LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026: ₹50,000 की छात्रवृत्ति ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 ₹50,000 की छात्रवृत्ति ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026: 10वीं–12वीं पास छात्रों को ₹15,000 से ₹50,000 का लाभ

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिवर्ष LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme का संचालन करता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 10वीं और 12वीं के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे होनहार छात्रों को आर्थिक सहायता देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की राह आसान बनाना है।

इस आर्टिकल में हम आपको LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 के तहत मिलने वाली राशि, आवश्यक पात्रता, जरूरी दस्तावेज, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन के सीधे लिंक की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme : Overview

विवरण (Attribute) मुख्य नियम / जानकारी (Details)
योजना का नाम

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026

संचालन संस्था

एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन (LIC GJF)

छात्रवृत्ति का प्रकार

1. जनरल स्कॉलरशिप (12वीं/डिप्लोमा के बाद)

2. स्पेशल स्कॉलरशिप (10वीं के बाद)

स्कॉलरशिप राशि

₹15,000 से लेकर ₹50,000 प्रति वर्ष (कोर्स के अनुसार)

पारिवारिक आय सीमा

अधिकतम ₹4,50,000 प्रति वर्ष (सभी स्रोतों से)

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता

पिछली कक्षा (10वीं/12वीं) में कम से कम 60% अंक या समकक्ष CGPA

आवेदन का तरीका

केवल ऑनलाइन 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

30 सितंबर 2026 (30.09.2026)

आधिकारिक पोर्टल

licindia.in

LIC Golden Jubilee Scholarship के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता

इस योजना के तहत छात्रों को उनके चुने हुए कोर्स के आधार पर प्रति वर्ष वित्तीय सहायता दी जाती है, जो सीधे दो किस्तों (Instalments) में छात्र के बैंक खाते में NEFT द्वारा भेजी जाती है:

1. जनरल स्कॉलरशिप (12वीं / डिप्लोमा के बाद)

  • मेडिकल स्ट्रीम (MBBS, BAMS, BHMS, BDS): चयनित छात्रों को ₹50,000 प्रति वर्ष (₹25,000 की दो छमाही किस्तों में) मिलते हैं

  • इंजीनियरिंग स्ट्रीम (BE, B.Tech, B.Arch): चयनित छात्रों को ₹40,000 प्रति वर्ष (₹20,000 की दो छमाही किस्तों में) दिए जाते हैं

  • सामान्य ग्रेजुएशन व अन्य वोकेशनल कोर्स: किसी भी संकाय में ग्रेजुएशन (BA, B.Com, B.Sc), इंटीग्रेटेड कोर्स, डिप्लोमा या ITI करने वाले छात्रों को ₹20,000 प्रति वर्ष (₹10,000 की दो किस्तों में) दिए जाते हैं

2. स्पेशल स्कॉलरशिप (10वीं के बाद)

  • 10वीं पास करके 11वीं-12वीं (इंटरमीडिएट), डिप्लोमा या ITI कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को ₹15,000 प्रति वर्ष (₹7,500 की दो किस्तों में) प्रदान किए जाते हैं

LIC Golden Jubilee Scholarship Eligibility Criteria (पात्रता एवं शर्तें)

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 का लाभ उठाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. शैक्षणिक योग्यता:

    • जनरल स्कॉलरशिप: छात्र ने शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 या 2025-26 में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में उच्च शिक्षा (डिग्री/डिप्लोमा/इंजीनियरिंग/मेडिकल) के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया हो

    • स्पेशल स्कॉलरशिप: छात्र ने न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10वीं पास की हो और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 11वीं/इंटरमीडिएट/डिप्लोमा/ITI के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया हो

  2. पारिवारिक वार्षिक आय: छात्र के माता-पिता/अभिभावक की समस्त स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए

  3. कोर्स का माध्यम: यह छात्रवृत्ति केवल नियमित (Regular) कॉलेज/संस्थान में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए है। पत्राचार (Correspondence), पार्ट-टाइम या ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले छात्र इसके पात्र नहीं हैं

  4. अन्य शर्तें: सीए (CA), सीएस (CS) जैसे सेल्फ-स्टडी कोर्स करने वाले छात्र इसके पात्र नहीं होंगे

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026: Required Documents (जरूरी दस्तावेज़)

अधिसूचना के आधिकारिक नियमों के अनुसार LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सही सूची:

  • 10th / 12th / Diploma Marksheet: पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष CGPA के सत्यापन हेतु

  • Admission Proof / Fee Receipt: शैक्षणिक सत्र 2026-27 में संबंधित कॉलेज, यूनिवर्सिटी या ITI संस्थान के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश का प्रमाण

  • Parental Income Certificate: सक्षम राजस्व अधिकारी (Tehsildar, SDM, DM या राजस्व सर्किल अधिकारी) द्वारा जारी माता-पिता की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र (वार्षिक आय ₹4,50,000 से कम)

  • Bank Details & Cancelled Cheque: छात्र के स्वयं के सक्रिय बैंक खाते का कैंसिल चेक (जिसमें खाताधारक का नाम, खाता संख्या और सही IFSC कोड अंकित हो)

  • Identity Proof: छात्र का पहचान सत्यापन हेतु वैध पहचान पत्र

  • Passport Size Photograph: छात्र की हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।

  • Active Contact Details: संचार और सूचनाओं के लिए वैध ईमेल आईडी और सक्रिय मोबाइल नंबर

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं

  2. होमपेज पर उपलब्ध “LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026” के ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें

  3. अपना व्यक्तिगत विवरण, 10वीं/12वीं के रोल नंबर और प्राप्तांक, पारिवारिक आय, और चालू कॉलेज का विवरण ध्यानपूर्वक भरें

  4. अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और सही ईमेल आईडी दर्ज करें

  5. फॉर्म की सभी जानकारियों को जांचें और Submit पर क्लिक करें

  6. फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके ईमेल पते पर एक्नॉलेजमेंट (Acknowledgement) प्राप्त होगा, जिसे सुरक्षित रख लें

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme: Important Links

Portal / Authority Direct Link
Apply Online

Apply Online at LIC Portal

Official Website

licindia.in

Download Scheme Guidelines (PDF)

Full Notification

All Latest Govt Scheme & Education Updates SuperFast3Education

LIC Golden Jubilee Scholarship (FAQs) अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. इस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है

Q2. क्या पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कर रहे छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans. नहीं, यह छात्रवृत्ति पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए नहीं है। हालांकि, 12वीं के बाद शुरू होने वाले 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्सेज (जैसे Integrated M.Tech या B.A. LL.B.) के छात्र पूरे कोर्स की अवधि के लिए इसके पात्र हैं

Q3. LIC Golden Jubilee Scholarship में चयन कैसे होता है?

Ans. छात्रों का चयन पूरी तरह से मेरिट (10वीं या 12वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत) और पारिवारिक आय के आधार पर LIC के 112 डिविजनल ऑफिसों द्वारा किया जाता है

Q4. यदि परिवार में दो बच्चे हैं, तो क्या दोनों आवेदन कर सकते हैं?

Ans. सामान्य नियम के अनुसार एक परिवार से एक ही छात्र को छात्रवृत्ति दी जाती है, लेकिन यदि दूसरा आवेदक छात्रा (लड़की) है या दोनों बेटियाँ हैं, तो एक परिवार के दो बच्चों को भी इसका लाभ मिल सकता है

Q5. क्या सरकारी छात्रवृत्ति लेने वाले छात्र भी LIC स्कॉलरशिप के लिए पात्र हैं?

Ans. हाँ, जो छात्र केंद्र या राज्य सरकार से स्कॉलरशिप पा रहे हैं, वे भी इसके पात्र हैं। हालांकि, किसी अन्य प्राइवेट ट्रस्ट या संस्था से छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों को इसमें शामिल नहीं किया जाता

Leave a Comment