हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2025 ऑनलाइन पंजीकरण, पात्रता, लाभ। Kaushal Rojgar Nigam.

हरियाणा कौशल रोजगार निगम ऑनलाइन पंजीकरण, पात्रता, लाभ।

सम्पूर्ण जानकारी।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registration Online. हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम.

हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य हरियाणा राज्य में आउटसोर्सिंग नौकरियों की भर्ती में होने वाले भ्रष्टाचार और ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना है। Haryana Kaushal Rojgar Nigam पोर्टल के माध्यम से सरकार के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से नौकरियों के अवसर प्रदान करके, शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का माध्यम प्रदान किया जाएगा।

इस पोर्टल पर हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों से जारी होने वाली नौकरियों के बारे में जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। राज्य के बेरोजगार युवा इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अगर आप भी हरियाणा के शिक्षित बेरोजगार युवा हैं और रोजगार की तलाश में हैं, तो आप हरियाणा कौशल रोजगार निगम का उपयोग करके रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। आज के इस लेख के माध्यम से आपको Haryana Kaushal Rojgar Nigam से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam के बारे में जानकारी।

पोर्टल का नाम Haryana Kaushal Rojgar Nigam
शुरू किया गया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा
लाभार्थी हरियाणा राज्य के नागरिक
उद्देश्य आउटसोर्सिंग की भर्तियों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करना
राज्य हरियाणा
साल 2024
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर 01722800130
अधिकारिक वेबसाइट https://hkrnl.itiharyana.gov.in/

Haryana Kaushal Rojgar Nigam क्या है? 

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया है। 1 नवंबर 2021 को इस पोर्टल का उद्घाटन हुआ। हरियाणा के बेरोजगार युवा अब कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगारी दर को कम करने का प्रयास किया जा रहा है और राज्य में आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली भर्तियों को ऑनलाइन पूरा किया जा सकेगा। साथ ही, इस पोर्टल का मकसद योग्य उम्मीदवारों को नौकरी मिलने में मदद करना है, जिसमें विभागों में नौकरी की जानकारी दी गई है।

इसके अलावा, निगम आउटसोर्सिंग भर्ती को पारदर्शी ढंग से आयोजित करता है, जिससे कर्मचारियों को शोषण से बचाया जा सकेगा और नियुक्तियों में धांधली को कम किया जा सकेगा।

राज्य सरकार इस पोर्टल के माध्यम से भर्ती होने वाले कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई की सुविधाएं मिलेगी। Haryana Kaushal Rojgar Nigam के माध्यम से राज्य में बेरोजगारी दर को कम किया जा सकेगा और युवाओं को सामाजिक और आर्थिक सहायता दी जाएगी।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम शुरू करने का मुख्य उद्देश्य।

हरियाणा सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्ति करने में भ्रष्टाचार को रोकना है। इसका उद्देश्य राज्य के शिक्षित युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिलना है। इस पोर्टल का उद्देश्य राज्य के शिक्षित युवा जो रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटक रहे हैं, उनको ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी प्रदान करना है. हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल भर्ती की जानकारी प्रदान करेगा।

इस पोर्टल के माध्यम से युवा ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल कर्मचारियों और ठेकेदारों के शोषण को रोकेगा। इसके अलावा, योग्य लोगों को नौकरी मिल सकेगी और राज्य में बढ़ती बेरोजगारी दर को कम किया जा सकेगा।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal की मुख्य विशेषता।

  1. 1 नवंबर 2021 को, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल का उद्घाटन किया। पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन माध्यम से आउटसोर्सिंग पदों को भरना है और राज्य में बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर देना है।
  2. यह पोर्टल पूरी तरह से पारदर्शी है। और पारदर्शी तरीके से राज्य के सभी आउटसोर्स पदों भरा जाएगा, इससे कर्मचारियों को शोषण से बचाया जाएगा।
  3. भर्ती होने के बाद, सभी योग्य उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उनकी क्षमता बढ़ाई जा सके।
  4. नियुक्त कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम से ईपीएफ और एसएफआई मिलेंगे। यह राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने में भी मदद करेगा और योग्य नागरिकों को नौकरी के अवसर भी मिल सकेंगे।
  5. युवाओं के स्किल विकास को बढ़ावा देने और उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसर देने के लिए, इस पोर्टल पर समय-समय पर स्किल ट्रेनिंग के लिए आवेदन निकाले जाएंगे।
  6. नई व्यवस्था के तहत सरकार द्वारा युवा लोगों का चयन अनुबंध अपॉइंटमेंट के आधार पर किया जाएगा, जो इस पोर्टल के माध्यम से योग्य युवाओं को रोजगार देने का एक महत्वपूर्ण पहलू है।
  7. इस नई सुविधा के माध्यम से राज्य में आउटसोर्सिंग भर्तियों में घूसखोरी और भ्रष्टाचार को भी रोका जा सकेगा, जिसका समर्थन स्किल डेवलपमेंट टेस्ट होगा।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर आवेदन करने हेतु पात्रता।

  1. हरियाणा कौशल रोजगार निगम में आवेदन करने वाला युवा हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के नागरिक सरकार की इस योजना के पात्र होंगे।
  3. इस योजना में राज्य के बेरोजगार शिक्षित नागरिक ही आवेदन कर सके है।
  4. आवेदक को शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है, जो उस पद के लिए आवश्यक योग्यता दर्शाता है।
  5. इस योजना के तहत राज्य के सभी जाति और वर्ग के बेरोजगार शिक्षित नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal पर Registration करने हेतु Document.

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र :- 10th, 12th, Graduation, Post Graduation, B.Ed, ITI Certificate, NSQF Certificate.
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • हरियाणा परिवार पहचान पत्र

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया। Step by Step.

  • Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registration करने के लिए, पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • Haryana Kaushal Rojgar Nigam की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाने के बाद, आपको “Registration” वाले विकल्प पर क्लीक करना है। क्लिक करने पर, तुरंत एक नया पेज खुल जाएगा।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2025 ऑनलाइन पंजीकरण, पात्रता, लाभ। Kaushal Rojgar Nigam.

  • जिसमे आपको अपना Haryana Family id दर्ज करना होगा।
  • Family id दर्ज करने के बाद आपको Display Members के विकल्प पर क्लीक करना है।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम 2025 ऑनलाइन पंजीकरण, पात्रता, लाभ। Kaushal Rojgar Nigam.

  • इसके बाद Family id में दर्ज सभी सदस्यों के नाम आजाएगे आप जिस भी सदस्य का Registration करना है उसे Select कर लेना है।
  • इसके बाद आपके Family id से रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपको आए हुए ओटीपी को बॉक्स में दर्ज करके Verify Otp पर क्लीक करना है।
  • Verify Otp पर क्लीक करने पर आपके सामने Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registration फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे शिक्षा का विवरण, सामाजिक आर्थिक विवरण, कार्य अनुभव आदि जानकारी दर्ज करनी है। Personal Information आपकी Family id से अपने आप अपडेट हो जाती है।
  • इसके बाद आपको शिक्षा का विवरण, सामाजिक आर्थिक विवरण, कार्य अनुभव आदि से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना है।
    सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपनी जानकारी चेक करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • Submit पर क्लीक करने के बाद आपकी Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal पर Registration करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal पर Online Job कैसे देखें?

  1. अपने कंप्यूटर या मोबाइल के माध्यम से में किसी भी ब्राउज़र में हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट  hkrnl.itiharyana.gov.in खोलें।
  2. वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर आपको , Job Advertisement के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत निकली सभी नौकरियों की जानकारी होगी।
  4. जिस नौकरी के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं, उसके सामने Check Details के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. अगले पेज पर, Apply के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना आवेदन करें।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam से संबंधित प्रश्न उत्तर।

प्रश्न 1. हरियाणा कौशल रोजगार निगम कब स्थापित किया गया?

उत्तर :- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी ने 1 नवंबर 2021 को हरियाणा कौशल रोजगार निगम की शुरुआत की।

प्रश्न 2. हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल का उद्घाटन क्यों हुआ?

उत्तर :- Haryana Kaushal Rojgar Nigam Portal को आउटसोर्सिंग भर्तियों को ऑनलाइन आयोजित करने और योग्य उम्मीदवारों को नौकरी देने के लिए बनाया गया है।

प्रश्न 3. हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना के लिए आवेदन करने के योग्य व्यक्ति कौन हैं?

उत्तर :-  नौकरी की तलाश में राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवा हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्न 4. हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

उत्तर :- Haryana Kaushal Rojgar Nigam पोर्टल का आधिकारिक वेबसाइट है https://hkrnl.itiharyana.gov.in/।

प्रश्न 5. Haryana Kaushal Rojgar Nigam से संबंधित जानकारी पाने के लिए क्या करें?

उत्तर :- हरियाणा कौशल रोजगार निगम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आप 01722800130 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

प्रश्न 6. HKRN में 5 नंबर लेने के लिए कोनसी सर्टिफिकेट के आवश्यकता होती है?

उत्तर :- Haryana Kaushal Rojgar Nigam में Extra 5 नंबर लेने के लिए NSQF Certificate की आवश्यकता होती है। यह Course करके आप अपना  Score Increase कर सकते है। अभी इस Course के अंदर 6 Course शामिल किए गए है।

प्रश्न 7. NSQF Course में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कितनी फीस लगती है।

उत्तर 7. इस Nsqf Course के अंदर एडमिशन लेने के लिए CSC सेण्टर पर 399 रूपये के लगभग फीस लगती है।

निष्कर्ष :-

तो दोस्तों इस प्रकार से हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बहुत ही सरल भाषा में Haryana Kaushal Rojgar Nigam आवेदन और उससे जुडी अन्य जानकारियों के बारे में अवगत कराया है। उम्मीद करते आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। हरयाणा से जुडी अन्य योजनाओ संबंधी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Superfast3education.in के साथ जुड़े रहे , और यदि आपको हमारा Haryana Kaushal Rojgar Nigam आर्टिकल पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों और चाहने वालो के साथ अवश्य शेयर करे ताकि वो भी इस योजना का लाभ उठा सके । धन्यवाद्

WhatsApp Group Join Now

Read More :- 

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 5 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।