Haryana Marriage Certificate Registration 2023. हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र।

ऑनलाइन हरियाणा शादी प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं

सम्पूर्ण जानकारी।

हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Haryana Marriage Certificate Registration Online. 

ऑनलाइन हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | हरियाणा शादी प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | Haryana Marriage Certificate Online | Haryana Marriage Registration form pdf | हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें? | ऑनलाइन हरियाणा शादी प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नई जानकारी के साथ आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप लोगो को हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे बनवाये के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। हमारे समाज में विवाह को एक पवित्र रिश्ता माना गया है वैवाहिक जीवन स्त्री और पुरुष के जीवन में काफी उतार – चढ़ाव लेकर आता है। इसलिए वैवाहिक जीवन में आपसी वैचारिक संतुलन, प्यार, इज्जत व समर्पण का होना बहुत जरूरी है। अगर आपकी शादी हो गयी और आपने अभी मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है तो आपको भविष्य में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 2006 में विवाह के पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। जो की  वैधानिक प्रकिर्या है। ताकि विवाहित जोड़ों की जिंदगी सुरक्षित हो सके। आज के इस लेख में हम आपको ये बतायेगे की आप किस तरह घर बैठे- बैठे  Haryana Marriage Certificate को Online बनवा सकते  की है तो चलिए शुरू करते है।

हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना क्यों जरूरी है? 

अक्सर देखा जाता है की वही लोग विवाह पंजीकरण करवाते है जो प्राइवेट और सरकारी जॉब करते हो तथा विदेश में काम करते हो व सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते है परन्तु आपको बता दे की भारत की सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने महिलाओं की सुरक्षा को मध्य नजर रखते Marriage Registration को अनिवार्य कर दिया है। दूसरे राज्यों की तरह हरियाणा में भी विवाह के पंजीकरण पर काफी बल दिया गया है।

क्योकि अक्सर देखा जाता है की शादी के बाद पति पत्नी के बीच आपसी वैचारिक मतभेद पैदा हो जाता है जिसके चलते वे एक दूसरे को प्रताड़ित करना शुरू कर देते है। और यही स्थिति उनमे तलाक का कारण बन जाती है। ऐसे में Marrige Certificate का होना बहुत जरूरी हो जाता है। Marrige Certificate के बन जाने से वैवाहिक जीवन को क़ानूनी रूप से मान्यता मिल जाती है। विवाह एक्ट 2008 के अनुसार Marriage Registration किसी भी शादी का प्रमाण होता है।

हरियाणा विवाह पंजीकरण हेतु पात्रता / योग्यता की शर्तें। – Marriage Registration Eligibility Criteria

हरियाणा में ऑनलाइन मैरिज सर्टिफिकेट बनवाने  लिए कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारियों का ज्ञान आपको होना चाहिए ताकि विवाह पंजीकरण करवाते समय आपको किसी भी पक्रार की समस्या का समान न करना पड़े। जो इस प्रकार है।

  • विवाह प्रमाण पत्र के लिए वे लोग अप्लाई कर सकते जिनकी शादी हो चुकी।
  • Online Haryana Marriage Certificate  बनवाने के लिए पति-पत्नी में से एक हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लड़के/पति की उम्र 21 और लड़की / पत्नी की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए तथा तभी लड़का व लकड़ी एक दूसरे से शादी कर सकते है।
  • ऑनलाइन हरियाणा विवाह पंजीकरण करते समय पति-पत्नी को सभी जानकारी अपने डॉक्यूमेंट के अनुसार सही भरनी चाहिए। ताकि उन्हें बाद में परेशान न होना पड़े।
  • जिस जिले / स्थान से आप Haryana Vivah Panjikaran करवाना चाहते है उस स्थान पर पति-पत्नी को एक महीने का निवासी होना चाहिए। 
  • पति व पत्नी दोनों के परिवार के पास हरियाणा परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य।
  • हरियाणा विवाह पंजीकरण करवाते समय हरियाणा फॅमिली आईडी में पति व पत्नी के नाम, जन्म तिथि, माता – पिता का नाम व जाती सही होना चाहिए।
  • क्योकि अब हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवाते समय आपकी फॅमिली आईडी से ही आपकी सभी जानकारी ऑटोमैटिक फॉर्म में आ जाती है।

Haryana Marriage Certificate Registration Documents (दस्तावेज)

Required Documents for Haryana Marriage Registration :- आप अगर Haryana Marriage Certificate Online बनवाना चाहते है तो आपको सबसे पहले कुछ जरूरी Document  की जरूरत पड़ेगी। तभी ही आप अपना मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते है। आपको किन किन डॉक्यूमेंट की आवयश्कता है वे इस प्रकार है:-

  • लड़के का आयु  प्रमाण पत्र। :- ( 10Th Certificate, Birth Certificate)
  • लड़की का आयु प्रमाण पत्र :- ( 10Th Certificate, Birth Certificate)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • लड़की व लड़के के माता पिता का आधार कार्ड।
  • लड़का व लड़की के आधार कार्ड।
  • दोनों परिवार की फॅमिली आईडी।
  • फेरे करवाने वाले पंडित का आधार कार्ड।
  • एफिडेविट।
  • दोनो तरफ से दो गवाहों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
  • शादी की फोटो।
  • लड़का और लड़की की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • शादी का कार्ड।

हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन के क्या – क्या लाभ है? Marriage Certificate Benefits.

  • अगर आप मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लेते है आपको सरकार कानून रूप से पति पत्नी का हक दे देती है।
  • पति के स्वर्गवास के बाद पत्नी को ससुराल में वो सारे अधिकार मिले इसके लिए भी मैरिज सर्टिफिकेट का होना अति आवश्यक है।
  • विवाह प्रमाण पत्र समाज में जितने भी बाल विवाह होते है उन सब को रोकता है।
  • अगर किसी लड़की का होने वाला पति अगर किसी अन्य देश का है तो यह विवाह प्रमाण पत्र उस देश की नागरिकता दिलाने में बहुत ही आवश्यक है।
  • शादीशुदा व्यक्ति अगर अपना पासपोर्ट बनवाना चाहता है तो ऐसी स्थिति में मैरिज सर्टिफिकेट की बहुत आवयश्कता पड़ती है।
  • पत्नी अगर शादी करने के बाद अपना नाम बदलवाना चाहती है तो विवाह प्रमाण पत्र के जरिये वह अपना नाम अन्य सभी दस्तावेजों में बदलवा सकती है।
  • अगर आप अपना जीवन बीमा करवाते है तो भी मैरिज सर्टिफिकेट को दस्तावेज के तौर पर मांगा जाता है।

हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन फीस। Haryana Marriage Certificate Registration Fee.

Haryana Marriage Certificate बनवाने के लिए आपको पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद ही आपका ऑनलाइन विवाह पंजीकरण आवेदन सफलता पूर्वक कम्पलीट माना जाएगा। हरियाणा मैरिज पंजीकरण शुल्क इस प्रकार है।

  • अगर आप शादी के 90 दिन के अंतराल यानि की तीन महीने के अंदर विवाह प्रमाण पत्र बनवा लेते है तो आपको 150 रुपए का शुल्क देना होगा।
  • और शादी के एक साल के भीतर आवेदन करते हो तो आपको 300 रूपये तक देने होंगे।
  • यदि आप शादी के एक साल के बाद अगर आप विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करते हो तो आपको 350 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

Haryana Marriage Certificate Online Registration Highlights. 

आर्टिकल का नामहरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट 2023 ऑनलाइन कैसे बनवाये
राज्यहरियाणा।
उद्देश्यमहिलाओ को शादी के बाद उनके सारे अधिकार मिले और बाल विवाह को रोकना
लाभार्थीहरियाणा राज्य के सभी विवाहित नागरिक
आवेदन का प्रकारऑनलाइन / ऑफलाइन
योजना का प्रकारहरियाणा राज्य सरकार।
ऑफिसियल वेबसाइटshaadi.edisha.gov.in

हरियाणा shaadi.edisha.gov.in Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Haryana Marriage Registration Online :- हरियाणा के सभी विवाहित दम्पति अगर अपना मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन बनवाना चाहते है तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पड़ना होगा। हम आपको मैरिज सर्टिफिकेट से संबधित जानकारी इस लेख के माध्यम से देंगे ताकि आप अपना सर्टिफिकेट  ऑनलाइन बनवा सके और आपको किसी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  इसके लिए आपको हमारे द्वारा बताये गए स्टेप बाई स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • इसके लिए सबसे पहले Haryana Marriage Registration करने की ऑफिसियल वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने हरियाणा विवाह पंजीकरण की वेबसाइट का Home Page ओपन हो जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको Account का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा। जैसा की चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा shaadi.edisha.gov.in Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • अब आपके सामने दो ऑप्शन आ जायेगे। पहला Sign in और दूसरा Register आपको रजिस्टर वाले Link पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने shaadi.edisha Portal पर Registration करने का नया पेज ओपन हो जायेगा।
  • इस पेज में आपको अपना Name, Email id और Password, फिर Confirm Password तथा  Mobile number डालकर SEND OTP पर क्लिक करे। फिर  OTP  डालकर Register पर क्लिक कर दे। इसी प्रकार से  आपका पंजीकरण हो जायेगा।

Haryana Marriage Registration करने की ऑफिसियल वेबसाइट

Marriage Registration Haryana Apply Online Process.

  • अगर आप पहले से ही Register है तो आपको इसके लिए अपना यूजर आईडी तथा पासवर्ड भरना होगा फिर SIGN IN करना होगा और यदि आप पहले से रजिस्टर नहीं है तो आपको REGISTER पर क्लिक करना होगा।
  •  Login करने के लिए आप दोबारा  से ACCOUNT  के ऑप्शन पर जाना है फिर Sign in पर क्लीक करना है।
  • जब आप SIGN IN करेंगे तो आपके सामने नया पेज ओपन होगा।  इस पेज में आपको अपना Username नाम तथा Password भरना होगा और कैप्चा कोड डालकर Sign in कर देना।

Haryana Marriage Certificate Registration LOGIN

  • आगे के प्रोसेस में जब आप होम पेज के डैशबोर्ड में आएंगे तो आप Register Marriage के ऑप्शन पर क्लिक करे।

हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट - How to register Haryana Marriage?

  • अब आपके सामने हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट से संबधित फॉर्म ओपन हो जायेगा। जिमसे आपको निचे गए निम्न चरणों में पूछी गई सभी जानकारी को भरना होगा। जो की इस प्रकार है।

Haryana Marriage Registration हेतु ऑनलाइन आवेदन :-

1. Marriage Detials:- वाले ऑप्शन के अंदर आपको जिस स्थान पर शादी हुई है उस एड्रेस से संबंधित सभी जानकारी भरनी है।

2. Groom Details:- दूल्हे का विवरण वाले ऑप्शन के अंदर आपको दूल्हे से संबंधित जानकारी भरनी है। जैसे एड्रेस, नाम, माता पिता का नाम व दूल्हे की जन्म तिथि, धर्म, नागरिकता आदि जनकारी भरनी है।

3. Bride’s Details:-  दुल्हन का विवरण वाले ऑप्शन के अंदर आपको दूल्हन से संबंधित जानकारी भरनी है। जैसे एड्रेस, नाम, माता पिता का नाम व दूल्हन की जन्म तिथि, धर्म, नागरिकता आदि जनकारी भरनी है।

4. Family Restructuring Option:- परिवार पुनर्गठन विकल्प वाले ऑप्शन के अंदर आपको चार ऑप्शन मिलेंगे। जैसा की आपको चित्र में दिखाया गया है। आपको अपने अनुसार जो आपके अनुरूप हो उस पर क्लीक करना है।

Family Restructuring Option HARYANA MARRIAGE REGISTRATION

5. Witness Details:- गवाह विवरण वाले ऑप्शन के अंदर आपको दो गवाह के नाम और दोनों के एड्रेस संबंधित जानकारी डालनी है।

6. Attach Photographs:- इस वाले ऑप्शन के अंदर सबसे पहले (Groom Photo) के अंदर दूल्हे की फोटो अपलोड करना है। इसके बाद (Bride Photo) वाले ऑप्शन के अंदर दुल्हन की फोटो अपलोड करनी है (Couple Photo) वाले ऑप्शन के अंदर आपको दूल्हा व दुल्हन की 3:2 के अनुपात वाली वाइट बैकग्राउंड वाली फोटो अपलोड करनी है। इसके बाद आपको Two Wedding Photo अपलोड करनी है। एक फेरों की व दूसरी वरमाला डालते हुए की।

UPLOAD HARYANA MARRIAGE CERTIFICATE REGISTRATION PHOTO

7. Applicant Details:- आवेदक का विवरण वाले ऑप्शन के अंदर जो भी हरियाणा विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन कर रहा है। उस का नाम, मोबाइल नंबर, जीमेल आईडी एड्रेस दर्ज करना है। Applicant आवेदन कर्त्ता लड़का व लड़की में से या फिर उनके परिवार में से कोई भी हो सकता है।

8. Declaration:-

और अंत में निचे दी गई घोषणा I hereby declare that the details furnished above are true…. वाले ऑप्शन I Agree पर टिक मार्क करके निचे दिए गए Submit वाले ऑप्शन पर क्लीक करदे।

हरियाणा विवाह पंजीकरण आवेदन शुल्क कैसे जमा करें? Haryana Marriage Registration Fee Payment Online.

  • यह सब भरने के बाद जब आप मैरिज रजिस्ट्रेशन फीस भरेंगे तो आपको इसके लिए डैशबोर्ड के MY REGSITRATION पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पंजीकरण सूची खुल जाएगी। फिर आपको पंजीकरण के सामने View का  ऑप्शन दिखाई देगा। उसी पर ही आपको  क्लिक करना होगा ।
  • View के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन से संबधित इनफार्मेशन आ जायेगी।
  • इसके बाद आप proceed payment पर क्लिक कर दे।
  • आगे आपके समक्ष Payment से संबधित form खुल जायेगा। जिसमे आप अपने अनुसार Debit Card, Credit Card या Netbanikg का उपयोग करते हुए अपने Haryana Marriage Registration Fees Payment करदे।
  • इसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म का Printout निकाल लेना है क्योकि इस फॉर्म के अंदर एक Application नंबर है जिसकी साहयता से आप Haryana Marriage Certificate Registration को Online Track कर सकते है।
  • सारी प्रक्रिया करने के बाद आपका हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट पंजकिरण फॉर्म कम्प्लीट हो जायेगा

ऑफलाइन हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें? 

अगर आप ऑफलाइन तरिके से हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना चाहते है तो आपको निम्नलिखित तरीको को अपनाना होगा, जो इस प्रकार है- Offline Haryana Marriage Certificate Registration.

  • आपको अपना मैरिज सर्टिफिकेट ऑफलाइन बनवाने के लिए नगर निगम, नगर पालिका के दफ्तर में जाना होगा।
  • वहां से आपको Haryana Marriage Registration Pdf form लेना है।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म के अंदर जितनी भी जानकारी पूछी गयी है वह सारी भरनी पड़ेगी।
  • इसके बाद आप सारे डॉक्यूमेंट भी लगा दे
  • और आवेदन फॉर्म को दफ्तर में जमा करा दे।
  • जिन्होंने फॉर्म अप्लाई किया है उन दम्पति को दफ्तर में पेश होना पड़ेगा।
  • गवाह के तौर पर आपको दो लोगो को साथ में लेकर जाना होगा और उन दोनों के हस्ताक्षरो की  भी जरूरत पड़ेगी।
  • इसके बाद आपका Marriage Certificate बन जायेगा जिसे आप 15 दिन के बाद ले सकते है।
  • वर वधू को इस बात का विशेष तौर पर ध्यान देना होगा की जिस जगह पर उनकी शादी हुयी थी उसी जगह पर उनका विवाह प्रमाण पत्र बनेगा।
  • विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप अन्य क्षेत्र में नहीं जा सकते है।

हरियाणा मैरिज एप्लिकेशन स्टेटस कैसे चेक करें? – Check Haryana Marriage Certificate Status?

  • ऑनलाइन हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट एप्लीकेशन स्टेटस ट्रक करने के लिए आपको फिर से ऑफिसियल वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in पर जाना होगा।
  • आपको Haryana Marriage Registration Website के होम पेज ही Track Application का ऑप्शन मिलेगा आपको इस पर क्लीक करना है। क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का पेज खुल जाएगा।

हरियाणा मैरिज रजिस्ट्रेशन एप्लिकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?

  • क्लीक करने पर आपके सामने निचे चित्र में दिखाए अनुसार वेबपेज ओपन होगा।
  • यहां पर आपको Registration Id के अंदर आपको ऑनलाइन विवाह पंजीकरण आवदेन करने के बाद जो Application नंबर मिले थे वह दर्ज करने है।

हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट Application Status देख सकते है।

  • और अंत में आपको निचे दिए गए Get Record वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। क्लिक करने पर आपके सामने हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट के आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप घर बैठे Haryana Marriage Certificate Application Status देख सकते है।

Haryana Marriage Registration से संबंधित प्रश्न उत्तर (FAQs)

Q1. हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र क्यों आवश्यक है?

Ans. मैरिज सर्टिफिकेट के दो महत्वपूर्ण उद्देश्य है पहला उद्देश्य यह है की जब पति स्वर्गवास हो जाता है तो हर औरत के पास से उसके सारे अधिकार छीन लिए जाते है उनको वो सारे अधिकार मिले इसके लिए सरकार ने मैरिज सर्टिफिकेट हो लागू किया है। दूसरा  मुख्य उद्देश्य यह है की समाज में होने वाले बाल विवाह को रोकना। व सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए भी मैरिज सर्टिफिकेट आवश्यक है।

Q2. हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट कितने दिन में बनता है?

Ans. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपका हरियाणा मैरिज सर्टिफिकेट लगभग दो सप्ताह यानिकि 15 दिन में बन जाता है। यदि आपने आवेदन फॉर्म सही अप्लाई किया है तो।

Q3. हरियाणा विवाह प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवायें?

Ans. हरियाणा शादी प्रमाण पत्र के लिए आप Haryana Marriage Registration Portal shaadi.edisha.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
Q4. हरियाणा मैरिज प्रमाण पत्र के लिए फैमिली आईडी की आवश्यकता होती है। 

Ans. जी हाँ पति व पत्नी दोनों के परिवार के पास हरियाणा परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है इसके साथ हरियाणा विवाह पंजीकरण करवाते समय हरियाणा फॅमिली आईडी में पति व पत्नी के नाम, जन्म तिथि, माता – पिता का नाम व जाती सही होना चाहिए।

Subject :-

Haryana Marriage Registration Process Online.| Haryana Marriage Registration Documents Required | Haryana Marriage registration form. |

निष्कर्ष :-

दोस्तों आज की हमारी पोस्ट ऑनलाइन हरियाणा शादी प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं जाने हिंदी में। आपको अच्छी लगी तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले। अगर अब भी कुछ कमी है। तो हमे Comment करके जरूर बताए। और ऐसी ही नई जानकारी लेने के लिए हमारी Website को सब्सक्राइब जरुर करे।

Read More:-

  1. Haryana Income Certificate Online.
  2. Haryana Domicile Certificate Online Apply
  3. हरियाणा ews सर्टिफिकेट कैसे बनवाए?
  4. गाड़ी का बिमा कैसे चेक करें?
  5. हरियाणा डोमिसाइल सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें?  
  6. हरियाणा बिजली का बिल कैसे चेक करे ऑनलाइन ?
  7. हरयाणा रोडवेज की टिकट बुक कैसे करे ऑनलाइन?
  8. पानी/सीवर कनेक्शन लेने के लिए कैसे अप्लाई करे हरियाणा में।
  9. Online Voter Card में सुधार कैसे करे ?
  10. NSDL PAN Status Track Online In Hindi.

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 3 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।

Leave a Comment