2023. Edisha Haryana Registration and Application Status Check ऑनलाइन करे? (edisha.gov.in)

सम्पूर्ण जानकारी।

eDisha Haryana 2023 पर रजिस्ट्रेशन / लॉगिन, प्रमाणपत्र सत्यापन ऑनलाइन।

eDisha Haryana पर रजिस्ट्रेशन / लॉगिन, प्रमाणपत्र सत्यापन ऑनलाइन।

नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नई जानकारी के साथ Edisha Haryana registration and application status check करने की जानकारी लेकर। आज के समय में सरकार के द्वारा सभी कार्य ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा किये जा रहें है। ताकि कार्य प्रणाली में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी न हो सके। राज्य सरकार व केंद्र सरकार मिलकर इस कार्य को धरातल पर उतारने की पूरी कोशिश चल रही है। इसके लिए हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में ई-दिशा पोर्टल (E Disha) की शुरुआत की है.

इस पोर्टल के माध्यम से हरियाणा राज्य के नागरिक घर बैठे ही अपने सभी प्रकार के दस्तावेज जैसे जन्मप्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, जातिप्रमाण पत्र  आदि के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। परन्तु इसके लिए आपको पहले ई-दिशा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट edisha.gov.in पर जाकर edisha Haryana registration करना होगा। जो की आपको विस्तार से इस लेख में बताएंगे। साथ साथ ई-दिशा लॉगिन कैसे करें, ई-दिशा एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया के बारें में विस्तार से बतायंगे। तो चलिए शुरू करते है।

edisha.gov.in क्या है?

डिजिटल इंडिया के माध्यम से सभी कार्यो को सरकार द्वारा अब डिजिटलकरण किया जा रहा है. अब हरियाणा सरकार भी अपनी सभी योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार करने, उन्हें अधिक सुलभ बनाने के लिए ई-दिशा पोर्टल (E Disha) की शुरुआत की है। यह edisha.gov.in पोर्टल हरियाणा सरकार के सभी विभागों से संबंधित सभी सरकारी योजना को नागरिकों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाता है। ई-दिशा को e-District Haryana के नाम से भी जाना जाता है।

इस पोर्टल के द्वारा राज्य के निवासी अपने सभी सरकारी प्रमाण पत्र ऑनलाइन घर बैठे अप्लाई कर सकते है। परन्तु आवेदन करने से पहले e-Disha e-District Haryana पोर्टल पर राज्य के नागरिकों को अपना पंजीकरण करना होता है इसके बाद राज्य के नागरिक लॉगिन के विकल्प पर क्लीक करके अपना प्रमाणपत्र  अप्लाई कर सकते है।

Edisha Haryana Registration करने के बारें में जानकारी।

आर्टिकलedisha Haryana registration
पोर्टलE Disha Portal Haryana
वर्ष2023
पोर्टल लॉन्च किया गयाहरियाणा सरकार के द्वारा
राज्यहरियाणा
लाभार्थीहरियाणा राज्य के नागरिक
उद्देश्यनागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से सेवाएं प्रदान करना
रजिस्ट्रेशनऑनलाइन माध्यम।
आधिकारिक वेबसाइटedisha.gov.in

e-District Haryana पोर्टल का उद्देश्य।

Edisha Haryana पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य यही है. राज्य के नागरिकों को अपने प्रमाण पत्र जैसे जैसे: आय, जाति, विवाह, मृत्यु, जन्म, मूल निवास आदि बनवाने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए हरियाणा सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए लिए ई-दिशा पोर्टल को आरम्भ किया है। जिससे लोगों को किसी भी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नागरिक Edisha Haryana registration पर पंजीकरण करके आसानी से पोर्टल पर जाकर अपने प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इससे उनके समय व धन दोनों की बचत होगी। edisha.gov.in पोर्टल सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने एवं उनको आसान व बेहतर  बनाने हेतु विकसित किया है।

ई-दिशा पोर्टल के लाभ एवं विषेशताएं E Disha.

  • ई-दिशा पोर्टल के जरिये राज्य के नागरिकों को सरकारी सेवा का लाभ लेने के लिए किसी भी विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी ई दिशा पोर्टल पर पंजीकरण करके नागरिक पात्र सुविधा या सेवा के लिए आवेदन कर सकते है।
  • e-District Haryana के द्वारा राज्य के नागरिक आय, जाति, विवाह, मृत्यु, जन्म प्रमाणपत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन करके लाभ ले सकता है।
  • नागरिक Edisha Haryana registration पर पंजीकरण करके आसानी से अपने प्रमाण बनवा सकते है। इससे समय व धन दोनों की बचत होगी।
  • हरियाणा ई दिशा पोर्टल से आय, जाति, विवाह, मृत्यु, जन्म प्रमाणपत्र व मूल निवास प्रमाण आदि में आवेदन करने के बाद आवेदन की स्थति भी चेक कर सकते है।
  • प्रमाण पत्र सेवाएं ,स्वास्थ्य से संबंधी सेवाएं ,एवं सामाजिक न्याय संबंधित दस्तावेजों को डाउनलोड भी कर सकते है।
  • हरियाणा ई दिशा पोर्टल के तहत नागरिकों अपने 1st May 2015 से पहले बने हुए दस्तावेजों को verify कर प्रिंट प्राप्त कर सकते है। इसके लिए अलग से direct Link दिया है।
  • E Disha 2023 पोर्टल के द्वारा नागरिक अपने 2015 से लेकर अब तक के डॉक्यूमेंट या प्रमाण पत्र को सत्यापन कर प्रिंट कर सकते है।
  • इस edisha Haryana पोर्टल के विकसित होने के बाद हरियाणा सरकार की सभी योजना व सेवाएं को लेकर नागरिकों के मध्य पारदर्शीता बढ़ेगी। और धोखा धड़ी बंद होगी।
  • हरियाणा ई दिशा पोर्टल सरकार के सभी विभागों की सरकारी सेवाओं को डिजीटली रूप प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।
  • राज्य के नागरिक आय, जाति, विवाह, मृत्यु, जन्म प्रमाणपत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए edisha Haryana पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन कर सकते है।
  • ई-दिशा पोर्टल पर यह सभी सुविधाएं Government to Citizens 24 घंटे जारी रहती है।

e-disha पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता। 

यदि आप Edisha Haryana Registration के तहत लाभ लेना चाहते है तो आपको नीचे दि गयी इसकी पात्रता को पूरा करना होगा :-

  • यदि आप हरियाणा प्रमाणपत्र बनाना चाहते है तो इसके लिए आप हरियाणा राज्य का मूलनिवासी होना चाहिए।
  • ई-दिशा पोर्टल रजिस्ट्रेशन करने के तहत व्यक्ति के पास हरियाणा राज्य से जुड़े सभी दस्तावेज होने चाहिए। जो की इस प्रकार है।

edisha Haryana registration हेतु आवश्यक दस्तावेज।

आप भी पोर्टल पर प्रमाणपत्र बनाने हेतु रजिस्ट्रेशन करना चाहते है तो आपके पास हरियाणा सरकार द्वारा जारी सभी दस्तावेज होने आवश्यक है। जो की इस प्रकार है।

  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • व्यक्ति की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • फॅमिली आईडी।

Edisha Haryana Registration ID बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया। 

यदि आप भी edisha Haryana Portal id आईडी बनाना चाहते है तो आपको हमारे द्वारा नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना होगा तभी आप अपनी Edisha Haryana Registration ID बनवा सकते है।  :-

  • ई-दिशा हरियाणा रजिस्ट्रेशन आईडी लेने के लिए आपको अपने क्षेत्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से सम्पर्क करना होगा, और आप जिस क्षेत्र से Edisha Haryana Registration ID बनवाना चाहते है उस के बारें में बताना होगा।
  • डिस्ट्रिक्ट मैनेजर से सम्पर्क करके आपको आपको अपना ई-दिशा हरियाणा रजिस्ट्रेशन आईडी आवेदन फॉर्म लेकर फॉर्म को भरकर सभी दस्तावेजों को अटैच कर लेना है।
  •  ई-दिशा हरियाणा रजिस्ट्रेशन आईडी आवेदन फॉर्म के बाद, आपको अब इसे ई-दिशा संबंधित कार्यालय में जमा करवाना होगा।
  • इसके कुछ दिन बाद आपको डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के द्वारा edisha Haryana Portal id (CSC) लॉगिन आईडी दी जाएगी।
  • जैसे ही आपको edisha Haryana Portal (CSC) लॉगिन आईडी मिलेगी, उसके बाद आप e-disha पोर्टल से सभी सेवाओं का लाभ स्वय व नागरिकों को दे सकते है।

edisha.gov.in पोर्टल में लॉगिन कैसे करें?

edisha Haryana Portal में लॉगिन करने के लिए राज्य के नागरिक के पास edisha Haryana Portal (CSC) लॉगिन आईडी होना जरूरी है। आईडी होने के बाद ही आप e-disha पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको ई-दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://edisha.gov.in/ पर जाना है।
  • अब आपके सामने ई-दिशा पोर्टल (E Disha) का होम पेज खुल जायेगा।
  • इसके बाद आपको अपनी User id और Password दर्ज करके Login पर क्लीक करना है।

Edisha Haryana Registration and Application Status Check ऑनलाइन करे?

  • अब आपके सामने हरियाणा सरकार द्वारा जारी सभी सेवाओं की लिस्ट आजाएगी।
  • आप जिस Service के लिए आवेदन करना चाहते है। उस पर क्लीक करें।
  • इसके बाद आपके सामने उस Service का फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • फॉर्म के अंदर मांगी गयी सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरकर अंत में Submit पर क्लीक करें।

हरियाणा ई-दिशा पोर्टल आवेदन एप्लीकेशन स्टेटस देखने की प्रक्रिया।

अगर आपने भी ई दिशा पोर्टल से आय, जाति, विवाह, मृत्यु, जन्म प्रमाणपत्र व मूल निवास प्रमाण के लिए आवेदन किया है और आप उसकी आवेदन स्थिति देखना चाहते है तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • हरियाणा ई-दिशा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट edisha.gov.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद आपके edisha.gov.in वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको इस e-District Haryana Portal के डेशबोर्ड के अंदर हमे Status of Application के Link पर क्लीक करना है।

Edisha Haryana Registration and Application Status Check ऑनलाइन करे?

  • अब एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको Enter EDisha/Saral ID वाले बॉक्स में EDishaSaral ID दर्ज करें।
  • और नेक्स्ट बॉक्स के अंदर MobileNo. या CitizenID और Haryana FamilyID में से कोई भी एक Type करना है।
  • इसके बाद Search पर क्लीक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपके द्वारा सर्च किये गए प्रमाणपत्र का एप्लीकेशन स्टेटस आप स्क्रीन पर पर आजाएगा।
  • इस तरह से e-disha Haryana application status check कर सकते है।

हरियाणा ई-दिशा पोर्टल से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन (सत्यापन) कैसे करें।

यदि आप हरियाणा राज्य के स्थाई निवासी है और अपने आय, जाति, विवाह, मृत्यु, जन्म प्रमाणपत्र व मूल निवास प्रमाण पत्र की ई-दिशा पोर्टल से जाँच करना कहते है की आपका प्रमाण जो बना है वह ई-दिशा पोर्टल पर दर्ज है या नहीं। आपको इस पोर्टल के माध्यम से सर्टिफिकेट का सत्यापन कर सकते है। तो चलिए शुरू करते है।

  • Verification of Certificate के लिए आपको हरियाणा सरकार के ई-दिशा पोर्टल पर विजिट करना है।
  • आप इस लिंक पर क्लीक करके डायरेक्ट ई-दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।
  • अब आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • edisha.gov.in portal के होम पेज पर आपको Verification of Certificate पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद VERIFY CERTIFICATE के नए पेज के अंदर आपको Select  Application , Edisha Transaction Id NumberCIDR ID or FamilyID Number जानकारी दर्ज करें

हरियाणा ई-दिशा पोर्टल से सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन (सत्यापन) कैसे करें।

  • अंत में आपको निचे दिए Print Certificate के विकल्प पर क्लीक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके द्वारा सर्च किये गए सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • इस प्रकार आप घर बैठे अपने आय, जाति, विवाह, मृत्यु, जन्म प्रमाणपत्र आदि का ई दिशा हरियाणा पोर्टल पर प्रमाण पत्र सत्यापन कर सकते है।

ई-दिशा हरियाणा पोर्टल से जुड़े प्रश्न/उत्तर – FAQS.

ई-दिशा पोर्टल क्या है?

हरियाणा ई-दिशा पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है। जिसका संचालन NIC यानि नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर द्वारा किया जाता है। e-Disha: ई-दिशा को ही e-District Haryana के रूप में भी जाना जाता है। इस पोर्टल का निर्माण हरियाणा राज्य सरकार द्वारा किया गया है इस पोर्टल से राज्य के नागरिक प्रमाणपत्र संबंधित सरकारी सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है।

e-Disha का फूल फॉर्म क्या है?

“Electronic Delivery of Integrated Services of Haryana” है।

हरियाणा ई-दिशा पोर्टल से क्या क्या डॉक्यूमेंट बनवा सकते है?

हरियाणा ई-दिशा पोर्टल हरियाणा सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल द्वारा राज्य के नागरिक अपना जन्मप्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र, जातिप्रमाण आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ई-दिशा पोर्टल को शुरू करने का क्या लक्ष्य है?

इससे उनके समय व धन दोनों की बचत होगी। edisha.gov.in पोर्टल सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाने एवं उनको आसान व बेहतर  बनाने हेतु विकसित किया गया है। सरकारी योजना व सेवाओं को लेकर सरकार और नागरिकों के बिच पारदर्शिता बढ़ेगी। नागरिक अपने प्रमाण पत्र घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

हरियाणा ई-दिशा पोर्टल फॉर्म प्राप्त कर सकते है?

राज्य के नागरिक जातिप्रमाण पत्र जैसे sc/st/obc, और BCA/ BCB/ EWS, मूल निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाण, जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्र, CIDR यानि सेंट्रल आइडेंटिटी डेटाबेस रेपोसिटरी, पेंशन रजिस्ट्रेशन आदि हेतु फॉर्म प्राप्त कर सकते है।

e-disha portal हरयाणा की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

हरियाणा ई-दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://edisha.gov.in है।

Read More Information:-

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 3 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।