Haryana Open School Admission 2026-27 : 10वीं व 12वीं फ्रेश मार्च 2027 परीक्षा फॉर्म शुरू

Haryana Open School Admission 2026-27 10वीं व 12वीं फ्रेश मार्च 2027 परीक्षा फॉर्म शुरू

Haryana Open School Admission 2026-27: ऑनलाइन आवेदन शुरू

Haryana Open School Admission 2026-27 Online Apply: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा हरियाणा मुक्त विद्यालय (HOS) की सैकेण्डरी (10वीं) और सीनियर सैकेण्डरी (12वीं) फ्रेश श्रेणी मार्च-2027 परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Circular No: BSEH/HOS/2026/08) जारी कर दी गई है। बोर्ड द्वारा 04 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

जो भी छात्र नियमित स्कूल न जाकर ओपन बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा पास करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर निर्धारित तिथियों के भीतर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं

Haryana Open School Admission 2026-27 Overview

विवरण महत्वपूर्ण जानकारी
बोर्ड का नाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी (BSEH)

संस्थान / विंग

हरियाणा मुक्त विद्यालय (Haryana Open School – HOS)

कक्षाएं

सैकेण्डरी (10th) एवं सीनियर सैकेण्डरी (12th)

सत्र / परीक्षा

फ्रेश श्रेणी मार्च-2027 परीक्षा

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आवेदन शुरू होने की तिथि

04 सितंबर 2026

बिना लेट फीस अंतिम तिथि

30 सितंबर 2026

आधिकारिक वेबसाइट

bseh.org.in

Haryana Open School Admission 2026-27 Important Dates & Fees

हरियाणा मुक्त विद्यालय मार्च-2027 परीक्षा हेतु बोर्ड द्वारा संशोधित शुल्क संरचना निम्नानुसार तय की गई है:

श्रेणी / विवरण आवेदन की अवधि निर्धारित परीक्षा शुल्क
बिना विलम्ब शुल्क (Without Late Fee) 04.09.2026 से 30.09.2026

₹3,500/-

विलम्ब शुल्क सहित (With Late Fee) 01.10.2026 से 17.10.2026

₹5,000/- (₹3500 + ₹1500 लेट फीस)

  • सीनियर सैकेण्डरी अतिरिक्त विषय शुल्क: 12वीं में अतिरिक्त (Additional) विषय का चयन करने पर ₹400/- प्रति विषय अलग से देय होगा

Haryana Open School Admission 2026-27 New Rules & Key Changes

  • 10वीं में त्रि-भाषाई सूत्र (Three-Language Formula): शैक्षिक सत्र 2026-27 से हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं में त्रि-भाषाई सूत्र लागू कर दिया गया है। अब पूर्व में लागू 5 विषयों के स्थान पर परीक्षार्थियों को 6 अनिवार्य विषय एवं 1 वैकल्पिक विषय सहित कुल 7 विषयों का चयन करना होगा

  • APAAR ID अनिवार्य: सैकेण्डरी और सीनियर सैकेण्डरी फ्रेश श्रेणी फॉर्म भरते समय पोर्टल पर APAAR ID दर्ज करना अनिवार्य किया गया है

  • स्टडी सेंटर पर 20 दिन कक्षाएं अनिवार्य: ऑनलाइन पंजीकरण के समय छात्र को अध्ययन केंद्र (Study Centre) चुनना होगा। सभी छात्रों को 04.09.2026 से 28.02.2027 के बीच प्रत्येक रविवार को चुने गए केंद्र पर जाकर कुल 20 दिन व्यक्तिगत संपर्क कक्षाएं (PCP Classes) लगाना अनिवार्य होगा

  • दस्तावेज जमा करवाना: ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद पुष्टिकरण ई-मेल प्राप्त होगा, जिसके उपरांत सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी चयनित स्टडी सेंटर पर जमा करवानी होगी

Haryana Open School Admission 2026-27 Eligibility Criteria

1. सैकेण्डरी (10वीं) के लिए:

  • दस्तावेज: आवेदक के पास जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC), अथवा सरकारी अस्पताल द्वारा जारी जन्म तिथि प्रमाण पत्र (सक्षम अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित) होना चाहिए

  • फॉर्म भरते समय इसी प्रमाण पत्र को स्कैन करके अपलोड करना अनिवार्य है

2. सीनियर सैकेण्डरी (12वीं) के लिए:

  • 10वीं पास: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सैकेण्डरी परीक्षा पास होनी चाहिए। 10वीं में अंग्रेजी विषय पास होना अनिवार्य है; यदि अंग्रेजी पास नहीं है तो अतिरिक्त विषय के रूप में साथ में आवेदन करना होगा

  • गैप (अन्तराल): 10वीं पास करने के बाद कम से कम डेढ़ वर्ष (1 वर्ष 6 माह) का अंतर होना अनिवार्य है। उदाहरण के लिए, जिस छात्र ने सितंबर 2025 या उससे पहले 10वीं पास की है, केवल वही मार्च-2027 सीनियर सैकेण्डरी फ्रेश परीक्षा के पात्र हैं

Haryana Open School Admission 2026-27 Documents Required

  • नवीनतम फोटो: फोटो रंगीन, डिजिटल और फोटो पर तिथि (Date) अंकित होनी चाहिए (साइज: 50 KB से 80 KB)

  • हस्ताक्षर (Signature): स्पष्ट हस्ताक्षर स्कैन होने चाहिए (साइज: 20 KB से 30 KB)

  • पहचान/योग्यता प्रमाण पत्र: जन्म प्रमाण पत्र / SLC / 10वीं की मार्कशीट

  • APAAR ID व पहचान पत्र विवरण

  • स्वयं/अभिभावक का मोबाइल नंबर: आवेदन में केवल छात्र या माता-पिता का मोबाइल नंबर ही दर्ज करें; किसी साइबर कैफे वाले का नंबर न दें

Haryana Open School Admission 2026-27 Apply Online Step-by-Step

  • स्टेप 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं

  • स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए “Online Application for HOS Secondary / Sr. Secondary Fresh March-2027” लिंक पर क्लिक करें

  • स्टेप 3: अपनी श्रेणी (10th या 12th Fresh) चुनें और न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें

  • स्टेप 4: अपनी APAAR ID, व्यक्तिगत विवरण, परीक्षा माध्यम और विषयों का चयन करें

  • स्टेप 5: अपना नजदीकी अध्ययन केंद्र (Study Centre) चुनें

  • स्टेप 6: निर्धारित साइज में नवीनतम रंगीन फोटो (तिथि सहित), हस्ताक्षर और पात्रता प्रमाण पत्र अपलोड करें

  • स्टेप 7: ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क (₹3500/-) का भुगतान करें

  • स्टेप 8: फीस जमा होने के बाद फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी प्रिंट करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने चुने हुए स्टडी सेंटर पर जमा कराएं

Haryana Open School Admission 2026-27 Important Links

महत्वपूर्ण सेवाएं व लिंक्स सीधा लिंक (Direct Link)
HOS 10वीं फ्रेश मार्च 2027 ऑनलाइन आवेदन

Apply Online (Class 10th Fresh)

HOS 12वीं फ्रेश मार्च 2027 ऑनलाइन आवेदन

Apply Online (Class 12th Fresh)

आधिकारिक सर्कुलर / नोटिफिकेशन डाउनलोड

Download Circular PDF

BSEH आधिकारिक वेबसाइट

bseh.org.in

अन्य बोर्ड व सरकारी योजना अपडेट्स Superfast3Education

FAQs: Haryana Open School Admission 2026-27

Q1. HOS 10वीं व 12वीं फ्रेश मार्च-2027 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। ₹1500 लेट फीस के साथ छात्र 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं

Q2. हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं की परीक्षा फीस कितनी है?

उत्तर: फ्रेश श्रेणी के लिए सामान्य परीक्षा शुल्क ₹3,500/- निर्धारित है। 12वीं में अतिरिक्त विषय लेने पर ₹400/- अतिरिक्त देने होंगे

Q3. क्या 10वीं के विषयों के पैटर्न में कोई बदलाव हुआ है?

उत्तर: हाँ, सत्र 2026-27 से त्रि-भाषाई सूत्र लागू होने के कारण अब 5 की जगह 6 अनिवार्य और 1 वैकल्पिक विषय मिलाकर कुल 7 विषयों का चयन करना होगा

Q4. क्या स्टडी सेंटर पर क्लास लगाना अनिवार्य है?

उत्तर: हाँ, 04 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 के दौरान प्रत्येक रविवार को अध्ययन केंद्र पर 20 दिन की कक्षाएं लगाना अनिवार्य किया गया है

Leave a Comment