपका Residancial Address or Temporary एड्रेस दोनों एक है तो आपको yes पर क्लीक करना है। अन्यथा No पर क्लीक करके अपना अस्थायी एड्रेस दर्ज करना है।

Steps 12:- अंत में निचे दिए गए Next>> बटन पर क्लीक करके आगे बढ़ना है।

Haryana Police Clearance Certificate Online Apply in Hindi

हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई प्रोसेस।

Step 13:- Next>> पर क्लीक करने पर आपके सामने निचे चित्र में दिखाए अनुसार पेज Passport Details का Hompepage ओपन होगा जिसमे आपको निम्न जानकारी भरना है।

  • Passport Number :- आपके पासपोर्ट नंबर डालने है जो की पासपोर्ट के first page पर होते है।
  • Passport Issued by:- आपका पासपोर्ट जहां से issue हुआ है। उस authority का नाम दर्ज करना है।
  • Date of Issue :- पासपोर्ट जारी होने की तारीख का चयन करना है।
  • Date of Expiry:- पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के तारीख सेलेक्ट करनी है।
  • :- आप जिस देश के लिए Visa apply कर रहें है उस Country का नाम Select करें।
  • Not Sheet:- इसके अंदर आप जिस उद्देश्‍य से Haryana Police Clearance Certificate Apply कर रहें है। उसकी Details दर्ज करनी है। :- जैसे Apply for Visa …………..Country.
  • Upload Files :- अपलोड फाइल्स के अंदर आपको अपना Aadhaar Card और Passport का First page और Last page स्कैन करके इनकी एक Pdf File बनाकर upload करनी है।

Steps 14:- Submission Details:- इसके अंदर आपको District के अंदर अपने Home District के नाम का चयन करना है। office Name अपने आप आ जाएगा।

Step 15:-  और अंत मे निचे दिए गए Submit ऑप्शन पर क्लीक करना है।

Haryana Police Clearance Certificate Fees Payment Process.

हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं?

Steps 16:- Submit ऑप्शन पर क्लीक करने पर आपके सामने Police Clearance Certificate request number आजाएगे। जैसा निचे चित्र में दिखाया गया है। 

Step 17:- Haryana Police Clearance Certificate Fees Payment करने के लिए निचे दिए Please Select Citizen Type के ऑप्शन में Citizen पर क्लीक करना है। 

Steps 18:- और अंत में निचे दिए गए Make Payment पर क्लीक करना है।

Haryana Police Clearance Certificate fee payment online

Step 19:- Make Payment पर क्लिक करने के पर नई विंडों के अंदर proceed with payment पर क्लीक करना है। 

Steps 20:- proceed with payment पर क्लिक करने पर आपके सामने Payment करने के ऑप्शन आजाएंगे जैसे Debit Card, Credit Card, Netbanking or Upi आदि में से किसी एक का चयन करके payment कर दे। 

Steps 21:- और अंत में फीस success हो जाने पर Haryana Pcc Payment प्रिंट आउट निकाल ले।

Haryana Police Clearance Certificate Application form print कैसे निकाले?

  1.  हरियाणा पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट https://haryanapolieonline.gov.in/ पर विजिट करना है।
  2. अब आपको Log In करने के लिए Citizen Login पर जा कर अपनी Citizen Id (Username) or Password दर्ज करके Signup पर क्लीक करना है।
  3. Signup पर क्लीक करने पर Citizen Portal of Haryana Police का Homepage ओपन जाएगा।  Main Menu में दिए गए Verification Services के पर क्लीक करना है।
  4. अब आपको Police Clearance Certificate पर क्लीक करके Search & View Police Clearance Certificate Request पर Click करना है।
  5. अब आपके सामने एक नया webpage ओपन होगा। जिसमे आपको Application Number पर जाकर दिए गए application Number पर क्लीक करके अपना Haryana pcc Print out निकाल सकते है।

हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद क्या करे?

  1. सबसे पहले Police Clearance Certificate का प्रिंट आउट निकाल ले।
  2. इसके बाद आवेदक Print out व आधार कार्ड, Passport व ऊपर बताएं गए सभी डॉक्यूमेंट।
  3. इसके साथ ही दो रिलेटिव ( गवाह )  जैसा ऊपर फार्म में भरा था उनके आधार कार्ड और उनको साथ लेकर जिले के Sp office में जाकर वेरिफिकेशन करवा ले।
  4. Sp office से वेरिफिकेशन हो जाने के 3 से 4 दिन बाद अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर Haryana Police Website पर लॉगिन करना है।
  5. Police Clearance Certificate पर क्लीक करके Search & View Police Clearance Certificate Request पर Click करके अपना Haryana PCC Status Check कर सकते है।
  6. Action बटन के निचे Generat Report का ऑप्शन आजाए तब हम दिए Generat Report पर क्लीक करके Haryana Police Clearance Certificate Download कर सकते है।

Q1. Haryana Police Clearance Certificate Request Fees कितनी होती है?

50 रूपये फीस हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की लगती है।

Subject:-

| Harayana Police Clearance Certificate Request form in hindi pdf | | एप्लीकेशन फॉर्म हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट | हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं? | Haryana Police Clearance Certificate ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें? | Online Haryana Police Clearance Certificate Request Status Check कैसे करें? |

निष्कर्ष:-

दोस्तों मुझे पूरा विशवास है की आज की हमारी पोस्ट “Online Haryana Police Clearance Certificate Request अप्लाई करने की जानकारी हिंदी में “ आपको अच्छी लगी तो अपने दोस्तों को सिखाने के लिए इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले। अगर अब भी कुछ कमी है। तो हमे Comment करके जरूर बताए। और ऐसी ही नई जानकारी लेने के लिए हमारी Website Notification को Allow करे?

Read More:-

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 3 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।