
Haryana Police PCC Apply Online 2026: हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट घर बैठे कैसे बनाएं?
हम आपको बताएंगे कि हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (Police Clearance Certificate – PCC) ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें।
यदि आप विदेश में नौकरी करने, पढ़ाई करने या किसी अन्य कारण से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आपके पास पासपोर्ट और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। बिना PCC के आपका पासपोर्ट वीज़ा प्रोसेस अधूरा रह सकता है।
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) आपके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच और चरित्र सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज है।
इसे बनवाने के लिए आपके पास पासपोर्ट होना ज़रूरी है। अगर आपने अभी तक पासपोर्ट नहीं बनवाया है
तो चलिए, अब बिना देरी किए जानते हैं कि Haryana Police Clearance Certificate Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया क्या है।
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) क्या होता है?
पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (Police Clearance Certificate – PCC) एक कानूनी दस्तावेज है, जो यह प्रमाणित करता है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड (Criminal Record) दर्ज नहीं है। यह सर्टिफिकेट मुख्य रूप से पासपोर्ट धारकों को जारी किया जाता है और विदेश जाने के लिए वीज़ा (Visa) आवेदन करते समय यह बेहद जरूरी होता है।
Police Clearance Certificate Online Apply करना उन व्यक्तियों के लिए आवश्यक है जो:
-
Employment Visa (एंप्लॉयमेंट वीजा) के लिए आवेदन कर रहे हैं।
-
Long Term Visa (लॉन्ग टर्म वीजा) या Residential Visa (रेजिडेंशियल वीजा) लेना चाहते हैं।
-
विदेश में स्थायी रूप से बसने, नौकरी करने या किसी विशेष सरकारी प्रक्रिया के लिए जा रहे हैं।
ध्यान दें – Tourist Visa (टूरिस्ट वीजा) के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों को पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं होती।
यह सर्टिफिकेट संबंधित राज्य की पुलिस (जैसे Haryana Police Clearance Certificate Online) द्वारा जारी किया जाता है और यह सुनिश्चित करता है कि व्यक्ति का किसी भी अपराध या आपराधिक गतिविधि में कोई संबंध नहीं है। यह दस्तावेज़ आपकी विदेश यात्रा (Foreign Travel) और Visa Approval Process को सुरक्षित और आसान बनाता है।
| आर्टिकल का नाम | Haryana Police Clearance Certificate Online Apply |
| राज्य | हरियाणा |
| लाभार्थी | हरियाणा राज्य के निवासी। |
| उद्देश्य | अपने चरित्र का प्रमाण देने के लिए। |
| हरियाणा पुलिस वेरिफिकेशन ऑनलाइन | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Police Verification Download | Download |
हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
-
हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
-
होम पेज पर Create Citizen Login पर क्लिक करें।
-
Personal Details (नाम, मोबाइल, ईमेल, जन्मतिथि, आधार) भरें।
-
Address Details में अपना पूरा पता दर्ज करें।
-
Login ID, Password और 2 Security Questions सेट करें।
-
Captcha भरकर Submit करें।
-
मोबाइल पर आए OTP को Verify करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
Haryana Police Clearance Certificate 2026: स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन अप्लाई डाउनलोड गाइड
Step 1:
-
सबसे पहले, हरियाणा पुलिस विभाग की Citizen Id पर पंजीकरण करवा लेने के बाद, आपको फिर से हरियाणा पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
Step 2:
-
अब, “Citizen Services” पर क्लिक करें और चित्र में दिखाए अनुसार “Login with User Id and Password” पर जाएं।
-
अपनी Citizen Id (Username) और Password दर्ज करें, फिर नीचे दिए गए कैप्चा कोड को भरकर “Login” पर क्लिक करें।

Step 3:
-
“Signup” पर क्लिक करने पर आपके सामने हरियाणा पुलिस का Citizen Portal का Homepage खुल जाएगा, जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।

Step 4:
-
अब, आपको Main Menu के अंदर दिए गए Verification Services के लिंक पर क्लिक करना है।
Step 5:
-
इसके बाद, Police Clearance Certificate पर क्लिक करें और फिर Add Police Clearance Certificate Request पर क्लिक करें, जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।

Step 6:
-
जैसे ही आप Add Police Clearance Certificate Request पर क्लिक करते हैं, आपके सामने एक नया वेबपेज खुलेगा, जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।
Step 7: आधार कार्ड और रिश्तेदार जानकारी.
-
इसमें आपको अपने आधार कार्ड नंबर / Family ID, आपका पूरा नाम, और अगर जरूरत हो तो रिलेटिव (जैसे माता-पिता या अन्य रिश्तेदार का नाम) भी डाल सकते हैं, क्योंकि ये गवाह के तौर पर काम आ सकते हैं। Relative Name 2 के अंदर आप Self भी सेलेक्ट कर सकते हैं।
Step 8: व्यवसाय (Occupation) जानकारी.
-
Occupation के अंदर आपको अपना व्यवसाय (Occupation) सेलेक्ट करना है। इसके बाद, कुछ जानकारी पहले से भरी हुई मिलेगी।
Step 9: पता जानकारी.
-
इसमें आपको अपना House No., Village/Street Name, Tehsil Name, District, State, नजदीकी Police Station का नाम और Pin Code भरना है।
Step 10: Duration of Stay.
-
Duration of Stay वाले ऑप्शन में आपको वह अवधि भरनी है, जब से आप हरियाणा में निवास कर रहे हैं। इसे आप Year या Month में दर्ज कर सकते हैं।
Step 11: Same for Permanent Address.
-
यदि आपका Residential Address और Temporary Address एक ही हैं, तो आपको Yes पर क्लिक करना है। अन्यथा, No पर क्लिक करके अपना अस्थायी पता (Temporary Address) दर्ज करना है।
Step 12: आगे बढ़ें.
-
अंत में, नीचे दिए गए Next >> बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

Step 14: Submission Details.
-
इसमें आपको District के अंदर अपने Home District का नाम चयन करना है। Office Name अपने आप आ जाएगा।
Step 15: Submit.
-
और अंत में, नीचे दिए गए Submit ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 16: Police Clearance Certificate Request Number.
Submit ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपके सामने Police Clearance Certificate Request Number आ जाएगा, जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।
Step 17: Fees Payment.
Haryana Police Clearance Certificate Fees Payment करने के लिए, नीचे दिए गए Please Select Citizen Type के ऑप्शन में Citizen पर क्लिक करना है।
Step 18: Make Payment.
और अंत में, नीचे दिए गए Make Payment पर क्लिक करना है।

Step 19: Proceed with Payment.
Make Payment पर क्लिक करने के बाद, नई विंडो में Proceed with Payment पर क्लिक करना है।
Step 20: Payment Options.
Proceed with Payment पर क्लिक करने पर आपके सामने भुगतान के ऑप्शन आएंगे, जैसे Debit Card, Credit Card, Netbanking, या UPI आदि में से किसी एक का चयन करके भुगतान करना है।
Step 21: Payment Confirmation.
और अंत में, भुगतान सफल होने पर Haryana PCC Payment का प्रिंट आउट निकाल लें।
Haryana Police Clearance Certificate Application Form Print कैसे निकालें?
-
हरियाणा पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं:
-
Citizen Login पर जाएं:
-
अपनी Citizen Id (Username) और Password दर्ज करके Signup पर क्लिक करें।
-
-
Citizen Portal of Haryana Police का Homepage खुलेगा:
-
अब Main Menu में दिए गए Verification Services पर क्लिक करें।
-
-
Police Clearance Certificate पर क्लिक करें:
-
फिर Search & View Police Clearance Certificate Request पर क्लिक करें।
-
-
Application Number पर क्लिक करें:
-
आपके सामने एक नया वेबपेज खुलेगा, जिसमें आपको दिए गए Application Number पर क्लिक करके अपना Haryana PCC Print out निकाल सकते हैं।
-
हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद क्या करें?
-
प्रिंट आउट निकालें:
-
सबसे पहले, Police Clearance Certificate का प्रिंट आउट निकाल लें।
-
-
दस्तावेज़ तैयार करें:
-
इसके बाद, आवेदक को Print out, आधार कार्ड, पासपोर्ट, और ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट्स तैयार करने हैं।
-
साथ ही, दो रिलेटिव (गवाह), जिनके आधार कार्ड और अन्य विवरण आपने फार्म में भरे थे, उन्हें साथ लेकर जिले के SP ऑफिस में जाकर वेरिफिकेशन करवाना है।
-
-
SP ऑफिस से वेरिफिकेशन:
-
SP ऑफिस से वेरिफिकेशन होने के 3 से 4 दिन बाद, अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर Haryana Police Website पर लॉगिन करें।
-
-
PCC स्टेटस चेक करें:
-
Police Clearance Certificate पर क्लिक करके, फिर Search & View Police Clearance Certificate Request पर क्लिक करें और अपना Haryana PCC Status चेक करें।
-
-
Haryana Police Clearance Certificate डाउनलोड करें:
-
Action बटन के नीचे Generate Report का ऑप्शन आएगा। तब आपको दिए गए Generate Report पर क्लिक करके अपना Haryana Police Clearance Certificate डाउनलोड कर सकते हैं।
-
Haryana Police Clearance Certificate (PCC) 2026: Important Links
| Online Apply PCC (HarSamay Portal) | Apply Online Link |
| Track PCC Application Status | Check Status |
| Download Police Clearance Certificate | Download PCC |
| Saral Haryana Portal | Click Here |
| Haryana Police Official Website | haryanapolice.gov.in |
| Check Latest Updates | superfast3education.in |
Haryana Police Clearance Certificate (PCC) FAQs
Q1. हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) क्या है?
उत्तर: यह एक आधिकारिक कानूनी दस्तावेज है जो यह प्रमाणित करता है कि आवेदक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। इसका उपयोग मुख्य रूप से विदेश जाने, पासपोर्ट/वीज़ा प्रक्रिया, सरकारी या प्राइवेट नौकरी और सुरक्षा सत्यापन के लिए किया जाता है।
Q2. Haryana PCC के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर: हरियाणा पुलिस के सिटीजन पोर्टल (haryanapolice.gov.in) पर जाएं। अपनी यूजर आईडी से लॉगिन करें, Citizen Services सेक्शन में Police Clearance Certificate (PCC) फॉर्म चुनें, मांगी गई जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस जमा करके आवेदन सबमिट करें।
Q3. PCC आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
-
पहचान व पते का प्रमाण: आधार कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस
-
विदेश यात्रा हेतु: वैध पासपोर्ट की कॉपी
-
जन्म तिथि प्रमाण: 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र
-
अन्य: पासपोर्ट साइज फोटो और एक्टिव मोबाइल नंबर
Q4. हरियाणा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की सरकारी फीस कितनी है?
उत्तर: हरियाणा पुलिस पोर्टल पर PCC के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित है, जिसे नेट बैंकिंग, यूपीआई (UPI) या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
Q5. आवेदन के बाद PCC का स्टेटस (Status) कैसे चेक करें?
उत्तर: सिटीजन पोर्टल पर लॉगिन करें, Police Clearance Certificate विकल्प पर जाएं और Search & View Request Status पर क्लिक करके अपना रेफरेंस नंबर दर्ज करें। यहां से आप अप्रूवल के बाद अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Q6. अगर PCC आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो क्या करें?
उत्तर: एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद ऑनलाइन सीधे एडिट नहीं किया जा सकता। किसी भी सुधार के लिए आपको अपने नजदीकी संबंधित पुलिस स्टेशन (या एसपी कार्यालय) में वेरिफिकेशन के समय ओरिजिनल दस्तावेजों के साथ संपर्क करना होगा या नया आवेदन करना होगा।
Read More:-
- Haryana Police Fir Download कैसे करें?
- Online Haryana Police Fir कैसे करें?
- Haryana Police Verification Download
- Haryana Police Clearance Certificate आवेदन करें।
- Haryana Police Verification कैसे करें?
- Online Haryana Police Fir कैसे करें?
- Traffic e-Challan Status Check करें
- E Challan Online Pay Kaise Kare





