Haryana Dr. Ambedkar Scholarship Form 2026 : प्रक्रिया, पात्रता, लाभ व दस्तावेज।

Haryana Dr. Ambedkar Scholarship Form 2026 : प्रक्रिया, पात्रता, लाभ व दस्तावेज।

Haryana Dr. Ambedkar Scholarship Yojana 2026 क्या है?

हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर व पिछड़े वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना (Dr. Ambedkar Scholarship Yojana 2026) शुरू की है। इस योजना के तहत योग्य छात्रों को ₹8,000 से ₹12,000 तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख छात्रवृत्ति योजना है, इसके तहत SC, BC-A और BC-B वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन राज्य के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत योग्य छात्रों को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर छात्रों को 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन स्तर की पढ़ाई में प्रोत्साहित करने के लिए धन राशि दी जाती है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और छात्र सरल हरियाणा पोर्टल (saralharyana.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। Haryana Ambedkar Scholarship 2026 का उद्देश्य योग्य छात्रों को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करना और उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना है।

यदि आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी ध्यान से पढ़ें।

Haryana Ambedkar Scholarship 2026 Overview.

योजना का नाम डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना हरियाणा
विभाग अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
वर्ष 2026-27
लाभार्थी SC, BC-A, BC-B वर्ग के छात्र
स्कॉलरशिप राशि ₹8000 – ₹12000/-
आवेदन मोड ऑनलाइन (सरल पोर्टल)
आवेदन शुरू 17 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट haryanascbc.gov.in

Haryana Dr. Ambedkar Scholarship की पात्रता (Eligibility)

  • छात्र हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।

  • SC, BC-A, BC-B वर्ग के छात्र ही पात्र होंगे।

  • 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन में न्यूनतम निर्धारित अंक आवश्यक हैं।

  • परिवार की वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Marks Criteria (ग्रामीण व शहरी क्षेत्र अनुसार)

कक्षा ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र स्कॉलरशिप राशि
10th 60% 70% ₹8000
12th 70% 75% ₹10000
Graduation 70% 75% ₹12000

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

  • परिवार पहचान पत्र (PPP)

  • आधार कार्ड

  • निवास प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)

  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • बैंक पासबुक की प्रति

  • 10th / 12th / Graduation की अंकतालिका

  • स्कूल/कॉलेज ID Card

Haryana Ambedkar Scholarship Apply Online 2026 – आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल पर जाएं।

  2. लॉगिन करके “Ambedkar Medhavi Chhatar Sanshodhit Yojana” सर्च करें।

  3. ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

  4. आवेदन को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास रखें।

स्कॉलरशिप का लाभ (Benefits)

  • योग्य छात्रों को ₹8000 से ₹12000 तक की स्कॉलरशिप राशि।

  • 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर तक छात्रवृत्ति।

  • छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. आवेदन करने वाले सभी छात्रों का डाटा सरल हरियाणा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। आवेदक समय समय पर अपना स्टेटस चेक कर सकते है।

  2. प्राप्त अंकों और पारिवारिक आय के आधार पर पात्र छात्रों की सूची तैयार की जाएगी ।

  3. चयनित छात्रों के दस्तावेजों की जांच अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा की जाएगी।

  4. और अंत में चयनित छात्रों के बैंक खातों में स्कॉलरशिप की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेज दी  जाएगी।

  5. आवेदक की फैमिली आईडी बैंक खाते से जुडी हुई होनी चाहिए।

  6. आवेदक की फैमिली आईडी के अंदर मोबाइल नंबर अपडेट होने चाहिए।

Important Links

Haryana Ambedkar Scholarship 2026-27 – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q.1: हरियाणा डॉ. आंबेडकर छात्रवृत्ति योजना क्या है और इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?

Ans.1: यह हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही एक विशेष योजना है जिसका मकसद राज्य के गरीब और होनहार छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सालाना आर्थिक मदद देना है।

Q.2: हरियाणा डॉ. आंबेडकर स्कॉलरशिप फॉर्म 2026 भरने के लिए पात्रता क्या है?

Ans.2: छात्र हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए, परिवार की सालाना आय 4 लाख रुपये से कम होनी चाहिए और उसने 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन अच्छे अंकों से पास की हो।

Q.3: इस योजना के तहत छात्र को कितने रुपये का लाभ मिलता है?

Ans.3: छात्र को उसकी कक्षा और कोर्स के अनुसार हर साल 8,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि सीधे उसके बैंक खाते में मिलती है।

Q.4: आंबेडकर छात्रवृत्ति के ऑनलाइन फॉर्म के लिए कौन-कौन से दस्तावेज अनिवार्य हैं?

Ans.4: इसके लिए फैमिली आईडी, आधार कार्ड, हरियाणा डोमिसाइल, जाति प्रमाण पत्र, नया इनकम सर्टिफिकेट, पिछली क्लास की मार्कशीट, नए कॉलेज का एडमिशन प्रूफ और बैंक पासबुक जरूरी है।

Q.5: हरियाणा आंबेडकर स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की क्या प्रक्रिया है?

Ans.5: छात्र सरल हरियाणा पोर्टल पर फैमिली आईडी से लॉगिन करके इस योजना का फॉर्म चुन सकते हैं, अपनी जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

Q.6: फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन स्टेटस कैसे ट्रैक करें?

Ans.6: सरल हरियाणा वेबसाइट के मुख्य पेज पर दिए गए Track Application स्टेटस विकल्प में जाकर अपना रेफरेंस नंबर डालकर फॉर्म की स्थिति देख सकते हैं।

Leave a Comment