
हरियाणा निवासी अब ऑनलाइन देखें Family ID से Property ID लिंक है या नहीं?
Haryana Family ID से Property ID लिंक Status :- हरियाणा सरकार ने राज्य में पारदर्शिता और डिजिटल रिकॉर्ड सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए Family ID (परिवार पहचान पत्र) को लागू किया है।
शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए नगर निगम और नगर पालिका द्वारा पहले ही Property ID (संपत्ति पहचान संख्या) बनाई जा चुकी है, जिसमें नागरिकों के घर, दुकान और प्लॉट से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज होती है। इन्हीं Property ID के माध्यम से नगर निगम और नगर पालिका द्वारा House Tax, Fire Tax और अन्य टैक्स वसूले जाते हैं।
अब हरियाणा सरकार ने इन Property ID को भी Family ID से लिंक कर दिया है, ताकि सरकार के पास हर व्यक्ति की भूमि और संपत्ति की सटीक जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहे।
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी Property ID आपकी Family ID से लिंक है या नहीं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है।
यहाँ हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे आप Meraparivar Haryana Portal के माध्यम से ऑनलाइन Haryana Family ID से Property ID लिंक Status आसानी से चेक कर सकते हैं।
Haryana Family ID को Property ID से लिंक करने का उद्देश्य।
हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य में भूमि, मकान और परिवार की जानकारी एकीकृत रूप से उपलब्ध हो सके।इस कदम से न केवल टैक्स प्रणाली (House Tax, Water Tax, Fire Tax) को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा,
बल्कि सरकार को यह भी आसानी से पता चल सकेगा कि किसी परिवार के पास कितनी संपत्ति है और वे किन सरकारी योजनाओं के पात्र हैं।
इससे न केवल सरकारी योजनाओं का पारदर्शी, बल्कि धोखाधड़ी से सरकारी योजनाओं का गलत लाभ लेने के मामलों में भी कमी आएगी।
मुख्य उद्देश्य:
नागरिकों की संपत्ति की सटीक और अद्यतन पहचान सुनिश्चित करना।
-
-
फर्जी या डुप्लीकेट संपत्ति रिकॉर्ड को समाप्त करना।
-
सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र नागरिकों तक पहुँचाना।
-
राज्य में टैक्स कलेक्शन और शहरी विकास प्रक्रिया को डिजिटल रूप से सक्षम बनाना।
-
नागरिकों को अपनी संपत्ति की जानकारी एक क्लिक में प्राप्त करने की सुविधा देना।
-
सरकारी डेटा सिस्टम को एकीकृत और पारदर्शी बनाना।
-
Haryana Family ID से Property ID लिंक विवरण – Overview.
| विषय | विवरण |
|---|---|
| योजना का नाम | Haryana Family ID से Property ID लिंक योजना |
| शुरू करने वाली सरकार | हरियाणा सरकार |
| उद्देश्य | संपत्ति रिकॉर्ड और परिवार पहचान पत्र का एकीकरण |
| आधिकारिक पोर्टल | https://meraparivar.haryana.gov.in |
| संबंधित विभाग | नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID), हरियाणा |
| पात्रता | हरियाणा राज्य के सभी नागरिक |
| जांच का तरीका | ऑनलाइन – Meraparivar Haryana Portal से |
| वर्ष | 2025 |
| लाभ | भूमि और संपत्ति रिकॉर्ड की पारदर्शिता और सही पहचान |
Haryana Family ID से Property ID लिंक है या नहीं – ऐसे करें ऑनलाइन चेक.
अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपकी Haryana Family ID से Property ID लिंक है या नहीं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
अब आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं — आप घर बैठे ऑनलाइन ही अपनी Family ID और Property ID की लिंकिंग स्थिति (Link Status) आसानी से चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस को फॉलो करके आप मिनटों में अपनी संपत्ति की जानकारी देख सकते हैं।
Step 1: Official Portal पर जाएं.
Haryana Family ID से Property ID लिंक Status जानने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और Family id की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://meraparivar.haryana.gov.in
Step 2: “मैं अपना परिवार पहचान पत्र (PPP) जानता हूं” विकल्प चुनें.
वेबसाइट के लॉगिन सेक्शन में जाने के बाद आपको निचे चित्र में दिखाए अनुसार “मैं अपना परिवार पहचान पत्र (PPP) जानता हूं” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step 3: Family ID और Captcha दर्ज करें.
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपनी Family ID Number और Captcha Code दर्ज करना होगा इसके बाद “सदस्य प्राप्त करें (Get Member)” बटन पर क्लिक करें।
Step 4: सदस्य चुनें और OTP Verify करें.
ऐसा करने के बाद आपकी Family ID से जुड़े सभी सदस्यों की लिस्ट दिखाई देगी। आपके सामने होगी आपको यहाँ किसी एक सदस्य का चयन करें → Captcha Code दर्ज करें।
फिर “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करें। आपके Family id से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करें और “OTP Verify करें” पर क्लिक करें।
Step 5: Property Details देखें।
OTP Verify होते ही आपका Meraparivar Haryana Portal Dashboard खुल जाएगा। अब मुख्य मेन्यू में जाएं और “अन्य जानकारी (Other Information)” पर क्लिक करें। यहाँ आपको “संपत्ति विवरण (शहरी)” वाले विकल्प पर क्लीक करना है।
यदि आपकी Property ID आपकी Family ID से लिंक है, तो नीचे दी गई टेबल की तरह जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित होगी।
| क्रम संख्या | मालिक का नाम | ज़िला | संपत्ति आईडी | संपत्ति का प्रकार | कुल क्षेत्रफल (वर्ग यार्ड) | नगर परिषद/नगर निगम का नाम | कॉलोनी का नाम |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | उदाहरण: राजेश कुमार | गुरुग्राम | P1234567 | Residential | 250 | नगर निगम गुरुग्राम | सेक्टर 15 |
अगर आपकी संपत्ति का विवरण यहाँ दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि आपकी Property ID आपकी Family ID से सफलतापूर्वक लिंक हो चुकी है।
यदि कोई जानकारी नहीं दिखती, या फिर कोई जानकारी गलत लिंक है तो आपको अपनी प्रॉपर्टी से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट अपने नगर निगम/नगर पालिका कार्यालय में लेजाकर अपनी जानकारी सही करवानी होगी।
अगर आपकी Haryana Family ID से Property ID लिंक नहीं तो क्या करें?
यदि Meraparivar Haryana Portal पर आपकी Property ID से संबंधित कोई जानकारी दिखाई नहीं देती, या फिर जानकारी गलत लिंक हुई है,
तो आपको अपनी संपत्ति से जुड़े सभी मूल दस्तावेज (जैसे – संपत्ति आईडी, बिजली बिल, घर का टैक्स रसीद, फैमिली आईडी आदि) लेकर अपने स्थानीय नगर निगम / नगर परिषद / नगर पालिका कार्यालय में जाना होगा।
वहाँ अधिकारी आपकी जानकारी की जांच करेंगे और आवश्यक दस्तावेज सत्यापित करने के बाद आपकी Property ID को आपकी Family ID से लिंक या अपडेट कर देंगे।
अगर आपकी Property ID Family ID से लिंक है, तो वहां संपत्ति का नाम, पता, यूनिक प्रॉपर्टी आईडी, और मालिक की जानकारी दिखाई देगी।
महत्वपूर्ण लिंक.
| सेवा | लिंक |
|---|---|
| Meraparivar Haryana पोर्टल | https://meraparivar.haryana.gov.in |
| Jamabandi (हरियाणा भूलेख) पोर्टल | https://jamabandi.gov.in |
| Family id Haryana News | Family id |
Haryana Family ID से Property ID लिंक से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. Haryana Family ID से Property ID लिंक क्यों की जा रही है?
उत्तर: हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के नागरिकों की संपत्ति और परिवार की सभी जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो। इससे टैक्स प्रणाली पारदर्शी बनेगी, फर्जी रिकॉर्ड खत्म होंगे और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
प्रश्न 2. क्या ग्रामीण क्षेत्रों की भूमि भी Family ID से लिंक होगी?
उत्तर: हाँ, सरकार धीरे-धीरे ग्रामीण भूमि रिकॉर्ड (Jamabandi, Khasra, Khatoni) को भी Family ID से जोड़ रही है ताकि हरियाणा में भूमि और संपत्ति का एकीकृत डिजिटल डेटाबेस बनाया जा सके।
प्रश्न 3. Property ID क्या होती है?
उत्तर: Property ID (संपत्ति पहचान संख्या) एक यूनिक नंबर है जो नगर निगम या नगर पालिका द्वारा हर संपत्ति (घर, दुकान, प्लॉट आदि) को दिया जाता है। इसके माध्यम से House Tax, Fire Tax और अन्य टैक्स वसूले जाते हैं।
प्रश्न 4. अगर Property ID लिंक नहीं है तो क्या करें?
उत्तर: यदि पोर्टल पर आपकी संपत्ति की जानकारी नहीं दिख रही या गलत दिख रही है, तो आपको अपने नगर निगम या नगर पालिका कार्यालय में जाकर संपत्ति से जुड़े सभी दस्तावेज (Property ID, Family ID, बिजली बिल, टैक्स रसीद आदि) जमा करने होंगे। वहाँ अधिकारी आपकी जानकारी सत्यापित करके लिंकिंग अपडेट कर देंगे।
निष्कर्ष:-
इस प्रकार आज के इस लेख में हमने विस्तार से जाना कि Haryana Family ID से Property ID लिंक है या नहीं, यह ऑनलाइन कैसे चेक करें।
अब आप घर बैठे Meraparivar Haryana Portal पर अपनी संपत्ति की जानकारी और लिंकिंग स्टेटस आसानी से देख सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर शेयर करें।
और यदि आपको Property ID या Family ID लिंकिंग से जुड़ा कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट में पूछें — हम आपकी मदद करने के लिए तैयार हैं।





