सम्पूर्ण जानकारी।
वाहन एनसीआरबी रिपोर्ट प्रिंट डाउनलोड कैसे करें? Vehicle Ncrb Report Print Download.
How to Generate Vehicle Ncrb Report Online. Ncrb Vehicle Report Online | वाहन एनसीआरबी रिपोर्ट चेक ऑनलाइन | वाहन एनसीआरबी रिपोर्ट कैसे निकाले? | गाड़ी की एनसीआरबी रिपोर्ट कैसे देखे? | वाहन एनसीआरबी रिपोर्ट एनसीआरबी रिपोर्ट ऑनलाइन डाउनलोड। |
नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नई जानकारी के साथ आज के इस लेख के अंदर आपको “वाहन एनसीआरबी रिपोर्ट डाउनलोड” करने की जानकारी दी जाएगी। ऐसे बहुत से कारण होते है। जिसमे आपको अपने Vehicle NCRB Report Download करने की आवश्यकता होती है। आपको पहले थोड़ा NCRB के बारे में बता देते है।
वर्ष 1986 में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की नीव केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत रखी गयी थी जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय पुलिस में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत प्रदान करने के साथ साथ भारतीय पुलिस तंत्र को सूचना प्रौद्योगिकी समाधान व आपराध कर्ताओं की गुप्त जानकारी प्रदान करके भारतीय पुलिस तंत्र को समर्थ बनाना है।
Vehicle NCRB Report क्या है? ncrb full form.
NCRB – राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau ) यह एक प्रकार से सरकार द्वारा नागरिकों को दी जाने वाली सेवा है जो नागरिकों को पुराने (Second Hand) वाहन खरीदने से पहले Vehicle Crime report का पता लगाने की अनुमति प्रदान करती है, की आपके द्वारा खरीदा जाने वाला Second Hand Vehcile चोरी का तो नहीं है या फिर जो वाहन आप खरीद रहें है इसका रिकॉर्ड कहि आपराधिक मामलों में तो नहीं है। यह सभी जानकारी आप Vehicle NCRB Report के द्वारा चेक कर सकते है।
यदि आपने भी पुराना व्हीकल किसी से खरीदा है या फिर नए व्हीकल पर से लोन उतरवाने (Hp Terminate) पर भी आप से Vehicle NCRB Report मांगी जाती है।
Vehicle NCRB Report की आवश्यकता।
- जब आप किसी से पुराना वाहन खरीदकर उसकी Ownership अपने नाम करवाते है तो ऐसे स्थिति में आप से NCRB Report की आवश्यकता होती।
- एक State से दूसरे State में वाहन का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करवाने पर भी Vehicle NCRB Report की आवश्यकता होती।
- व्हीकल से लोन उतरवाने (Hp Terminate) करवाने हतु भी हमे अपने वाहन की NCRB Report देनी होती है।
- अगर आप कोई पुराना वाहन खरीदने का मन बना रहें है तो हमे उस गाड़ी की एनसीआरबी रिपोर्ट डाउनलोड करलेनी। ताकि हमे पता चले सके की जो वाहन खरीद रहें है वह चोरी का या फिर उसका पुलिस में क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है।
अपनी गाड़ी की एनसीआरबी रिपोर्ट डाउनलोड कैसे करें?
यदि आप कोई पुराना वाहन खरीदने या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रांसफर करवाने का मन बना चुके है तो आपको सबसे पहले अपने उस व्हीकल की NCBR रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें। यह जानने के लिए आपको वाहन NCBR रिपोर्ट चैक करने के चरणों का ध्यान से अनुसरण करना होगा। जो की इस प्रकार है।
चरण 1 : सबसे पहले आपको एनसीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को खोलना है। जिसका लिंक इस प्रकार है। इस वेबसाइट का लिंक यहां है ।
चरण 2 : National Crime Records Bureau की ऑफिसियल वेबसाइट के खुलने के बाद आपको मेनू बार के अंदर दिए गए, “नागरिक सेवाएं” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
चरण 3 : इसके बाद आपके सामने एक ड्रॉप-डाउन मेनू लिस्ट खुलेगी आपको ऑनलाइन वाहन की एनसीआरबी रिपोर्ट चैक करने के लिए यहाँ दिए गए ड्रॉप-डाउन मेनू से लिस्ट में से “केंद्रीय नागरिक सेवाएं” वाले ऑप्शन पर क्लीक करना है जैसा चित्र में दिखया गया है।
चरण 4 : ऐसा करने के बाद अगले पेज पर आपके सामने “नागरिक लॉगिन” (Citizen Login) एक नया पेज ओपन होगा जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है। जिसमे आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी जैसा की निचे दर्शाया गया है।
- Enter Mobile वाले बॉक्स के अंदर मोबाइल नंबर दर्ज करना है * – जिस पर आपके पास ओटीपी आ सकें।
- अब आपको ” Send Otp” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।* – ऐसा करने पर आपके मोबाइल नंबर पर otp आएगा। जिसको आपको
- Enter Otp * – वाले बॉक्स के अंदर दर्ज करना है।
- Enter Name* – वाले बॉक्स अंदर जो नाम आपका व्हीकल आरसी और अन्य दस्तावेजों पर है वही दर्ज करें।
इसके बाद आपको निचे दिए कैप्चा कोड को बॉक्स के अंदर दर्ज करके Login वाले Icon पर क्लीक करना है।
एनसीआरबी वाहन रिपोर्ट डाउनलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया।
चरण 5: ऐसा करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है: जिसमे आपको Generate Vehicle NOC, Missing Person Search, Proclaimed Offenders और Locate Nearest PS के विकल्प दिखाई देंगे।
चरण 6 : अब आपको Generate Vehicle NOC के विकल्प पर क्लिक करना है। जैसा निचे दिखाया गया है।
चरण 7 : जनरेट व्हीकल एनओसी पर क्लीक करने के बाद आपके सामने वाहन एनसीआरबी रिपोर्ट डाउनलोड करने के लिए एक नई विंडो ओपन होगी जिसमे आपको निम्न लिखित विवरण सही दर्ज करना है। जो की इस प्रकार है।
- NAME – यहां पर आप देखेंगे कि जो नाम हमने Citizen Login करते समय डाला था वही इसलिए नाम सही दर्ज करें क्योकि नाम बदला नहीं जा सकता।
- Vehicle Type – इस ऑप्शन के अंदर आपको अपने वाहन को सेलेक्ट करना। जैसे :- कार, ट्रक, मोटरसाइकिल
- Registration Number – इसमें आपको अपने Vehicle के RC Number दर्ज करने है।
- Chassis No. – अब आपको अपनी गाड़ी के चैसिस नंबर दर्ज करने है।
- Engine No – Vehicle Engine Number दर्ज करना है।
और अंत में निचे दिए “Search” विकल्प पर क्लिक करना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
चरण 8 : इसके बाद कुछ समय बाद आपकी स्क्रीन पर Vehicle Noc Is Getting Generated का विकल्प दिख जाएगा। और इस प्रकार आपकी Vehcile Noc File Download हो जाएगी।
चरण 9 : यह Vehicle NCRB Report एक पीडीऍफ़ के रूप में डाउनलोड होगी। जिसे आप अपनी Device के Download Folder में जाके चेक कर सकते है या खोल सकते हैं।
चरण 10 : पीडीएफ फाइल के खोलने पर आपको पुलिस क्रिमिनल डेटाबेस से जानकारी व Generated तारीख व Vehicle से से जुडी जानकारी दिख जाएगी।
इसलिए, यदि आपभी को ओल्ड कार/बाइक या फिर अन्य वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको सबसे वाहन की एनसीआरबी रिपोर्ट की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। जो की आपको वाहन से भविष्य में होने वाली समस्याओं से बचाएगा।
उद्धारहण के लिए, यदि आपका पुराना वाहन जो अपने किसी से खरीदा है वह पहले किसी आपराधिक गतिविधि का रहा हो। तो भविष्य में आप वाहन के मालिक के रूप में समस्याओं में फंस सकते है।
Vehicle NCRB Report Check करने की ऑफिसियल वेबसाइट।
Official Website | क्लिक करें |
केंद्रीय नागरिक सेवाएं | क्लिक करें |
हरियाणा रोड टैक्स | क्लिक करें |
Pay Water Bill | क्लिक करें |
Licence TRaing Form Apply | यहां क्लिक करें |
ऑनलाइन एनसीआरबी रिपोर्ट डाउनलोड करने के बारें में एक झलक।
आर्टिकल का नाम | Vehicle NCRB Report Download कैसे करें. Vehicle NCRB Report Online कैसे देखें |
NCRB का पूरा नाम | National Crime Records Bureau |
Vehicle NCRB Report check method | online |
NCRB स्थापना वर्ष | 1986 |
Email id | dct@ncrb.gov.in |
Telephone Number | (011) 26735450 |
Fax Number | (011) 26782257 |
पता | National Highway – 8, Mahipalpur, New Delhi – 110037. |
एनसीआरबी रिपोर्ट ऑनलाइन प्राप्त करने से संबंधित प्रश्न उत्तर।
Q.1 . Vehicle NCRB Report Download की आधिकारिक वेबसाइट से कैसे करें ?
Vehicle NCRB Report को आप National Crime Records Bureau की आधिकारिक वेबसाइट ncrb.gov.in पर विजिट करके आसानी से डाउनलोड कर सकते है।
Q. 2. NCRB की Full Form क्या है ?
NCRB की Full Form National Crime Records Bureau है।
Q.3. National Crime Records Bureau का हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
Vehcicle National Crime Records Bureau के हेल्पलाइन नंबर (011) 26735450 है।
Q.4. Vehicle NCRB Report Download कैसे करें ?
Vehicle NCRB Report Check/Download करना चाहते है तो आप National Crime Records Bureau की Official Website पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से मात्र 10 मिनट में Vehicle NCRB Report आसानी चेक कर सकते है।
Q.5. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की स्थापना कब की गई।
National Crime Records Bureau की स्थापना सन 1986 में की गयी थी।
Q.6. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
National Crime Records Bureau (ncrb) की आधिकारिक वेबसाइट ncrb.gov.in है।
Q7. क्या मै घर बैठे एनसीआरबी रिपोर्ट कैसे डाउनलोड कर सकता हूँ?
हाँ आप घर बैठे Vehicle NCRB Report Online Download कर सकते है इसके लिए आपको National Crime Records Bureau की आधिकारिक वेबसाइट ncrb.gov.in पर विजिट करके Central Citizen Services के विकल्प पर क्लीक करना है। अब नेक्स्ट पेज के अंदर आपको अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करके लॉगिन करना है। इसके बाद आप एनसीआरबी रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़े।
निष्कर्ष:-
हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से वाहन एनसीआरबी रिपोर्ट ऑनलाइन डाउनलोड करने की सारी जानकारी आपके साथ सांझा की है ताकि आप पुराना व्हीकल खरीदते समय सतर्क रहें। उम्मीद करते है की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपका एनसीआरबी वाहन रिपोर्ट की ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएगा और हमारे इस लेख को शेयर जरूर करियेगा। धन्यवाद।
Read More:-
- वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे पता करें?
- हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ऑनलाइन।
- हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- Learning Driving Licence Apply कैसे करें?
- ऑनलाइन गाड़ी का बिमा कैसे चेक करें?
- गाड़ी नंबर से मालिक का नाम, पता ऑनलाइन चेक करें?
- Driving Licence Application Status
- Online Driving Licence Fees Payment कैसे करें?