
Haryana Bijli Bill Payment Online: घर बैठे बिजली बिल कैसे जमा करें?
यदि आप हरियाणा के निवासी हैं और अपना बिजली बिल ऑनलाइन जमा करना चाहते हैं, तो अब आपको बिजली विभाग के कार्यालय या लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। आज के समय में DHBVN और UHBVN की ऑनलाइन सेवाओं की सहायता से आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको Haryana Bijli Bill Payment Online करने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे, जिससे आप घर बैठे सुरक्षित तरीके से बिजली बिल जमा कर सकें।
ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करने के तरीके।
आज के समय में बिजली बिल जमा करने के लिए कई ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध हैं। आप विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।
लोकप्रिय भुगतान माध्यम:
- Google Pay
- PhonePe
- Paytm
- BHIM UPI
- Net Banking
- Debit Card
- Credit Card
इसके अलावा Google Play Store पर DHBVN Electricity Bill Payment और UHBVN Electricity Bill Payment से संबंधित एप्लीकेशन भी उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से बिजली बिल जमा किया जा सकता है।
Official Website से बिजली बिल ऑनलाइन कैसे जमा करें?
यदि आप बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिजली बिल जमा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको यह पता होना चाहिए कि हरियाणा में बिजली वितरण का कार्य दो अलग-अलग निगमों द्वारा किया जाता है।
1. Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam (UHBVN)
यह निगम उत्तर हरियाणा के जिलों में बिजली वितरण सेवाएं प्रदान करता है।
2. Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam (DHBVN)
यह निगम दक्षिण हरियाणा के जिलों में बिजली वितरण का कार्य करता है।
यदि आप दक्षिण हरियाणा के निवासी हैं, तो बिजली बिल भुगतान के लिए DHBVN की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
वहीं, यदि आप उत्तर हरियाणा के निवासी हैं, तो बिजली बिल भुगतान के लिए UHBVN की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
DHBVN Electricity Bill Payment Online Step-by-Step Process.
Dakshin Haryana Me Online bijli का बिल भरने के लिए अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन में सबसे पहले दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑफिसियल वेबसाइट http://epayment.dhbvn.org.in/ पर जाना है। आप चाहे तो इस लिंक पर क्लिक करके भी वेबसाइट पर जा सकते है।
1. Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam की वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने निचे चित्र में दिखाए अनुसार वेबपेज दिखाई देगा। जो इस प्रकार है।

2. अब आप ऊपर चित्र में दिखाए अनुसार Pay Your Bill पर क्लिक करे। Pay Your Bill पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी जो निचे चित्र में दिखाई गई है।

3. आपको ऊपर चित्र में दिखाए अनुसार अपने BIJLI Bill के सबसे ऊपर दिए गए मीटर कनेक्शन नंबर डालना है। फिर कोई भी मोबाइल नंबर जो आपके घर में है। और एक जीमेल आईडी डालकर अंत में कैप्चा कोड डालकर Process पर क्लिक करना है। जैसे ही आप Process पर Click करते है तो एक नया वेबपेज ओपन होगा जो इस प्रकार है।

4. ऊपर दिखाए प्रिंट में आपको अपना बिजली बिल मीटर नंबर चेक करना है। Consumer Name में मीटर किस के नाम है वो चेक करना है और अंत में अपना एड्रेस चेक करना है।
5. इसके बाद आपको ऑनलाइन बिल पेमेंट का ऑप्शंन चुनना है जो आपके पास हो जैसे नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि। और अंत में Pay Now पर क्लिक करना है.
DHBVN का बिजली बिल ऑनलाइन कैसे जमा करें?
6. Pay Now पर क्लिक करने पर आप के सामने एक नया पेज खुलेगा। उसमे आपने जो भी पेमंट करने का ऑप्शन चुना है उसके हिसाब से अगर डेबिट कार्ड चुना है। तो डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपायर डेट और cv नंबर डालने के बाद कंटिन्यू करे। आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा one time password. otp डालने के बाद सबमिट करदे आपका बिल भर जाएगा। और रात को 8 बजे से 10 बजे के बिच में आपके फ़ोन पर बिल भरने का मैसेज भी आजाएगा।
7. यदि आपने बिल भरने के लिए नेटबैंकिंग का ऑप्शन चुना है तो आपको अपनी नेटबैंकिंग की आईडी और पासवर्ड डालकर बिजली बिल पेमेंट कर देनी है।
उत्तर हरियाणा में ऑनलाइन इलेक्ट्रिसिटी बिल कैसे जमा करे ? (Uhbvn Haryana Bill Online)
Uttar Haryana Bijli Bill Payment Online बिल भरने के लिए आपको सबसे पहले उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑफिसियल वेबसाइट https://uhbvn.org.in/web/portal/home पर जाना है। आप चाहे तो इस लिंक पर क्लिक करके भी वेबसाइट पर जा सकते है। और अपना UHBVN हरियाणा बिजली बिल जमा कर सकते है।

2. उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का बिल भरने की आगे की प्रोसेस दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण विभाग की तरह ही है। जो की ऊपर दी हुई है आप उसको फॉलो करके अपना उत्तर हरियाणा बिल भर सकते है।
:- इस प्रकार आप घर बैठे आसानी से हरियाणा बिजली बिल जमा कर सकते है।
नोट:- यह वेबसाइट सरकारी वेबसाइट नहीं है। किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए एक बार ऑफिसियल वेबसाइट जरूर चेक करे।
हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी बिल भरने के ऑफिसियल लिंक इस प्रकार है।
| दक्षिण हरियाणा बिजली बिल पेमेंट लिंक | Click Here |
|
उत्तर हरियाणा बिजली बिल भरने का लिंक
|
Click Here |
Haryana Bijli Bill Payment Online भरने से संबंधित FAQ.
Q1. हरियाणा बिजली बिल ऑनलाइन कैसे भरें ?
उत्तर. Haryana में मुख्यत दो कंपनी के द्वारा राज्य में बिजली की आपूर्ति की जाती है जैसा की हमने बताया है आप अपने क्षेत्र के अनुसार ऑफिशियल पोर्टल का उपयोग करके अपना हरियाणा बिजली बिल जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
Q2. हरियाणा बिजली बिल ऑनलाइन जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज?
उत्तर. यदि आप अपना Haryana Bijli Bill Payment Online जमा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपके पास बिजली बिल नंबर, मोबाइल फ़ोन और इंटरनेट कनेक्शन के साथ साथ बिल भरने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट से संबंधित Atm Caard, Netbanking जैसी सुविधा होनी चाहिए। तभी आप हरियाणा बिजली बिल जमा कर सकते हैं।
Q3. PAYTM से हरियाणा बिजली बिल भरा जा सकता है ?
उत्तर. जी हाँ, आप Paytm app की साहयता से ऑनलाइन हरियाणा लाईट बिल की पेमेंट कर सकते है।
Q4. ऑनलाइन हरियाणा बिल भुगतान के विकल्प कौनसे है ?
उत्तर. हरियाणा बिजली वितरण निगम का ऑनलाइन बिल भुगतान आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड, UPI , मोबाइल बैंकिंग आई माध्यम से हरियाणा बिजली बिल जमा कर सकते है।
Q5. क्या Dhbvn और Uhbvn बिजली वितरण निगम में ऑनलाइन शिकायत कर सकता हूं?
उत्तर. जी, हाँ आप DHBVN के लिए कस्टमर केयर नंबर- 1800-180-4334, 1912 पर कॉल कर सकते हैं। व Gmail id :- 1912@dhbvn.org.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं। UHBVN के लिए आप Contact Number :- 1800-180-1550, 1912 पर कॉल कर सकते है और Gmail id :- 1912@uhbvn.org.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।
Q6. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर. DHBVN-Dakshin Haryana Bijli Vitaran Nigam- की स्थापना सन 1999 में हुई थी
Q7. Haryana Bijli Bill Payment Online कौन कौन से APP द्वारा कर सकते है।
उत्तर. बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान आप ऑफिसियल वेबसाइट के अलावा Mobile Application से भी कर सकते है है जो की इस प्रकार है :- PhonePe, Google Pay, Paytm, Amzon Pay, Upi आदि मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके हरियाणा बिजली बिल जमा सकते हैं।
निष्कर्ष:-
दोस्तों मुझे पूरा विशवास है की आज की हमारी पोस्ट “Haryana Bijli Bill Payment Online कैसे करें।” आपको बहुत ही अच्छी लगी होगी। आपको समझ में आ रही होगी। और आज आपने बहुत कुछ सिखा है।
तो अपने दोस्तों को सिखाने के लिए इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले। अगर अब भी कुछ कमी है। तो हमे Comment करके जरूर बताए। और ऐसी ही नई जानकारी लेने के लिए हमारी WEBSITE को सब्सक्राइब जरुर करे.
| महत्वपूर्ण लिंक | विवरण |
|---|---|
| Haryana Bijli Bill Online Check | हरियाणा बिजली बिल ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया |
| Haryana Old Electricity Bill Download | पुराना बिजली बिल PDF डाउनलोड करने की जानकारी |
| Haryana Bijli Bill Receipt Download | बिजली बिल भुगतान रसीद डाउनलोड करने की प्रक्रिया |
| Haryana New Bijli Connection Online Apply | नया बिजली कनेक्शन ऑनलाइन आवेदन कैसे करें |
| Haryana Burnt Meter Complaint | जले हुए बिजली मीटर की शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया |
| Haryana Bijli Meter Reading Complaint | मीटर रीडिंग ज्यादा आने पर शिकायत कैसे करें |
| Websit Home | Haryana Update |
| Haryana Bijli Meter Number Check | बिजली मीटर नंबर और अकाउंट नंबर कैसे पता करें |





