
हर महीने लाइव फोटो और ₹2100 की निकासी जरूरी, नहीं तो बंद होगी स्कीम – Haryana Lado Lakshmi Yojana Update.
जैसा कि आप सभी जानते हैं, नवंबर महीने से हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की बेटियों और महिलाओं को हर महीने ₹1,100 से लेकर ₹21,000 तक की राशि मिलना शुरू हो गई है। लेकिन अब सरकार ने इस योजना में एक नया नियम लागू किया है।
अगर लाभार्थी महिलाएं हर महीने ये दो जरूरी काम नहीं करती हैं, तो उनकी हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त रोक दी जाएगी और नाम भी योजना से हटाया जा सकता है। आइए जानते हैं — वे कौन से जरूरी नियम हैं जिन्हें हर महीने पूरा करना अनिवार्य है।
Haryana Lado Lakshmi Yojana 2025 –Live Photo Update Overview.
| योजना का नाम | हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना लाइव फोटो अपडेट |
|---|---|
| राज्य का नाम | हरियाणा |
| योजना का प्रकार | महिला कल्याण योजना |
| लाभार्थी | राज्य की 23 से 60 वर्ष की महिलाएँ |
| मासिक सहायता राशि | ₹2100 प्रति माह |
| भुगतान का तरीका | सीधे बैंक खाते में (DBT माध्यम से) |
| नया अपडेट (2025) | हर महीने लाइव फोटो अपलोड करना और ₹2100 की राशि निकालना अनिवार्य |
| लाइव फोटो अपलोड करने की तिथि | हर महीने 1 से 7 तारीख के बीच |
| यदि नियम नहीं माने गए तो | स्कीम बंद हो जाएगी और अगली किस्त रोक दी जाएगी |
| ऑफिशियल ऐप का नाम | दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना ऐप |
| उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना |
| आधिकारिक वेबसाइट | pension.socialjusticehry.gov.in |
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना में नया अपडेट क्या है?
हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की सभी महिला लाभार्थियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत जो भी महिला इस योजना का लाभ ले रही है, उसे अब हर महीने 1 से 7 तारीख के बीच अपनी लाइव फोटो हरियाणा सरकार के “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है।
👉 यदि लाभार्थी महिला लाइव फोटो अपडेट नहीं करती है, तो योजना बंद हो जाएगी और अगली किस्त नहीं मिलेगी।
₹2100 की राशि निकालना भी अनिवार्य:-
जो महिलाएँ योजना से प्राप्त ₹2100 की राशि दो महीने तक बैंक खाते में नहीं निकालतीं, उनका खाता निष्क्रिय (Inactive) माना जाएगा और योजना का लाभ रोक दिया जाएगा।
इसलिए सभी महिला लाभार्थियों से निवेदन है कि वे हर महीने राशि निकालें और लेनदेन करें, ताकि योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।
सरकार का उद्देश्य :-
इस नए नियम को लागू करने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल वास्तविक और सक्रिय महिला लाभार्थियों को मिले। इससे योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकार की दी गई राशि का सही उपयोग परिवार की आवश्यकताओं में हो सकेगा।
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना में फोटो अपडेट करना भूल जाएं तो क्या करें? :-
आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए कि फोटो अपडेट करना भूल जाएँ। क्योकि ऐसी योजना बहुत मुश्किल से मिलती है, इसलिए इसका पूरा लाभ उठाएँ। हर महीने की 1 तारीख को “दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना” ऐप पर जाकर अपनी लाइव फोटो अपलोड करें, और अपने बैंक खाते में आई हुई राशि को समय पर निकालना न भूलें। योजना का लाभ नियमित रूप से फोटो और निकासी करने वाली महिलाओं को ही मिलेगा। इसलिए लाइव फोटो अपडेट करना न भूले।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Important Links.
| क्र.सं. | लिंक का विवरण | लिंक |
|---|---|---|
| 1️⃣ | लाडो लक्ष्मी योजना पेंशन स्टेटस चेक करें | 👉 Click Here |
| 2️⃣ | लाडो लक्ष्मी योजना पेंशन लिस्ट में नाम चेक करें | 🌐 Visit Here |
| 3️⃣ | सभी नवीनतम हरियाणा योजना अपडेट्स देखें | 📰 Haryana Yojana |
निष्कर्ष :
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। लेकिन यदि लाभार्थी महिला हर महीने अपनी लाइव फोटो हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना ऐप पर पलोड नहीं करतीं या ₹2100 की राशि बैंक से नहीं निकालतीं,तो योजना स्वतः बंद हो जाएगी और अगली किस्त नहीं मिलेगी।
इसलिए सभी लाभार्थियों से अनुरोध है कि हर महीने निर्धारित समय पर प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उन्हें लगातार ₹2100 की सहायता राशि का लाभ मिलता रहे।
👉 ऐसी ही नई और महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारी वेबसाइट के नोटिफिकेशन ऑन करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।





