
Voter Card SIR Objection Status 2026: BLO नोटिस जारी हुआ या नहीं, ऐसे करें ऑनलाइन चेक
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR 2026) के तहत डोर-टू-डोर सत्यापन पूरा किया गया है। सत्यापन के दौरान पुराने व नए रिकॉर्ड में विसंगतियां मिलने पर कई मतदाताओं के नाम पर BLO स्तर से आपत्तियां (Objections) दर्ज की गई हैं और Voter Card SIR Objection Status नोटिस जारी हुए हैं।
यदि आपके रिकॉर्ड पर भी कोई ऑब्जेक्शन या नोटिस आया है, तो 31 अगस्त 2026 से पहले इसका स्टेटस ऑनलाइन जांचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण चेतावनी: पोर्टल पर खुद से कोई भी दस्तावेज अपलोड करने से पहले अपने क्षेत्र के BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क अवश्य करें, ताकि केवल सही और मान्य दस्तावेज ही रिकॉर्ड में दर्ज हो सकें।
Voter Card SIR Notice Status 2026: Overview
| विवरण | Voter Card SIR Objection Status |
| अभियान का नाम | Special Intensive Revision (SIR) – 2026 |
| संबंधित विभाग | भारत निर्वाचन आयोग (ECI) |
| सुविधा का नाम | Submit Document Against Notice Issued |
| स्टेटस चेक मोड | ऑनलाइन (Mobile / EPIC No. & OTP) |
| अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक पोर्टल | voters.eci.gov.in |
Voter Card SIR Objection Status 2026: मुख्य कारण जिनकी वजह से BLO नोटिस जारी हो रहा है
सत्यापन के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थितियों में सिस्टम या BLO द्वारा आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं:
1. 2002 की वोटर लिस्ट और वर्तमान पहचान पत्र में नाम का अंतर
-
कई मतदाताओं के माता-पिता का नाम 2002 की वोटर लिस्ट में अलग दर्ज था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने वर्तमान पहचान पत्रों के अनुसार नाम अपडेट करवा लिया।
-
पुराने और नए रिकॉर्ड का मिलान न होने के कारण सत्यापन प्रणाली में विसंगति (Mismatch) दर्ज हो रही है।
2. बच्चों के दस्तावेजों में माता-पिता के नाम का अंतर
-
बच्चों के स्कूल सर्टिफिकेट या अन्य पहचान पत्रों में माता-पिता का वही नाम दर्ज है जो पुराने वोटर कार्ड में था, जबकि माता-पिता के वर्तमान दस्तावेजों में नाम बदल चुका है।
-
परिवार के अलग-अलग बच्चों के दस्तावेजों में माता-पिता के नाम या स्पेलिंग अलग-अलग होने से पारिवारिक वंशावली (Family Tree) लिंक नहीं हो पा रही है।
3. जन्मतिथि (DOB) और आयु में मिसमैच
-
कई मतदाताओं की जन्मतिथि या आयु 2002 की वोटर लिस्ट/पुराने रिकॉर्ड में अलग दर्ज है, जबकि वर्तमान पहचान पत्रों या शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में जन्मतिथि अलग है।
-
18 वर्ष की पात्रता आयु या पारिवारिक सदस्यों के बीच आयु के तार्किक अंतर (Age Gap) का मिलान न होने की स्थिति में सिस्टम ऑटो-ऑब्जेक्शन लगा रहा है।
Voter Card SIR Objection Status 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?
अपने या परिवार के सदस्यों के रिकॉर्ड की स्थिति जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
-
भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए Special Intensive Revision (SIR) – 2026 सेक्शन में जाएं।
-
तीसरे विकल्प “Submit Document Against Notice issued” पर क्लिक करें।
-
अपना Voter eci Portal पर रजिस्टर्ड Mobile Number या EPIC No. (वोटर कार्ड नंबर) दर्ज करें। अगर रजिस्टर्ड नहीं है तो ( voters.eci.gov.in/login पर जाए और रजिस्ट्रेशन करें।)
-
स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code भरें और “Request OTP” पर क्लिक करें।
-
प्राप्त OTP दर्ज करके पोर्टल में Login करें:
-
यदि रिकॉर्ड सही है: स्क्रीन पर “No Notice Issued” या कोई लंबित कार्रवाई नहीं दिखेगी।
-
यदि ऑब्जेक्शन लगा है: डैशबोर्ड पर जारी नोटिस का विवरण, आपत्ति का कारण और दस्तावेज अपलोड करने का विकल्प दिखाई देगा।
-
Voter Card SIR Objection दिखने पर क्या कदम उठाएं?
-
BLO से सलाह लें: सीधे कोई भी गलत दस्तावेज अपलोड न करें। पहले BLO से पुष्टि करें कि नाम या स्पेलिंग के अंतर को सही करने के लिए कौन-सा शपथ पत्र (Affidavit) या पूरक प्रमाण पत्र मान्य होगा।
-
पारिवारिक दस्तावेज तैयार रखें: 2002 की वोटर लिस्ट की प्रति, पहचान प्रमाण और बच्चों के जन्म या शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ रखें ताकि पारिवारिक संबंध स्पष्ट हो सके।
-
समय पर समाधान करें: अंतिम मतदाता सूची तैयार होने से पहले 31 अगस्त 2026 तक आवश्यक सुधार करवाएं ताकि वोटर लिस्ट से नाम न कटे।
Voter Card SIR Objection Status Check: Important Links
| विवरण (Link Description) | सीधा लिंक (Direct Link) |
| Check SIR Objection / Notice Status (Submit Document) | Click Here to Check Status |
| Search Name in Electoral Roll (Voter List) | Search Electoral Roll |
| Know Your BLO / Electoral Officer | Know Your Polling Official |
| ECI Official Voters’ Service Portal | voters.eci.gov.in |
| Election Commission of India (ECI) Main Website | eci.gov.in |
| Check Latest Updates | superfast3education.in |
Voter Card SIR Objection Status 2026: Frequently Asked Questions (FAQs)
Q1. Voter Card SIR Objection Status 2026 क्या है?
Ans. भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के Special Intensive Revision (SIR 2026) अभियान के तहत पुराने और नए रिकॉर्ड में विसंगतियां मिलने पर BLO स्तर से दर्ज की गई आपत्ति को Voter Card SIR Objection कहा जाता है।
Q2. वोटर कार्ड SIR नोटिस या ऑब्जेक्शन स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
Ans. आधिकारिक पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं, “Submit Document Against Notice issued” पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर या EPIC नंबर से OTP दर्ज करके स्टेटस चेक करें।
Q3. वोटर कार्ड स्टेटस में ऑब्जेक्शन दिखने पर क्या करें?
Ans. पोर्टल पर सीधे कोई भी फाइल अपलोड करने से पहले अपने संबंधित BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क करें और सही शपथ पत्र (Affidavit) व मान्य दस्तावेज ही जमा करें।





