Haryana College Promotion 2026 : UG/PG 2nd, 3rd और 4th Year के ऑनलाइन फॉर्म और फीस प्रक्रिया शुरू.

Haryana College Promotion 2026 UGPG 2nd, 3rd और 4th Year के ऑनलाइन फॉर्म और फीस प्रक्रिया शुरू.

Haryana College Promotion 2026: UG/PG Promotion Online Form, Fees, Last Date और पूरी प्रक्रिया.

Haryana UG PG Promotion 2026 : हरियाणा के सरकारी, सहायता प्राप्त (Aided), और सेल्फ-फाइनेंस कॉलेजों में पहले से पढ़ रहे स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्सेज के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा (DGHE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अगले वर्ष (2nd, 3rd, और 4th Year) में प्रमोशन और री-एडमिशन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है

सभी पात्र छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विभाग के सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपनी अगली क्लास का फॉर्म भरना होगा और फीस जमा करनी होगी। बिना किसी लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 तय की गई है

Haryana College Promotion 2026 – Overview.

विवरण जानकारी
आर्टिकल का नाम Haryana College Promotion 2026
विभाग का नाम उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा (DGHE)
शैक्षणिक सत्र 2026–27
प्रक्रिया का नाम UG/PG (2nd, 3rd & 4th Year Promotion)
कॉलेज के प्रकार सरकारी, एडेड एवं सेल्फ-फाइनेंस कॉलेज
आवेदन का माध्यम Centralized Online Admission Portal
अंतिम तिथि (बिना लेट फीस) 24 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट admissions.highereduhry.ac.in
हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2133 (Toll Free)

Haryana College Promotion 2026: Check Late Fee & Important Dates Schedule.

जो छात्र Haryana College Promotion 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भरकर फीस जमा करनी चाहिए। अंतिम तिथि के बाद विभाग द्वारा लेट फीस लागू की जाएगी। नीचे पूरा शेड्यूल दिया गया है:

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन फॉर्म एवं फीस शुरू 10 जुलाई 2026
बिना लेट फीस आवेदन 10 जुलाई से 24 जुलाई 2026
₹100 लेट फीस के साथ 25 जुलाई से 31 जुलाई 2026
₹100 + ₹100 प्रतिदिन अतिरिक्त जुर्माने के साथ 01 अगस्त से 07 अगस्त 2026

Haryana College Promotion 2026: Important Rules & Guidelines for 2nd/3rd/4th Year Students.

  • सेंट्रलाइज्ड पोर्टल अनिवार्य: सभी कॉलेजों के लिए DGHE के सेंट्रलाइज्ड पोर्टल (admissions.highereduhry.ac.in) के माध्यम से ही प्रमोशन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है

  • फीस भुगतान का माध्यम:

    • सरकारी कॉलेज (Govt Colleges): छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से फीस जमा कर सकते हैं

    • एडेड और सेल्फ-फाइनेंस कॉलेज: इन कॉलेजों में पिछली बार की तरह केवल ऑफलाइन मोड से ही फीस ली जाएगी। हालांकि, फीस की रसीद एडमिशन पोर्टल के जरिए ही जेनरेट होगी

  • एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग: सुप्रीम कोर्ट और UGC के नियमों के अनुसार सभी छात्रों को www.antiragging.in पर जाकर ऑनलाइन एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग फॉर्म भरना होगा और उसकी कॉपी को एडमिशन पोर्टल पर अपने लॉगिन के जरिए अपलोड करना होगा

  • योग्यता (Eligibility): छात्रों का प्रमोशन संबंधित यूनिवर्सिटी के नियमों और गाइडलाइंस के आधार पर ही मान्य होगा

  • Official Helpdesk Email: किसी भी प्रकार की पूछताछ या फॉर्म भरने में आ रही तकनीकी समस्या के लिए छात्र admissions@highereduhry.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं

  • Toll-Free Helpline Number: छात्र अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के आधिकारिक टोल-फ्री नंबर 1800-180-2133 पर भी संपर्क कर सकते हैं

Haryana College Promotion 2026: Step-by-Step Online Application Process.

जो छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने अगले वर्ष (2nd/3rd/4th Year) में प्रमोट होने के पात्र हैं, वे नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके अपना फॉर्म और फीस जमा कर सकते हैं:

  • स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा के ऑफिशियल ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल admissions.highereduhry.ac.in पर विजिट करें

  • स्टेप 2: स्टूडेंट लॉगिन करें: होमपेज पर मेन्यू में दिए गए “Admission/Student Login” के विकल्प पर क्लिक करें और अपनी पुरानी User ID और Password दर्ज करके लॉगिन करें

  • स्टेप 3: क्लास और फीस विवरण चेक करें: लॉगिन करने के बाद प्रमोटेड क्लास (अगले वर्ष) का चयन करें। आपके कॉलेज द्वारा अपडेट किया गया कोर्स और फीस का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे ध्यान से जांच लें

  • स्टेप 4: एंटी-रैगिंग अंडरटेकिंग अपलोड करें: सुप्रीम कोर्ट और UGC के नियमों के अनुसार www.antiragging.in पर जाकर अपना एंटी-रैगिंग फॉर्म जनरेट करें। उस डाउनलोड की गई अंडरटेकिंग को पोर्टल पर अपने लॉगिन के जरिए अपलोड करें

  • स्टेप 5: फीस का भुगतान करें:

    • सरकारी कॉलेज: छात्र अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/कार्ड/UPI) या कॉलेज काउंटर पर ऑफलाइन मोड में फीस जमा कर सकते हैं

    • एडेड और सेल्फ-फाइनेंस कॉलेज: इन कॉलेजों के छात्रों को केवल ऑफलाइन मोड में ही कॉलेज जाकर फीस जमा करनी होगी, जिसके बाद पोर्टल से रसीद जनरेट होगी

  • स्टेप 6: फाइनल सबमिशन और प्रिंटआउट: फीस और दस्तावेज सबमिट होने के बाद अपने आवेदन फॉर्म का फाइनल Printout निकालें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें

Haryana College Promotion 2026 – Important Links

महत्वपूर्ण लिंक डायरेक्ट लिंक
Official Admission Portal Click Here to Apply
Anti-Ragging Undertaking Portal Click Here to Fill Form
Official Helpdesk Email admissions@highereduhry.ac.in
Website Official Home

Leave a Comment