Haryana Bijli Portal Login: घर बैठे देखें पुराना बिल, शिकायत और e-KYC स्टेटस; जानें My Account बनाने का तरीका

Haryana Bijli Portal Login: घर बैठे देखें पुराना बिल, शिकायत और e-KYC स्टेटस; जानें My Account बनाने का तरीका

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

Haryana Bijli My Account Login: बिल हिस्ट्री, शिकायत व KYC स्टेटस ऐसे देखें

Haryana Bijli Portal My Account: यदि आप हरियाणा के बिजली उपभोक्ता हैं, तो बिजली विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना My Account बनाकर घर बैठे कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) द्वारा शुरू किया गया यह ऑनलाइन पोर्टल उपभोक्ताओं को बिजली बिल डाउनलोड करने, भुगतान हिस्ट्री देखने, मीटर e-KYC स्टेटस जाँचने और ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा एक ही डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराता है।

इस पोर्टल पर नया खाता (Registration) बनाना पूरी तरह निःशुल्क है। एक बार खाता बन जाने के बाद आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से कभी भी अपने बिजली कनेक्शन का पूरा रिकॉर्ड देख सकते हैं।

Haryana Bijli Portal My Account Registration: एक नज़र में

विवरण (Parameter) जानकारी (Details)
आर्टिकल का नाम Haryana Bijli Portal Login & My Account Registration
संबंधित विभाग उत्तर हरियाणा (UHBVN) एवं दक्षिण हरियाणा (DHBVN) बिजली वितरण निगम
राज्य हरियाणा
लाभार्थी हरियाणा के सभी घरेलू, व्यावसायिक व कृषि बिजली उपभोक्ता
मुख्य सेवाएं पुराना बिल डाउनलोड, बिल भुगतान, e-KYC व PPP स्टेटस, ऑनलाइन शिकायत
रजिस्ट्रेशन शुल्क निःशुल्क (Free)
आधिकारिक वेबसाइट्स dhbvn.org.in / uhbvn.org.in

Haryana Bijli My Account Portal के मुख्य फायदे क्या हैं?

My Account पोर्टल पर अपना प्रोफाइल बनाने के बाद आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलती हैं:

  • पुराने व नए बिजली बिल डाउनलोड करना: पिछले 12 से 24 महीनों के सभी बिल और उनकी भुगतान रसीदें (Payment Receipts) PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही आप महीने-वार यूनिट की खपत (Consumption Graph) देख सकते है।

  • मीटर e-KYC और Family ID स्टेटस चेक करना: आपका बिजली मीटर आधार और परिवार पहचान पत्र (PPP) से सत्यापित (Verified) हुआ है या अभी पेंडिंग है, इसकी सही स्थिति प्रोफाइल में दिख जाती है।

  • बिजली खपत (Consumption Graph) देखना: आप महीने-दर-महीने बिजली यूनिट्स की खपत का तुलनात्मक चार्ट देख सकते हैं।

  • कनेक्शन और मीटर की पूरी जानकारी: मीटर किसके नाम है, स्वीकृत लोड (Sanctioned Load in KW), सिक्योरिटी डिपॉजिट और मीटर नंबर का पूरा ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध रहता है।

  • ऑनलाइन शिकायत (Grievance Registration): यदि मीटर तेज चल रहा है, वोल्टेज की समस्या है या बिल गलत आया है, तो बिना बिजली दफ्तर जाए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसका समाधान ट्रैक कर सकते हैं।

  • सीधा प्रोफाइल अपडेट (Direct Profile Edit): My Account के अंदर से मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, या बिलिंग एड्रेस को सीधे एडिट किया जा सकता है, जिसके लिए बार-बार बाहर से पूरा री-केवाईसी फॉर्म नहीं भरना पड़ता।

My Account रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज व विवरण

पोर्टल पर नया खाता बनाने से पहले अपने पास यह जानकारी तैयार रखें:

  • Electricity Account Number: आपके बिजली बिल पर दर्ज 10 अंकों का खाता संख्या।

  • Bill Number / SBM Number: नवीनतम बिजली बिल पर छपा हुआ बिल नंबर।

  • सक्रिय मोबाइल नंबर: जिस पर सत्यापन OTP और बिलिंग मैसेज आ सकें।

  • ईमेल आईडी: पासवर्ड रिकवरी और रसीदें प्राप्त करने के लिए।

महत्वपूर्ण टिप: यदि आपके पास पुराना कागजी बिल नहीं है और Bill Number नहीं मिल रहा है, तो आप Paytm, PhonePe या Google Pay के Electricity बिल सेक्शन में जाकर अपना Account Number डालें; वहाँ स्क्रीन पर नवीनतम Bill Number दिखाई दे जाएगा, जिसे आप नोट कर सकते हैं।

Haryana Bijli My Account Login: हरियाणा बिजली वितरण विभाग।

My Account Service को Activiate करने से पहले आपको पता होना जरूरी है की हरियाणा राज्य में सरकार के द्वारा Haryana Bijli Vitran Nigam को दो भांगो में विभाजित किया है। जो की राज्य में अपने-अपने क्षेत्र के जिलों में बिजली की  सप्लाई से संबंधित कार्य करते है। जो इस प्रकार है।

(1)  उत्तर हरियाणा वितरण निगम – ( Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam) 

(2)  दक्षिण हरियाणा वितरण निगम – ( Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam ) 

1. यदि अगर आप दक्षिण हरियाणा में निवास करते है। तो आपको ऑनलाइन My Account Service को Activiate करने के लिए Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam की ऑफिसियल वेबसाइट को पर विजिट करना है।

2. और यदि आप उत्तर हरियाणा से संबंध रखते है. तो आपको ऑनलाइन My Account Service को Activiate करने के लिए आपको Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।

DHBVN (दक्षिण हरियाणा) बिजली पोर्टल पर नया खाता (Registration) कैसे बनाएं?

Steps 1 :- Dhbvn Haryana Bijli My Account Portal की ऑफिसियल वेबसाइट पर My Account Service पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने कंप्यूटर या मोबाइल फ़ोन के सर्च बार में आपको DHBVN Type करके सर्च कर लेना है। फिर जैसा निचे चित्र में दिखाया अनुसार ही आपको Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam (DHBVN) के Official link पर क्लीक करना है।

आप चाहे तो इस लिंक पर क्लिक करके भी डायरेक्ट Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते है।

Apply Online Haryana Bijli Vitran Nigam My Account Service Login Registration in Hindi.

Step 2 :-  Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam की वेबसाइट पर जाने पर आपके सामने निचे दिखाएं चित्र के अनुसार वेबपेज दिखाई देगा। जिसमे आपको My Account वाले Icon पर क्लीक करना है।

Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam my Account Login Registration कैसे करे ?

Steps 3 :-  My Account वाले Icon पर क्लीक करने पर आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी जैसी निचे चित्र में दिखाई गई है। इसमें आपको ठीक Login के आइकॉन के निचे बने लिंक Register Here पर क्लीक करना है।

Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam my Account Login Registration कैसे करे ?

Steps 4 :- Register Here पर क्लीक करने पर आपके  सामने निचे चित्र में दिखाए अनुसार डेशबोर्ड दिखाई देगा। जिसमे आपको bijli Bill Account Number/Sbm Bill Number व Bill Number डालना है जो की Bill पर लिखा होता है। और अंत में Submit पर क्लीक करना है।

Register to Login My Account हरियाणा बिजली वितरण विभाग। 

Steps 5 :- इसके बाद आपके सामने इस तरह का पेज ओपन होगा। जिसमे Account No., Consumer Nmae, Email, Mobile Number, Secret Question or Secret Answer डालकर Submit करना है।

Register to Login My Account हरियाणा बिजली वितरण विभाग। 

Steps 6 :- और इसके बाद आपको अपने My Account सर्विस के Password बनाना है। इसलिए New Password वाले ऑप्शन में New Password or फिर Confirm Password डालकर submit करना है।

Open Haryana Electricity Vitran Nigam My Account in Hindi.

Steps 7 :- और इसके बाद आप फिर से Login My Account वाले ऑप्शन पर जाकर बिजली बिल Account Number और Password डालकर Login कर लेना है।

Haryana Dhbvn Portal Registration: कैसे करे ?

Haryana Bijli My Account Portal पर Login करने पर जब इसको ओपन करते है। तो आप के सामने Consumer Information, Consumer Details, Bill Details और Consumption Details का Tab दिखाई देता है।

जिसमे आपको Consumer का नाम दिखाई देगा। जिसके नाम Bijli Meter लगा हुआ है। व आपके हरियाणा बिजली मीटर कनेक्शन से संबंधित सभी जानकारी दिखाई जाएगी जैसा की आपको निचे चित्र में दिखाया गया है।

Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam my Account Login Registration कैसे करे ?

UHBVN (उत्तर हरियाणा) बिजली पोर्टल पर My Account रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आपका जिला पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक या झज्जर है, तो आप UHBVN My Account पोर्टल पर घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसी अकाउंट से बिजली बिल देखना, डाउनलोड करना और ऑनलाइन भुगतान करना आसान हो जाता है।

महत्वपूर्ण: UHBVN और DHBVN दोनों का My Account Portal लगभग एक जैसा है। इसलिए DHBVN के रजिस्ट्रेशन स्टेप्स UHBVN उपभोक्ताओं पर भी लागू होते हैं।

UHBVN My Account Registration करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले UHBVN की आधिकारिक My Account वेबसाइट खोलें।

  • होम पेज पर New User Registration विकल्प पर क्लिक करें।

  • अपना बिजली बिल Account Number और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  • मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

  • अपनी User ID और Password बनाकर रजिस्ट्रेशन सबमिट करें।

  • अब उसी Login ID से My Account में लॉगिन करें।

:- इस प्रकार आप घर बैठे आसानी से हरियाणा बिजली विभाग का बिल आसानी से पता कर सकते है।

My Account में e-KYC स्टेटस और बिल हिस्ट्री कैसे चेक करें?

लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड का उपयोग इस प्रकार करें:

  • e-KYC और Family ID स्टेटस: लॉगिन करने के बाद “Consumer Profile” या “Consumer Details” टैब पर क्लिक करें। यहाँ आपकी फैमिली आईडी और आधार लिंकिंग की स्थिति (Verified / Unverified) दिख जाएगी।

  • पुराना बिल डाउनलोड करना: बायीं तरफ दिए गए “Bill Details” या “Payment History” विकल्प पर जाएँ। वहाँ पिछले सभी महीनों के बिलों की सूची होगी, जहाँ “View / Download PDF” पर क्लिक करके बिल सेव कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना: डैशबोर्ड में “Register Complaint” पर जाएँ, शिकायत की श्रेणी (जैसे मीटर फॉल्ट, गलत बिलिंग) चुनें, विवरण लिखें और सबमिट करें। आपको एक कंप्लेंट नंबर मिलेगा जिससे स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है।

Haryana Bijli My Account Important Direct Links

सेवा का नाम सीधा लिंक (Direct Link)
DHBVN My Account Registration & Login Login and Registratoin
UHBVN My Account Registration & Login Login and Registration
बिजली मीटर Family ID लिंक प्रक्रिया (बिना लॉगिन) Meter Family ID e-KYC Guide
हरियाणा की अन्य सरकारी योजनाएं Superfast3Education

FAQs: Haryana Bijli Portal My Account Dhbvn and Uhbvn

Q1. क्या बिजली बिल भरने या Family ID लिंक करने के लिए My Account में रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

उत्तर: नहीं, सामान्य बिल भुगतान और आधार/Family ID e-KYC अपडेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं है; यह काम पोर्टल के होमपेज पर दिए गए ‘Quick Pay’ और ‘Update KYC’ विकल्प से सीधे भी किया जा सकता है। My Account की आवश्यकता पुरानी हिस्ट्री देखने और शिकायत दर्ज करने के लिए होती है।

Q2. अगर My Account का पासवर्ड भूल जाएं तो क्या करें?

उत्तर: लॉगिन पेज पर दिए गए “Forgot Password” लिंक पर क्लिक करें। अपना Account Number दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन के समय चुने गए सिक्योरिटी सवाल का जवाब देकर या रजिस्टर्ड मोबाइल OTP के जरिए नया पासवर्ड बना लें।

Q3. क्या एक ही लॉगिन से दो अलग-अलग बिजली मीटर जोड़े जा सकते हैं?

उत्तर: सामान्यतः प्रत्येक बिजली खाता संख्या (Account Number) के लिए अलग रजिस्ट्रेशन किया जाता है, लेकिन My Account डैशबोर्ड में ‘Add Connection’ विकल्प के माध्यम से उसी उपभोक्ता के अन्य मीटर भी लिंक किए जा सकते हैं।

Leave a Comment