Haryana BPL Ration Card: 2026 में कितनी मिलेगी राशन की मात्रा? ऐसे करें चेक.

Haryana BPL Ration Card 2026 में कितनी मिलेगी राशन की मात्रा ऐसे करें चेक.

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड: 2026 में कितनी मिलेगी राशन की मात्रा? ऐसे करें चेक

अगर आपका भी नाम Haryana BPL Ration Card सूची में शामिल है, तो आपके लिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि सरकार की तरफ से आपको हर महीने कितना राशन मिलना चाहिए। कई बार डिपो धारक (राशन डीलर) सही जानकारी न होने का फायदा उठाकर आम नागरिकों को कम राशन दे देते हैं।

हरियाणा सरकार ने अब राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी बना दिया है। अब आपको डिपो वाले से पूछने की ज़रूरत नहीं है कि इस महीने आपका कितना कोटा आया है। आप अपने मोबाइल से घर बैठे ही चेक कर सकते हैं कि आपके परिवार के हिस्से का कितना अनाज सरकार ने भेजा है। आइए जानते हैं साल 2026 के नए नियमों के अनुसार राशन की सटीक मात्रा और उसे ऑनलाइन चेक करने की सबसे आसान विधि।

हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड पर मिलने वाले राशन की कुल मात्रा (2026 नियम)

हरियाणा में Family ID (PPP) की सत्यापित आय के आधार पर बीपीएल (पीला) और एएवाई (गुलाबी) राशन कार्ड ऑटोमैटिक बनाए जाते हैं। इन दोनों कार्डों पर मिलने वाले राशन का पैमाना अलग-अलग होता है:

1. बीपीएल (BPL – पीला कार्ड) राशन की मात्रा:

  • गेहूं/अनाज: परिवार के प्रति सदस्य (Per Member) 5 किलो गेहूं या बाजरा (मौसम के अनुसार) दिया जाता है। यानी अगर परिवार में 4 सदस्य हैं, तो कुल 20 किलो अनाज मिलेगा।

  • सरसों का तेल (Mustard Oil): प्रत्येक बीपीएल कार्ड पर हर महीने 2 लीटर सरसों का तेल दिया जाता है। कुछ क्षेत्रों में सरकार इसकी जगह ₹250 से ₹300 सीधे बैंक खाते में (DBT के ज़रिए) भी ट्रांसफर करती है।

  • चीनी (Sugar): प्रति राशन कार्ड हर महीने 1 किलो चीनी सब्सिडी रेट पर दी जाती है।

2. एएवाई (AAY – गुलाबी कार्ड) राशन की मात्रा:

  • यह कार्ड सबसे गरीब परिवारों (अंत्योदय) का बनता है। इसमें सदस्यों की संख्या चाहे कितनी भी हो, पूरे परिवार के लिए फिक्स 35 किलो अनाज हर महीने दिया जाता है।

हरियाणा हर महीने राशन वितरण स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें

दोस्तों, अब आप अपने हरियाणा BPL, AAY और OPH Ration Card के माध्यम से घर बैठे ही सरकार द्वारा मिलने वाले राशन का पूरा विवरण अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर देख सकते हैं।
ऑनलाइन स्टेटस चेक करने से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपको कितना राशन मिला और कब मिला।

1. पुराने राशन वितरण स्टेटस तक पहुँचें

आप ऑनलाइन माध्यम से June 2017 से अब तक के हरियाणा राशन वितरण स्टेटस चेक कर सकते हैं।
इससे आपको पता चलेगा कि हर महीने आपको कितने किलो अनाज, दाल, तेल आदि राशन के रूप में मिले हैं।

2. परिवार के सदस्यों की जानकारी देखें

हरियाणा Ration वितरण स्टेटस में यह भी जानकारी होती है कि आपके राशन कार्ड में आपके परिवार के कितने सदस्य शामिल हैं, उनके नाम और उम्र सहित।

3. राशन वितरण की तारीख और समय पता करें

ऑनलाइन स्टेटस के माध्यम से यह भी पता लगाया जा सकता है कि राशन Depo Holder ने आपको किस तारीख और महीने में राशन दिया है

4. राशन की मात्रा और प्रकार की जानकारी

हरियाणा Ration वितरण स्टेटस में यह भी दर्शाया गया है कि आपको कितना राशन (Ration Quantity) और कौन-कौन सी खाद्य सामग्री दी गई।
इस जानकारी से आप आसानी से राशन चोरी या गड़बड़ी का पता लगा सकते हैं।

5. परिवार के सदस्यों द्वारा उठाए गए राशन की जानकारी

आप यह भी देख सकते हैं कि कौन-सा परिवार सदस्य किस महीने राशन लेकर गया
सभी विवरण स्टेटस में उपलब्ध होते हैं ताकि पूरी पारदर्शिता बनी रहे।

हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड से राशन लिस्ट चेक हाईलाइट।

आर्टिकल का नाम  हरियाणा BPL राशन कार्ड राशन लिस्ट चेक
विभाग का नाम  खाद्य और आपूर्ति विभाग हरियाणा।
राशन कार्ड डाउनलोड लिंक  Click Here
हरियाणा BPL RATION STATUS LINK  Check Status 
हरियणा BPL राशन कार्ड आवेदन लिंक    ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम।
हरियाणा BPL LIST में नाम चेक   Check Here
ऑफिसियल वेबसाइट   saralharyana.gov.in

Haryana BPL Ration Card: 2026 में कितनी मिलेगी राशन की मात्रा Step By Step Process.

हरियाणा सरकार के AePDS (EPOS) पोर्टल के माध्यम से आप लाइव देख सकते हैं कि इस महीने आपके कार्ड पर कितना गेहूं और तेल अलॉट हुआ है। इसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया नीचे दी गई है:

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में हरियाणा फूड सप्लाई विभाग का आधिकारिक पोर्टल epos.haryanafood.gov.in ओपन करें।

स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर बाईं तरफ (Left Menu) आपको “RC Details” (Ration Card Details) का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

हरियाणा राशन कार्ड नंबर से कैसे चेक करे की आप के राशन कार्ड पर कब कितना राशन सरकार द्वारा भेजा जाता है। 

Step 3: Haryana Ration Card से राशन वितरण विवरण चेक करें:- 

  1. RC Details पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया वेबपेज खुलेगा।

  2. इस पेज पर SRC No: के सामने Enter SRC Number / Family ID का बॉक्स दिखाई देगा।

  3. इसमें अपने हरियाणा राशन कार्ड नंबर या Family ID को सही तरीके से दर्ज करें।

  4. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

Haryana Ration Card का Ration Delivery Status

Step 4: Ration Delivery Status देखें.

  • Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।

  • इस पेज पर आप अपने हरियाणा राशन कार्ड का Ration Delivery Status आसानी से देख सकते हैं।

Step 5: राशन कार्ड विवरण और केटेगरी देखें.

  • इसके साथ ही आप District Name, Tso / FPS Name और FPS Number जैसी जानकारी भी देख सकते हैं।

  • साथ ही आपको यह भी पता चलेगा कि आपका राशन कार्ड किस केटेगरी का है – जैसे BPL, AAY या OPH

 हरियाणा बीपीएल कार्ड पर कितना राशन मिलता है।

Step 6: ऑनलाइन Ration Delivery Status की पूरी प्रक्रिया

  • इस प्रकार आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने Haryana BPL / AAY / OPH Ration Card का
    Ration Delivery Status आसानी से चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :- 

Haryana BPL Ration Card 2026 वितरण स्टेटस।

मुख्य सवाल आधिकारिक और सटीक जानकारी
Website Link  https://aepds.haryanafood.gov.in/
अनाज की मात्रा (BPL) 5 किलो प्रति सदस्य (Per Member)
अनाज की मात्रा (AAY) 35 किलो प्रति परिवार (Fixed)
चेक करने का माध्यम ऑनलाइन (AePDS / EPOS हरियाणा पोर्टल)
अनिवार्य आईडी राशन कार्ड नंबर या फैमिली आईडी (PPP)

हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड से कितना राशन मिलता है से जुड़े सवाल-जवाब.

Q1. हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड से कितना राशन कितना मिलता है?

Ans. यह आपके राशन कार्ड और आपके राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों पर निर्भर करता है। इसके लिए आप AePDS Haryana की वेबसाइट पर जाकर रिपोर्ट के अंदर Rc Details पर क्लीक कर Bpl Ration Card Number डालकर चेक कर सकते है।

Q2. हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

Ans. इसके लिए आपको हरियाणा परिवार पहचान पत्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Track Bpl Status पर क्लिक करना है नेक्स्ट पेज के अंदर आपको राशन कार्ड नंबर और फॅमिली आईडी द्वारा Bpl सूची में नाम देखने का ऑप्शन मिलेगा। आप इन दोनों में से किसी एक का उपयोग करके Haryana BPl list में  चेक कर सकते है।

3. अगर डिपो धारक ऑनलाइन दिखाई गई मात्रा से कम राशन दे तो क्या करें?

Ans. अगर ऑनलाइन पोर्टल पर आपकी राशन की मात्रा ज़्यादा दिख रही है और डिपो वाला आपको कम दे रहा है, तो आप तुरंत टोल-फ्री नंबर 1967 या 1800-180-2087 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा आप सीएम विंडो (CM Window) पर भी ऑनलाइन शिकायत लगा सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

डिजिटल इंडिया के इस दौर में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद ज़रूरी है। Haryana BPL Ration Card धारकों के लिए सरकार ने ऑनलाइन ट्रैकिंग इतनी आसान कर दी है कि अब राशन की चोरी होना नामुमकिन है। हर महीने अंगूठा लगाने से पहले एक बार पोर्टल पर जाकर अपनी राशन की मात्रा ज़रूर चेक कर लें।

उम्मीद है कि आपको राशन की मात्रा चेक करने की यह आसान विधि पसंद आई होगी। अगर आपको अपना राशन स्टेटस चेक करने में कोई समस्या आ रही है, तो नीचे Comment बॉक्स में हमसे पूछें। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप्स में Share करना बिल्कुल न भूलें!

Leave a Comment