Haryana Caste Certificate Download 2026: SC, DSC, OBC, BCA और BCB जाति प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

Haryana Caste Certificate Download कैसे करें (SC, DSC, OBC, BCA, BCB) 2026

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

Haryana Caste Certificate Download कैसे करें? (SC, DSC, OBC, BCA, BCB)

क्या आप भी Haryana Caste Certificate Download कैसे करें सर्च कर रहे हैं? अगर हां, तो अब आपको तहसील, CSC सेंटर या किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। हरियाणा सरकार के Antyodaya SARAL Portal की मदद से आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से SC, DSC, OBC, BCA और BCB Caste Certificate Download कर सकते हैं।

जाति प्रमाण पत्र आज के समय में स्कूल, कॉलेज एडमिशन, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरी, आरक्षण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। अच्छी बात यह है कि अब Haryana Caste Certificate Download कैसे करें की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है और कुछ ही मिनटों में आपका सर्टिफिकेट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाता है।

इस लेख में हम आपको Haryana Caste Certificate Download कैसे करें, Saral ID से डाउनलोड करने की प्रक्रिया और जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।

Haryana Caste Certificate Download: Overview

विवरण जानकारी
सेवा का नाम Haryana Caste Certificate Download
राज्य हरियाणा
प्रमाण पत्र श्रेणियां SC, DSC, OBC, BCA, BCB
आधिकारिक पोर्टल Antyodaya SARAL Haryana
डाउनलोड मोड ऑनलाइन
आवश्यक दस्तावेज Saral ID / Family ID
प्रमाण पत्र फॉर्मेट Digital PDF
उपयोग नौकरी, एडमिशन, स्कॉलरशिप, आरक्षण

Haryana Caste Certificate Download: करें अब बिना सरल हरियाणा लॉगिन किए

अगर आपने हरियाणा में अपना जाति प्रमाण पत्र (SC, BCA, BCB या OBC) बनने के लिए दिया था और अब उसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सरल हरियाणा पोर्टल के नए अपडेट के बाद अब सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का प्रोसेस पहले से काफी आसान हो गया है।

अब आपको पोर्टल पर लॉगिन करने, पासवर्ड याद रखने या OTP के चक्कर में पड़ने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप सीधे होमपेज से कुछ ही सेकंड में अपना ओरिजिनल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

आइए जानते हैं इसका पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

स्टेप 1: सरल हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में सरल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in ओपन करें।

स्टेप 2: “Download Certificate” के ऑप्शन पर जाएं

वेबसाइट का होमपेज खुलने के बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। वहाँ आपको “Popular Services” का एक सेक्शन दिखाई देगा। इसी सेक्शन में एक हरे रंग का बॉक्स मिलेगा, जिस पर “Download Certificate” लिखा होगा। आपको सीधे उस पर क्लिक कर देना है।

स्टेप 3: अपनी डिटेल्स भरें

क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ आपको अपने आवेदन से जुड़ी 3 आसान जानकारियां भरनी हैं:

  1. Enter your Saral ID: फॉर्म भरते समय आपको जो रसीद (Acknowledgement Slip) मिली थी, उस पर 11 या 12 अंकों की Saral ID लिखी होगी (जैसे: HRSOC/2026/XXXXX या HRSC/2026/XXXXX)। उसे यहाँ सही-सही टाइप करें।

  2. Application Submission Date: कैलेंडर से वही तारीख चुनें, जिस दिन आपका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट हुआ था।

  3. Enter Captcha: स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) जैसा लिखा है, वैसा ही बॉक्स में भरें।

स्टेप 4: एक क्लिक में PDF डाउनलोड करें

सारी डिटेल्स भरने के बाद नीचे दिए गए “Download Certificate” बटन पर क्लिक करें।

अगर आपका आवेदन विभाग द्वारा अप्रूव होकर जारी (Delivered) हो चुका है, तो आपका ओरिजिनल डिजिटल साइन वाला जाति प्रमाण पत्र तुरंत PDF फॉर्मेट में आपके फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाएगा।

अगर सर्टिफिकेट डाउनलोड न हो तो क्या करें?

  • स्टेटस चेक करें: सर्टिफिकेट तभी डाउनलोड होगा जब आवेदन Delivered हो चुका हो। अगर यह Under Process या Rejected है, तो फाइल नहीं खुलेगी। होमपेज पर Track Application Status से स्थिति जांचें।

  • डिटेल्स दोबारा मिलाएं: रसीद देखकर Saral ID (स्लैश / सहित) और सबमिशन तारीख बिल्कुल सही भरें। गलत जानकारी पर “No Record Found” दिखेगा।

Haryana Caste Certificate Download – Important Links.

यदि आप सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते हैं या अपनी फैमिली आईडी की स्थिति जाँचना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक्स का उपयोग करें:

Important Resources (महत्वपूर्ण साधन) Direct Link (डायरेक्ट लिंक)
Official SARAL Portal (जाति प्रमाण पत्र डाउनलोड करें)  saralharyana.gov.in
Mera Parivar Portal (Family ID Caste Verification) meraparivar.haryana.gov.in
Haryana Domicile Download
Family id Download Click Here
Official Website Click Here

Haryana Caste Certificate Download से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: क्या इस नए तरीके से Haryana Caste Certificate Download करने पर पटवारी या तहसीलदार के हस्ताक्षर (Signature) की जरूरत होती है?

बिल्कुल नहीं। ऑनलाइन डाउनलोड किए गए इस जाति प्रमाण पत्र पर सुरक्षित Digital Signature और एक QR Code होता है। कानूनन तौर पर इस पर किसी भी मैनुअल साइन या तहसील की मोहर की जरूरत नहीं है, यह हर जगह 100% वैलिड है।

Q2: अगर मुझे अपनी फॉर्म जमा करने की तारीख (Submission Date) याद नहीं है तो क्या करें?

अगर आपको तारीख याद नहीं है, तो आप अपने मोबाइल पर आए सरल पोर्टल के SMS को चेक कर सकते हैं या फिर अपनी पुरानी रसीद (Application Slip) पर देख सकते हैं, वहाँ अप्लीकेशन की तारीख साफ़-साफ़ लिखी होती है।

Q3: क्या पुराने हाथ से बने (Offline) जाति प्रमाण पत्र को भी इस नए पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है?

नहीं। इस पोर्टल से सिर्फ वही सर्टिफिकेट डाउनलोड किए जा सकते हैं जो डिजिटल तरीके से सरल पोर्टल पर अप्लाई किए गए हों या जिन्हें फैमिली आईडी (Family ID) के डेटाबेस से जोड़ा गया हो।

Q4: डाउनलोड करने पर यदि सर्टिफिकेट “Not Found” या “Invalid ID” दिखाए तो क्या करें?

ऐसा तब होता है जब आप अपनी Saral ID टाइप करने में कोई गलती करते हैं (जैसे स्लैश / छोड़ देना)। कृपया अपनी रसीद से देखकर बिल्कुल सही ID दर्ज करें (जैसे: HRSOC/2026/XXXXX)।

Q5: ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद हरियाणा जाति प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?

अगर आपकी Family ID (Parivar Pehchan Patra) में आपकी जाति और आय पहले से ही वेरिफाइड है, तो यह सर्टिफिकेट तुरंत (Instantly) या अधिकतम 24 से 48 घंटे के भीतर बनकर तैयार हो जाता है।

Leave a Comment