
Har Chhatravratti Scholarship Status Check: हरियाणा छात्रवृत्ति स्टेटस देखें
हरियाणा सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए हर-छात्रवृत्ति पोर्टल का संचालन किया जाता है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यार्थी अपने पेमेंट और अप्रूवल की स्थिति जानना चाहते हैं। अब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से Har Chhatravratti Scholarship Status Check आसानी से घर बैठे कर सकते हैं।
हरियाणा सरकार ने छात्रवृत्ति योजनाओं की आवेदन प्रणाली में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसलिए हरियाणा छात्रवृत्ति का स्टेटस ट्रैक करने के साथ-साथ यह जानना भी जरूरी है कि आपकी छात्रवृत्ति किस पोर्टल से प्रोसेस हो रही है।
हरियाणा छात्रवृत्ति पोर्टल: 2026 के नए बदलाव व नियम
विद्यार्थियों के लिए सबसे जरूरी अपडेट यह है कि अब सभी छात्रवृत्तियां केवल एक पोर्टल से नहीं भरी जाती हैं:
-
PMS-SC और PMS-BC छात्रवृत्ति (बड़ा बदलाव): अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर्म अब नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर OTR (One-Time Registration) के माध्यम से भरे जा रहे हैं। हर-छात्रवृत्ति पोर्टल का उपयोग राज्य शेयर और कॉलेज वेरिफिकेशन रिकॉर्ड जांचने के लिए बैकएंड में किया जाता है।
-
डॉ. बी.आर. अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना: यह योजना कल्याण विभाग द्वारा चलाई जाती है और इसके फॉर्म सरल हरियाणा पोर्टल (
saralharyana.gov.in) पर भरे जाते हैं। -
राज्य विशिष्ट योजनाएं (State Specific Schemes): स्टेट मेरिट, फ्री बुक्स स्कीम, कंसोलिडेटेड स्टाइपेंड और साइंस फेलोशिप (POSE) जैसी योजनाएं अभी भी सीधे हर-छात्रवृत्ति पोर्टल से ही संचालित होती हैं।
-
स्टेटस ट्रैकिंग: चालू और पिछले शैक्षणिक सत्रों के आवेदनों की कॉलेज वेरिफिकेशन व पेमेंट स्थिति जांचने के लिए हर-छात्रवृत्ति का ‘Track Application’ सिस्टम पूरी तरह सक्रिय है।
Haryana Har Chhatravratti Scholarship: मुख्य बिंदु
| विवरण | आधिकारिक जानकारी |
| योजना व पोर्टल का नाम | हर-छात्रवृत्ति (Har-Chhatravratti Portal) |
| संचालक विभाग | उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा |
| लाभार्थी वर्ग | हरियाणा के मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ने वाले पात्र छात्र |
| छात्रवृत्ति राशि | योजना अनुसार अलग-अलग (कोर्स फीस प्रतिपूर्ति व भत्ता) |
| भुगतान का माध्यम | सीधे बैंक खाते में (Aadhaar Seeded DBT) |
| स्टेटस चेक माध्यम | आधार नंबर, शैक्षणिक सत्र और योजना का नाम |
| आधिकारिक वेबसाइट | harchhatravratti.highereduhry.ac.in |
Har Chhatravratti Scholarship Status Check करने के लिए आवश्यक विवरण
पोर्टल पर ऑनलाइन हरियाणा छात्रवृत्ति का स्टेटस ट्रैक करने के लिए आपके पास निम्नलिखित विवरण होने चाहिए:
-
Scheme Name: आपने जिस स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन किया था उसका सही नाम।
-
आधार नंबर: आवेदक छात्र का 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर।
-
शैक्षणिक सत्र (Academic Session): जिस शैक्षणिक वर्ष के लिए फॉर्म भरा गया था (जैसे 2024-25 या 2025-26)।
ऑनलाइन हरियाणा छात्रवृत्ति फॉर्म स्टेटस कैसे चेक करें? (Step-by-Step)
हरियाणा छात्रवृत्ति का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक करने के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें:
स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं :- सबसे पहले इंटरनेट ब्राउज़र में जाकर हर-छात्रवृत्ति पोर्टल harchhatravratti.highereduhry.ac.in खोलें।
स्टेप 2: Track Application विकल्प चुनें :- वेबसाइट के होमपेज पर मुख्य मेन्यू में Student विकल्प के तहत दिए गए “Track Application” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: आवश्यक जानकारी भरें :-
अब “Track Application” के विकल्प पर क्लिक करने पर आपके सामने “Check Your Scholarship Application Status” का पेज ओपन होगा। इसमें आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी –
-
Scheme: लिस्ट में से उस स्कॉलरशिप का चयन करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है।
-
Aadhaar Card Number: दिए गए बॉक्स में अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
-
Academic Session: उस शैक्षणिक वर्ष (Academic Year) को चुनें, जिसका आप Har Chhatravratti Scholarship Status चेक करना चाहते हैं।
स्टेप 4: View पर क्लिक करें :- सभी जानकारी सही दर्ज करने के बाद नीचे दिए गए “View” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्टेटस विवरण देखें :- क्लिक करते ही स्क्रीन पर छात्र का विवरण (नाम, PPP आईडी, कॉलेज, कोर्स) और फॉर्म की स्टेज (Submitted, College Verified, Payment Status) का पूरा विवरण आ जाएगा।
इस प्रकार आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे हरियाणा छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म की स्थिति की जाँच कर सकते हैं।
स्टेटस में ‘Send Back’ या ‘Defective’ दिखे तो क्या करें?
-
कमी ठीक करें: यदि स्टेटस में फॉर्म Send Back दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि कॉलेज स्तर पर किसी दस्तावेज (जैसे आय प्रमाण पत्र, फीस रसीद आदि) में कोई त्रुटि पाई गई है।
-
नोडल अधिकारी से संपर्क: तुरंत अपने कॉलेज की स्कॉलरशिप ब्रांच या नोडल क्लर्क से मिलें और जरूरी दस्तावेज दोबारा जमा करवाएं।
-
DBT और बैंक मैपिंग जांचें: छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में आधार के जरिए आती है। यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता NPCI सर्वर पर एक्टिवली सीडेड हो।
Har Chhatravratti Scholarship Status Check से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या बिना आधार नंबर के Har Chhatravratti Scholarship Status Check किया जा सकता है?
Ans: नहीं, हर-छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन ट्रैक करने के लिए आधार संख्या और संबंधित योजना का चयन करना अनिवार्य है।
Q2. छात्रवृत्ति का पैसा किस बैंक खाते में भेजा जाता है?
Ans: छात्रवृत्ति की राशि आवेदक के उस बैंक खाते में सीधे DBT द्वारा ट्रांसफर की जाती है, जो आधार और NPCI सर्वर से एक्टिव रूप से लिंक (Aadhaar Seeded) होता है।
Q3. स्टेटस में ‘Institute Level Pending’ दिखने का क्या अर्थ है?
Ans: इसका मतलब है कि आपका आवेदन अभी आपके स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय स्तर पर वेरिफिकेशन के लिए रुका हुआ है। संस्थान द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद ही फॉर्म आगे नोडल विभाग को भेजा जाता है।
Q4. हर-छात्रवृत्ति पोर्टल से संबंधित समस्या के लिए हेल्पलाइन क्या है?
Ans: किसी भी तकनीकी समस्या या फॉर्म संबंधी रुकावट के लिए विद्यार्थी पोर्टल के हेल्पडेस्क ईमेल helpdeskscholarshiphry@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं या अपने संस्थान के छात्रवृत्ति शाखा प्रभारी से मिल सकते हैं।
महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक्स
| महत्वपूर्ण उपयोगी लिंक्स | सीधा लिंक |
| Track Scholarship Status Online | यहाँ से स्टेटस चेक करें |
| Har-Chhatravratti Official Website | पोर्टल पर जाएं |
| NSP Portal Scholarship Status | यहाँ क्लिक करें |
| Saral Haryana (मेधावी छात्र योजना) | यहाँ क्लिक करें |
| Family ID Portal (PPP Login) | यहाँ क्लिक करें |
| Scholarship Update | यहाँ जुड़े |
| Website Home | यहाँ जुड़े |
Read More :-
- हरियाणा अंबेडकर मेधावी छात्र स्कॉलरशिप योजना।
- हरियाणा अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना।
- हरियाणा बेरोजगारी भत्ता आवेदन में आवेदन करें?
- हरियाणा सक्षम योजना ऑनलाइन आवेदन ।
- वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे पता करें?
- हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ऑनलाइन।
- हरियाणा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- Learning Driving Licence Apply कैसे करें?
- ऑनलाइन गाड़ी का बिमा कैसे चेक करें?







