
Haryana Lado Lakshmi Yojana Payment नहीं आई? Aadhaar Card से करें Status Check.
Haryana Lado Lakshmi Yojana Form Status :- अगर आपने हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना (Haryana Lado Lakshmi Yojana) के तहत आवेदन किया है और यह जानना चाहते हैं कि आपका फॉर्म स्वीकृत (Approved) हुआ है या नहीं, तो अब आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है।
बहुत से आवेदकों का Form Status “Complete” दिखा रहा है, लेकिन राशि (Payment) अभी तक उनके खाते में नहीं आई है। ऐसे में आप अपने आधार कार्ड नंबर के जरिए घर बैठे ही यह पता लगा सकते हैं कि आपका लाडो लक्ष्मी योजना फॉर्म स्टेटस (Lado Lakshmi Yojana Form Status) क्या है — यानी आपकी फाइल किस स्तर पर है और भुगतान क्यों नहीं आया।
हरियाणा सरकार ने इस योजना की जानकारी और आवेदन की स्थिति देखने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध कराया है, जहाँ लाभार्थी कुछ ही मिनटों में अपने आवेदन की स्थिति (Approved / Pending / Rejected) देख सकते हैं।
कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि फॉर्म “Complete” दिखाने के बावजूद भुगतान रुका हुआ है। ऐसे लाभार्थी अब आसानी से यह जांच सकते हैं कि उनकी भुगतान प्रक्रिया (Payment Process) पूरी हुई है या नहीं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे — आधार कार्ड से Haryana Lado Lakshmi Yojana Status कैसे देखें, और अगर Payment नहीं आई है तो आगे क्या करना होगा।
Haryana Lado Lakshmi Yojana क्या है?
लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Lakshmi Yojana) हरियाणा सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए चलाई गई एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है। इस योजना के तहत राज्य की 23 से 59 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता दी जाती है। चाहे महिला विवाहित हो या अविवाहित सभी को दी जाती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवनस्तर को बेहतर करना है। इसके साथ ही यह योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को और मज़बूती प्रदान करती है ताकि हरियाणा की महिलाएँ आत्मनिर्भर और शिक्षित बन सकें।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Form Status Check – Overview.
| विषय | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | Haryana Lado Lakshmi Yojana Form Status Check |
| शुरू करने वाली सरकार | हरियाणा सरकार |
| लाभार्थी | राज्य की 23 से 59 वर्ष की महिलाएँ |
| मासिक सहायता राशि | ₹2100 प्रतिमाह |
| योजना का उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना. |
| ऑनलाइन पोर्टल | https://meraparivar.haryana.gov.in |
| फॉर्म स्टेटस जांचने का तरीका | आधार कार्ड या फैमिली आईडी से ऑनलाइन |
| संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा (WCD Haryana) |
| वर्ष | 2025 |
| राज्य | हरियाणा |
| मुख्य कीवर्ड | Haryana Lado Lakshmi Yojana Form Status Check |
Aadhaar Card से Haryna Lado Lakshmi Yojana Form Status चेक करने की प्रक्रिया — Step by Step Process.
अगर आपने हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना (Haryana Lado Lakshmi Yojana) के तहत आवेदन किया है और यह जानना चाहते हैं कि आपका फॉर्म स्वीकृत हुआ है या नहीं, तो अब आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है।
कई आवेदक ऐप में देखते हैं कि उनका फॉर्म “Complete” दिखा रहा है, लेकिन भुगतान (Payment) अभी तक नहीं आया है। ऐसे में आप आधार कार्ड नंबर के माध्यम से न सिर्फ Form Status, बल्कि Payment Status भी आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के लिए आपको किसी CSC सेंटर या सरलीकरण केंद्र (Saral Kendra) जाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे ही कुछ मिनटों में यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Step by Step Process.
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र की साहयता से Haryana Social Justice Department Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। आप चाहे तो नीचे दी गई वेबसाइट को ओपन कर की भी https://pension.socialjusticehry.gov.in. पोर्टल पर जा सकते है।
Step 2: सही लिंक चुनें।
वेबसाइट का होमपेज खुलने के बाद आपको एक लिंक दिखेगा — “आधार / पेंशन आई.डी. / खाता संख्या से पेंशन विवरण देखें” इस लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: Track Form Status पेज खोलें।
अब आपके सामने “Track Beneficiary Form Details” या “Track Beneficiary Pension Details”। एक नया पेज खुलेगा।
Step 4: अपनी पहचान का विकल्प चुनें।

यहाँ आपको Haryana Lado Lakshmi Yojana Form Status Check करने के तीन विकल्प दिखाई देंगे: जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया। इनमे से आपको Aadhaar को Select करना है।
-
Pension ID (पेंशन आईडी)
-
Account No (खाता संख्या)
-
Aadhaar No (आधार संख्या)
Step 5: Aadhaar को Select करें।
Aadhaar को Select करने के बाद अपने आधार कार्ड नंबर सही-सही टाइप करें। फिर नीचे दिख रहे CAPTCHA कोड को ध्यान से भर कर View Details पर क्लीक करें।
Step 7: View Details पर क्लिक करें.
“View Details” बटन पर क्लिक करने पर। यदि आपने सभी जानकारी सही भरी है, तो आपकी स्क्रीन पर तुरंत Lado Lakshmi Yojana Form Status दिखाई देगा।
-
यहाँ आप जान पाएंगे कि आपका आवेदन Approved (स्वीकृत) है या Pending (प्रक्रिया में) है। अगर आपका फॉर्म अभी Pending है, तो इस स्थिति में आपको स्क्रीन पर कोई विवरण नहीं दिखाई देगा।
Form Accept होने पर, नीचे दी गई सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी:
Approved होने पर दिखाई देने वाली जानकारी का उदाहरण:
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| Beneficiary ID (लाभार्थी का आईडी) | XXXX1509 |
| Beneficiary Name (लाभार्थी का नाम) | BINXXX |
| Gender (लिंग) | Female |
| Age on Enrolment (नामांकन के समय उम्र) | 37 |
| Date of Birth (जन्म तिथि) | 05-11-1987 |
| F/H Name (पति/पिता का नाम) | YAD XXXX |
| Enrolment Date (नामांकन की तारीख) | 01/11/2025 |
| Pension Scheme (पेंशन योजना) | दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना 2025 |
| Status as updated on Web Site (स्थिति) | Normal |
| District (जिला) | |
| MC / नगर पालिका | |
| Ward No (वार्ड संख्या) | 010 |
| Block (खंड) | – |
| Village (गाँव) | – |
| Aadhaar No (आधार संख्या) | xxxxxxxx078xx |
| Beneficiary Details uploaded by Bank/ PO | xxxxxxx07xx |
| Account opened at Bank/ Post Office (खाता बैंक/डाकघर) | IFSC CODE |
| Latest PFMS Validation Date & Status (अपलोडिंग/वेरिफिकेशन तारीख) | 01/11/2025, Status: Accepted |
| View Payments for Financial Year (वित्तीय वर्ष में भुगतान देखें) | 2025–2026 |
Haryana Lado Lakshmi Yojana Form Status “Complete” दिखा रहा है तो क्या करें?
कई आवेदकों ने शिकायत की है कि उनका Lado Lakshmi Yojana Form Status “App” पर “Complete” दिखा रहा है, लेकिन पैसे अभी तक खाते में नहीं आए। यदि आपने ऊपर बताए गए तरीके से Aadhaar या Bank Account से अपना Form Status और Details चेक कर ली हैं.
और सभी जानकारी सही दिखाई दे रही है, तो आपको फिलहाल कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। बस अगली किस्त के चरण का इंतजार करें — आपका भुगतान समय पर आपके बैंक खाते में आ जाएगा।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Form Status Check करने पर Payment Details नहीं दिख रही? तो क्या करें?
ऐसा होने के पीछे कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं:
✅ Bank Account Aadhaar से लिंक नहीं है
-
अपने बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से सही तरीके से Aadhaar Seeding लिंक कराएँ।
✅ Aadhaar या Bank Account में नाम गलत है
-
सुनिश्चित करें कि पोर्टल पर आपका नाम और बैंक खाते का नाम पूरी तरह मैच कर रहा है।
✅ तकनीकी समस्या या डेटा अपडेट नहीं हुआ
-
Lado Lakshmi Yojana App खोलें और Technical Department / शिकायत सेक्शन में जाकर समस्या दर्ज कराएँ।
Important Link.
| लिंक का नाम | सीधा लिंक |
|---|---|
| Lado Lakshmi Pension Form Status Check | Click Here |
| Family id Haryana Update | Visit Here |
| All Latest Yojana Updates (हरियाणा) | Haryana Yojana |
FAQ – Haryana Lado Lakshmi Yojana Form Status.
Q1: क्या मैं अपने Bank Account से Lado Lakshmi Yojana Form Status चेक कर सकता हूँ?
A: हाँ आप घर बैठे ही Bank Account से ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। स्टेप्स इस प्रकार हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट खोलें: pension.socialjusticehry.gov.in
-
लिंक पर क्लिक करें: “आधार / पेंशन आई.डी. / खाता संख्या से पेंशन विवरण देखें”
-
अपने पहचान का विकल्प चुनें (Account No)
-
जानकारी भरें और CAPTCHA दर्ज करके “View Details” पर क्लिक करें
-
स्क्रीन पर आपका Form Status और Payment Status दिखाई देगा
Q2. Lado Lakshmi Yojana Payment की जानकारी कैसे देखें?
Ans.
-
Form Accept होने के बाद, View Payments for Financial Year विकल्प पर क्लिक करें।
-
यहाँ आपको वित्तीय वर्ष के अनुसार भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।
-
बैंक, IFSC, और PFMS Validation Status भी इस सेक्शन में उपलब्ध होगा।
Q3. Lado Lakshmi Yojana के लिए Helpline Number क्या है?
उत्तर: लाभार्थी टोल-फ्री नंबर 1800 180 2231 या हेल्पलाइन नंबर 0172-4880500 पर संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष :-
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं और बेटियों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए है। आज के इस आर्टिक्ल में हमने आपको बताया की आप किस प्रकार से घर बैठे Aadhaar या बैंक अकाउंट से Lado Lakshmi Yojana Form Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
-
अगर Form Status “Complete” दिख रहा है, तो घबराएँ नहीं; अगली किस्त का इंतजार करें।
-
जानकारी या भुगतान नहीं दिख रहा है तो Aadhaar-Bank लिंक, नाम मिलान, या Technical Section में शिकायत दर्ज करें।
अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें और यदि यह जानकारी आपको उपयोगी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
अगर अब भी कोई प्रश्न है तो हमें Comment करें, हम आपकी मदद करेंगे।





