
Haryana Ladli Pension Yojana 2026: बेटियों के लिए सामाजिक सुरक्षा भत्ता ऑनलाइन आवेदन।
नमस्कार दोस्तों! 👋
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हरियाणा लाडली पेंशन योजना (Haryana Ladli Samajik Suraksha Pension Yojana) की पूरी जानकारी। यह योजना हरियाणा सरकार द्वारा उन माता-पिता के लिए शुरू की गई है जिनके घर में केवल एक बेटी है।
इस योजना के माध्यम से सरकार बेटी के भविष्य और सुरक्षा के लिए आर्थिक सहायता (Monthly Pension) प्रदान करती है, जिससे परिवार को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
अगर आप भी इस योजना के पात्र (Eligible) हैं और इसमें ऑनलाइन आवेदन (Registration) करके लाभ पाना चाहते हैं,
तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें, क्योंकि यहां आपको आवेदन प्रक्रिया से लेकर जरूरी दस्तावेज़ों तक हर जानकारी विस्तार से मिलेगी।
Haryana Ladli Pension Yojana क्या है?
Haryana Ladli Pension Yojana 2026 को हरियाणा लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के नाम से जाना जाता है इसकी शुरुआत 1 जनवरी 2006 से हरियाणा सरकार द्वारा की गई थी। यह योजना विशेष रूप से हरियाणा राज्य में रहने वाली लड़कियों के परिवारों के लिए है। इसे हरियाणा सरकार और Social Justice & Empowerment Department के सहयोग से संचालित किया जाता है।
Haryana Ladli Pension Yojana 2026: की विशेषताएँ
-
यह योजना गरीब परिवारों के लिए बेहद सहायक है और इसका लाभ केवल उन परिवारों को मिलता है जिनके घर में एक बेटी है।
-
लाभ पाने के लिए बेटी के माता या पिता की उम्र 45 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
-
इस योजना के तहत माता-पिता किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले सकते।
-
जैसे ही माता-पिता की उम्र 60 वर्ष हो जाती है, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना समाप्त कर दी जाती है, क्योंकि इसके बाद वे बुढ़ापा पेंशन के पात्र हो जाते हैं, जो इस योजना की पेंशन से अधिक होती है।
हरियाणा लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना 2026: संक्षिप्त विवरण (Overview)
| विवरण (Parameter) | योजना की जानकारी (Details) |
| योजना का नाम | हरियाणा लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना (Haryana Ladli Pension Scheme) |
| शुरुआत कर्ता | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा सरकार |
| मुख्य लाभार्थी | ऐसे माता-पिता जिनके केवल बेटियां हैं (कोई जीवित पुत्र नहीं) |
| वित्तीय सहायता राशि | ₹3,200 प्रति माह (सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से) |
| न्यूनतम आयु सीमा | माता या पिता में से किसी एक की उम्र 45 वर्ष पूरी होनी चाहिए |
| लाभ की अवधि | 45 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक (60 वर्ष बाद स्वतः वृद्धावस्था पेंशन में रूपांतरित) |
| पारिवारिक आय सीमा | परिवार पहचान पत्र (PPP) में वार्षिक आय ₹3,00,000 (3 लाख रुपये) से अधिक न हो |
| निवास की शर्त | हरियाणा का स्थायी निवासी (पिछले 10 वर्षों से राज्य में रह रहा हो) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Antyodaya Saral Portal / नजदीकी CSC केंद्र) |
| आधिकारिक वेबसाइट | saralharyana.gov.in / socialjusticehry.gov.in |
Haryana Ladli Pension Yojana के लाभ
-
यह योजना केवल उन परिवारों को वित्तीय सहायता देती है जिनके पास एक बेटी है।
-
लाभार्थी बेटी के माता या पिता में से कोई एक हो सकता है, जिसकी आयु 45 वर्ष या उससे अधिक हो।
-
हरियाणा सरकार इस योजना के तहत ₹3200 प्रति माह की मासिक पेंशन प्रदान करती है।
-
इस योजना का लाभ 45 वर्ष से 60 वर्ष तक के माता-पिता को ही दिया जाता है।
Haryana Ladli Pension Yojana – आवेदन की पात्रता
-
स्थायी निवासी: लाभार्थी बच्ची के माता या पिता हरियाणा राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए।
-
एक बेटी वाले परिवार: यह योजना केवल उन परिवारों को लाभ देती है जिनके घर में एक बेटी है, या गोद ली गई बेटी वाले परिवार भी इसका पात्र हैं।
-
आयु सीमा: आवेदन कर्ता बच्ची के माता या पिता की आयु 45 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
-
लाभ की अवधि: इस योजना का लाभ बच्ची के माता-पिता को केवल 15 वर्ष तक दिया जाता है।
-
वार्षिक आय: परिवार की वार्षिक आय ₹2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
मृत्यु की स्थिति: यदि किसी कारणवश बच्ची के माता या पिता में से कोई एक दिवंगत हो जाता है, तो लाभ बचे हुए माता या पिता को मिलेगा।
हरियाणा लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना – आवेदन में आवश्यक दस्तावेज़
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:
-
बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
-
आधार कार्ड
-
वोटर आईडी कार्ड
-
बीपीएल प्रमाण पत्र / BPL राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
-
माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
-
मूल निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
-
हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
-
बैंक पासबुक
-
पासपोर्ट साइज फोटो
Haryana Ladli Social Security Scheme – Offline Form कैसे Apply करें
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं। यदि आप Offline Form भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले समाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग, हरियाणा (Department of Social Justice and Empowerment, Haryana) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
स्टेप 2: Personal Portal पर क्लिक करें
Department of Social Justice and Empowerment, Government of Haryana की वेबसाइट पर जाने के बाद, मेनू बार में दिखाए गए अनुसार Personal Portal ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: Application Forms में जाएँ
Personal Portal में लॉगिन करने के बाद, आपको मेनू में “Application Forms” का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 4: Ladli Social Security Allowance Application Form डाउनलोड करें।
Application Forms पर जाने के बाद एक नया वेबपेज खुलेगा। उस पेज में “Form for Ladli Social Security Allowance Application” को सर्च करें और PDF फॉर्म डाउनलोड कर लें।
स्टेप 5: फॉर्म भरें और सत्यापित करवाएँ
डाउनलोड किए गए Ladli Social Security Allowance Yojana Haryana PDF फॉर्म का प्रिंट निकालें। फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें और फिर अपने ब्लॉक के वार्ड मेंबर / सरपंच या किसी राजपत्रित अधिकारी से मोहर और सिग्नेचर करवाएँ। Ladli Yojana Pdf Form In Hindi Click Here.
स्टेप 6: आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आवेदन जमा करें
भरे हुए Ladli Samajik Suraksha Pension Yojana आवेदन फॉर्म के साथ ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की फ़ोटो कॉपी संलग्न करें और अपने ब्लॉक या जिले के सामाजिक कल्याण विभाग में जमा कर दें।
Haryana Ladli Pension Yojana 2026: अप्लाई कैसे करे ?
Saral Haryana Portal से लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए आपके पास Saral Haryana Portal की registered आईडी और पासवर्ड होना चाहिए।
आप हमारे द्वारा लिखे गए सरल हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे आर्टिकल को पढ़ कर आप भी सरल हरियाणा पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बना सकते है।
Stpes 1 :- Saral Haryana की Official Website पर Login Id बनाने के बाद सरल लॉगिन आईडी का प्रयोग करते हुए सरल पोर्टल पर लोईंग करे. जैसा चित्र में दिखाया गया है।

Stpes 2 :- Saral Haryana की Official Website ओपन होने के बाद आपको Menu बार के Apply For Service के अंदर View All Available Service पर क्लिक करना है।
Stpes 3 :- अब आपको चित्र में दिखाए अनुसार सर्च बार में Ladli Samajik Suraksha Pension Yojana टाइप करके सर्च करना है.
Stpes 4 :- Search करने पर हमारे सामने निचे चित्र में दिखाए अनुसार Ladli Social Security Allowance form का Link open हो जाएगा। आपको इस Ladli Social Security Allowance पर क्लीक करना है।

Stpes 5 :- क्लिक करने पर आपके सामने चित्र में दिखाए अनुसार पेज ओपन होगा जिसमे आपको Process To Apply पर क्लिक करना है।
नोट:
नीचे दिए गए “Download” बटन पर क्लिक करके आप Ladli Scheme Pre-Verification Document (PDF Application Form) डाउनलोड कर सकते हैं।
इस फॉर्म को सही जानकारी के साथ भरें और अपने ब्लॉक के वार्ड मेंबर / सरपंच / या किसी राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से मोहर व सिग्नेचर (Stamp & Signature) जरूर करवाएँ।

Stpes 6 :- Process To Apply पर क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको I Have Family Id पर क्लीक करके पर हरियाणा परिवार पहचान पत्र आईडी दर्ज करने का होगा जिसमे आप Family id दर्ज करने के बाद Click Here to Fetch Family Data बटन पर क्लीक करना है।

Stpes 7 :- Click Here to Fetch Family Data पर क्लीक करने से आपके परिवार के सभी मेंबर्स के नाम दिखाई दे जाएंगे। आप माता या पिता में से जिस भी सदस्य का यह आवेदन भर रहे है उसके नाम को सेलेक्ट करना है।
Stpes 8 :- Select के बाद आपके Parivar Phchan Patr में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। Otp डालने के बाद निचे दिए गए कैप्चा कोड और डालकर Submit बटन पर क्लीक करना है।
Stpes 9 :- Submit बटन पर क्लीक करने पर एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपका Ladli Samajik Suraksha Pension Yojana Haryana Online Form Open हो जाएगा। जिसमे आपको आवेदक की सभी जानकारी भर कर एक बार सभी जानकारी Check कर लेना है।
Stpes 10 :- और फिर ऊपर बताए गए Ladli Samajik Suraksha Bhatta Yojana के सभी जरूरी कागजात व ऑफलाइन फॉर्म में दी गयी जानकारी भरकर अपने ब्लॉक के वार्ड मेंबर पार्षद / सरपंच या राजपत्रित अधिकारी की मोहर व Signature करवाया हुआ ऑफलाइन फॉर्म इस पोर्टल पर अपलोड करने के बाद अंत में सबमिट बटन बर क्लिक कर दे. और फिर अपना प्रिंट डाउनलोड करले।
Haryana Ladli Pension Yojana आवेदन जमा करने का स्थान:
Stpes 11 :- हरियाणा लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का आवेदन प्रिंट निकालने के बाद यह Online Form Print और offline form प्रिंट व ऊपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट का एक सेट बनाकर इन्हे अपने जिले या तहसील के जिला सामाजिक कल्याण कार्यालय में जाकर जमा करना होता है ।
Haryana Ladli Pension Yojana 2026: Important Links
| Description | Direct Link |
| Apply Online (Antyodaya Saral Haryana) | Click Here to Apply |
| Track Ladli Pension Application Status | Track Status Online |
| Download Ladli Scheme Application Form PDF | Download Form PDF |
| Haryana Parivar Pehchan Patra (PPP) Portal | Visit PPP Portal |
| Social Justice & Empowerment Department, Haryana | Visit Official Website |
| Check All Latest Haryana Govt Schemes & Alerts | superfast3education.in |
Haryana Ladli Pension Yojana 2026 FAQs.
Q1: हरियाणा लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना क्या है?
A: Haryana Ladli Pension Yojana एक सरकारी योजना है, जो केवल उन परिवारों को लाभ देती है जिनके पास एक बेटी है। इस योजना के तहत, माता-पिता को मासिक ₹32,00 की पेंशन प्रदान की जाती है ताकि वे अपनी बेटी की शिक्षा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित कर सकें।
Q2: Haryana Ladli Pension Yojana का आवेदन जमा कहाँ होगा?
A: आवेदन फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेज़ की कॉपी अपने जिले या तहसील के सामाजिक कल्याण विभाग (Social Welfare Department) कार्यालय में जमा करनी होगी।
Q7: Haryana Ladli Pension Yojana हेल्पलाइन नंबर क्या है?
A: योजना से संबंधित जानकारी और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर है: 1800-229-090।
Q8: क्या यह सरकारी वेबसाइट से अलग है?
A: हाँ, यह साइट केवल जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए है। आवेदन करने से पहले हमेशा हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रक्रिया और अपडेट चेक करें।
यह भी पढ़े :-
- हरियाणा Apl राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे ?
- हरियाणा राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े ?
- ऑनलाइन Haryana Ration में परिवार के सदस्य का नाम कैसे हटाए ?
- Online Haryana Bpl Ration Card कैसे अप्लाई करे ?
- Haryana Ration Card की नई लिस्ट में नाम कैसे देखे ?
- Yono App Se Sbi Bank Ka Khata kaise khole
- हरियाणा बिजली का बिल ऑनलाइन कैसे भरे?
- हरियाणा बिजली का बिल कैसे चेक करे ऑनलाइन ?
- हरयाणा रोडवेज की टिकट बुक कैसे करे ऑनलाइन?
- पानी/सीवर कनेक्शन लेने के लिए कैसे अप्लाई करे हरियाणा में।





