Traffic e-Challan Online Payment 2026: घर बैठे 2 मिनट में भरें ट्रैफिक चालान, देखें पूरा प्रोसेस

Traffic e-Challan Online Payment 2026: घर बैठे 2 मिनट में भरें ट्रैफिक चालान, देखें पूरा प्रोसेस

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

Traffic e-Challan Online Payment कैसे जमा करें?

नमस्कार दोस्तों! आज हम आपको “Traffic e-Challan Online Payment करने” की आसान जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल में आप यह भी जानेंगे कि कैसे अपने वाहन का पेंडिंग चालान चेक करें, ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए चालान को डाउनलोड करें और ऑनलाइन पे किए गए चालान का स्टेटस चेक करें।

Traffic e-Challan Online Payment

जैसा कि आप जानते हैं, भारत सरकार ने नया मोटर वाहन एक्ट लागू किया है। इसके तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। अगर आपका भी ट्रैफिक पुलिस चालान कट गया है, तो आप इसे घर बैठे ऑनलाइन भर सकते हैं, बिना सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाए।

ऑनलाइन ट्रैफिक ई-चालान सुविधा सभी वाहनों के लिए उपलब्ध है – चाहे वह मोटरसाइकिल, कार, स्कूटर, पिकअप या कोई अन्य वाहन हो। इस प्रक्रिया के माध्यम से आप अपने चालान को आसानी से चुकता कर सकते हैं।

ट्रैफिक ई-चालान ऑनलाइन शुल्क भुगतान कैसे करें?

यातायात नियम उल्लंघन का चालान भरने के लिए सड़क परिवहन व एनआईसी के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध करवाया गया है। जिसके जरिए आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन माध्मय से ट्रैफिक चालान जुर्माना आसानी से भर सकते है। चालान भरने के लिए आपको https://echallan.parivahan.gov.in/ की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

Traffic e-Challan Online Payment Highligh.

आर्टिकल का नाम  ट्रैफिक ई-चालान ऑनलाइन कैसे जमा करें?
Portal E-challan – Digital Traffic
राज्य भारत के सभी राज्यों में।
Department Name यातायात व्यवस्था विभाग
लाभार्थी भारत के नागरिक
उद्देश्य मार्गरक्षण गार्ड के आने-जाने की व्यवस्था करना 
भुगतान प्रक्रिया ऑनलाइन / ऑफलाइन
शुरू की गयी भारत सरकार द्वारा
Status Check Mode ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in

Traffic e-Challan Online Payment Step by Step in Hindi

Traffic Challan Online Payment करने के लिए सबसे पहले आपको https://echallan.parivahan.gov.in/ की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप चाहे तो इस लिंक पर क्लिक करके सीधे Ministry of Road Transport & Highways की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएँ

वेबसाइट ओपन करने पर आपके सामने “E-challan – Digital Traffic/Transport Enforcement Solution” का होमपेज दिखाई देगा, जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

स्टेप 2: Get Challan Details पर क्लिक करें

होमपेज पर आपको “Get Challan Details” का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इसी पर क्लिक करना है।

ऑनलाइन ट्रैफिक चालान की पेमेंट कैसे करे? Pay Online Traffic E-Challan.

स्टेप 3: Get Challan Details पर क्लिक करने के बाद

Get Challan Details पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जैसा कि नीचे दिखाया गया है।

Online Payment Traffic Challan Step by Step in Hindi.

स्टेप 4: Challan Details भरें

अब इस Challan Details वेबपेज पर आपको अपनी जानकारी भरनी होगी। आप चालान नंबर, वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर में से किसी एक विकल्प पर टिक मार्क करें। उसके बाद अपना नंबर नीचे बने बॉक्स में सही ढंग से डालें।

स्टेप 5: Vehicle Number से चालान भुगतान करें

यदि आप Vehicle Number के माध्यम से ट्रैफिक चालान का भुगतान करना चाहते हैं, तो आपको व्हीकल नंबर के साथ-साथ Chassis Number या Engine Number में से किसी एक के लास्ट 5 डिजिट नंबर भी दर्ज करना होगा।
इसके बाद, कैप्चा कोड डालें और Get Detail पर क्लिक करें।

स्टेप 6: Get Detail के बाद नया पेज

Get Detail पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है। इस पेज पर आपके चालान की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

(How to Pay Traffic Challan Online in Hindi.)

स्टेप 7: चालान विवरण और स्टेटस देखें

इस पेज पर आपको व्हीकल मालिक का नाम, चालान नंबर, स्टेट, चालान की तारीख और चालान की राशि जैसी पूरी जानकारी दिखाई देती है। यही से आप अपने ट्रैफिक चालान का ऑनलाइन स्टेटस भी देख सकते हैं। यदि चालान भरा हुआ है, तो स्टेटस में Paid दिखाई देगा और Receipt का ऑप्शन ग्रीन कलर में एक्टिव हो जाएगा।

स्टेप 8: Challan डाउनलोड करें

यहीं से आप Challan Print पर क्लिक करके चालान डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा आपका वाहन चालान काटने का पूरा विवरण, स्थान, व्हीकल मालिक का मोबाइल नंबर और एड्रेस, और यह भी कि आपने किस ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया, सब अंकित होता है।

स्टेप 9: Payment करें

चित्र के अंत में दिखाए गए Payment ऑप्शन के नीचे Pay Now पर क्लिक करके आप अपना ट्रैफिक चालान ऑनलाइन भर सकते हैं। Pay Now पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पॉप-अप विंडो ओपन होगी, जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

ऑनलाइन ट्रैफिक पुलिस चालान की Receipt कैसे निकाले?  

स्टेप 10: मोबाइल नंबर व OTP दर्ज करें

इस पॉप-अप विंडो में आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और Send OTP पर क्लिक करना है। जैसे ही OTP प्राप्त हो जाए, उसे दर्ज करके Submit कर दें।

स्टेप 11: Next पर क्लिक करें और Net Payment करें

Submit करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी। इसमें केवल Next बटन पर क्लिक करें।
Next पर क्लिक करने के बाद अगली विंडो में आपके चालान नंबर, व्हीकल मालिक का नाम, एड्रेस और लोकेशन दिखाई देगा। इस पेज के अंत में Proceed with Net Payment पर क्लिक करें।

स्टेप 12: Net Payment वेबपेज ओपन

Proceed with Net Payment पर क्लिक करने के बाद एक नई वेबपेज ओपन होगी, जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है। इस पेज पर आप अपना चालान ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

ऑनलाइन ट्रैफिक पुलिस ई-चालान की Receipt कैसे निकाले?  

स्टेप 13: भुगतान का माध्यम चुनें

ऊपर चित्र में दिखाए अनुसार, आप अपने उपलब्ध भुगतान माध्यम जैसे Net Banking, Debit Card, Credit Card आदि का उपयोग करके ऑनलाइन E-Challan Payment कर सकते हैं।

अन्य स्टेट वाइज वेबसाइट लिंक इस प्रकार है। यहा से भी आप Pay कर सकते है।  उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रपश्चिम बंगालबिहारतमिलनाडुराजस्थान आदि। राज्यों की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर भी आप ट्रैफिक चालान भर सकते है ऑनलाइन।

New Traffic Rules & Fine List 2026: ट्रैफिक नियमों की पूरी सूची और नए चालान रेट देखें

यातायात अपराध (Traffic Violation) पहली बार जुर्माना (First Offence) दूसरी/बार-बार उल्लंघन पर (Repeat Offence)
बिना हेलमेट दोपहिया चलाना ₹1,000 + 3 महीने के लिए DL सस्पेंड ₹1,000 + DL सस्पेंड
बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाना ₹1,000 ₹1,000
बिना ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन चलाना ₹5,000 ₹5,000
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग ₹1,000 – ₹5,000 ₹10,000 तक
रेड लाइट जंप करना (Red Light Jumping) ₹1,000 – ₹5,000 ₹10,000 तक / जेल
तेज गति में वाहन चलाना (Over Speeding – LMV) ₹1,000 – ₹2,000 ₹2,000 – ₹4,000 + DL जब्ती
शराब पीकर गाड़ी चलाना (Drunk and Drive) ₹10,000 या 6 माह जेल ₹15,000 या 2 साल जेल
बिना वाहन बीमा (Insurance) के चलाना ₹2,000 या 3 माह जेल ₹4,000
बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) के चलाना ₹10,000 तक ₹10,000 तक
इमरजेंसी वाहनों (एम्बुलेंस/फायर ब्रिगेड) को रास्ता न देना ₹10,000 या 6 माह जेल ₹10,000
नाबालिग द्वारा वाहन चलाना (Juvenile Driving) ₹25,000 + 3 साल जेल (अभिभावक पर) + RC रद्द ₹25,000 + कड़ी कानूनी कार्रवाई
ओवरलोडिंग (दुपहिया पर तीन सवारी – Triple Riding) ₹1,000 + 3 महीने के लिए DL सस्पेंड ₹1,000 + DL सस्पेंड
बिना रजिस्ट्रेशन (RC) या अनधिकृत वाहन चलाना ₹5,000 ₹10,000 (1 साल तक जेल)
खतरनाक / लापरवाही से ड्राइविंग (Dangerous Driving) ₹1,000 – ₹5,000 ₹10,000 या 2 साल जेल

 

E Challan Online Pay से संबंधित प्रश्न उत्तर FAQ’s.

Q1. ट्रैफिक पुलिस चालान की ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें?

Ans. Traffic Police E-challan Online Payment करने के लिए आपको https://echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा और मांगी गयी सभी जरूरी इनफार्मेशन विवरण भर कर नेट बैंकिंग, डेबिट व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आप आसानी से अपना व्हीकल चालान जमा कर सकते है।

Q2. ऑनलाइन व्हीकल चालान कैसे जमा करें?

Ans. ऑनलाइन चालान भरना अब काफी आसान हो गया है अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन से परिवहन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके अपना चालान भर सकते है या फिर आप मोबाइल एप्लीकेशन जैसे Phone Pay, Amazon Pay या फिर आप Paytm आदि का उपयोग करके अपना ऑनलाइन चालान जमा कर सकते हैं।

Q3. ऑफलाइन माध्यम से ट्रैफिक चालान कैसे जमा करवाएं?

Ans. आप अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या तहसील में जाकर अपना ऑफलाइन माध्यम से भी ट्रैफिक चालान को जमा करवा सकते हैं।

Q4. चालान भरने के बाद ई चालान स्टेटस कैसे चेक करें?

Ans.  echallan.parivahan.gov.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप अपना चालान का स्टेटस देख सकते है।

Q5. ई-चालान सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर।

Ans. ई चालान भुगतान सम्बन्धित जानकारी के लिए आप हेल्पलाइन नंबर- 0120-2459171 पर संपर्क कर सकते है। या आप ई-मेल आईडी echallan@gov.in के माध्यम से sms भेज कर भी अपनी शिकायतों को दर्ज कर सकते हैं।

Q6. ट्रैफिक E Challan Online Pay करने की वेबसाइट क्या है?

Traffic Police E Challan Payment Website  Click Here

Q7. Traffic Police RC जमा करने पर वापिस कैसे लाए?

Ans. ट्रैफिक चालान भरने के बाद Payment paid slip को Rto ऑफिस में दिखाने से मिल जाती है।

Q8. E Challan Online Payment Panding दिखाने पर क्या करे?

Ans. अगर आप के साथ ऐसा हुआ है तो आपको तीन दिन wait करना और फिर से अपना ट्रैफिक चालान स्टेटस चेक करना है। अगर फिर भी न हो तो। अपनी ट्रांजेक्शन आईडी के साथ ट्रैफिक एंड ट्रासंपोर्ट विभाग के पास मेल कर दो।

Q9. ट्रैफिक पुलिस E Challan Online Pay की Receipt कैसे निकाले?

Ans. ट्रैफिक चालान की फीस स्टेटस और रशीद निकालने के लिए आपको फिर से वेबसाइट पर जाना है. और गाड़ी के चालान नंबर, व्हीकल नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालकर सर्च करना है। जैसे ऊपर 7 Number Steps में बताया गया है. उसको फॉलो कर के आप आसानी से Traffic Challan Receipt निकाल सकते है।

Traffic Rules & e-Challan : Important Links

Online e-Challan Payment Portal Pay Challan Online
Check Challan / Vehicle Status Check Status
Parivahan Sewa Official Portal parivahan.gov.in
Virtual Court Challan Payment Virtual Court Link
State Police Official Portal haryanapolice.gov.in
Check Latest Updates superfast3education.in

Read More

Leave a Comment