Haryana Bijli Bill Complaint Online: ज्यादा बिजली बिल आने पर शिकायत कैसे करें?

Haryana Bijli Bill Complaint Online: ज्यादा बिजली बिल आने पर शिकायत कैसे करें?

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

Haryana Bijli Bill Complaint Online कैसे करें?

यदि आपके घर का बिजली बिल पहले की तुलना में अधिक आ रहा है या बिजली मीटर में किसी प्रकार की खराबी आ गई है, तो अब आपको बिजली विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के उपभोक्ता घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर की सहायता से बिजली बिल ज्यादा आने, मीटर फास्ट चलने, मीटर खराब होने या बिजली आपूर्ति से जुड़ी अन्य समस्याओं की शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको Haryana Bijli Bill Complaint Online करने की पूरी प्रक्रिया, हेल्पलाइन नंबर और शिकायत दर्ज करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Haryana Bijli Bill Complaint Online के फायदे।

पहले बिजली बिल ज्यादा आने पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के कार्यालय में जाना पड़ता था। कई बार शिकायत दर्ज होने और समाधान मिलने में काफी समय लग जाता था। लेकिन अब ऑनलाइन शिकायत प्रणाली शुरू होने के बाद यह प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।

ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के प्रमुख लाभ:

  • घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • शिकायत नंबर के माध्यम से स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
  • बिजली बिल, मीटर और सप्लाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
  • विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  • शिकायत के समाधान की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो जाती है।

हेल्पलाइन नंबर पर Haryana Bijli Bill Complaint कैसे करें?

यदि आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज नहीं करना चाहते, तो हरियाणा बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं।

हरियाणा बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर:

  • 1912
  • 1800-180-4334

यह सुविधा DHBVN और UHBVN दोनों उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। हेल्पलाइन सेवा सामान्यतः 24 घंटे संचालित रहती है। शिकायत दर्ज करवाते समय आपको अपना नाम, बिजली अकाउंट नंबर, मीटर नंबर और पूरा पता बताना होगा, ताकि विभाग आपकी शिकायत पर उचित कार्रवाई कर सके।

Haryana Bijli Bill Complaint Online.

आर्टिकल का नाम हरियाणा बिजली बिल ज्यादा आने पर शिकायत कैसे करें? 
राज्य हरियाणा
लाभार्थी हरियाणा के सभी बिजली बिल उपभोक्ता
ऑफिसियल वेबसाइट dhbvn.org.in \ uhbvn.org.in

Haryana Bijli Bill Complaint Online के लिए आवश्यक दस्तावेज।

यदि आपके घर का बिजली बिल सामान्य से अधिक आ रहा है और आप Haryana Bijli Bill Complaint Online दर्ज करना चाहते हैं, तो शिकायत करते समय कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। इन दस्तावेजों की सहायता से बिजली विभाग आपकी शिकायत का सत्यापन कर उचित कार्रवाई करता है।

शिकायत दर्ज करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP / Family ID)
  • शिकायतकर्ता का आधार कार्ड
  • पुराने बिजली बिल की फोटोकॉपी
  • बिजली बिल अकाउंट नंबर (Account Number)
  • बिजली कनेक्शन से लिंक मोबाइल नंबर
  • अधिक बिल या मीटर रीडिंग का प्रमाण (यदि उपलब्ध हो)
  • मीटर की वर्तमान रीडिंग की फोटो (यदि विभाग द्वारा मांगी जाए)

दक्षिण हरियाणा में बिजली बिल ज्यादा आने पर शिकायत दर्ज ऐसे करे स्टेप By स्टेप प्रक्रिया :

दक्षिण हरियाणा में बिजली बिल ज्यादा आने पर शिकयत करने के लिए आपको हमारे द्वारा निचे दिए गए स्टेप को ध्यान से फॉलो करना है। इसके बाद आप दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में इसकी ऑनलाइन शिकायत कर सकते है। बिजली बिल शिकायत करने के लिए स्टेप By स्टेप निम्न प्रकार से है :-

स्टेप :1

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन , लैपटॉप , या कंप्यूटर ब्राउज़र से इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके लिए आपको अपने गूगल ब्राउज़र के सर्च बॉक्स में DHBVN लिख कर सर्च कर लेना है। इसके बाद आपको इसके HomePage पर सर्च कर लेना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

Haryana Bijli Bill Complaint Online: ज्यादा बिजली बिल आने पर शिकायत कैसे करें?

स्टेप :2

इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा। अब आपको इसमें Register Complaints ऑप्शन पर टिक कर लेना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

Haryana Bijli Bill Complaint Online: ज्यादा बिजली बिल आने पर शिकायत कैसे करें?

स्टेप :3

इसेक बाद आपके सामने Consumer Register and Tracking Complaint का एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको Register Complait के बटन पर क्लीक कर लेना है। यदि आपने पहले से कंप्लेंट कर रखी है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

Haryana Bijli Bill Complaint Online: ज्यादा बिजली बिल आने पर शिकायत कैसे करें?

स्टेप :4

इसके बाद आपके सामने बिजली बिल की शिकायत करने के लिए पेज ओपन हो जायेगा। अब इसमें आपको अपना नाम , मेल आईडी , मोबाइल नंबर और बिल अकाउंट नंबर भर देना है। इसके बाद आपको अपना एड्रेस भर लेना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

Haryana Bijli Bill Complaint Online: ज्यादा बिजली बिल आने पर शिकायत कैसे करें?

स्टेप :5

अगले सेक्शन में आपको Complaint Category सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद आपको बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत को Description बॉक्स में लिख देना है। और इसके बाद अपने पुराने बिल की एक फोटोकॉपी को jpg /png/pdf  प्रारूप में अपलोड कर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

Haryana Bijli Bill Complaint Online: ज्यादा बिजली बिल आने पर शिकायत कैसे करें?

स्टेप :6

अगले सेक्शन में आपको Circle अर्थात जिस क्षेत्र से आपको बिजली उपब्लध हो रही है उसका नाम सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद आपको Sub-Division में अपना Area Code को भर देना है।  इसके बाद आपको अपना Area Name भर देना है। इसके बाद Submit Complaint के बटन पर क्लीक कर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

Haryana Bijli Bill Complaint Online: ज्यादा बिजली बिल आने पर शिकायत कैसे करें?

हरियाणा में बिजली बिल ज्यादा आने की ऑनलाइन कंप्लेंट दर्ज करने के बाद आपको अपनी शिकायत का प्रिंट आउट निकाल लेना है। क्योकि इस Print out में दर्ज Complaint Number के द्वारा आप अपनी Dhbvn Complaint का Online Status Check कर सकते है।

UHBVN से बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत कैसे करे? स्टेप BY स्टेप प्रक्रिया :

Uttar Hariyana Bijli Vitran Nigam Mein Shikayat Darz Kaise Kare : Uttar Hariyana Bijli Vitran Nigamहरियाणा बिजली बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त एक सार्वजनिक कंपनी है। जो की उत्तरी हरियाणा के 10 जिलों और उनके शहरो में बिजली पहुंचाने का काम करती है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में ऑनलाइन बिजली से जुडी शिकायत दर्ज़ करने लिए आपको हमारे द्वारा निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है। इसके बाद आप ऑनलाइन प्रक्रिया से इसकी Complaint कर सकते है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज़ करने की प्रक्रिया स्टेप By स्टेप निचे दी गयी है जो की इस प्रकार है :-

  1. सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल (UHBVN) वेबसाइट पर विजिट करना है।
  2. इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा।
  3. इसमें आपको Register Complaint के ऑप्शन पर क्लीक करना है।
  4. अब आपके सामने इसका Complait Form खुलकर सामने आएगा। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

Haryana Bijli Bill Complaint Online: ज्यादा बिजली बिल आने पर शिकायत कैसे करें?

  1. इसमें आपको अपनी शिकायत का चयन करना है। इसके बाद अपनी समस्या का सम्पूर्ण विवरण दे।
  2. उपभोक्ता का विवरण दे जिसमे उसका नाम , बिल खाता संख्या , ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर इत्यादि।
  3. इसके बाद Address भरे। जिनमे परमानेंट पते का विवरण देना है।
  4. अब आपको अपना Circle / क्षेत्र का चुनाव करना है। इसके बाद Sub-Division का चुनाव करना है।
  5. अगले ऑप्शन में आपको दस्तावेज अपलोड करना है। इसका साइज कम से कम 1 Mb होना चाहिए।
  6. अब आपको भरी हुयी जानकारी चेक कर लेना है और Submit के बटन पर क्लीक कर देना है।
  7. इसके बाद आपकी शिकायत दर्ज़ हो जाएगी।
  8. अंत में आपको Haryana Bijli Bill Complaint का Print Out निकाल लेना है। ताकि आप अपनी Haryana Bijli Bill Complaint का Online Status चेक कर सकें। Bijli Bill Complaint प्रिंट आउट के अंदर Complaint Number होते है।

हरियाणा में बिजली बिल ज्यादा आने पर शिकायत कैसे करे से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (FAQs)  :

प्र.1  दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में बिल ज्यादा आने पर शिकायत कैसे करे।

. इसके लिए आपको DHBVN की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। और Register Complaint के ऑप्शन पर क्लीक कर शिकायत दर्ज़ करना है।

प्र.2  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम विभाग के हेल्पलाइन नंबर क्या हैं?

उ. UHBVN  बिजली शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1912 , 18001801550 है। उपभोक्ता निम्न हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्याओ का समाधना ले सकते है।

प्र.3  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम विभाग में शिकायत के लिए व्हाट्सप्प नंबर क्या है?

उ. UHBVN का व्हाट्सएप नंबर +919815961912 है।

प्र.4  यदि में उत्तरी हरियाणा का निवासी हूँ तो में शिकायत कहाँ दर्ज करा सकता हूं?

उ. यदि आप हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र के निवासी है तो इसके लिए आपको UHBVN की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत कर सकते है।

प्र.5 हरियाणा दक्षिण बिजली वितरण निगम के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?

उ. DHBVN हेल्पलाइन नंबर /Toll Free 1912 Or 1800-180-4334 है। उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके अपनी समस्याओ का निवारण कर कर सकते है।

प्र.6  मैं हरियाणा बिजली विभाग में दी गयी शिकयत को कैसे ट्रैक कर सकता हूँ।

उ. इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Track Complaint के ऑप्शन पर क्लीक करना है। इसके बाद आप अपनी शिकायत को ट्रैक कर सकते है।

प्र.7 उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत नए बिजली कनेक्शन के लिए कहां आवेदन कर सकते हैं?

. इसके लिए आपको UHBVN की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर New connetion के ऑप्शन पर क्लीक करके आवेदन करना है।

प्र.7 हरियाणा में बिजली बिल ज्यादा आने पर शिकायत कैसे करे?

उ . Haryana Bijli Bill Jyada Aane Par Online Shikayat  Kaise kare : अगर अपना हरियाणा बिजली बिल पहले से ज्यादा आता है और आप उसके लिए शिकायत करके कम करना चाहते है। तो इसके लिए आपके पास दो विकल्प है। पहला इसके लिए आप ऑनलाइन माध्यम से Haryana Bijli Bill Complaint कर सकते है।

इसके लिए आपको हरियाणा बिजली वितरण निगम DHBVN और UHBVN की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन शिकायत करनी होगी। हरियाणा बिजली विभाग से ऑनलाइन Complaint के लिए आपको आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

निष्कर्ष :-

इस प्रकार से आज के इस आर्टिकल में हमने आपको दक्षिण हरियाणा में बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में बिजली बिल ज्यादा आने और आपूर्ति को लेकर शिकायत करने के बारे में स्टेप by स्टेप जानकारी प्रदान की। अगर आपका भी हरियाणा बिजली आपूर्ति या  हरियाणा में बिजली बिल ज्यादा आने से असुविधा हो रही है।

तो आप भी द्वारा आर्टिकल हरियाणा में बिजली बिल ज्यादा आने पर शिकायत कैसे करे? में दिए दोनों तरीको में से किसी एक का प्रयोग कर शिकायत दर्ज़ कर सकते है। उम्मीद करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। जानकारी अच्छी लगे तो इसे अपने दोस्तों और प्रियजनों को अवश्य शेयर करे। धन्यवाद् .

Leave a Comment