CCC Computer Course Online Registration कैसे करे?
हेलो दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नयी जानकारी के साथ आज हम आपको CCC Computer Course के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। इस आर्टिकल में हम CCC Computer Course क्या है? और इस कोर्स को करने से कौन कौन से फायदे है। इसके साथ साथ CCC Computer Course के आवेदन के लिए मापदंड क्या है? और इसके आवेदन की प्रक्रिया क्या है? इसका Admit कार्ड कैसे डाउनलोड करे से जुडी सम्पूर्ण जानकारी आज हम अपने इस लेख के माध्यम से बताने वाले है। CCC Computer Course से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पड़े।
आमतौर पर हम देखते है की बहुत से स्टूडेंट के दिमाग में यह संशय होता है की बारहवीं करने के बाद उन्हें कौन सा कोर्स करना चाहिए। इसका एक ही कारण है की स्टूडेंट्स के पास इतने विकल्प होते है की उन्हें समझ नहीं आता की उन्हें कोनसा कोर्स करना चाहिए जो उन्हें एक अच्छा भविष्य प्रदान कर सके। तो हम आपको बता दे की CCC और DEOACC दोनों ही कोर्स एक समान होते है। इन दोनों कोर्स में से किसी भी कोर्स को आप कर सकते है। यह कोर्स NIELIT संस्था द्वारा कराया जाता है।
Course on Computer Concepts (CCC) के बारें में जानकारी।
आर्टिकल का नाम | CCC Computer Course Online |
श्रेणी | शिक्षा |
कोर्स का नाम | Course on Computer Concepts) |
संस्था का नाम | National Institute of Electronics and Information Technology |
लाभार्थी | देश से सभी नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | student.nielit.gov.in |
CCC Computer Course क्या है?
CCC का पूरा नाम Course on Computer Concepts है. यह एक कंप्यूटर पाठ्यक्रम है जो कंप्यूटर के मूल सिद्धांतों और कार्यप्रणाली को सिखाता है. यह पाठ्यक्रम उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कंप्यूटर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं रखते हैं. CCC पाठ्यक्रम में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:
- कंप्यूटर का इतिहास
- कंप्यूटर हार्डवेयर
- कंप्यूटर सॉफ्टवेयर
- कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम
- इंटरनेट
- वर्ड प्रोसेसिंग
- स्प्रेडशीट
- प्रेजेंटेशन
- डेटाबेस
CCC Computer Course कैसे करे?
CCC का पूरा नाम Course on Computer Concepts है। यह कोर्स National Institute of Electronics and Information Technology संस्था द्वारा हर महीने करवाया जाता है। कंप्यूटर ज्ञान और साक्षरता को बढ़ाने के लिए CCC कोर्स बहुत ही अच्छा कोर्स है। इस कोर्स को करने के लिए मुख्यत दो तरिके से आवेदन कर सकते है।
1. Offline Process :
इस कोर्स को करने के लिए आप डायरेक्ट NIELIT संस्था में जाकर एडमिशन ले सकते है। इसके लिए आपको सेंटर और कोर्स फीस देनी पड़ेगी जो की 590 रूपये है। इस कोर्स को आप इसकी NIELIT संस्था से भी सिख सकते है। कोर्स पूरा होने के बाद आपको इसका प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।
2. Online Process :
CCC Computer Course को आप ऑनलाइन मध्यम् से भी कर सकते है। इसके लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और इसका ऑनलाइन एग्जाम देने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। और फीस के तौर पर 590 रूपये का भुगतान करना होगा। इस कोर्स के एग्जाम लिए आप स्वयं अध्ययन करके भी ऑनलाइन एग्जाम दे सकते है।
CCC Computer Course करने के फायदे क्या है।
कंप्यूटर की जानकारी प्राप्त करने के लिए यह कोर्स सभी नागरिको के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इस कोर्स को करने के बाद आपकी बेसिक कंप्यूटर नॉलेज इम्प्रूव होती है। साथ ही साथ कंप्यूटर से जुडी अन्य जानकारी भी इस कोर्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। इस कोर्स को करने के फायदे निम्न प्रकार से है। :-
- इस कोर्स को करने के बाद इंटरनेट की जानकारी हो जाती है।
- CCC करने से Microsoft Office Features को इस्तेमाल करना और उससे रिलेटेड History चेक करने की जानकारी प्राप्त होती है।
- कंप्यूटर की Basic Knowledge और Application को समझने में मदद मिलती है।
- CCC द्वारा जारी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों में Diploma के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है।
- इस कोर्स से आपकी Computer Skill में इजाफा होता है।
- इस कोर्स से कंप्यूटर के बेसिक Function और उनके operations की जानकारी मिलती है।
- इस कोर्स से आप ईमेल भेजना, फोटोशॉप , ऑनलाइन फॉर्म भरना , आदि सिख सकते है।
CCC Computer Course के आवेदन के लिए मापदंड क्या है?
बता दे की Course on Computer Concepts (CCC) के लिए कोई निर्धारित नहीं है। इस कोर्स को किसी भी आयु का व्यक्ति कर सकता है। इसके साथ साथ कोर्स के लिए आवेदक उन्ही संस्थाओ से यह Course on Computer Concepts कर सकते है जो NIELIT के तहत आते है। इस कोर्स के लिए आवेदक दसवीं करने के बाद भी आवेदन कर सकते है। इस कोर्स की लिए किसी प्रकार की स्पेशल क्वालिफिकेशन निर्धारित नहीं की गयी है। कोर्स के आवेदन के लिए विधार्थी हमारे द्वारा निचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आवेदन कर सकते है।
CCC Computer Course Online आवेदन प्रक्रिया स्टेप By स्टेप।
CCC Computer Course Online आवेदन करने की जानकारी बहुत ही साधारण भाषा में निचे स्टेप BY स्टेप दी गयी है। दिए गए निम्न स्टेप को ध्यान में रखकर आप CCC के लिए आवेदन कर सकते है जो इस प्रकार है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट National Institute of Electronics and Information Technology (NIELIT) पर जाना है। student.nielit.gov.in
- इसके बाद आपके सामने इसकी ऑफिसियल वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जायेगा।
- होमपेज खुलने के बाद आपके इसमें Apply Online के ऑप्शन पर क्लीक करना है।
- इसके बाद आपको Course on Computer Concepts (CCC) के ऑप्शन पर क्लीक करना है।
- इसके पश्चात आपको महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन करके I Agree & Proceed पर क्लीक करना है।
- अगले पेज में आपके सामने Application Form खुलेगा।
- इसके बाद आपको अपना निम्न जानकारी भर लेना है। 1. Registration Details 2. Applicant’s Personal Details 3. Contact Details4. Address Details 5. Educational Qualification Details 6. Examination Details 7. Identification Details
- Captcha Code को भर लेना है और Declaration कॉलम पर टिक कर देना है।
- Submit के ऑप्शन पर क्लीक करना है।
- इसके बाद आवेदन शुल्क भुगतान करना है।
- आवेदन फीस का भुगतान करने के बाद आपकी ऑनलाइन CCC कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- इस तरह से ऊपर दी गयी स्टेप को फॉलो करके आप अपना Course on Computer Concepts के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।
CCC Admit Card Download कैसे करे?
जो अभ्यर्थी इस कोर्स के लिए National Institute of Electronics and Information Technology (NIELIT) तहत आवेदन करते है। उसके एडमिट कार्ड इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिए जायेंगे। जिन उमीदवारो का एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा केवल वही उमीदवार CCC कोर्स के लिए एग्जाम दे सकते है। इसके लिए परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से करवाई जाती है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अलग अलग शहरो में अलग अलग परीक्षा केंद्र बनाये गए है। इस परीक्षा में प्रवेश के लिए उमीदवार के पास एक एडमिट कार्ड जो की NIELIT द्वारा जारी किया जाता है और पहचान के तौर पर एक वैलिड आईडी प्रूफ जरूरी होता है। इसका एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए प्रक्रिया इस प्रकार से है :-
- CCC कोर्स के एडमिट को डाउनलोड करने के लिए इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करे।
- इसके बाद आपके सामने इसका होमपेज खुलेगा।
- इसमें आपको Download Admit Card लिंक पर क्लीक करे।
- इसके बाद कोर्स लिस्ट ओपन होगी।
- इसमें आपको CCC सेलेक्ट करना है।
- अब Admit Card से जुडी जानकारी भरे।
- Submit बटन पर क्लीक करे। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा।
- यहाँ से आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते है।
CCC Course परीक्षा में क्या-क्या आता है।
CCC कोर्स परीक्षा कंप्यूटर के माध्यम से ली जाती है। इसमें कुल 100 प्रश्न होते है। इसमें ज्यादातर प्रश्न कम्प्यूटर और माइक्रोसॉफ्ट से पूछे जाते है। जिसके लिए परीक्षार्थी को 90 मिनट का समय दिया जाता है। बता दे की इस परीक्षा में किसी प्रकार की कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। पास और फ़ैल होने वाले विधार्थियो को उनके द्वारा अर्जित किये गए नंबर के हिसाब से ग्रेड प्रदान किया जाता है।
Correct Answer | Grade |
---|---|
50 से कम | Fail |
50-54 | D |
55-64 | C |
65-74 | B |
75-84 | A |
85 से अधिक | S |
निष्कर्ष :-
इस प्रकार से आज के इस आर्टिकल में हमने CCC Computer Course क्या होता है? इसको करने के फायदे , इसके लिए मापदंड , और ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? के बारे में विस्तार से चर्चा की है। उम्मीद करते है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। अगर आपको CCC Computer Course Online पंजीकरण करने से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो हमे कमेंट बॉक्स के अंदर कमेंट करके अवश्य बताएं। हरियाणा से जुडी तमाम योजना की जानकारी के लिए वेबसाइट के साथ जुड़े रहे। धन्यवाद।
CCC Computer Course से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (FAQs):-
Q1. CCC कोर्स कौन से संसथान से किया जाता है?
Ans :- CCC कोर्स केवल उन्ही संस्थानों से किया जाता है जिन्हे NIELIT से मान्यता मिली हुई हो।
Q2. Course on Computer Concept की परीक्षा के लिए समय सीमा क्या है?
Ans :- NIELIT द्वारा इसकी परीक्षा के लिए 90 मिनट दिया जाता है।
Q3. CCC Course के लिए आवेदन कैसे कर सकते है ?
Ans :- CCC Course के लिए आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है और संस्था में जाकर भी आवेदन कर सकता है।
Q4.Course on Computer Concept के क्या फायदे है ?
Ans :- इसका कोर्स का इस्तेमाल सरकारी और गैर सरकारी नौकरियों में आवेदन करने के लिए सर्टिफिकेट के तौर पर किया जा सकता है।
Q5 NIELIT क्या है ?
Ans :- NIELIT एक सरकारी संस्था है जो की कंप्यूटर से संबंधित सभी कोर्सो को आयोजित करती है।
Q 5. NIELIT फुल फॉर्म क्या है।
Ans :- NIELIT की फुल फॉर्म National Institute of Electronics and Information Technology है.
Q6. CCC Computer Course करना क्यों आवश्यक है?
Ans. CCC पाठ्यक्रम एक अच्छा अवसर है उन लोगों के लिए जो कंप्यूटर के बारे में जानना चाहते हैं या जो कंप्यूटर में अपना करियर बनाना चाहते हैं. CCC पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद, छात्रों को कंप्यूटर के बारे में बुनियादी जानकारी प्राप्त हो जाएगी. वे कंप्यूटर का उपयोग कर सकते हैं, इंटरनेट ब्राउज़ कर सकते हैं, वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन कर सकते हैं.
Q7. सीसीसी कंप्यूटर (CCC ) कोर्स करने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
सीसीसी कंप्यूटर कोर्स की आधिकारिक वेबसाइट है: https://student.nielit.gov.in/ आप इस वेबसाइट पर सीसीसी कंप्यूटर कोर्स के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
- e-sharm Card में Bank Account कैसे बदले?
- e-sharm Card Paisa चेक कैसे करें?
- e-sharm Card Cancel कैसे करें?
- हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक कैसे करे। बैंक खाते में आए है या नहीं
- हरियाणा बुढ़ापा पेंशन स्टेटस चेक करें?
- ई श्रम कार्ड पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें।
- ई श्रम कार्ड कैसे बनाएं घर बैठे?
- pm svanidhi 10K Loan yojana in hindi
- हरयाणा मोबिलिटी कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन?