Haryana Police Citizen Portal Registration 2026: हरसमय पोर्टल पर नया अकाउंट कैसे बनाएं, देखें पूरा प्रोसेस

Haryana Police Citizen Portal Registration 2026 हरसमय पोर्टल पर नया अकाउंट कैसे बनाएं, देखें पूरा प्रोसेस

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

Haryana Police Citizen Portal Registration. घर बैठे नागरिक सेवाओं के लिए नया यूजर अकाउंट बनाएं

नमस्कार दोस्तों, आज हम फिर हाजिर हैं एक नई जानकारी के साथ। इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल (Haryana Police Citizen Portal) पर ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि इस पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद आप कौन-कौन सी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

 इसके अलावा, हम इस पोर्टल को शुरू करने के उद्देश्य और फायदे भी समझाएंगे, ताकि आप जान सकें कि यह नागरिकों के लिए कितना उपयोगी है।

अगर आप भी फ्री में Haryana Police Portal की सेवाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल “Haryana Police Citizen Services Portal Har Samay में Online Apply कैसे करें?” को अंत तक ध्यान से पढ़ें।

हरियाणा पुलिस नागरिक पोर्टल क्या है?

Haryana Police Citizen Services Portal हरियाणा राज्य के नागरिकों के लिए एक बेहद उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इस पोर्टल पर हरियाणा के सभी नागरिक अपनी Login ID बनाकर घर बैठे ही पुलिस विभाग की 31 से अधिक सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इस पोर्टल के जरिए मिलने वाली प्रमुख सेवाएं इस प्रकार हैं:

  • एफआईआर दर्ज करना (FIR Registration)

  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना

  • Police Clearance Certificate (PCC)

  • Police Verification Certificate

  • किरायेदार / नौकर / कर्मचारी वेरिफिकेशन

  • Lost Property Report दर्ज करना

 यह पोर्टल Digital Signature से जुड़ा हुआ है, जिससे नागरिकों के कार्य बिना किसी सरकारी दफ्तर गए, पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरे हो जाते हैं।

आगे इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे:

  • Haryana Police Citizen Portal पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जरूरी जानकारी और दस्तावेज़

  • पोर्टल पर लॉगिन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

Haryana Police Citizen Portal का उद्देश्य और इसके लाभ.

Haryana Police Citizen Services Portal (Harsamay Portal) शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के आम नागरिकों को पुलिस से समय पर और उचित सहयोग मिल सके। कई बार लोगों को नजदीकी थाने से सही सहायता नहीं मिलती, लेकिन इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे उच्च पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।

इस पोर्टल के प्रमुख उद्देश्य और लाभ इस प्रकार हैं:

  1. पारदर्शिता में वृद्धि – नागरिकों और पुलिस के बीच पारदर्शिता बढ़ेगी और “भ्रष्टाचार” पर अंकुश लगेगा।

  2. 31 सेवाओं का ऑनलाइन लाभ – अब नागरिकों को FIR, शिकायत, Police Verification Certificate, PCC, Lost Property आदि सेवाओं के लिए SP ऑफिस या नजदीकी थाने के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

  3. समय और मेहनत की बचत – सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों का समय और पैसा दोनों बचेंगे।

  4. सीधा संवाद उच्च अधिकारियों से – इस पोर्टल के जरिए आम लोग सीधे उच्च पुलिस अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।

  5. सरकारी सेवाओं की सुगमता – Harsamay Portal ने पुलिस सेवाओं को अधिक आसान, तेज और सुविधाजनक बना दिया है।

Haryana Police Citizen Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़।

हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते समय आवेदक को अपनी पहचान और पते की पुष्टि के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होते हैं। नीचे दी गई लिस्ट में वे सभी दस्तावेज़ शामिल हैं:

  1. आधार कार्ड (Aadhar Card) – पहचान प्रमाण के लिए

  2. वोटर कार्ड (Voter ID Card) – नागरिकता और पते की पुष्टि के लिए

  3. पासपोर्ट (Passport) – पहचान और एड्रेस प्रूफ के रूप में

  4. ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) – फोटो आईडी और पते की पुष्टि के लिए

  5. राशन कार्ड (Ration Card) – परिवार और पते की जानकारी के लिए

  6. वर्तमान मोबाइल नंबर – OTP वेरिफिकेशन और नोटिफिकेशन के लिए

  7. ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो) – लॉगिन डिटेल्स और अपडेट प्राप्त करने के लिए

शस्त्र लाइसेंस संबंधित सुविधाएं – हर समय पोर्टल, हरियाणा पुलिस।

Haryana Police Citizen Portal Harsamay पर शस्त्र लाइसेंस से संबंधित सेवा का लाभ उठाने के लिए राज्य के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके निचे दी हुई सुविधा का फायदा उठा सकते है।

  1. शस्त्र लाइसेंस में पता बदलने की अनुमति

  2. शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया

  3. शस्त्र लाइसेंस में मोबाइल नंबर बदलवाने की अनुमति

  4. शस्त्र लाइसेंस पर दूसरा असलाह रखने की अनुमति

  5. शस्त्र लाइसेंस पर क्षेत्र बढ़वाने की अनुमति

  6. कारतूस के लिए आवेदन प्रक्रिया

  7. दूसरे स्थान पर शस्त्र ले जाने की अनुमति

  8. शस्त्र को बेचने की अनुमति

  9. गैर जिलों के लाइसेंस का पंजीकरण

  10. शस्त्र लाइसेंस को रिन्यूवल करवाने की अनुमति

  11. लाइसेंस खोने पर डुप्लीकेट लाइसेंस के लिए अनुमति

  12. लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया

  13. बारूद लाइसेंस के लिए आवेदन

यह सभी सुविधाएं Harsamay Portal Haryana Police के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जाती हैं, जिससे शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रियाएं सरल और सुगम हो जाती हैं।

Haryana Police Citizen Portal पर हरियाणा पुलिस की प्रमुख सुविधाएं।

Haryana Police Citizen Portal पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद, आप निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं:

  1. सामान्य वेरीफिकेशन ऑनलाइन आवेदन

  2. डोमेस्टिक वेरीफिकेशन आवेदन

  3. प्राइवेट सिक्योरिटी वेरीफिकेशन

  4. चरित्र प्रमाण (या सत्यापन प्रमाण पत्र)

  5. पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट

  6. डोमेस्टिक वेरीफिकेशन

  7. टेनेंट वेरीफिकेशन

  8. कर्मचारी वेरीफिकेशन

  9. प्राइवेट सिक्योरिटी वेरीफिकेशन

  10. धरना प्रदर्शन की अनुमति

  11. प्रोसेस रिक्वेस्ट

  12. कार्यक्रम की अनुमति

  13. धमकी का सत्यापन

  14. शिकायत पंजीकरण ऑनलाइन

  15. संपत्ति खोने की शिकायत (Lost Property Registration)

  16. आरटीआई के लिए आवेदन

  17. साइबर कैफे रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन

  18. होटल पंजीकरण के लिए आवेदन ऑनलाइन

यह पोर्टल नागरिकों को विभिन्न सेवाओं तक आसान पहुँच प्रदान करता है, जिससे उन्हें बिना कार्यालय जाए इन सेवाओं का लाभ मिल सके।

Haryana Police Citizen Portal। Online Registration Process.

1. हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

सबसे पहले आपको हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट haryanapoliceonline.gov.in  पर जाना होगा। आप इस लिंक पर क्लिक करके भी Har Samay Citizen Portal पर जा सकते है।

2. Citizen Services पर क्लिक करें:

वेबसाइट का Home Page खोलने के बाद, आपको Citizen Services वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है।

Haryana Police Citizen Portal पर Account कैसे बनाएं? हरियाणा पुलिस पोर्टल पंजीकरण।

3. Signup पर क्लिक करें:

Citizen Services पर क्लिक करने के बाद, अगले पेज पर आपको Signup का विकल्प मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।

हरियाणा पुलिस पोर्टल पर Login Id कैसे बनाएं?

4. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें:

Signup पर क्लिक करने पर हमारे सामने हरियाणा पुलिस का हरसमय सिटीजन पोर्टल का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। जैसा निचे चित्र में दिखाया गया है। जिस पर राज्य के नागरिक पाना Citizen Registration कर सकते है।

इस फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी:

  • Name

  • Gender

  • Date of Birth

  • Address

  • Mobile Phone Number

  • ID Type (जैसे Aadhar Card, Voter Card, Passport, etc.)

  • ID Number (जो आपने ऊपर चुनी है, उसका नंबर भरें)

Haryana Police Citizen Services Portal Har Samay पर Online Registration Form कैसे Apply करे

5. Security Question और Login Credentials सेट करें:

  • Security Question में दिए गए विकल्पों में से एक चुनें और उसका उत्तर भरें।

  • Login ID में अपनी मनपसंद ID बनाएं, जिसे आप आसानी से याद रख सकें।

  • Password सेट करें (जैसे Ramesh@123!).

6. Captcha Code डालें और Submit करें:

फॉर्म भरने के बाद, Captcha Code डालें और Submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और जीमेल आईडी पर  पर एक OTP आएगा। उस OTP को डालने के बाद, फिर से Submit पर क्लिक करें।

7. रजिस्ट्रेशन पूरा करें:

ऐसा करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हरियाणा पुलिस के हर समय सिटीजन पोर्टल पर सफलतापूर्वक हो जाएगा। आपके मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भी भेजा जाएगा।

Har Samay Citizen Portal पर लॉगिन कैसे करें?

अब आप Har Samay Citizen Portal के होम पेज पर जाकर Citizen Login पर जाकर Login ID और Password डालकर Login कर सकते हैं। फिर आप हरियाणा पुलिस के Citizen Services का लाभ उठा सकते हैं।

Online Application Status चेक करें:

यदि आपने किसी सेवा के लिए आवेदन किया है, तो आप Haryana Police Citizen Portal पर जाकर Online Status चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप वहां से आवेदन किए गए फार्म का प्रमाण पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana Police Citizen Portal 2026: Important Links

Citizen Portal New Registration Registration Link
Citizen Portal Login (HarSamay) Citizen Login
Download Character Certificate Click Here
Check FIR / Complaint Status Check Status
Official Website haryanapolice.gov.in
Check Latest Updates superfast3education.in

Haryana Police Citizen Portal Registration: FAQs

Q1. हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल (HarSamay) क्या है?

उत्तर: यह हरियाणा पुलिस का आधिकारिक नागरिक पोर्टल है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे पुलिस वेरिफिकेशन, कैरेक्टर सर्टिफिकेट (PCC), और एफआईआर स्टेटस जैसी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ले सकते हैं।

Q2. HarSamay पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

उत्तर: आधिकारिक वेबसाइट haryanapolice.gov.in पर जाएं, Citizen Services पर क्लिक करें, Create Account चुनें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने के बाद मोबाइल OTP सत्यापित करके पासवर्ड सेट करें।

Q3. पोर्टल पर आईडी बनाने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता है?

उत्तर: आधार कार्ड नंबर, ओटीपी सत्यापन के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर, वैध ईमेल आईडी और वर्तमान पते का विवरण।

Q4. क्या सिटीजन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की कोई फीस लगती है?

उत्तर: नहीं, हरियाणा पुलिस सिटीजन पोर्टल पर अकाउंट बनाना और लॉगिन करना पूरी तरह से नि:शुल्क (Free) है।

Q5. पासवर्ड भूल जाने पर अकाउंट कैसे रिकवर करें?

उत्तर: लॉगिन पेज पर दिए गए Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त करके नया पासवर्ड रीसेट करें।

धन्यवाद 🙏

Read More:-

Leave a Comment