हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक 2026: ₹3000 बैंक खाते में आई या नहीं? मोबाइल से 2 मिनट में करें चेक

 

हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक 2026: ₹3000 बैंक खाते में आई या नहीं? मोबाइल से 2 मिनट में करें चेक

Haryana Old Age Pension Status Check 2026: खाते में पेंशन आई या नहीं? आधार व पेंशन ID से ऐसे देखें लाइव स्टेटस

हरियाणा में बुजुर्गों के लिए चलाई जा रही वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना को लेकर बड़ी राहत सामने आई है। यदि आपके परिवार में भी किसी बुजुर्ग सदस्य की पेंशन हाल ही में स्वीकृत हुई है या मोबाइल पर सफलता (Success) का संदेश प्राप्त हुआ है, तो अब आप घर बैठे मोबाइल से हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक कर सकते हैं।

अक्सर नया आवेदन मंजूर होने के बाद यह चिंता रहती है कि सरकार द्वारा जारी पेंशन की राशि बैंक खाते में क्रेडिट हुई है या अभी प्रक्रिया में है। अब आपको बैंक शाखा जाकर पासबुक प्रिंट कराने या सीएससी सेंटर के चक्कर लगाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। आप समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर सिर्फ अपने Aadhaar Number, Pension ID या Bank Account Number की मदद से एक मिनट में भुगतान की पूरी स्थिति और तारीख देख सकते हैं।

(नोट: यदि आप नए नियमों के तहत आवेदन की प्रक्रिया समझना चाहते हैं, तो Haryana Old Age Pension Apply पर क्लिक करके पूरी पात्रता व दिशा-निर्देश देख सकते हैं।)

हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक करने के लिए जरूरी दस्तावेज (Important Documents)

घर बैठे मोबाइल से Haryana Old Age Pension Check Online करने के लिए किसी भी कागजी दस्तावेज को अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती। आधिकारिक पोर्टल पर Track Beneficiary Pension Details Haryana देखने के लिए बस बुनियादी विवरण की आवश्यकता होती है:

  • पेंशन पहचान संख्या (Pension ID / Beneficiary ID): जिससे पेंशन का पूरा रिकॉर्ड सीधे स्क्रीन पर खुल जाता है।

  • बैंक खाता संख्या व IFSC कोड: जिस खाते में हर महीने वृद्धावस्था सम्मान भत्ता की राशि भेजी जाती है।

  • Aadhaar Number व लिंक मोबाइल नंबर: पोर्टल वेरिफिकेशन और ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए। इन जरूरी विवरणों की मदद से आप 1 मिनट में Haryana Old Age Pension Status लाइव चेक कर सकते हैं।

Haryana Old Age Pension Status Check 2026: Overview

विवरण (Detail) आधिकारिक जानकारी (Official Details)
योजना का नाम हरियाणा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता (Old Age Samman Bhatta)
संचालक विभाग सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अंत्योदय विभाग, हरियाणा सरकार
स्टेटस का प्रकार लाभार्थी पेंशन भुगतान विवरण (Track Beneficiary Pension Details)
वर्तमान पेंशन राशि ₹3,200 प्रति माह (सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से)
ताजा बजट अपडेट 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹1,129 करोड़ से अधिक की राशि जारी
पात्रता आयु 60 वर्ष या उससे अधिक (परिवार पहचान पत्र अनुसार सत्यापित)
आय सीमा परिवार पहचान पत्र (PPP) में वार्षिक पारिवारिक आय ₹3 लाख से कम
स्टेटस चेक के विकल्प पेंशन आईडी (Pension ID), बैंक खाता संख्या या आधार नंबर
आधिकारिक ट्रैकिंग पोर्टल pension.socialjusticehry.gov.in

हरियाणा बुढ़ापा पेंशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें? (Step-by-Step Process)

यदि आप जानना चाहते हैं कि Haryana Old Age Pension Kaise Check Kare, तो नीचे दी गई आसान प्रक्रिया का पालन करें। इन सरल चरणों की मदद से आप 1 मिनट में अपने मोबाइल से Haryana Old Age Pension Status लाइव देख सकते हैं:

स्टेप 1: अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में Haryana Track Beneficiary Pension Details सर्च करें अथवा सीधे pension.socialjusticehry.gov.in पोर्टल पर जाएं।

स्टेप 2: ‘थारी पेंशन थारे पास’ पोर्टल पर पेंशन विवरण लिंक चुनें :-

वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने हरियाणा सरकार का ‘थारी पेंशन थारे पास’ (Thari Pension Thare Paas) ट्रैकिंग पेज खुल जाएगा। यहाँ स्क्रीन पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे, जिनमें से मुख्य लिंक को चुनना है:

  • स्क्रीन पर मौजूद “आधार / पेंशन आईडी / खाता संख्या से पेंशन विवरण देखें” लिंक पर क्लिक करें।

बैंक खाता संख्या द्वारा हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन स्टेटस कैसे चेक करे?

स्टेप 5: Track Beneficiary Pension Details पेज पर सर्च विकल्प चुनें

लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने “लाभार्थी के पेंशन विवरण देखें” का मुख्य पेज खुल जाएगा। यहाँ पेंशन का पैसा खाते में आया या नहीं, यह जांचने के लिए तीन आसान विकल्प मिलते हैं:

  • पेंशन पहचान संख्या द्वारा (Pension ID): यदि आपके पास पेंशन आईडी मौजूद है।

  • बैंक खाता संख्या द्वारा (Bank Account Number): पेंशन से लिंक बैंक खाता नंबर और IFSC कोड से।

  • आधार कार्ड नंबर द्वारा (Aadhaar Number): सीधे लाभार्थी के आधार नंबर के माध्यम से। आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी एक विकल्प को चुनकर 1 मिनट में लाइव स्टेटस देख सकते हैं।

पेंशन आईडी द्वारा हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक कैसे चेक करे ?

अब आप ऊपर बताए अनुसार ऑप्शन का उपयोग करके हरियाणा बुढ़ापा पेंशन रूपये चेक कर सकते है। जो भी आपके पास उपलब्ध हो।

पेंशन आईडी द्वारा हरियाणा बुढ़ापा पेंशन कैसे चेक करें?

Pension ID से हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले Pension ID विकल्प पर टिक मार्क (✔) करें।

  2. अब नीचे बने “Enter Your Beneficiary ID” बॉक्स में अपनी बुढ़ापा पेंशन आईडी (Pension ID) दर्ज करें।

  3. इसके बाद “Enter Security Code” के सामने बने बॉक्स में कैप्चा कोड डालें।

  4. फिर नीचे दिए गए “विवरण देखें / View Details” बटन पर क्लिक करें।

View Details बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है। इस पेज पर पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति की सभी जानकारी दिखाई देगी, जैसे —

  • Pension ID

  • पेंशनधारी का नाम (Beneficiary Name)

  • उम्र (Age)

  • बैंक का नाम (Bank Name)

  • बैंक खाता संख्या और IFSC Code

  • लाभार्थी का पता (Address Details)

इन सभी विवरणों से आप आसानी से यह पुष्टि कर सकते हैं कि आपकी Haryana Old Age Pension सक्रिय है और किस बैंक खाते में पेंशन जमा हो रही है।

महीने की किस तारीख को आपकी बुढ़ापा पेंशन आपके खाते में आई है कैसे चेक करें?

  • यदि आवेदक को Pension Id नहीं पता तो आप Accont Number से भी वृद्ध पेंशन चेक कर सकते है।

महीने की किस तारीख को हरियाणा बुढ़ापा पेंशन खाते में आई है, कैसे चेक करें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी हरियाणा बुढ़ापा पेंशन आपके बैंक खाते में किस तारीख को आई है, तो इसके लिए नीचे दिए गए चरण को फॉलो करें।

Step:-  नीचे चित्र में दिखाए अनुसार आपको “Year” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद चयनित वर्ष (Year) के अनुसार आपके सामने पूरी पेंशन भुगतान सूची (Pension Payment Details) दिखाई देगी,  जिसमें हर महीने की Payment Date, Amount, और Bank Transaction Details दी होती हैं।

महीने की किस तारीख को आपकी बुढ़ापा पेंशन आपके खाते में आई है कैसे चेक करें?

बैंक खाता संख्या द्वारा हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक कैसे करें?

Bank Account Number से हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले Bank Account वाले विकल्प पर क्लिक करें।

  2. फिर “Enter Account No” के सामने बने बॉक्स में आवेदक (वृद्ध व्यक्ति) का Bank Account Number दर्ज करें।

  3. उसके बाद अगले बॉक्स में Bank IFSC Code टाइप करें।

  4. अब “Enter Security Code” के सामने बने बॉक्स में कैप्चा कोड डालें।

  5. अंत में नीचे दिए गए “विवरण देखें / View Details” बटन पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही आपके सामने बैंक खाते से जुड़ी Haryana Old Age Pension Payment Details खुल जाएंगी, जिसमें यह दिखेगा कि पेंशन की राशि किस तारीख को खाते में आई है।

आधार नंबर से हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक कैसे करें?

Aadhaar Number से हरियाणा बुढ़ापा पेंशन स्टेटस देखने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:

  1. सबसे पहले Aadhaar Number ऑप्शन पर क्लिक करें।

  2. फिर नीचे बने “Enter Aadhaar No” वाले बॉक्स में आवेदक का Aadhaar Card Number दर्ज करें।

  3. अब “Enter Security Code” के सामने बने बॉक्स में कैप्चा कोड डालें।

  4. इसके बाद नीचे दिए गए “विवरण देखें / View Details” बटन पर क्लिक करें।

क्लिक करने पर आपके सामने Haryana Old Age Pension Details आ जाएंगी, जिनमें आवेदक का नाम, पेंशन राशि, बैंक विवरण और भुगतान की स्थिति दिखाई देगी।

इस प्रकार आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक कर सकते है। आप इस लिंक पर क्लीक करके भी डायरेक्ट लाभार्थी के पेंशन विवरण देखें  Track Beneficiary Pension Details. चेक करने की वेबसाइट पहुंच सकते है।

हरियाणा विधवा पेंशन ऑनलाइन अप्लाई करें।

Haryana Old Age Pension Status Check 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. हरियाणा बुढ़ापा पेंशन स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें (Haryana Old Age Pension Check Online)?

उत्तर: इसके लिए समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल pension.socialjusticehry.gov.in पर जाएँ। होमपेज पर “लाभार्थी के पेंशन विवरण देखें” (Track Beneficiary Pension Details) लिंक को चुनें। यहाँ आप अपनी पेंशन आईडी, बैंक खाता संख्या या आधार नंबर दर्ज करके 1 मिनट में लाइव पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं।

Q2. हरियाणा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत कितनी पेंशन मिलती है?

उत्तर: हरियाणा सरकार द्वारा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत पात्र बुजुर्गों को अब ₹3,200 प्रति माह की पेंशन दी जा रही है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

Q3. हरियाणा बुढ़ापा पेंशन का लाभ किन्हें मिलता है और पात्रता क्या है?

उत्तर: इस योजना के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए, जो परिवार पहचान पत्र (PPP / Family ID) में सत्यापित हो। साथ ही, परिवार पहचान पत्र में दर्ज कुल पारिवारिक वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए और आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।

Q4. हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर: अब इसके लिए अलग से सरल पोर्टल या फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है। हरियाणा सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र (Family ID) के डेटा से आयु 60 वर्ष और आय पात्रता सत्यापित होते ही Pro-Active Mode से पेंशन अपने आप बन जाती है। बुजुर्ग को केवल अपनी सहमति (Consent) देनी होती है।

Q5. पेंशन खाते में किस तारीख को आई है, यह कैसे चेक करें (Pension Payment Date Check)?

उत्तर: पोर्टल पर पेंशन विवरण देखने के बाद नीचे दिए गए ‘Year’ (वित्तीय वर्ष) विकल्प पर क्लिक करें। यहाँ साल का चयन करते ही हर महीने की Payment Date, ट्रांसफर की गई राशि (₹3,200) और बैंक यूटीआर/ट्रांजेक्शन स्टेटस की पूरी सूची स्क्रीन पर आ जाती है।

Q6. पेंशन बैंक खाते में न आने या रुक जाने पर क्या करें?

उत्तर: यदि मासिक पेंशन खाते में क्रेडिट नहीं हुई है, तो पहले बैंक जाकर खाते की NPCI / Aadhaar Seeding और डीबीटी सक्रियता की जांच करवाएं। यदि खाता सही है, तो अपने ब्लॉक या जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) कार्यालय में संपर्क करें अथवा विभाग की आधिकारिक हेल्पलाइन पर सहायता लें।

Haryana Old Age Pension Status Check 2026: Important Links

उपयोगी लिंक (Important Links) डायरेक्ट लिंक (Direct Link)
Track Beneficiary Pension Details (आधिकारिक पेंशन स्टेटस) यहाँ क्लिक करें
Social Justice Haryana Portal (आधिकारिक पोर्टल) यहाँ विजिट करें
Parivar Pehchan Patra (PPP) (परिवार पहचान पत्र) यहाँ चेक करें
Saral Haryana Portal (सरल पोर्टल सेवाएँ) यहाँ लॉगिन करें
हरियाणा बुढ़ापा पेंशन ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (गाइड) यहाँ पढ़ें
परिवार पहचान पत्र (PPP) आय सत्यापन कैसे चेक करें? यहाँ देखें

निष्कर्ष :-

दोस्तों, आज की हमारी पोस्ट “ऑनलाइन हरियाणा बुढ़ापा पेंशन चेक कैसे करें?” में हमने आपको बताया कि कैसे आप घर बैठे Haryana Old Age Pension Status Online चेक कर सकते हैं — चाहे वह Pension ID, Bank Account Number, या Aadhaar Number के माध्यम से ही क्यों न हो।
अगर आपको हमारी यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया ग्रुप्स पर शेयर करना ना भूलें।

यदि अब भी आपको किसी प्रकार की जानकारी की कमी लगती है, तो कृपया हमें Comment Box में जरूर बताएं।
और ऐसी ही Haryana Government Schemes और Pension Updates से जुड़ी नई जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारी Website को Subscribe जरूर करें।

Leave a Comment