हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई 2026: फैमिली आईडी से घर बैठे ऐसे करें अप्लाई।

हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई 2026 फैमिली आईडी से घर बैठे ऐसे करें अप्लाई।

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

हरियाणा परिवार पहचान पत्र से एपीएल राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई :- हरियाणा में अब हरे राशन कार्ड (Green Ration Card) बनने का काम तेजी से शुरू हो चुका है। जिन नागरिकों का पीला या गुलाबी राशन कार्ड नहीं बना है, वे अब अपनी फैमिली आईडी (Family ID) के माध्यम से घर बैठे इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको एपीएल राशन कार्ड की पात्रता, ज़रूरी दस्तावेज़ और ऑनलाइन अप्लाई करने की पूरी सटीक प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपना कार्ड खुद बना सकें।

हरियाणा APL हरा राशन कार्ड क्या होता है?

हरियाणा APL हरा राशन कार्ड (Haryana APL Green Ration Card) एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उन परिवारों को जारी किया जाता है जिनकी आय गरीबी रेखा से ऊपर (Above Poverty Line) होती है। इस राशन कार्ड का रंग हरा (Green) होता है, इसी कारण इसे “हरा राशन कार्ड” कहा जाता है।

हरियाणा राज्य में राशन कार्ड नागरिकों की पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए एक जरूरी दस्तावेज माना जाता है। हालांकि, APL राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन दुकानों से सस्ते दरों पर अनाज या अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती, क्योंकि यह सुविधा केवल BPL और Antyodaya परिवारों के लिए होती है।

हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए ज़रूरी पात्रता।

यदि आप इस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके परिवार को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. परिवार की कुल वार्षिक आय फैमिली आईडी (PPP) में ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) से अधिक होनी चाहिए।

  2. परिवार का मुखिया और सभी सदस्य हरियाणा राज्य के स्थायी निवासी होने अनिवार्य हैं।

  3. परिवार के सभी सदस्यों के नाम सक्रिय Family ID (Parivar Pehchan Patra) में दर्ज होने चाहिए।

  4. परिवार के सभी सदस्यों के पास वैध आधार कार्ड होना आवश्यक है।

  5. आवेदक या उसके परिवार के पास किसी अन्य राज्य का सक्रिय राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।

हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Important Documents)

ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज़ों को अपने पास तैयार रखें:

  1. हरियाणा फैमिली आईडी (PPP ID): राशन कार्ड बनाने के लिए यह सबसे मुख्य दस्तावेज़ है।

  2. फैमिली आईडी से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: लॉगिन और ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन के लिए जो फैमिली आईडी से जुड़ा हो।

Haryana APL Green Ration Card Overview.

विषय विवरण
आर्टिकल का नाम हरियाणा APL हरा राशन कार्ड ऑनलाइन फॉर्म.
राज्य हरियाणा
विभाग खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा
उद्देश्य पात्र परिवारों को Family ID के माध्यम से राशन कार्ड बनवाने की सुविधा प्रदान करना
लाभार्थी गरीबी रेखा से ऊपर जीवन जीने वाले परिवार (APL Category)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन (सरल हरियाणा पोर्टल / Haryana Food Department वेबसाइट)
वर्ष 2025
ऑफिशियल वेबसाइट haryanafood.gov.in

Step-by-Step Online Process: हरियाणा हरा राशन कार्ड कैसे बनवाएं?

हरियाणा में नया एपीएल हरा राशन कार्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में पूरी होती है। नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:

चरण 1: सरल हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

यदि आपके पास पहले से सरल पोर्टल की आईडी नहीं है, तो सबसे पहले अपना अकाउंट बनाएं:

  1. सबसे पहले सरल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज के मेन्यू में दिए गए “Register Here” के विकल्प पर क्लिक करें।

  3. अब खुले हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करें और एक सुरक्षित पासवर्ड बनाएं।

  4. अपने राज्य (State) का चयन करें, कैप्चा कोड भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।

  5. आपके मोबाइल और ईमेल पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज करके वेरीफाई करें। आपका User ID और Password सफलतापूर्वक तैयार हो जाएगा।

चरण 2: हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई करने करने की Step by Step जानकारी।

पंजीकरण पूरा होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार अपना फॉर्म भरें:

  • स्टेप 1: सरल हरियाणा पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर Submit बटन पर क्लिक करके लॉगिन करें।

  • स्टेप 2: डैशबोर्ड खुलने के बाद बाईं तरफ के मेन्यू में से “Apply for Services” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: इसके ठीक नीचे खुले विकल्प “View All Available Services” पर क्लिक करें। इससे पोर्टल की सभी लाइव सरकारी सेवाओं की लिस्ट खुल जाएगी।

  • स्टेप 4: अब ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में “Apl New Ration Card” टाइप करके सर्च करें। आपके सामने “Issuance of New Above Poverty Line (APL) Ration Card” की सर्विस का लिंक आ जाएगा, इस पर क्लिक करें।

  • स्टेप 5: नया आवेदन फॉर्म खुलते ही सबसे पहले “I have Family ID” वाले विकल्प पर टिक लगाएं।

  • स्टेप 6: अब निर्धारित बॉक्स में अपनी PPP Family ID दर्ज करें और इसके बाद “Click Here to Send OTP” वाले बटन पर क्लिक करें।

  • स्टेप 7: आपके फैमिली आईडी से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। उस OTP को दर्ज करके Verify करें

  • स्टेप 8: ओटीपी वेरीफाई होने के बाद सिस्टम ऑटोमैटिक आपके परिवार के मुखिया (HOF Details) और पूरे परिवार का डेटा अपने आप फॉर्म में भर देगा।

  • स्टेप 9: अंत में, स्क्रीन पर दिखाई दे रहे वर्ड वेरिफिकेशन कोड (कैप्चा) को निर्धारित बॉक्स में भरें और नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक कर दें।

इस प्रक्रिया में आपको किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होती और न ही एपीएल राशन कार्ड आवेदन के लिए कोई शुल्क (Fee) लिया जाता है।

फॉर्म सबमिट होने के बाद कुछ समय में आपका APL हरा राशन कार्ड तैयार होकर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई करने करने से सम्बन्धित प्रश्न उत्तर (FAQs)

Q1. Green Ration Card Haryana Online Submit होने के बाद क्या करें?

Ans. हरियाणा में एपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, आपको अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लेना चाहिए।

इस प्रिंट में दी गई Saral ID और Application Reference Number की मदद से आप अपने Haryana Green Ration Card Application Status को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

Q2. हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई स्टेटस कैसे चेक करें?

Ans. हरियाणा एपीएल राशन कार्ड फॉर्म स्टेटस चेक करने के लिए, आपको हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल (saralharyana.gov.in) पर जाना होगा।

वहाँ “Track Application/Appeal” वाले विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया फॉर्म खुलेगा, जहाँ आपको APL Ration Card Application Number दर्ज कर Submit पर क्लिक करना है।

जैसे ही आप Submit करेंगे, आपके सामने आपका Haryana APL Ration Card Status दिख जाएगा।

Q3. हरियाणा में हरे राशन कार्ड के लिए अप्लाई कैसे करें?

Ans. हरियाणा हरे राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को अपनाकर हरियाणा में एपीएल राशन कार्ड बना सकते हैं। (APL Ration Card Haryana Online Apply)

ऑनलाइन हरियाणा में एपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले सरल हरियाणा पोर्टल (saralharyana.gov.in) की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा।

जब आपका सरल हरियाणा यूजर आईडी और पासवर्ड बन जाएगा, तब आप सरल हरियाणा पोर्टल पर लॉग इन करके हरियाणा हरे राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q4. APL Ration Card की Full Form क्या है?

Ans. APL Ration Card की Full Form “Above Poverty Line” है। यह एक प्रकार का राशन कार्ड है जिसे हरियाणा में हरे राशन कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे राशन कार्ड उन परिवारों को जारी किए जाते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति गरीबी रेखा से ऊपर होती है।

Q5. हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?

Ans. हरियाणा एपीएल राशन कार्ड बनाने की ऑफिसियल वेबसाइट https://saralharyana.gov.in/ है। इस वेबसाइट पर जाकर आप हरे राशन कार्ड (Green Ration Card) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, हरियाणा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट www.food.haryana.gov.in है।

Q6. हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई करने के लिए आवेदनकर्ता की वार्षिक आय कितनी होनी चाहिए?

Ans. हरियाणा एपीएल राशन कार्ड (Haryana APL Ration Card) बनवाने के लिए आवेदनकर्ता की वार्षिक आय ₹1,80,000 (एक लाख अस्सी हजार रुपये) से अधिक होनी चाहिए।

यदि आपकी आय ₹1,80,000 से कम है तो आपको APL Ration Card के लिए आवेदन नहीं करना चाहिए, क्योंकि कम आय वाले परिवारों के लिए सरकार स्वयं BPL Ration Card जारी करती है, जिसे आप अपनी Family ID से डाउनलोड कर सकते हैं।

निष्कर्ष :-

इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको हरियाणा एपीएल राशन कार्ड (हरियाणा हरा राशन कार्ड अप्लाई) की पूरी प्रक्रिया बताई है — जिसमें Family ID से हरियाणा हरा राशन कार्ड (Green Ration Card Haryana) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के सभी स्टेप्स शामिल हैं।

उम्मीद करते हैं कि अब आप आसानी से अपना Haryana APL Ration Card Online Form भर पाएंगे। यदि आपका अभी भी “हरियाणा ग्रीन राशन कार्ड कैसे बनाएं” या “Haryana APL Ration Card Status Check” से संबंधित कोई सवाल है, तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।

हम आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे Facebook, WhatsApp और Telegram ग्रुप्स में ज़रूर शेयर करें ताकि दूसरे लोगों को भी लाभ मिल सके। 🙏

Read More :- 

Leave a Comment