सम्पूर्ण जानकारी।
- 1 Haryana Solar Water Pump Schecme. ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म अप्लाई।
- 2 हरियाणा सोलर वाटर पंप योजना क्या है?- What is Solar Pump Scheme Haryana.
- 3 Haryana Solar Water Pump Yojana के बारें में जानकारी।
- 4 सोलर वॉटर हीटर सिस्टम योजना – Solar Water Heater System Scheme.
- 5 हरियाणा सोलर वाटर पंप योजना की शर्ते व पात्रता।
- 6 हरियाणा सोलर जल पंप योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज़।
- 7 हरियाणा सोलर पंप सब्सिडी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Haryana Solar Water Pump registration.
- 8 हरियाणा सोलर वाटर पंप सब्सिडी योजना संबंधित प्रश्न उत्तर – FAQs
- 8.1 हरियाणा सोलर वाटर पम्प कैसे लगवाएं?
- 8.2 Haryana Solar Water Pumps Yojana में आवेदन कैसे करें?
- 8.3 हरियाणा सोलर वाटर पम्प योजना में आवेदन करने की वेबसाइट क्या है।
- 8.4 हरियाणा सोलर वाटर पम्प लगाने की प्रक्रिया क्या है?
- 8.5 हरियाणा सोलर वाटर पम्प योजना आवेदन फॉर्म कब शुरू होंगे?
- 8.6 हरियाणा सोलर वाटर पम्प योजना में आवेदन करने के बाद क्या करें?
Haryana Solar Water Pump Schecme. ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म अप्लाई।
| हरियाणा वाटर सोलर पंप योजना | हरियाणा सोलर वाटर पंप सब्सिडी योजना रजिस्ट्रेशन | Haryana Solar Water Pump Yojana Subsidy Scheme | सोलर वाटर पंप योजना अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म | Haryana Solar Pump Subsidy Ke Liye Application Pdf Form |
ऐसे करें अब Haryana Solar Water Pump Yojana में ऑनलाइन आवेदन।
नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नए लेख के साथ। इस लेख में हम आपको हरियणा सोलर वाटर पंप योजना के बारे में जानकारी देंगे। हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानो के हित के लिए हरियाणा सोलर वाटर पंप सब्सिडी,स्कीम की शुरुआत की है। राज्य के जो किसान अगर अपने खेतो में सोलर वाटर पंप लगवाना चाहता है तो यह इस योजना के तहत लगवा सकते है इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा तभी वे हरियाणा सोलर पंप स्कीम का लाभ ले सकते है। अगर आप Haryana Solar Water Pumps Subsidy Yojana से जुड़े सारे प्रोसेस को जानना चाहते है तो आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना होगा।
हरियाणा सोलर वाटर पंप योजना क्या है?- What is Solar Pump Scheme Haryana.
हरियाणा सरकार की इस सोलर पंप योजना के तहत भूमिगत जल को बाहर निकालने के लिए सौर ऊर्जा प्रणाली का उपयोग किया गया है इसलिए इसे से सोलर वाटर पंप योजना नाम दिया गया है। जो की सूर्य की किरणों पर आधारित है इस प्रणाली का उपयोग करने से किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता। है इस सौर ऊर्जा प्रणाली में फोटोवोल्टिक मॉड्यूल/पैनल, मोटर शामिल हैं जो दिन के समय सूर्य की किरणे पड़ने पर काम करता है यह छोटे और मध्यम प्रकार के किसानों के लिए आदर्श है। 2 हॉर्सपावर, 5 एचपी और 10 एचपी के सोलर वाटर पंप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार 90% की सब्सिडी देने की घोषणा कर दी है। इससे राज्य के किसान केवल 10% की लागत लगाकर इस योजना का लाभ ले सकते है।
हरियाणा सोलर जल पंप सब्सिडी योजना के क्या-क्या लाभ है?
- हरियाणा राज्य सरकार ने प्रदेश में सीमित बंजर भूमि को मध्य नजर रखते हुए, जोर नेट मीटरिंग के साथ Rooftop Solar Plants को बढ़ावा देना चाहती है। जो न केवल उपभोक्ता के बिजली के बिलों में कमी लाएगा। बल्कि आस पास के अन्य ऊर्जा उपयोगिता वाले क्षेत्र में भी की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करेगा।
- 5 एकड़ भूमि को सींचने के लिए लगभग1 MW के सोलर संयंत्र की जरूरत होती।
- राज्य में नवीनीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा 70 मेगावाट का रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना का उद्देश्य रखा है।
- यह परियोजनाएं 30% सब्सिडी के साथ, अधिकतम 20,000 रुपये प्रति किलोवाट तक अगले वित्तीय वर्ष में होगी।
- बड़े कार्यक्रम के कार्यान्वयन में बहुत अधिक प्रयास शामिल किये गए हैं। जिस कारण से सब्सिडी के स्वीकृति और इसके वितरण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Haryana Solar Water Pump Yojana के बारें में जानकारी।
क्र. म. | योजना का नाम | Haryana Solar Water Pump Yojana |
1 . | किसके द्वारा शुरू की | हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गयी। |
2 . | लाभ | किसानों को कृषि के लिए सोलर पंप उपलब्ध करवाना |
3 . | उद्देश्य | नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा |
4 . | Start Date | शुरू होने वाली है। अपने दस्तावेज तैयार रखे। |
5 . | लाभार्थी | हरियाणा राज्य के किसान भाई। |
6 . | आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन / ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया |
7 . | योजना का स्टेटस | योजना चालू है |
8 . | ऑफिसियल वेबसाइट | http://saralharyana.gov.in/ |
सोलर वॉटर हीटर सिस्टम योजना – Solar Water Heater System Scheme.
सोलर वॉटर हीटर सिस्टम सौर ऊर्जा का एक ऐसा उपकरण है जो सूर्य से आने वाली किरणों को सौर ऊर्जा में बदल करके सर्दियों में नहाने-धोने व साफ-सफाई के लिए गर्म पानी उपलब्ध करवाता है। इस सिस्टम को मुख्यत घरों की छत पर लगाया जाता है जहां पर सूर्य से आने वाली किरणे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होती है। जिससे दिन के समय पानी गर्म हो जाता है। इस पानी सुबह उपयोग में लाने के लिए इसे एक इन्सुलेटेड वाटर टैंक में जमा कर लिया जाता है।
हरियाणा सोलर वाटर पंप योजना की शर्ते व पात्रता।
Conditions and eligibility of Haryana Solar Water Pump Scheme:-
- आवेदन करने वाला नागरिक हरियाणा राज्य का स्थायी मूल निवासी होना चाहिए।
- हरियाणा राज्य का किसान ही इस योजना के अंतर्गत पात्र माना जायेगा।
- हरियाणा राज्य का किसान ही इस योजना का लाभ ले सकता है।
- जिस किसान के नाम कृषि भूमि दर्ज है वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
- इसके साथ ही आवेदक किसान के नाम पहले से ही कोई बिजली कृषि कनेक्शन नहीं होना चाहिए है।
- जो किसान भाई पहले ही Haryana Solar Water Pump Yojana का लाभ ले चुके है उनको इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- यह Haryana Solar Water Pump Scheme सिस्टम पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आधारित है जो किसान पहले ऑनलाइन आवेदन करेगा उसी के अनुसार इस योजना का लाभ मिलेगा।
- आपकी हरियाणा परिवार पहचान पत्र में आपका नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, गांव, बैंक अकाउंट व एड्रेस सही होना चाहिए। तभी आप इस योजना में आवेदन कर सकते है।
हरियाणा सोलर जल पंप योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज़।
Important Documents of Haryana Solar Water Pump Scheme :- हरियाणा सोलर वाटर पंप योजना के जरूरी दस्तावेजों का वर्णन इस प्रकार है जिनका वर्णन हम आपको बताने जा रहे है।
- आधार कार्ड।
- पहचान पत्र।
- निवास प्रमाणपत्र।
- बैंक खाता।
- मोबाइल नंबर।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र।
- कृषि भूमि से संबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपी।
- family id.
- एक Supplier selection Declaration form.
हरियाणा सोलर जल पंप सब्सिडी योजना की प्रक्रिया।
हरियाणा सोलर जल पंप सब्सिडी योजना (Haryana Solar Water Pumps Subsidy Scheme) के तहत अगर आप आवेदन करना चाहते है तो आपको सबसे पहले दिए जा रहे लिंक https://hareda.gov.in/ पर क्लिक करना होगा। और सबसे पहले आपको Haryana Solar Water Pump Yojana के लिए दिए जा रहे दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। ताकि आपको बाद में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पढ़े। इसलिए जरूरी निर्देशों को पढ़ने के बाद आप Saral Haryana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ‘ऑनलाइन आवेदन’ कर सकते है और फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
हरियाणा सोलर पंप सब्सिडी योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Haryana Solar Water Pump registration.
अगर आप भी सोलर वाटर पंप अपने खेतो में लगवाना चाहते है और आपको सब्सिडी का लाभ भी लेना है तो आपको हमारे द्वारा बताई जा रही हरियाणा सोलर पंप सब्सिडी योजना मे आवेदन करने की प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा। तभी आप इसके सारे प्रोसेस को जान पाएंगे।
Step 1. हरियाणा सोलर पंप सब्सिडी योजना का ऑनलाइन आवेदन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले saralharyana.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Steps 2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट के होम पेज में आ जाएगा। यहां पर आपको होम पेज में Sign in Here दिखाई देगा उसमे आपको Login id और पासवर्ड को भरना है ।
Step 3. यदि जिस व्यक्ति ने पहले कभी सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया है वह व्यक्ति New user ? Register here के विकल्प पर क्लीक करें। अधिक जानकारी के लिए आप निचे दिए लिंक पर क्लीक करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Saral Haryana Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Steps 4. सरल हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपको अपनी Login id व Password दर्ज करके। निचे दिए कैप्चा कोड भी दर्ज करना है उसके बाद Submit के बटन पर क्लिक करदे।
Step 5. वेबसाइट पर लॉगिन होने के बाद आपको डैशबोर्ड के मेनू बार में दिए गए “Apply for Services” वाले लिंक पर क्लिक करना है।
Step 6. इसके बाद आपको “View all Available Services” का लिंक दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।
Step 7. इसके बाद आपको Search वाले ऑप्शन में Haryana Solar Water Pump दर्ज करके Search करना होगा। सर्च करने पर सर्च रिजल्ट में आपके सामने Haryana Solar Water Pump Schecme का लिंक आजाएगा आपको इस लिंक पर क्लीक करना है।
सरल हरियाणा सोलर वाटर पंप योजना ऑनलाइन पंजीकरण।
Step 8. अब आपके सामने Haryana Solar Water Pump Yojana का Application form ओपन हो जाएगा जैसा की चित्र में दिखाया गया है।
Steps 9. फॉर्म के अंदर सबसे पहले आपको अपने परिवार की फॅमिली आईडी दर्ज करनी है।
Step 10. इसके बाद आवेदन कर्ता को फॅमिली आईडी से अपना नाम सेलेक्ट करके otp द्वारा Verify कर लेना है।
Steps 11. अब आपकी कुछ व्यक्तिगत जानकारी परिवार पहचान पत्र के अनुसार आपके फॉर्म में दर्ज हो जाएगी आपको कुछ जानकारी आपको दर्ज करनी है।
Step12. फिर आप जिस भी कंपनी के द्वारा Solar Water Pump System लगवाना चाहते है उस कंपनी का नाम दर्ज करना है।
Steps 13.फॉर्म के अंदर सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको लोगों को अपने द्वारा भरी जानकारी चेक करके निचे दिए गए Captcha कोड दर्ज करके Submit पर क्लीक करना है।
और फिर ‘Attach Annexure‘ ऑप्शन पर क्लिक करके अपने सभी दस्तावेज अपलोड करदे और फॉर्म Submit करदे। और अपना प्रिंट आउट निकाल ले।
हरियाणा सोलर पम्पिंग के लिए क्षमता के अनुसार फर्मे और किसानों की देय राशि की सूची।
यदि आप भी सोलर पम्पिंग योजना के तहत दी Solar Pump System provide करवाने वाली Company के नाम व उनके द्वारा किसानों से ली जाने वाली धन राशि व सब्सिडी से संबंधित अधिक जानकारी चाहते है तो आपको इस लिंक पर क्लीक करना है ऐसा करने पर आपके सामने Solar Pump Subsidy से संबंधित Pdf List ओपन हो जाएगी जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
निष्कर्ष-
दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Solar Water Pumps Subsidy Scheme, Haryana Solar Pump Yojana Apply Online Form की सारी जानकारी आपको बता दी है जिससे की आप इस योजना का ऑनलाइन फॉर्म भर सके और इसका लाभ ले सके। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएँ और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी जरूर करें।
हरियाणा सोलर वाटर पंप सब्सिडी योजना संबंधित प्रश्न उत्तर – FAQs
हरियाणा सोलर वाटर पम्प कैसे लगवाएं?
आवेदन करने वाला नागरिक हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी इस योजना के अंतर्गत पात्र माना जायेगा। किसान के नाम कृषि भूमि दर्ज होना आवश्यक है। जो किसान Haryana Solar Water Pumps Subsidy Scheme का लाभ पहले ले चुके है। वह इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
Haryana Solar Water Pumps Yojana में आवेदन कैसे करें?
राज्य के जो किसान इस सोलर वाटर पम्प योजना में आवेदन करना चाहते है। वह अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर अपने नजदीकी CSC सेण्टर पर जाकर Haryana Solar Water Pumps Subsidy Scheme में पंजीकरण करवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े।
हरियाणा सोलर वाटर पम्प योजना में आवेदन करने की वेबसाइट क्या है।
राज के नागरिक सरल हरियाणा पोर्टल saralharyana.gov.in की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करके से इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करें।
हरियाणा सोलर वाटर पम्प लगाने की प्रक्रिया क्या है?
राज्य के जो किसान इस योजना में पहले आवेदन करते है उन्हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वरीयता दी जाएगी।
हरियाणा सोलर वाटर पम्प योजना आवेदन फॉर्म कब शुरू होंगे?
28 जून से लेकर 12 जुलाई तक सरल हरियाणा पोर्टल पर आवेदन शुरू होंगे।
हरियाणा सोलर वाटर पम्प योजना में आवेदन करने के बाद क्या करें?
किसानों के लिए जरूरी सूचना जिस किसान ने अपने खेतो मे सोलर प्लेट लगवानी है। वो किसान 28 जून से लेकर 12 जुलाई तक सीएससी से ऑनलाइन अप्लाई करवा सकता है। और अभी फिलहाल रजिस्ट्रेशन होगा उस के कुछ दिन बाद कंपनी की तरफ से किसान के मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा तब फीस भरनी पड़ेगी।
Read More :-
- खाटू श्याम दर्शन ऑनलाइन बुकिंग
- हरियाणा में ऑनलाइन आरटीआई कैसे
- महिला एवं किशोरी सम्मान योजना
- Haryana Parivar Pehchan Patra Online.
- ई-कर्मा योजना हरियाणा ऑनलाइन
- हरियाणा बुढ़ापा पेंशन लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें.
- Inter Caste Marriage Yojana Haryana
- Haryana Viklang Pension Status Check कैसे करें?
- विकलांग पेंशन योजना हरियाणा