हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना। Bagwani Bima Yojana Registration Form.

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना। Bagwani Bima Yojana Registration Form.

सम्पूर्ण जानकारी।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना 2023  ऑनलाइन पंजीकरण। CM Horticulture Insurance Form.

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023  हरियाणा बागवानी बीमा योजना।   Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana Online Apply | Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana Registration Form | हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के लाभ,उद्देश्य,पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन करने की प्रक्रिया।

नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नए लेख के साथ। इस लेख में हम आपको Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana के बारे में जानकारी देंगे। सरकार के द्वारा किसानो के लिए बहुत सी योजनाए चलाई गयी है ताकि वे इन योजनाओ का लाभ ले सके। हरियाणा सरकार ने ऐसी ही एक योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना।  सरकार इस योजना के जरिये किसानो को फसलों के नुकसान का मुहावजा उपलब्ध कराएगी। ताकि सभी किसान भाइयों को समय-समय सरकार की और से मदद मिल सके। आज हम आपको इस लेख में Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana योजना से जुड़ी सारी जानकारी से अवगत करायेगे। इसलिए आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए आगे के प्रोसेस को शुरू करते है।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत आने वाली प्राकृतिक आपदा। 

इस योजना से जुड़ी जितनी भी प्राकृतिक आपदाएं है उन सभी को कवर किया जाएगा। इनमे शामिल है सूखा पड़ना, तूफान आना, मूसलादार वर्षा, बीमारी लगने से फसल का नष्ट हो जाना, ओलावृष्टि, अत्यधिक तापमान, ठंड के कारण पाला पड़ना, अधिक वर्षा के कारण बाढ़ का आ जाना ,फसल में आग लगना, खराब मौसम होने पर बादल का फटना, नहर  टूटना आदि प्राकृतिक आपदाओं को शामिल किया गया है।

WhatsApp Group Join Now

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में फसलों की प्रीमियम राशि। 

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में कुल मिलाकर बीस फसलों को शामिल किया गया है जिनमे फल और मसाले भी शामिल है। इस योजना का  लाभ लेने के लिए किसानो को पहले  फसलों की प्रीमियम राशि का भुगतान करना पड़ेगा, जैसी की फल की फसल के लिए 1000 रूपये और मसाले एवं सब्जी की फसल के लिए 750 रूपये। इस पर किसानो को 30,000/एकड़ रूपये से लेकर 40,000/ एकड़ की आर्थिक मदद दी जाएगी। सरकार की ओर से फसल पर एक सर्वे भी किया जायेगा। इसमें फसल नुकसान की श्रेणिओ को चार भागो में बांटा जायेगा, ये चार श्रेणियाँ है 25%,50%,75% एवं 100%  है।

Haryana Bagwani Bima Yojana pORTAL का शुभारंभ कब और क्यों किया गया? 

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा शुरू की गयी है। इस योजना को 22 सितंबर 2021 को मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना लागु करने का फैसला लिया गया है। Haryana Bagwani Bima Yojana को शुरू करने की खबर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने मीडिया के सामने इस योजना की जानकारी दी है। इस योजना के आलावा उन्होंने यह भी कहा है की इसके साथ प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा दिया जायेगा। अच्छी क़्वालिटी की खाद उपलब्ध कराई जाएगी और फसल की अधिक उपज के लिए इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हरियाणा सरकार राज्य के किसानों के हित के लिए अनेको योजनाए चला रही है ताकि उनकी हर समय सहायता की जा सके और वे कृषि के क्षेत्र में विकास की ओर बढ़ सके। हरियाणा सरकार किसानो की सभी समस्या का समाधान भी कर रही है।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना 2023  के  मुख्य तथ्य। 

योजना का नाम हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना 2023
शुरुआत की गयी हरियाणा सरकार के द्वारा
लाभ लेने वाले हरियाणा राज्य के सभी किसान भाई
मुख्य उद्देश्य हरियाणा के किसानों को बागवानी फसल की खेती करने के लिए जागरूक करना
 राज्य हरियाणा
बीमा कवर ₹30,000 और  ₹40,000
प्रीमियम की राशि फलो पर1000 रूपये और  सब्जी तथा  मसालों पर  750 रूपये
साल 2023
आवेदन मोड़ ऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइट hortharyana.gov.in

मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में कितनी फसलों को कवर किया जायेगा

Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana में 21 प्रकार की फसलों को कवर किया जायेगा जिनमे फल और मसाले भी शामिल है। किसानो को फल  के लिए 1000 रूपये और सब्जी  एवं मसालों की फसल के लिए 750 रूपये प्रीमियम की राशि देनी होगी। इस पर किसानो को फसल के नुकसान होने पर  30,000 रूपये और 40,000रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 29 सितंबर 2021 को इस योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। यह योजना केवल हरियाणा राज्य में ही शुरू की गयी है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल के नष्ट हो जाने हो जाने से किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद भी नहीं मिलती  थी लेकिन अब Haryana Mukhyamntri Bagwani Bima Yojana में इन सभी  प्राकृतिक आपदाओं को जोड़ा गया है जिससे अगर फसलों को नुकसान हो जाता है तो सरकार सभी  किसान भाइयों को उचित मुहावजा देगी।

हरियाणा  बागवानी बीमा योजना  का बजट। 

Haryana Mukhyamntri Bagwani Bima Yojana में सभी किसान भाई बहुत ही आसानी से अपना आवेदन कर सकते है क्योकि यह योजना सारे हरियाणा राज्य में लागु की गयी है। जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहता है तो उसे सबसे पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर अपनी फसल के क्षेत्र का ब्यौरा देना होगा तभी वह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। सरकार ने हरियाणा बागवानी बीमा योजना के लिए दस करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया है। साथ ही इस बागवानी बीमा योजना के तहत किसानो की 21 फसले शामिल की गयी है। जिसमे से 14 सब्जियों, 5 फलों और 2 मसाले की फसल शामिल है। सभी समस्याओ का निवारण इस योजना के अंतर्गत किया जायेगा। इसके अलावा सरकार किसानो को बागवानी फसल की खेती करने के लिए  भी जागरूक  करेगी, ताकि बागवानी फसल की खेती को विकास की ओर ले जाया जा सके।

हरियाणा  बागवानी बीमा योजना में शामिल फसलों की लिस्ट।   

1. टमाटमर सब्जी
2. प्याज सब्जी
3. आलू सब्जी
4. फूलगोभी सब्जी
5. मटर सब्जी
6. गाजर सब्जी
7. भिंडी सब्जी
8. घीया सब्जी
9. करेला सब्जी
10. बैंगन सब्जी
11. हरी मिर्च सब्जी
12. पत्तागोभी सब्जी
13. मूली सब्जी
14. लौकी सब्जी
15. हल्दी मसाला
16. लहसून मसाला
17. आम फल
18. किन्नू फल
19. बेर फल
20. अमरुद फल

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य। Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana Objective.

Haryana Mukhyamntri Bagwani Bima Yojana का खास उद्देश्य यह है की हरियाणा राज्य के सभी किसानो को बागवानी फसल की खेती करने के लिए अग्रसर करना है। अगर किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण कोई नुकसान हो जाता है तो सरकार किसानो को इसका क्लेम देगी। इस योजना के जरिये किसानो की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। जिससे सभी किसान बेफिकर होके खेती कर सकेंगे।

Haryana Mukhyamantri Bagwani Bima Yojana के लाभ। 

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के लाभों का वर्णन इस प्रकार है।

  • हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का लाभ हरियाणा राज्य के सभी किसान ले सकते है।
  • प्राकृतिक आपदाओं के कारण नुकसान होने पर सरकार के द्वारा नुकसान की भरपाई की जाएगी
  • किसानो को बागवानी फसल की  खेती के नुकसान होने पर उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।
  • इस योजना में बीस बागवानी फसले शामिल की गयी है उन्हीं  फसलों पर किसानो को सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी।
  • सरकार के द्वारा दी जाने वाली राशि सीधे किसानो के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
  • हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का लाभ उठाने वाले सभी किसान आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे।
  • राज्य के किसानो को इस योजना का लाभ मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर  पंजीकरण  करने के बाद मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से  बागवानी खेती को बढ़ावा मिल सकेगा, जिससे इस खेती को विकास की ओर बढ़ाया जा सके।

हरियाणा बागवानी बीमा योजना की विशेषताए (Features)।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की बिशेषताए मिम्नलिखित प्रकार से है जिसका वर्णन आगे इस लेख में बताया गया है।

  • इस योजना के जरिये किसानो को बागवानी फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
  • जिससे किसान आत्म-निर्भर, सशक्त एवं मजबूत बन सकेंगे।
  • बागवानी फसल की खेती को नुकसान होने पर सरकार के द्वारा बीमा कवर प्रदान किया जायेगा।
  • हरियाणा बागवानी बीमा  योजना के माध्यम से किसानो की आय मे वृद्धि होगी
  • हरियाणा राज्य के सभी  किसान निश्चित होकर खेती कर सकेंगे।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की पात्रता | Eligibility for Haryana CM Bagwani Bima Yojana.

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास निम्नलिखित पात्रता का होना बहुत ही आवश्यक है।

  • जिस व्यक्ति ने आवेदन किया है वह हरियाणा का स्थाई मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति किसान होना चाहिए।
  • जिस किसान ने आवेदन किया है उसके द्वारा बागवानी फसल की खेती की होनी चाहिए।

हरियाणा बागवानी बीमा योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents)। 

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज इस प्रकार से है।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • फसल का ब्योरा
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय का प्रमाण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • ईमेल आईडी
  • हरियाणा फॅमिली आईडी।
  • भूमि का विवरण
  • जमीन से संबंधित कागजात

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी  बीमा योजना में बीमा क्लेम का निपटान कैसे किया जाएगा? 

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में बीमा क्लेम के निपटान के लिए निम्नलिखित बाते बताई गयी है जिसका उल्लेख इस प्रकार किया गया है।

  • यह योजना केवल हरियाणा राज्य के किसानो के लिए है।
  • हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का लाभ हरियाणा के किसान ले सकते है।
  • किसानो की बागवानी फसल पर सरकार की ओर से सर्वे का आयोजन भी किया जायेगा जिसका बीमा क्लेम सरकार देगी।
  • इस सर्वे की श्रेणियों को 4 भागो मे बांटा जायेगा जैसे की  25%,50%,75% एवं 100% इन प्रतिशत पर फसल के नुकसान का आकलन किया जायेगा।
  • Haryana Mukhyamntri Bagwani Bima Yojana  का लाभ लेने के लिए किसानो को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर अपनी फसल के  क्षेत्र का ब्यौरा देना होगा तभी वह पंजीकरण कर पाएंगे।
  • मुआवजा राशि सर्वेक्षण प्रक्रिया :- मुवावजे के राशि सर्वे पर निर्धारित की जाएगी। जिसमे समीक्षा एवं विवादों के समाधान के लिए राज्य स्तर व जिला स्तर समितिया गठित की जाएगी।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

हरियाणा राज्य का जो किसान इस बागवानी बीमा योजना का लाभ उठाना चाहता हैं, उन्हे सबसे पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा। उसके बाद ही आप इस बागवानी बीमा योजना में अपना ऑनलाइन आवेदन फार्म सबमिट कर सकते है।

हरियाणा बागवानी बीमा योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें – Chief Minister Horticulture Insurance Scheme.

जो किसान इस हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में लिए आवेदन कर लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें अपनी फसल का बिमा करने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आवेदक किसान को Horticulture Department की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा । ऑफिसियल वेबसाइट ओपन होने के बाद आपके सामने निचे चित्र में दिखाए अनुसार होम पेज खुल जायेगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना 2022 ऑनलाइन पंजीकरण। CM Horticulture Insurance Form.

  • आपको वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको “बागवानी में अनुदान व अन्य सेवाओं हेतु यहां क्लिक करें” का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने पर आपके सामने खुशहाल बागवानी का ऑफिसियल वेब पेज खुल जाएगी । जिसमे आपको “Mukhya Mantri Bagwani Bima Yojana (MBBY)” के लिंक पर क्लिक करना है जैसा की निचे चित्र में दर्शाया गया है।

Haryana Chief Minister Horticulture Insurance Scheme.

WhatsApp Group Join Now
  • इसके बाद आपके सामने “हरियाणा राज्य में बागवानी फसलों के लिए आश्वासन आधारित फसल हानि मुआवजा योजना” की वेबसाइट ओपन होगी।
  • यहाँ पर आपको “आगे की प्रक्रिया के लिए नीचे विवरण दर्ज करें” वाले विकल्प पर अपने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज Phone No. / Family Id / Meri Fasal Mera Byora आईडी दर्ज करनी है। और फिर नीचे दिए गए “आगे बढ़े” वाले विकल्प क्लिक पर क्लिक करना है।

Haryana Chief Minister Horticulture Insurance Scheme.

हरियाणा बागवानी बीमा योजना क्या है ?

  • अब आपके सामने हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी जाने वाली सभी जानकारी दर्ज के बाद आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म के साथ ऊपर बताएं गए सभी ज़रूरी दस्तावजों को अपलोड करके सबमिट कर देना है।
  • और फिर अपनी फसल का प्रीमियम भी ऑनलाइन जमा करवा देना है।
  • इस तरह आप हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना हेल्पलाइन नंबर। 

  • 1800 180 2117
  • 1800 180 2060
हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना से संबंधित प्रश्न उत्तर। 

Q-01 हरियाणा बागवानी बीमा योजना क्या है ?

:- किसानों की फसलों का प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति से पूर्व फसलों के बीमा हेतु चलाई जा रही योजना है. जिसमे प्राकृतिक आपदाओं के दौरान हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों को सहायता प्रदान करना है।

Q-02 हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी योजना का लाभ कौन कौन ले सकते है। सिर्फ हरियाणा के किसान ही ले हैं?

:- इस योजना के तहत लाभ हरियाणा राज्य के किसान के साथ साथ पड़ोसी राज्य में रहने वाले किसान भी ले सकते है परन्तु उनकी जमीन हरियाणा में होनी चाहिए।

Q-03 Haryana mukhymantri Bagwani Bima Yojana कब शुरू की गई?

:- यह मुख्यमंत्री बागवानी योजना 22 सितंबर 2021 को शुरू की गई।

Q-04 हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का लाभ कौन कौन सी फसलों  पर मिलता है?

:- इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित की गई केवल 21 फसलों पर लाभ दिया जाता है।

Q-05 Haryana mukhymantri Bagwani Bima Yojana कि ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

:- हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना कि ऑफिशियल वेबसाइट है 👉 http://hortharyana.gov.in/en/

निष्कर्ष :-

हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana mukhymantri Bagwani Bima Yojana की सारी जानकारी आपके साथ सांझा की है उम्मीद करते है की आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपका अब भी “हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना” से संबंधित कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएगा और हमारे इस लेख को शेयर जरूर अवश्य करें। धन्यवाद।

Read More:-

  1. Haryana Marriage Certificate Online कैसे बनवाएं?
  2. किसी भी गाड़ी का बिमा कैसे चेक करें?
  3. हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना। 
  4. अम्बेडकर आवास नवनीकरण योजना हरयाणा।
  5. हरियाणा पंचायत वोटर लिस्ट डाउनलोड करें। 
  6. बिजली मीटर कनेक्शन हरियाणा ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करें। 
  7. महिला एवं किशोरी सम्मान योजना हरियाणा
  8. विवाह शगुन योजना हरियाणा आवेदन।
  9. हरियाणा आरटीआई कैसे दर्ज करें?
  10. हरियाणा असंगठित श्रमिक सहायता योजना। 

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 5 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।