सम्पूर्ण जानकारी।
हरियाणा विधवा पेंशन योजना 2023 की लाभार्थी सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे देखें?
Haryana Widow & Destitute Women Pension Status | Haryana Vidhva Pension Approval LIst Download | हरियाणा विधवा पेंशन लिस्ट कैसे डाउनलोड करे? | Haryana Widow Pension LIst में नाम चेक कैसे करें? | Online Haryana Vidhva Pension Yojna List में नाम चेक कैसे करें? |
नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाजिर है एक नई जानकारी के साथ आज हम आपको हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही Widow & Destitute Women Pension योजना की स्थिति और लाभार्थी सूची में नाम देखना बताने जा रहें है। इसके साथ ही आप आज के इस आर्टिकल को पढ़ कर अपने आस पास के क्षेत्र की विधवा महिलाओं की पेंशन लिस्ट डाउनलोड कर सकते है। जिनका नाम इस अप्रूवल लिस्ट में होगा उसी महिला को हरियाणा सरकार द्वारा विधवा और निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। लिस्ट में नाम न होने पर आप यह समझ सकते है की आपका “हरियाणा विधवा पेंशन योजना आवेदन फॉर्म” किसी कारण से रिजेक्ट कर दिया गया है।
हरियाणा विधवापेंशन योजना क्या है।?
हरियाणा विधवा पेंशन योजना हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय विभाग, के द्वारा विधवा और निराश्रित महिलाओं के लिए चलाई गई योजना है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य की प्रत्येक वर्ग की विधवा महिला को आर्थिक साहयता प्रदान करना है जिससे आवेदक महिला पति की मृत्यु के बाद अपने बच्चों और परिवार का पालन कर सकें। हालाँकि सरकार के द्वारा दी जाने वाली धन राशि बहुत कम होती है परन्तु फिर भी विधवा और निराश्रित महिला इस योजना का लाभ पाकर अपने आपको आत्मनिर्भर एवं सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में लगी हुई है।
हरियाणा विधवा पेंशन योजना के लाभ और पात्रता
हरियाणा में Widow & Destitute Women Pension Yojana के तहत हरियाणा राज्य की विधवा और निराश्रित महिला को 2250/- रुपये प्रति माह उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। हरियाणा विधवा और निराश्रित महिला के लिए पात्रता परिवार की कुल वार्षिक आय 2 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए | और आवेदक विधवा महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए | अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लीक कर सकते है। “हरियाणा विधवा और निराश्रित महिला पेंशन योजना ऑनलाइन”
हरियाणा विधवा पेंशन सूची में अपना नाम कैसे देखें? डाउनलोड विधवा पेंशन लाभार्थी लिस्ट 2023.
Widow & Destitute Women Pension Scheme 2023 की लाभार्थी सूची देखने के लिए निचे दिए गए Steps को फॉलो करें।
Steps 1. सबसे पहले आपको अपनी डिवाइस के अंदर “Department Social Justice and Empowerment, Haryana” की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
Stpes 2:- आप इस Link पर क्लीक करके Social justice haryana की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
Steps 3:- सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको Homepage पर, ‘लाभार्थियों की सूची देखें / View List of Beneficiaries‘ लिंक पर क्लिक करना है जैसा निचे चित्र में दिखाया गया है।
Stpes 4:- इसके बाद आपके सामने खण्ड/ नगरपालिका के अनुसार लाभपात्रों की सूची नाम की नई विंडो ओपन होगी ।
Step 5 :- यहाँ पर आपको अपना जिला / District, क्षेत्र / Area, खण्ड / नगरपालिका / Block/ Municipality, गाँव / वार्ड / सेक्टर / Village/ Ward/ Sector, पैंशन का नाम / Pension Type, छांटने का क्रम / Sort Order दर्ज करें। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
Steps 6 :- छांटने का क्रम / Sort Order वाले ऑप्शन में तीनो में से कोई एक को सेलेक्ट करके Select की गयी आईडी नंबर दर्ज करना है : जैसे :-
-
- पेंशन आईडी/ Pension Id
- खाता संख्या/ Account No
- आधार संख्या/ Aadhaar No
Step 7:- और अंत में आपको Security Code डालकर निचे दिए गए “लाभपात्रों की सूची देखें / View Beneficiary LIst पर क्लिक करके। अपने क्षेत्र की लाभार्थी सूची देखें |
हरियाणा विधवा पेंशन कैसे देखें?
Steps 8 :- इसके पश्चात आपके सामने “विधवा पेंशन योजना” की सभी पात्र महिलाओं का नाम व पति का नाम, लिंग, आयु, आवेदन फॉर्म की तिथि, योजना के तहत प्राप्त होने वाली पेंशन राशि, आधार संख्या, बैंक / डाकघर का नाम, खाता संख्या और बैंक खाते में राशि अपलोड करने की तारीख के साथ पूरी पेंशन सूची वार्ड / सेक्टर, मोहल्ला / कॉलोनी, एड्रेस सहीत आपकी डिवाइस पर प्रदर्शित हो जाएगी।
Steps 9 :- इस प्रकार आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से “हरियाणा विधवा और निराश्रित महिला पेंशन लिस्ट” देख सकते और इसे अपनी डिवाइस के अंदर पीडीऍफ़ फॉर्म में डाउनलोड कर फ़ोन में सेव भी कर सकते है।
Haryana Widow Pension Status Approval List Highlights.
आर्टिकल का नाम | हरियाणा विधवा पेंशन योजना लिस्ट व स्टेटस। |
शुरू की गयी | हरियाणा सरकार द्वारा। |
विभाग | सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग। |
लाभार्थी | राज्य की विधवा और निराश्रित महिला। |
योजना के तहत मिलने वाला लाभ | 2250 रूपये। |
ऑफिसियल वेबसाइट | Website Link |
Haryana Vidhva Pension Yojana Application form Status Online कैसे चेक करें?
हरियाणा विधवापेंशन योजना आवदेन स्थिति चेक करने के लिए आपको फिर से सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
- इसके बाद आपको Homepage पर ही ‘आधार/पैंशन आई.डी./खाता संख्या से पैंशन विवरण देखें‘ का लिंक मिल जाएगा जैसा निचे में दिखाया गया है पर क्लिक करें |
- ‘आधार/पैंशन आई.डी./खाता संख्या से पैंशन विवरण देखें‘ पर क्लीक करने के बाद आपके सामने एक नई window Track Beneficiary Pension Detials open होगी जैसा चित्र में दिखाया गया है।
- यहां आपको Haryana Vidhva Pension Yojana Status Track करने के तीन ऑप्शन मिलेंगे। आप इनमे से किसी एक पर टिक लगा कर अपना Widow Pension yojana Haryana आवेदन Status Check कर सकतें है।
-
- पेंशन आईडी द्वारा ( Pension Id )
- Bank Account Number ( खाता संख्या )
- आधार कार्ड नंबर / Aadhaar No.
- आईडी नंबर डालने के बाद आपको Security Code टाइप करना है और अंत में निचे दिए विवरण देखे / View Details बटन पर क्लिक करना है
- अब आपकी डिवाइस की स्क्रीन पर हरियाणा विधवा पेंशन योजना आवेदन स्थिति आजाएगी। इस प्रकार आप हरियाणा की किसी भी पेंशन का स्टेटस चेक कर सकते है।
ऑनलाइन हरियाणा विधवा पेंशन को आधार कार्ड से लिंक कैसे करें?
- हरियाणा विधवा पेंशन को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको Social justice haryana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपके सामने ऑफिसियल वेबसाइट सोशल जस्टिस पेंशन हरियाणा का होम पेज खुलकर आएगा। जैसा की चित्र में दिखाया गया है।
- इसमें आपको “लाभपात्र अपना आधार नंबर लिंक करें ” को सर्च करके इस पर क्लिक करना है।
- “लाभपात्र अपना आधार नंबर लिंक करें ” ऑप्शन पर क्लीक करने पर एक नया पेज खुल कर आएगा। जिसमे लाभार्थी की “लाभपात्र आईडी / Beneficiary ID” जो की आपकी विधवा Pension id होती है यह दर्ज करके नीचे दिए गए सिक्योरिटी कोड दर्ज करने है।
- और अब निचे दिए गए “Find /खोजें” Link पर क्लिक कर दें। जैसा निचे चित्र में दिखाया गया है।
Subject :-
अकाउंट नंबर से हरयाणा विधवा पेंशन कैसे चेक करें? | हरियाणा विधवा पेंशन कैसे देखें ऑनलाइन? | विधवा पेंशन कैसे चेक करे आधार नंबर से? | Pension Id से Haryana Widow Pension Status कैसे देखें? |
निष्कर्ष :-
दोस्तों आज की हमारी पोस्ट Online Haryana Vidhva Pension Status Check कैसे करें? आपको अच्छी लगी तो इस पोस्ट को शेयर करना ना भूले। अगर अब भी कुछ कमी है। तो हमे Comment करके जरूर बताए। और ऐसी ही नई जानकारी लेने के लिए हमारी Website को सब्सक्राइब जरुर करे।
Read More:-