हरियाणा किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल रजिस्ट्रेशन। Haryana fasal Registration.
Meri Fasal Mera Byora Registration :- नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नई जनकारी के साथ आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से हम हरयाणा सरकार द्वारा जारी की गई Meri Fasal Mera Byora Haryana Yojana Registration के बारे में बताएंगे। हरियाणा सरकार के द्वारा यह योजना हरियाणा के किसानो की लिए शुरू की गई है ताकि वे इस योजना ला लाभ पूर्ण रूप से ले सके। हम आपको इस योजना की महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से देंगे। इसलिए दोस्तों आप इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े ताकि आप अपने फायदे, लाभ को अच्छे से समझ कर इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर सके।
Meri Fasal Mera Byora Haryana Yojana क्या है।?
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा की गयी है। इस योजना के जरिये सभी किसान अपनी फसल का Byora Online Registration करवा सकते है। मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के जरिये राज्य सरकार किसानो को फसलों पर बिमा कवर, प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान का सही समय पर किसानो को मुआवजा उपलब्ध करवाती है। साथ ही किसानों को खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों आदि की सब्सिडी भी उपलब्ध करवाती है।
इस योजना के अंतर्गत आप सभी किसानो को कहीं पर भी जाने की जरूरत नहीं है। आप बस मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आपको इस पोर्टल पर पंजीकृत करना है। यहां आपको फसल की बुआई से लेकर बेचने तक की सारी सुविधाएं मिल जायेगी।
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना खरीफ फसल रजिस्ट्रेशन.
सभी किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पोर्टल पर जाकर अपनी खरीफ की फसले जैसे की कपास, जूट, चना, धान, अरहर,ज्वार, बाजरा, तिहलन आदि का विवरण पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है। यह Portal किसानो को फसल बीमा कवर और प्राकृतिक आपदाओं के समय फसलों में होने वाले नुकसान का मुआवजा मिला है या नहीं यह भी सुनिश्चित करता है।
इसके साथ इस पोर्टल पर किसानों की फसलों की बिजाई – कटाई, व कृषि संबंधित जानकारी आदि का विवरण भी इस पोर्टल पर दर्ज रहता है। व यहां यह भी दर्ज होता है की पिछले साल किसान ने कोनसी फसल की बिजाई की थी और सरकार के द्वारा जो योजनाएं लागू की गयी है उनका लाभ किसानो के पास पहुंचा है या नहीं।
किसानो द्धारा कृषि यंत्रों पर सब्सिडी प्राप्त करने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पंजीकरण करवाना अनिवार्य।
हरियाणा में रहने वाले सभी किसान जो कृषि उपकरणों पर सब्सिडी लेना चाहते है तो उन्हें मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो 11 January 2021 से लागू राज्य सरकार की जो योजनाएं है और सरकार जो कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दे रही है वह उन्हें नहीं मिल पाएंगी। कृषि व किसान कल्याण विभाग के द्धारा इस बात की पुष्टि की है। जिन किसानों ने साल 2020-21 के लिए कृषि एवं खेती योग्य यंत्र एवं मशीनों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया कर ली है लेकिन फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है तो वे जल्द ही आधिकारिक पोर्टल से अपनी फसल का पंजीकरण करवाये और इसके साथ ही सभी Documents भी जमा करवायें।
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल योजना में जोड़ी गयी और अन्य महत्वपूर्ण योजनाएँ।
हरियाणा की सरकार ने हरियाणा के किसानो के लिए और बहुत- सी योजनाएं चलायी है,ताकि उन्हें और अधिक लाभ पहुंच सके। मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में और भी अन्य योजनाओं को जोड़ा गया है। हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में मेरा पानी मेरी विरासत योजना को भी शामिल किया है। मेरा पानी मेरी विरासत योजना 2020 में शुरू की गयी थी।
इस Scheme में हरियाणा के ऐसे किसानो की मदद की गयी, जो कम पानी की फसलों का उत्पादन करते है। उन्हें 7000 रूपये प्रति एकड़ की दर से आर्थिक सहायता दि जाती है। इन सब के अलावा राज्य सरकार और भी बहुत -सी योजनाओ को इस योजना में जोड़ने के लिए विचार कर रही है।
फसल खरीद के लिए भुगतान और इच्छानुसार तारीख शेड्यूलिंग की सुविधा।
जो किसान अपनी फसल को सरकारी मंडियों में बेचना चाहते है, तो वे सभी किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल योजना के अंतर्गत अपनी इच्छानुसार फसल को बेचने की तारीख ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से तय कर सकते है। इसके साथ ही जिन किसानों की फसल बिक गयी और उन्हें समय पर फसल का भुगतान नहीं किया गया तो ऐसी स्थति में किसान को 9% ब्याज के साथ भुगतान किया जाएगा। और सरकार के द्वारा यह घोषणा भी की गयी है की किसानो को उनकी फसल बिकने के 40 घंटे या फिर 72 घंटे के अंतराल के अंदर ही फसल का भुगतान कर दिया जाएगा जो की ऑनलाइन किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाते है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा में कॉल सेंटर की स्थापना।
हरियाणा सरकार के द्धारा किसानो की मदद के लिए कॉल सेंटर की स्थापना की गयी है। किसान अपनी समस्याओं का विवरण कॉल सेंटर पर दर्ज करवा सकता है। किसानो को अपनी फसल की भुगतान की सूचना फोन के जरिये SMS की जाएगी। अगर किसानो को फिर भी जानकारी प्राप्त करने में कोई दिक्क़त उत्पन्न हो रही है तो वह अपनी समस्या को खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता विभाग में उपस्थित कॉल सेंटर की मदद से अपनी समस्या का समाधान कर सकता है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा योजना से सबंधित नई अपडेट.
1. हरियाणा की राज्य सरकार ने यह घोषणा की है की जो किसान हरियाणा के पड़ोसी राज्य से है वो भी पोर्टल fasal.haryana.gov.in पर जाकर पडोसी राज्य किसान पंजीकरण पर क्लीक करके धान की खरीद के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। इस योजना के जरिये दूसरे राज्य के किसान भी अपनी धान की फसल बेच सकते है। अब राज्य का कोई भी किसान अपना पंजीकरण करवा सकता है और इसका लाभ ले सकता है।
2. Haryana Fasal Yojana के तहत अब हरियाणा सरकार राज्य के किसानों को पुरे देश में सबसे अधिक गन्ने की फसल के ऊपर हरियाणा में एमएसपी उपलब्ध करवाई है। यानि की भारत में हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने गन्ने की फलस पर सबसे अधिक रूपये (एमएसपी) निर्धारित की है। इस बात की जानकारी CMO Haryana के द्वारा ट्वीट करके दी गयी है। अब हरियाणा के किसानों को गन्ने की फसल पर सर्वाधिक 350 रूपये क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यह है की पोर्टल से राज्य के सभी किसानो को समय पर सारी सुविधाएं उपलब्ध हो सके ताकि उन्हें कृषि से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या न हो। कृषि यंत्र फसल मुवावजा व अन्य कृषि से जुडी जितनी भी जानकारी है किसानों को समय पर दी जा सके। सरकार द्वारा इस मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के तहत राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और उन्नत बनाना है। व उनकों समय समय पर कृषि संबंधित यंत्रों, खाद, बीज फसलों की बुआई से लेकर कटाई व फसल को बेचने तक की सुविधा इस पोर्टल पर दी गयी है।
Meri Fasal Mera Byora Portal Haryana पर रजिस्ट्रेशन करने के लाभ।
- किसान की फसल प्राकृतिक आपदा-विपदा के कारण खराब हो जाती है। उन्हें ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मुआवजा उपलब्ध करवाएंगी।
- किसानो को सारी सुविधा मिले और उनकी परेशानियो का हल निकल सके। इसके लिए यह एक अनोखी पहल की गयी है।
- कृषि से जुड़ी जानकारी सही समय पर किसानों तक पहुंच सकेगी।
- किसानो को हरियाणा सरकार के द्धारा जारी की गयी योजनाओ की जानकारी Meri Fasal Mera Byora के जरिये मिल सके।
- राज्य के सभी किसान भाई ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बीज,ऋण, खाद्य और कृषि यंत्रो का अनुदान सही समय पर ले सके।
- इसके साथ ही फसल की बिजाई से लेकर कटाई तक की जानकारी समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाती रहती है।
- व मंडियों की सही जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है।
- कई बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान होता है। ऐसे में जो किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रेजिस्टर्ड है। उनको फसलों के नुकसान की भरपाई जल्द हो सके।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा का प्रमुख विवरण.
योजना | मेरी फसल मेरा ब्यौरा |
राज्य | हरयाणा |
किसके द्वारा शुरुवात हुई | मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर |
लाभार्थी | हरयाणा राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसान और जमींन का पंजीकरण करना |
श्रेणी | राज्य सरकार की योजना |
Last Date | ऑनलाइन करने की 27/03/2025 |
पोर्टल (Official website) | fasal.haryana.gov.in – Click Here |
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल योजना के डॉक्यूमेंट।
Document Meri Fasal Mera Byora Portal Registration.
- किसान का आधार कार्ड।
- मोबाइल नंबर।
- वोटर कार्ड ।
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जमीन के दस्तावेज
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र।
- बैंक की पासबुक की कॉपी।
- फसलों के नाम व उनकी किस्में।
- बुआई का समय।
नोट :- जमीन की जानकारी के लिए फरद की कॉपी से अपना मुरब्बा संख्या ध्यान से देख कर ही भरे।
Haryana Meri Fasal Mera Byora Registration In Hindi.
हरियाणा राज्य के जो किसान Meri Fasal Mera Byora Yojana का लाभ लेना चाहते है तो उन्हें पोर्टल पर Online Avedan करना होगा तभी आप सरकार की सभी योजना का लाभ ले सकते है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे। यह पूरी प्रोसेस चार चरणों में होती है।
1. सबसे पहले आपको मेरी फसल मेरी ब्यौरा की ऑफिसियल बेवसाइट fasal.haryana.gov.in पर पर विजिट करना है। यहां क्लिक करें। Offical Website पर जाने के बाद आपके सामने Home Page खुलेगा।
2. Home Page पर आपको आपको “ Farmer Reg/Login“ पर क्लिक करें के ऑप्शन को दबाना होगा। जैसा निचे दर्शाया गया है।
3. इसके बाद आपके सामने किसान पंजीकरण / लॉगिन करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे आप Family id या फिर AAdhar Card Number को सलेक्ट करें।
6. जैसे ही आप अपनी फॅमिली आईडी दर्ज करके जारी रखें पर क्लीक करते है तो आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम जो फॅमिली आईडी में है वह आजाएगे। आपको अपने परिवार में जिस भी व्यक्ति का Meri Fasal Mera Byora Portal पर Registration करना है उसको सेल्क्ट कर लेना है।
7. Family id Member Select करने के बाद आपकी family id में रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर otp आएगा। Otp दर्ज करने के बाद जारी रखे बटन पर क्लीक करें।
8. इसके बाद आपके सामने मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। जैसा निचे चित्र में दिखाया गया है। सबसे पहले हमे फॅमिली आईडी और बैंक पासबुक के अनुसार व्यक्तिगत विवरण चेक करना है।
9. अब आपको Deshboard पर क्लीक करके भूमि फसल विवरण इस चरण में किसान को अपनी जमीन की जानकारी तहसील, गांव के साथ साथ आपको फसल से जुड़ी जितनी भी जानकारी जैसे फर्द, खसरा व मुरब्बा नंबर, व जमीन के मालिक का नाम सही से दर्ज करें है उसको यहाँ भरनी होंगी
10. इसके बाद आपने जो फसल अपने खेतों में लगाई हुई है उसका नाम सलेक्ट करके उसे ऑनलाइन दर्ज कर सकते है।
11. सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में आपके सामने Sumit का बटन आएगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा। इस तरह Meri fasal Mera Byora पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
12. Meri fasal Mera Byora में रजिस्टर्ड जमीन का प्रिंट निकालने के लिए Desboard में आपको प्रिंट आउट का विकल्प मिलेगा आप इस पर क्लीक करके अपना प्रिंट निकाल सकते है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट कैसे निकाले?
1. यदि आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना चाहते है तो इसके लिए आपको फिर से fasal.haryana.gov.in Official Website पर जाये। family id या aadhar Card Number से Login करें ।
2. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Home Page खुल जायेगा। जिसमे आपको प्रिंट आउट का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर जाकर आपको क्लिक का बटन दबाना होगा।
3. इसके बाद आपके सामने अगला Page Open होगा। इसमें जो विवरण पूछा गया है वह आपको भरना होगा, फिर ‘प्रिंट करे’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
4. इस प्रकार से आवेदक किसान अपने Meri Fasal Mera Byora Avedan Form का Print Out निकाल सकते है।
Meri Fasal – Mera Byora Helpline Number.
- Meri Fasal Mera Byora Helpline Number: 1800- 180- 2060
- Meri Fasal Mera Byora Toll free Number : 1800- 180- 2117
For Email id: contact here hsamb.helpdesk@gmail.com
निष्कर्ष :-
दोस्तों आपको आज की जानकारी Online Haryana Meri Fasal – Mera Byora Portal registration Kaise Kare. कैसी लगी | कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बताएं | यदि इस लेख में कोई त्रुटि दिखाई दे तो इसकी जानकारी भी अवश्य दे। नेक्स्ट आर्टिकल :
Read More:-
- हरियाणा बिजली का बिल ऑनलाइन कैसे भरे?
- हरियाणा बिजली का बिल कैसे चेक करे ऑनलाइन ?
- हरयाणा रोडवेज की टिकट बुक कैसे करे ऑनलाइन?
- पानी/सीवर कनेक्शन लेने के लिए कैसे अप्लाई करे हरियाणा में।
- ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस कैसे बनवाएं ? घर बैठे।
- हरियाणा ऑनलाइन हैवी लाइसेंस कैसे बनवाए?
- हरियाणा हैवी लाइसेंस की ऑनलाइन फीस पेमेंट कैसे करे?
- Haryana पानी/सीवर बिल कैसे भरे ऑनलाइन ?
- मुख्यमंत्री विवाह शुगन योजना हरियाणा |
- ऑनलाइन व्हीकल रोड टैक्स कैसे भरे ऑनलाइन।
- Yono App Se Sbi Bank Ka Khata kaise khole