हरियाणा राशन कार्ड से नाम हटाएँ : Family ID द्वारा तुरंत अपडेट।

हरियाणा राशन कार्ड से नाम हटाएँ  Family ID द्वारा तुरंत अपडेट।

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

हरियाणा राशन कार्ड से नाम हटाएँ: PPP Portal से ऑनलाइन आवेदन करें।

नमस्कार दोस्तों! परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर, घर की बेटी की शादी होने के बाद, या फिर किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम हटाना सबसे ज़रूरी काम हो जाता है। अगर आप भी इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि Haryana Ration Card se naam kaise hataye, तो यह लेख आपके लिए ही है।

हरियाणा सरकार ने अब राशन कार्ड से जुड़ी सभी सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल करते हुए इसे Family ID (Parivar Pehchan Patra – PPP) से लिंक कर दिया है। अब अलग से राशन कार्ड का कोई ऑफलाइन फॉर्म नहीं भरा जाता। जो भी नाम हटेगा, वह सीधे आपकी फैमिली आईडी से ऑनलाइन हटेगा और उसके बाद राशन कार्ड में डेटा ऑटोमैटिक अपडेट हो जाएगा।

हरियाणा राशन कार्ड से नाम कटवाने के मुख्य कारण और इसके बड़े फायदे।

राशन कार्ड में केवल सक्रिय और पात्र सदस्यों का नाम होना ही व्यावहारिक और कानूनी रूप से सही है। नाम समय पर हटवाने के निम्नलिखित फायदे हैं:

  • सदस्य की मृत्यु (Death) होने पर: यदि परिवार के किसी सदस्य का स्वर्गवास हो गया है, तो सरकारी रिकॉर्ड को दुरुस्त रखने के लिए उनका नाम हटाना अनिवार्य है। इससे मृत व्यक्ति के नाम पर उठने वाला राशन बंद होता है और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनी रहती है।

  • बेटी या बहन की शादी होने पर: शादी के बाद लड़की का नाम पिता के राशन कार्ड से काटना पड़ता है, ताकि वह अपने नए ससुराल वाले राशन कार्ड और फैमिली आईडी में अपना नाम बिना किसी एरर (जैसे Duplicate Data) के आसानी से जुड़वा सके।

  • अवैध नामों का हटना: कई बार गलती से किसी बाहरी सदस्य का नाम सूची में आ जाता है, जिसे हटाने से परिवार का डेटा बिल्कुल सुरक्षित हो जाता है।

हरियाणा राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Important Documents)

पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज़ों की साफ़ स्कैन कॉपी (PDF फॉर्मेट में) अपने फोन या कंप्यूटर में तैयार रखें:

  1. मुख्य फैमिली आईडी (PPP ID): पूरे परिवार की सक्रिय फैमिली आईडी संख्या।

  2. मृत्यु के मामले में: नगर निगम, ग्राम पंचायत या अस्पताल द्वारा जारी असली Death Certificate (मृत्यु प्रमाण पत्र)

  3. शादी के मामले में: बेटी की शादी का Marriage Registration Certificate (विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र)

  4. आधार कार्ड: संबंधित सदस्य और परिवार के मुखिया का आधार कार्ड।

हरियाणा राशन कार्ड से नाम हटाएँ हाईलाइट।

Haryana Ration Card Name Removal Application Form Online 
लेख का नाम  हरियाणा राशन कार्ड से नाम हटाएँ
लाभार्थी  हरियाणा राज्य के परिवार। 
आवेदन करने का लिंक क्लिक करें 
राशन कार्ड में नया सदस्य जोड़े   Click Here
हरियाणा BPL राशन कार्ड अप्लाई लिंक  Click Here
हरियाणा Bpl Ration Status Check  Click Here
Haryana Ration Card Print Download  Click Here
Official Website  Click Here

ऑनलाइन घर बैठे हरियाणा राशन कार्ड से नाम हटवाने के लिए आवश्यक शर्तें।

हरियाणा में अब Family ID के आधार पर राशन कार्ड बनवाए जा रहे हैं। ऐसे में किसी सदस्य का नाम Haryana Ration Card से हटवाने के लिए कुछ शर्तें अनिवार्य हैं:

  1. Family ID में नाम पहले हटाना जरूरी। 

    • राशन कार्ड से किसी सदस्य का नाम हटवाने के लिए सबसे पहले उस व्यक्ति का नाम Family ID से Remove (कटवाना) आवश्यक है।

  2. मृतक सदस्य के लिए Death Certificate जरूरी। 

    • Family ID से नाम तभी हटता है जब व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी हो।

    • इस स्थिति में सदस्य का नाम हटवाने के लिए Death Certificate अनिवार्य है।

  3. Family ID से हटने के बाद ही Ration Card अपडेट। 

    • Family ID से नाम हटने के बाद ही आप Haryana Ration Card से सदस्य का नाम काट सकते हैं।

  4. शादी हुई लड़की का नाम हटवाना। 

    • परिवार में किसी लड़की की शादी होने पर, उसका नाम Ration Card से हटवाने के लिए पहले उसे उसके पिता की Family ID से उसके पति की Family ID में Transfer करना होगा।

  5. नाम कटवाने की अंतिम प्रक्रिया। 

    • लड़की का नाम उसके पिता वाले Ration Card से तभी कटेगा जब Family ID में Transfer की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हो।

हरियाणा राशन कार्ड से परिवार के सदस्य का नाम कैसे हटाएँ? Step by Step ऑनलाइन प्रक्रिया।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP) पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड से किसी भी सदस्य का नाम ऑनलाइन हटाने की पूरी लाइव और सटीक प्रक्रिया नीचे दी गई है। इन स्टेप्स को इसी क्रम में फॉलो करें: Family id से नाम हट जाने पर राशन कार्ड में अपने आप हट जाता है।

  • स्टेप 1: सबसे पहले परिवार पहचान पत्र की आधिकारिक वेबसाइट meraparivar.haryana.gov.in पर जाएं।

  • स्टेप 2: होमपेज पर ‘Citizen Corner’ मेन्यू में जाकर ‘Update Family Details’ का विकल्प चुनें और अपनी PPP Family ID दर्ज करें।

  • स्टेप 3: करेक्ट फैमिली आईडी दर्ज करने के बाद, स्क्रीन पर दिख रही लिस्ट में से किसी एक Member (जैसे परिवार के मुखिया) को चुनें।

  • स्टेप 4: सदस्य का चयन करने के बाद नीचे दिए गए “Send OTP” बटन पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को Verify करें और पोर्टल के भीतर लॉगिन करें।

  • स्टेप 5: सफलतापूर्वक डैशबोर्ड खुलने के बाद, मुख्य मेन्यू बार में दिए गए “Corrections” टैब में जाएं।

  • स्टेप 6: अब आपके सामने सुधार का मुख्य फॉर्म खुलेगा। यहाँ सबसे पहले अपनी परिस्थिति के अनुसार सही Grievance Field चुनें (जैसे- मृत्यु के लिए Mark As Dead या शादी/माइग्रेशन के लिए Instate/Outstate Migration या Marriage/Divorce PPN Update)।

  • स्टेप 7: फ़ील्ड चुनने के बाद उस संबंधित Member को Select करें जिसका नाम आप राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं।

  • स्टेप 8: सदस्य का चयन करने के बाद ठीक बगल में बने Submit बटन पर क्लिक करें।

  • स्टेप 9: सबमिट पर क्लिक करते ही सुरक्षा कारणों से आपके मोबाइल पर फिर से एक नया OTP आता है

  • स्टेप 10: इस दूसरे वाले OTP को Verify करने के बाद ही आपके सामने स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने का विकल्प खुलेगा। यहाँ आपको आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे Death या Marriage Certificate) की PDF फाइल अपलोड करनी होगी।

  • स्टेप 11: दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके Final Submit कर दें। आपकी नाम हटाने की रिक्वेस्ट सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।

Note Only:- Married Girl 

इस प्रोसेस से आप मायके वाली आईडी से अपनी पति की आईडी में ट्रांसफर हो जाते हो। और राशन कार्ड से नाम कट जाता है। और फॅमिली आईडी से भी।

हरियाणा राशन कार्ड से नाम हटाएँ जाने के लिए पूछे जाने वाले ज़रूरी सवाल (FAQs)

1. क्या राशन कार्ड से नाम हटवाने के लिए कोई सरकारी फीस लगती है?

नहीं, हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP) पोर्टल पर राशन कार्ड या फैमिली आईडी से नाम हटाने की यह पूरी प्रक्रिया आम नागरिकों के लिए बिल्कुल निशुल्क (Free) है।

2. शादीशुदा बेटी का नाम मायके के राशन कार्ड से हटाना क्यों ज़रूरी है?

हरियाणा सरकार के कड़े नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक समय पर दो अलग-अलग फैमिली आईडी या राशन कार्ड में दर्ज नहीं हो सकता। जब तक बेटी का नाम मायके के कार्ड से ऑनलाइन नहीं हटेगा, तब तक उसका नाम ससुराल के राशन कार्ड में नहीं जोड़ा जा सकता।

3. क्या दस्तावेज़ अपलोड किए बिना नाम हटाया जा सकता है?

बिलकुल नहीं। जब तक आप दूसरा ओटीपी वेरीफाई करके असली डेथ सर्टिफिकेट या मैरिज सर्टिफिकेट की साफ़ PDF फाइल अपलोड नहीं करेंगे, तब तक आपकी रिक्वेस्ट फाइनल सबमिट नहीं होगी और न ही लोकल कमेटी इसे पास करेगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

अब आप अच्छी तरह समझ गए होंगे कि हरियाणा राशन कार्ड से नाम हटाएँ और इसके लिए लाइव पोर्टल पर लॉगिन करने से लेकर फाइनल सबमिशन और स्टेटस चेक करने की असली प्रक्रिया क्या है। जल्दबाजी में गलत जानकारी या धुंधला सर्टिफिकेट अपलोड न करें ताकि आपकी रिक्वेस्ट पहली बार में ही पास हो जाए।

 Read More:-

Leave a Comment