Haryana Obc Caste Certificate ऐसे बनवाएं 2023 में। ओबीसी जाति प्रमाण पत्र सिर्फ Family id से।

Haryana OBC Caste Certificate online apply. हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

सम्पूर्ण जानकारी।

फॅमिली आईडी द्वारा हरियाणा ओबीसी प्रमाण पत्र कैसे बनाये? अब नहीं लगेंगे कोई डॉक्यूमेंट और फाइल।

हेलो दोस्तों आज हम हाजिर है एक नयी जानकारी और नए आर्टिकल के साथ जिसके माध्यम से आज हम आपको बताने वाले है की आप अपना हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र कैसे बना सकते है। किसी भी राज्य मे योजना का लाभ लेने के लिए उस राज्य का मूल निवास प्रमाण पत्र और जाती प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र सरकार द्वारा जारी विभिन्न्न योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के लिए एक वेध दस्तावेज है। जिसका प्रयोग शिक्षण संस्थानों में स्कालरशिप हेतु  और  अन्य सरकारी कार्यो एवं नौकरियों में आवेदन हेतु किया जाता है।

यह प्रमाण पत्र केंद्र और राज्य दोनों प्रकार की सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा विभिन्न्न विभागों और योजनाओ में आरक्षण प्रदान किया जाता है। हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र को राज्य सरकार के रेवेन्यू डिपार्टमेंट के द्वारा नागरिकों को प्रदान किया जाता है। हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये ? एवं  इससे जुडी सम्पूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल के अंत तक बने रहे।

OBC CATEGORY RESERVATION क्या है ?

भारतीय संविधान में OBC वर्ग को सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग के आधार पर परिभाषित किया गया है। भारतीय संविधान में एससी, एसटी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगो के लिए अनुच्छेद 15 और 16 के तहत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। इसके आलावा राज्य सरकार द्वारा भी अनुसूचित जाती एवं जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग ( OBC ) के लिए आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है जिसके तहत आरक्षित वर्ग को सरकारी नौकरी और सरकारी योजनाओ का लाभ उठाने के लिए प्रावधान है।

सरकार द्वारा आरक्षण का उद्देश्य उपरोक्त वर्ग के लोगों के विकास और उनके लिए बेहतर कानून व्यवस्था का  निर्माण करना है। भारत में सबसे पहले आरक्षण की शुरुआत हंटर कमीशन (1882) के दौरान हुई। इसमें सबसे पड़े समाज सुधारक ज्योतिराव फुले ने ब्रिटिश शासन के सामने भारतीयों  के लिए सरकारी नौकरियों में नियुक्ति और हायर एजुकेशन के अवसर प्रदान करने के लिए प्रस्ताव रखा था। इसके बाद 1942 में डॉ भीम राव आंबेडकर के नेतृत्व में अखिल भारतीय दलित महासंघ की स्थापना की गयी थी। 

हरियाणा ओबीसी जाती प्रमाण पत्र कितने प्रकार की होती है?

आपको बता दे हरियाणा में जाती प्रमाण ( Haryana Obc Caste Certificate ) दो प्रकार की होती है। जो की इस प्रकार से है।

Other Backward Class Haryana Government:- यह Haryana OBC Jaati Praman Patra हरियाणा सरकार द्वारा जारी योजना व अन्य शैक्षिणक का लाभ उठाने के बनवाया जाता है।

Other Backward Class Central Government :- यह Haryana OBC Jaati Praman Patra केंद्र सरकार द्वारा योजना में व शैक्षणिक संस्थाओं में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने तथा केंद्र सरकार में किसी भी प्रकार की भर्तियों का फॉर्म अप्लाई करते समय किया जाता है।

हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लाभ।

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण प्रदान करने के लिए सरकार के द्वारा यह प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। ताकि भारत के ओबीसी श्रेणी में आने वाले नागरिकों को लाभ प्रदान किया जा सके।

हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र केवल उन्ही नागरिकों को प्रदान किया जाता है जो लगो भारत व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य पिछड़ा वर्ग OBC श्रेणी के अंतर्गत आते है।

  1. ऐसे नागरिकों को कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में प्रवेश पाने हेतु ओबीसी उम्मीदवार के लिए सरकार की नीतियों के अनुसार पहले से ही सीटों को आरक्षित कर दिया जाता है।
  2. इसके साथ ही ओबीसी प्रमाण पत्र धारक को सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रियाओं में आयु सीमा के साथ शुल्क में भी में छूट दी जाती है।
  3. राज्य सरकार और केंद्र सरकार ओबीसी छात्रों के लिए विशेष रूप से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए अलग अलग छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता योजना के रूप में प्रदान करती हैं।
  4. इससे ओबीसी छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने में मदद मिलती है. इसलिए हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाना अति आवश्यक है।
  5. ओबीसी उम्मीदवारों को स्थानीय निकायों और पंचायतों में आरक्षण का लाभ मिलता है। यह जमीनी स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में ओबीसी समुदायों का प्रतिनिधित्व और भागीदारी सुनिश्चित करता है।
नोट:- 

लाभ और आरक्षण नीतियां सरकारी विनियमों और नीतियों के आधार पर बदलती रहती हैं। हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लाभों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक सरकारी अधिसूचनाओं और दिशानिर्देशों को देखने की सलाह दी जाती है।

हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक पात्रता।

अगर आप भी हरियाणा का Obc Caste Certificate बनवाने के लिए आवेदन कर रहें है तो आपको इस हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र की पात्रताओं का ज्ञान होना जरूरी है। जो की इस प्रकार है।

  1. यह  Haryana OBC Jaati Praman Patra उन्ही समुदाय या जाति से संबंध रखने वाले लोगो का बनता है जिसे हरियाणा में ओबीसी के रूप में मान्यता प्राप्त है। हरियाणा ओबीसी समुदायों की सूची में देख कर आप चेक कर सकते है की आप ओबीसी श्रेणी के अंतर्गत आते है या नहीं।
  2. इसके साथ ही आवेदन करने वाला व्यक्ति भी हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  3. हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का नाम हरियाणा सरकार द्वारा जारी Family id में भी होनी चाहिए।

Haryana OBC Jaati Praman Patra Highlight 2023

आर्टिकलहरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऐसे बनाएं
वर्ष2023
विभागहरियाणा राजस्व विभाग (revenue department)
उद्देश्यHaryana OBC Caste Certificate पत्र देना
लाभार्थीहरियाणा अन्य पिछड़े वर्ग से संबंधित लोग
लाभ ओबीसी प्रमाण पत्र सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु।
आवश्यकताआरक्षण का लाभ लेने हेतु
वर्ष2023
ऑफिसियल वेबसाइटSaralharyana.gov.in
OBC फुल फॉर्मOther Backword caste (अन्य पिछड़ी जातियाँ)
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन

ऑनलाइन हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाये ? स्टेप BY  स्टेप –

Step1.

  1. हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर  जाना होगा । इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुल जायेगा जिसमे आपको Sign In Here के कॉलम पर क्लिक करना है।
  2. जिसके बाद आपके सामने लॉगिन आईडी का पेज ओपन हो जायेगा जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है। इसमें अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड भर कर Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।  सरल हरियाणा पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए saralharyana.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन सकते है।

Haryana Obc Caste Certificate ऐसे बनवाएं 2023 में। ओबीसी जाति प्रमाण पत्र सिर्फ Family id से।

STEP 2.

  • इसके बाद पोर्टल में लॉगिन करें।
  • next page में menu में application for service के सेक्शन में जाएँ। यहाँ आपको Available service list का चयन करना है।
  • अब अगले पेज में सर्च के विकल्प में caste certificate लिखकर सर्च करें।
  • इसके बाद caste certificate के लिंक में क्लिक करें।
  • अब अगले पेज में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म प्राप्त होगा।
  • फॉर्म के अंदर ” मेरे पास परिवार आईडी है ” विकल्प का चयन करें ।
  • फॅमिली आईडी दर्ज करके Fetch डाटा पर क्लीक करें?
  • इसके बाद फॅमिली डाटा से आवेदक के नाम को सलेक्ट करें और Send Otp पर क्लीक क्लीक करें।
  • अब फॅमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। आपको otp दर्ज करके Verify पर क्लीक करना है।
  • इसके बाद आपकी कुछ इनफार्मेशन फॅमिली आईडी द्वारा आजाएगी और कुछ फॉर्म में पूछी गयी सभी आवश्यक विवरण को भर कर आवेदन फॉर्म को submit करें।
  • इस प्रकार से आवेदन सफल होने के उपरान्त आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर में संदेश प्राप्त होगा।
  • इस तरह से हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Haryana Obc Certificate Application Status कैसे चेक करें?

हरियाणा में ओबीसी कास्ट सर्टिफिकेट का ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों से हो कर गुजरना पड़ेगा जो की इस प्रकार है।

  1. सबसे पहले आपको Saralharyana की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  2. इसके बाद आपको होम पेज पर TrackApplicatoin/Appeal Status विकल्प पर क्लीक करना है।
  3. नेक्स्ट पेज में आपको Select Deparment में Revenue & Disaster Management Department को सेल्क्ट करना है।
  4. Select Service के अंदर आपको Other Backward Class Certificate को सलेक्ट करना है।
  5. Enter your Application Reference id में आपको अपनी OBc Certificate Application Reference Number दर्ज करना है।
  6. अंत में आपको निचे दिए गए Check Status पर क्लीक करना है। इसके बाद आपके सामने Haryana OBC Application Status आजाएगा।

हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

हरियाणा अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए, आप इन सामान्य चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. हरियाणा ओबीसी प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए edisha.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. edisha.gov.in की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर Status of Application पर क्लीक करना है।
  3. इसके बाद ओबीसी प्रमाणपत्र डाउनलोड करने लिए next page में Enter EDisha/Saral ID वाले बॉक्स में OBc Caste Certificate Application Reference Number दर्ज करना है।
  4. नेक्स्ट बॉक्स के अंदर आपको Mobile Number या फिर Family id दर्ज करके Search विकल्प पर क्लीक करना है।
  5. इसके बाद आपके सामने हरियाणा ओबीसी प्रमाणपत्र प्राप्त डाउनलोड करने का लिक दिखाई देगा।
  6. आपको Download Certificate पर क्लीक करके अपनी हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लेना है।

हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र से संबंधित प्रश्न उत्तर। FAQS

Q1. हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रकिर्या। 

Ans. Haryana Obc Certificate आवेदन करने के लिए राज्य के नागरिकों अपने तहसील या जन सेवा केंद्र से OBC File फॉर्म को प्राप्त करना होगा. प्राप्त करने के बाद ऑफलाइन आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी भरनी है। जानकारी भरने के बाद दस्तावेजों के साथ जोड़कर उसे Verify करवाएं। इसके बाद उसे अपने कार्यालय या जन सेवा केंद्र में जमा करना होता है.

Q2. ऑनलाइन हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र चेक की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Ans. Haryana Obc Certificate Status Online Check करने करने के लिए आप saralharyana.gov.in की वेबसाइट पर जाकर TrackApplication / Appeal पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते है।

Q3. Haryana Obc Certificate Online Download Kaise Kare.

Ans. हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट edisha.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड करने की प्रक्रिया ऊपर दिया गया है जिसे आप पढ़ सकते हैं|

Q4. हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र चेक करने के लिए क्या चाहिए? 

Ans. Haryana Obc Jati Praman Patra Online Check करने के लिए आपके पास हरियाणा फॅमिली आईडी और ओबीसी सर्टिफिकेट आवेदन संख्या/रजिस्ट्रेशन नंबर अवश्य होनी चाहिए।

Q5. हरियाणा ओबीसी कास्ट सर्टिफिकेट कितने दिन में बन जाता है?

Ans. हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र 3 से 7  दिन में बन जाता है।

Q6. Haryana Obc Caste Certificate पत्र बनवाने के लिए कितना शुल्क लगता है?

Ans. जी हाँ , हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नागरिकों को 30 Rs. सरकारी शुल्क का भुगतान करना होता है।

More Information Haryana.
निष्कर्ष :-

दोस्तों आज की हमारी पोस्ट ऑनलाइन हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं जाने हिंदी में। आपको अच्छी लगी तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले। अगर अब भी हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाने में कोई समस्या है। तो हमे Comment करके जरूर बताए। हरियाणा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित समस्या का समाधान अवश्य करेंगे। और ऐसी ही नई जानकारी लेने के लिए हमारी Website को सब्सक्राइब जरुर करे।

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 3 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।

Leave a Comment