
हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने के बाद नया / रिस्टोर कैसे करें?
नमस्कार दोस्तों, आज हम फिर हाजिर हैं एक नई जानकारी “हरियाणा बीपीएल कार्ड से नाम कटने के साथ” जैसा कि आप सभी जानते हैं, हरियाणा सरकार के द्वारा BPL और गुलाबी राशन कार्ड Family ID में दर्ज Income, हरियाणा बिजली बिल, और अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर जारी किए जा रहे हैं।
लोकल कमेटी (Local Committee) द्वारा गलत Income verify होने के कारण हज़ारों पात्र परिवारों के राशन कार्ड लिस्ट से काट (Removed/Excluded) दिए गए हैं। वहीं, कई नए परिवार भी फैमिली आईडी में गलत आय दर्ज होने के कारण अपना नया बीपीएल राशन कार्ड नहीं बनवा पा रहे हैं।
यदि आपके साथ भी यही समस्या हुई है और आप इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं कि BPL Ration Card katne par kya kare, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप वो नई प्रक्रिया बताएंगे जिससे आप अपने कटे हुए राशन कार्ड को फिर से बहाल (Restore) करवा सकते हैं।
हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने पर दोबारा कैसे चालू करें? लिस्ट से नाम कटने के मुख्य कारण
शिकायत दर्ज करने से पहले आपको यह समझना होगा कि हरियाणा सरकार ने आपके परिवार को बीपीएल सूची से बाहर क्यों किया है। इसके पीछे मुख्य रूप से निम्नलिखित Exclusion Reasons हो सकते हैं:
-
आय सीमा का पार होना: आपकी Family ID में वार्षिक सत्यापित आय (Verified Income) का ₹1,80,000 से अधिक होना।
-
सालाना बिजली बिल: आपके पूरे परिवार का वार्षिक बिजली बिल ₹12,000 से अधिक आना।
-
सरकारी नौकरी/पेंशन: परिवार में किसी सदस्य का सरकारी कर्मचारी होना या रिटायर्ड सेवा में होना।
-
शहरी/ग्रामीण संपत्ति: ग्रामीण क्षेत्र में 200 गज या शहरी क्षेत्र में 100 गज से अधिक का रिहायशी प्लॉट/मकान होना।
-
इनकम टैक्स: परिवार के किसी सदस्य द्वारा ITR (Income Tax Return) दाखिल करना।
-
आधार लिंक समस्या: परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड राशन कार्ड या फैमिली आईडी से सही तरीके से लिंक न होना।
-
डेटा मिसमैच: ई-श्रम कार्ड या अन्य वित्तीय दस्तावेजों में गलती से उच्च आय दर्ज हो जाना।
हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने पर क्या करना चाहिए
यदि आपका नाम हरियाणा BPL या गुलाबी राशन कार्ड से कट गया है, तो इसे सुधारने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:
-
फॅमिली आईडी में दर्ज इनकम चेक करें
सबसे पहले अपनी Family ID पर लॉगिन करके देखें कि आपकी Total Income Declared क्या दिख रही है।-
यदि यह दिखा रहा है कि इनकम वेरीफाई नहीं हुई है, तो आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
-
-
Income Certificate के लिए आवेदन करें
-
इसे Income Request कहा जाता है।
-
यह आवेदन सरल हरियाणा पोर्टल (saralharyana.gov.in) से किया जा सकता है।
-
आवेदन में आपसे सीधे आपकी इनकम नहीं पूछी जाएगी।
-
वार्षिक आय अपने आप लोकल कमेटी द्वारा वेरीफाई की जाती है।
-
-
लोकल कमेटी द्वारा इनकम वेरीफिकेशन
-
Income Certificate बन जाने में आम तौर पर 15–20 दिन का समय लगता है।
-
यदि आपकी वार्षिक आय 1,80,000 रूपये से कम है, तो आपका कार्ड पुनः पात्र हो जाएगा।
-
-
फॅमिली आईडी में इनकम अपडेट होने का इंतजार करें
-
लोकल कमेटी द्वारा वेरीफाई होने के बाद Family ID में इनकम अपडेट होने में कुछ दिन लग सकते हैं।
-
-
Grievance Request डालें
-
जब आपकी Family ID में इनकम अपडेट हो जाए, तो हरियाणा BPL व गुलाबी Ration Card में नाम दर्ज करने के लिए:
-
grievance.edisha.gov.in पोर्टल पर Request डालें, या
-
नजदीकी CSC Center पर जाकर Request दर्ज करवा सकते हैं।
-
-
-
नाम सूची में दिखाई देना
-
Request सबमिट करने के बाद नई BPL/गुलाबी Ration Card List आने पर आपका नाम शामिल कर दिया जाएगा।
-
इसी के साथ आपकी आयुष्मान लिस्ट में भी नाम अपडेट होगा।
-
यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि केवल योग्य परिवार ही हरियाणा बीपीएल व गुलाबी राशन कार्ड का लाभ प्राप्त करें।
नोट :-
अगर Income Certificate बनवाने के बाद आपकी वार्षिक आय 1,80,000 रूपये से अधिक आती है, तो आप grievance.edisha.gov.in पोर्टल पर जाकर Income कम करवाने के लिए Request डाल सकते हैं।
Family ID में लोकल कमेटी द्वारा Income Verify हो चुकी है तो क्या करें?
हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने पर शिकायत यदि आपकी Family ID चेक करने पर Income Verify लिखा हुआ है, तो इसका मतलब है कि आपकी वार्षिक आय लोकल कमेटी द्वारा सत्यापित कर दी गई है।
-
ऐसी स्थिति में यदि आपकी Income Family ID में 1,80,000 रूपये से कम दर्ज है और अभी तक आपका हरियाणा BPL / गुलाबी Ration Card जारी नहीं हुआ है,
-
तो आपको grievance.edisha.gov.in पोर्टल पर जाकर Ration Card के लिए Request डालनी होगी।
यह Request डालने के बाद आपकी जानकारी लोकल कमेटी द्वारा पुनः जांची जाएगी और योग्य होने पर आपका नाम नई बीपीएल / गुलाबी राशन कार्ड लिस्ट में जोड़ा जाएगा।
नोट :- यदि आपकी फॅमिली आईडी में इनकम लोकल कमेटी द्वारा Verify हो चुकी है और आपकी Income 180000 रूपये से ज्यादा है तो आपको इनकम कम करवाने के लिए grievance.edisha.gov.in पोर्टल पर Request डालनी होती है।
Family ID में इनकम कम करवाने के लिए Request कैसे डालें।
यदि आपकी Family ID में Income ज्यादा दिख रही है और आपको इसे कम करवाना है, तो इसके लिए आप निम्न तीन तरीकों में से किसी का उपयोग कर सकते हैं:
-
Haryana Parivar Pehchan Patra Portal
-
पोर्टल के Correction Module में जाकर आप Income Correction के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
-
grievance.edisha.gov.in पोर्टल (Ration Card के लिए)
-
पोर्टल पर लॉगिन करें।
-
Ration Card ऑप्शन चुनें।
-
Income Incorrect विकल्प पर क्लिक करके Family ID में इनकम कम या ज्यादा करने की Request डालें।
-
-
grievance.edisha.gov.in पोर्टल (Ayushman Card के लिए)
-
पोर्टल पर लॉगिन करें।
-
Ayushman Card ऑप्शन पर क्लिक करें।
-
Income Incorrect विकल्प का चयन करके इनकम कम या ज्यादा करने की Request डालें।
-
4: यदि ऑनलाइन आवेदन करना मुश्किल हो तो आप अपने जिले के Family ID संबंधित समाधान स्विर (SDM/ADC OFFICE) जाकर अधिकारी को इस विषय में अवगत करवा सकते हैं।
इस प्रक्रिया के बाद आपका डेटा सही होने पर Family ID में Income अपडेट हो जाएगा और उसके आधार पर BPL / गुलाबी Ration Card सूची में नाम जोड़ा जाएगा।
हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने का स्टेटस चेक कैसे करें?
दोस्तों यदि आपने हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने पर शिकायत से संबधित grievance.edisha.gov.in दर्ज की है और अब आप कंप्लेंट रिक्वेस्ट स्थिति स्थिति देखना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सर्वप्रथम आपको grievance.edisha.gov.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपके सामने ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको आपको Add or View Girvance का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लीक करना है।
- क्लिक करने पर आपके सामने नया विंडो खुल कर आ जाएगा। जिसमे आपको अपनी Family आईडी दर्ज करनी है।
- और Get Otp पर क्लीक करना है।
- अब आपकी फॅमिली आईडी में रेजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर पर आये हुए Otp को यहां दर्ज करना है।
- Otp वेरीफाई करने के बाद आपको आप Girvance पोर्टल पर लॉगिन हो जाओगे।
- इस नए पेज में आपको कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको पोर्टल में दिए गए View Girvance वाले ऑप्शन पर क्लीक करना है।
- उसके बाद आपके सामने हरियाणा राशन कार्ड शिकायत दर्ज स्थिति की जानकारी प्राप्त होगी।
हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने पर शिकायत दर्ज कैसे करें?
यदि आपके पास भी हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने का sms आया है तो आप राशन कार्ड से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 पर कॉल कर सकते है साथ ही निचे दिए गए वेबसाइट के लिंक पर क्लीक करके अपनी समस्या का समाधान व हरियाणा राशन कार्ड से जुडी किसी भी समस्या की ऑनलाइन कंप्लेंट कर सकते है।
अगर Income सही होने के बावजूद BPL Ration Card कट गया है तो क्या करें?
यदि आपने ऊपर बताई सारी प्रक्रिया फॉलो कर ली है और आपकी वार्षिक Income वास्तविक रूप से 1,80,000 रूपये से कम है, फिर भी आपका हरियाणा BPL या गुलाबी राशन कार्ड कट गया है, तो आपको तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर भरोसा करने की बजाय स्थानीय समाधान शिविर (Family ID Samadhan SIvir) और ADC Office का सहारा लेना चाहिए।
ऐसी स्थिति में:
-
अपने गाँव के 10–15 सदस्यों के साथ स्थानीय समाधान शिविर में जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें।
-
ADC Office में जाकर अधिकारी को अपनी वास्तविक Income और सभी प्रमाणपत्र दिखाएँ।
-
सरकारी पोर्टल समय-समय पर Request डालने वाले ऑप्शन को बंद कर देता है, इसलिए व्यक्तिगत रूप से जाकर शिकायत दर्ज करना ज्यादा प्रभावी होता है।
-
सभी प्रमाण पत्र जैसे Income Certificate, Aadhaar, Family ID, बिजली बिल, वोटर आईडी, बैंक पासबुक आदि साथ लेकर जाएँ।
इस प्रक्रिया से सुनिश्चित होगा कि आपका नाम नई BPL / गुलाबी राशन कार्ड सूची में सही ढंग से शामिल हो जाए और आप सभी सरकारी लाभों के लिए पात्र बनें।
| आर्टिकल का नाम | हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने पर शिकायत दर्ज कैसे करें? |
| लाभार्थी | हरियाणा के नागरिक |
| लाभ | राशन सम्बंधित सभी समस्या का समाधान |
| वेबसाइट | grievance.edisha.gov.in |
निष्कर्ष :-
दोस्तों, आज की हमारी पोस्ट हरियाणा बीपीएल कार्ड कटने पर शिकायत दर्ज कैसे करें के बारे में थी। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। अगर अब भी कोई सवाल या समस्या है तो Comment करके जरूर बताएं। और ऐसी ही नई और महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारी Website को सब्सक्राइब करना ना भूलें।
More Information:-
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र इनकम सही कैसे करे?
- फॅमिली आईडी में मोबाइल नम्बर चेंज करें?
- हरियाणा बीपीएल राशनकार्ड सरेंडर कैसे करें
- हरियाणा राशन कार्ड से नाम कैसे कटवाएं
- हरियाणा Apl राशन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई कैसे करे ?
- हरियाणा राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े ?
- ऑनलाइन Haryana Ration में परिवार के सदस्य का नाम कैसे हटाए ?
- फैमिली आईडी से हरियाणा राशन कार्ड चेक करें?
- हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड कटने का कारण कैसे पता करें?





