
Haryana Domicile Certificate Online Apply: 2 से 3 दिन में ऐसे बनेगा डिजिटल सर्टिफिकेट
हरियाणा डोमिसाइल सर्टिफिकेट (Haryana Domicile Certificate) या निवास प्रमाण पत्र (Haryana Residence Certificate) राज्य के स्थाई निवास का प्रमाण होता है। अगर आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं और सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, नौकरी या अन्य सरकारी कामों के लिए Haryana Domicile Certificate Online Apply करना चाहते हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण है।
आज हम आपको बताएंगे कि हरियाणा डोमिसाइल सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं, Haryana Residence Certificate Pdf Form File कैसे भरें, आवेदन के लिए कौन-कौन से Documents Required for Haryana Domicile Certificate लगते हैं, इस फाइल पर किन-किन के Signature होते हैं और Haryana Niwas Praman Patra Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया क्या है। मुख्यमंत्री दूध उपहार योजना हरियाणा।
यह भी जाने
- Haryana Income Certificate कैसे बनवाएं?
- Haryana BC B, BC A सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं?
- हरियाणा ओबीसी जाती प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?
- Haryana Sc Certificate बनवाएँ।
- Haryana EWS Certificate कैसे बनवाएँ?
Haryana Domicile Certificate के मुख्य उपयोग:
-
एडमिशन व स्कॉलरशिप: स्कूल-कॉलेज में दाखिले और छात्रवृत्ति हेतु
-
सरकारी नौकरी: राज्य स्तरीय भर्ती में आरक्षण और आवेदन के लिए
-
सरकारी योजनाएं: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए
-
पहचान व दस्तावेज: पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य आईडी बनवाने में पते के प्रमाण हेतु
-
स्थानीय सुविधाएं: नए बिजली, पानी व सीवर कनेक्शन के लिए
Haryana Domicile Certificate: Overview
| मुख्य बिंदु | आधिकारिक विवरण |
| प्रमाण पत्र का नाम | हरियाणा मूल निवास प्रमाण पत्र (Resident Certificate Haryana) |
| संबंधित विभाग | राजस्व विभाग हरियाणा (Revenue Department Haryana) |
| लाभार्थी | हरियाणा राज्य के सभी नागरिक |
| आवेदन पत्र | मूल निवास प्रमाण पत्र आवेदन फॉर्म |
| आधिकारिक वेबसाइट | Saral Haryana |
| फॉर्म स्टेटस लिंक | Click Here |
Documents Required for Haryana Domicile Certificate (आवश्यक दस्तावेज)
Haryana Resident Certificate (हरियाणा निवास प्रमाण पत्र) बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ उम्र के आधार पर अलग-अलग होते हैं।
18 वर्ष से अधिक उम्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
-
राशन कार्ड (Ration Card)
-
वोटर कार्ड / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट (इनमें से कोई एक)
-
जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट (Birth Certificate / 10th Certificate)
-
पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
-
हरियाणा परिवार पहचान पत्र (Haryana Family ID)
-
अभिभावक का आधार कार्ड / वोटर कार्ड (Guardian’s ID Proof – कम से कम एक अनिवार्य)
18 वर्ष से कम उम्र के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
-
हरियाणा परिवार पहचान पत्र (Haryana Family ID)
-
अभिभावक (Parents) का आधार कार्ड और वोटर कार्ड – दोनों लगाना अनिवार्य
-
बच्चे का आधार कार्ड (Child Aadhaar Card)
-
बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
-
राशन कार्ड (Ration Card)
-
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट (Birth Certificate / 10th Certificate)
3. विवाहित महिलाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज
विवाह के बाद Haryana Domicile Certificate बनवाने के लिए:
-
हरियाणा फैमिली आईडी कार्ड (Haryana Family ID Card)
-
आधार कार्ड (Aadhaar Card)
-
राशन कार्ड (Ration Card)
-
वोटर कार्ड (Voter ID Card) — यदि महिला के पास स्वयं का वोटर कार्ड नहीं है, तो पति का वोटर कार्ड (Husband’s Voter ID) भी लगाया जा सकता है।
Haryana Domicile Certificate File भरते समय सावधानियां
Haryana Domicile Form (हरियाणा मूल निवास प्रमाण पत्र फाइल) भरते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें ताकि आवेदन निरस्त न हो:
-
सही डॉक्यूमेंट का उपयोग: फॉर्म भरते समय हमेशा 10th Certificate या Birth Certificate जैसे प्रामाणिक दस्तावेजों का उपयोग करें। इनमें दर्ज नाम, जन्म तिथि (DOB), माता-पिता का नाम बिल्कुल सही होना चाहिए।
-
Family ID (PPP) की जांच: ऑनलाइन आवेदन के समय सबसे पहले फैमिली आईडी मांगी जाती है। Family ID में दर्ज नाम, जन्म तिथि, पता और माता-पिता का नाम ही ऑटोमैटिक फॉर्म में फेच होता है।
-
डाटा सही करवाएं: यदि Family ID के डेटा में कोई त्रुटि है, तो आवेदन से पहले उसे सही करवा लें, अन्यथा प्रमाण पत्र पर भी गलत जानकारी दर्ज हो जाएगी।
Haryana Resident Certificate File कैसे भरें? (उम्र व स्थिति अनुसार नियम)
हरियाणा मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) की फाइल तैयार करते समय आवेदक की उम्र और वैवाहिक स्थिति के अनुसार सही विकल्प चुनना जरूरी है:
1. 18 वर्ष से कम उम्र (Minor Applicant) के लिए
-
फोटो: फाइल पर केवल बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो लगेगी (माता-पिता की नहीं)।
-
हस्ताक्षर: हस्ताक्षर घोषणाकर्ता / प्रार्थी वाले कॉलम में बच्चे के बजाय अभिभावक (माता/पिता) के सिग्नेचर होंगे।
-
फाइल का विवरण: मुख्य फाइल अभिभावक के नाम से भरी जाएगी।
-
जरूरी कॉलम: “मुझे स्वयं या अपने पुत्र/सुपुत्री ……………… के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता है” वाले विकल्प में बच्चे का नाम दर्ज करें।
2. 18 वर्ष से अधिक उम्र (Adult Applicant) के लिए
-
फोटो: फाइल पर स्वयं आवेदक की फोटो लगेगी।
-
हस्ताक्षर: घोषणाकर्ता / प्रार्थी वाले कॉलम में आवेदक स्वयं हस्ताक्षर करेगा।
-
फाइल का विवरण: फाइल पूरी तरह आवेदक के अपने नाम से भरी जाएगी।
-
जरूरी कॉलम: “मुझे स्वयं या अपने पुत्र/सुपुत्री ……………… के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता है” वाले स्थान पर “स्वयं” लिखा जाएगा।
3. विवाहित महिलाओं (Married Women) के लिए
-
अलग फॉर्म: विवाहित महिलाओं के लिए Married Haryana Residence File का उपयोग होता है, जिसमें “पुत्र/सुपुत्री” की जगह “पत्नी” का कॉलम होता है।
-
मायके से छूट: इस फाइल में मायके पक्ष से किसी भी प्रकार के सत्यापन या हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती।
-
ससुराल पक्ष से सत्यापन (Verification)
4. वेरिफिकेशन (सत्यापन) तीनों ही मामलों में अनिवार्य होता है।
-
ग्रामीण क्षेत्र: गांव के नम्बरदार, सरपंच और हल्का पटवारी से सत्यापन कराएं।
-
शहरी क्षेत्र: वार्ड पार्षद (MC), नम्बरदार, पटवारी और नगर पालिका/परिषद सेक्रेटरी से रिपोर्ट दर्ज करवाएं।
Haryana Domicile Certificate Online Apply Process.
हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (Haryana Domicile Certificate / Haryana Resident Certificate) बनवाने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होता है।
Step 1: आवेदन फाइल प्राप्त करें
-
सबसे पहले अपनी तहसील से Haryana Domicile Certificate File (Application Form) प्राप्त करें।
Step 2: फाइल भरें
-
यदि आवेदक की उम्र 18 वर्ष से कम है, तो फाइल माता-पिता में से किसी एक के नाम से भरी जाएगी।
-
यदि आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक है, तो फाइल उसके स्वयं के नाम से भरी जाएगी।
Step 3: आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें
-
उम्र के अनुसार बताए गए सभी Documents for Haryana Domicile Certificate फाइल के साथ अटैच करें।
Step 4: वेरीफिकेशन करवाएं
-
गांव (Rural Area) – फाइल को अपने गांव के सरपंच, नम्बरदार और पटवारी से वेरीफाई करवाएं (सभी के हस्ताक्षर व मोहर जरूरी)।
-
शहर (Urban Area) – फाइल को अपने क्षेत्र के पार्षद, नम्बरदार/प्रधान और नगर परिषद सचिव से वेरीफाई करवाएं (सभी के हस्ताक्षर व मोहर जरूरी)।
Step 5: कोर्ट फीस टिकट लगाएं
-
फाइल के पहले पेज पर सबसे ऊपर ₹10 की कोर्ट फीस टिकट (Court Fee Stamp) लगानी होती है।
Step 6: ऑनलाइन आवेदन करें
-
अब आपकी Haryana Domicile File पूरी तरह तैयार है।
-
इसके बाद आवेदक नजदीकी –
-
CSC केंद्र (Common Service Center)
-
ई-दिशा केंद्र (E-Disha Center)
-
सरल केंद्र (Saral Center in Tehsil)
में जाकर Haryana Domicile Certificate Online Apply कर सकता है।
-
आवेदन करते समय आवेदक की एक फोटो CSC/ई-दिशा/Saral Center पर लाइव क्लिक की जाएगी।
Haryana Domicile Certificate Online Apply : को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q. हरियाणा डोमिसाइल सर्टिफिकेट क्या होता है?
Ans. यह एक आधिकारिक सरकारी दस्तावेज है जो प्रमाणित करता है कि व्यक्ति हरियाणा का स्थायी निवासी है। यह राज्य की सरकारी नौकरियों, कॉलेज एडमिशन और छात्रवृत्ति के लिए अनिवार्य होता है।
Q. हरियाणा मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं?
Ans. आवेदनकर्ता का राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट, माता-पिता में से किसी एक का वोटर आईडी, Family ID (PPP), पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और सत्यापित एप्लीकेशन फॉर्म।
Q. हरियाणा निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने की ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?
Ans. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल saralharyana.gov.in है। आप नजदीकी सीएससी या सरल केंद्र पर जाकर भी अप्लाई करवा सकते हैं।
Q. हरियाणा डोमिसाइल का स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans. saralharyana.gov.in पर जाएं, “Track Application Status” पर क्लिक करें और अपना एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर डालकर स्टेटस चेक करें।
Q. डोमिसाइल बनने के बाद डाउनलोड कहाँ से करें?
Ans. मोबाइल पर अप्रूवल का SMS आने के बाद आधिकारिक पोर्टल edisha.gov.in पर जाकर अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
Q. हरियाणा डोमिसाइल सर्टिफिकेट की वैधता (Validity) कितनी होती है?
Ans. यह सर्टिफिकेट आमतौर पर आजीवन (Lifetime) मान्य रहता है, जब तक कि आप अपना स्थायी पता न बदलें।
Haryana Resident Certificate Online Apply: Important Link.
| महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक्स | सीधा लिंक |
| Apply Online (Antyodaya Saral) | यहाँ से आवेदन करें |
| Download Unmarried Domicile Form | यहाँ से डाउनलोड करें |
| Download Married Women Domicile Form (विवाहित महिला) | यहाँ से डाउनलोड करें |
| Track Application Status | स्टेटस चेक करें |
| Download Certificate (e-Disha Portal) | सर्टिफिकेट डाउनलोड करें |
| Family ID Income Correction | यहाँ क्लिक करें |
| Family ID Mobile Number Change | यहाँ क्लिक करें |
| Haryana Caste Certificate | Website Update |





