
HBSE Duplicate Marksheet Online 2026: पुरानी या खोई मार्कशीट घर बैठे कैसे निकालें? जानें नया फीस नियम और प्रोसेस
यदि आपका हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी का 8वीं, 10वीं, 12वीं, D.Ed/D.El.Ed, हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) या HTET का मूल प्रमाण-पत्र (Original Certificate/Marksheet) खो गया है, चोरी हो गया है या फटकर नष्ट हो गया है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हरियाणा बोर्ड ने वर्ष 1970 के बाद के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल कर दिया है।
अब कोई भी छात्र Saral Haryana Portal के जरिए ऑनलाइन आवेदन करके अपनी डुप्लीकेट मार्कशीट या माइग्रेशन सर्टिफिकेट सीधे स्पीड पोस्ट द्वारा अपने घर के पते पर मंगवा सकता है। आइए जानते हैं कि HBSE Duplicate Certificate Online Apply करने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-से हैं, नई फीस संरचना क्या है और इसका स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस क्या है।
HBSE Duplicate Certificate Apply Online : Quick Overview
| विवरण (Aspects) | आधिकारिक विवरण (Official Details) |
| बोर्ड का नाम | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी |
| सुविधा का नाम | डुप्लीकेट प्रमाण-पत्र / मार्कशीट / माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्ति |
| पात्र कक्षाएं / परीक्षाएं | 8th, 10th, 12th, D.El.Ed, HOS (ओपन स्कूल) व HTET |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन वेरिफिकेशन फॉर्म + सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन सबमिशन |
| डिलीवरी का माध्यम | पंजीकृत डाक (Speed Post) द्वारा घर पर अथवा बोर्ड काउंटर से By Hand |
| FIR की अनिवार्यता | पहली कॉपी के लिए FIR जरूरी नहीं; दूसरी व तीसरी कॉपी के लिए FIR अनिवार्य |
| आधिकारिक वेबसाइट | saralharyana.gov.in / bseh.org.in |
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा डुप्लीकेट सर्टिफिकेट घर बैठे कैसे प्राप्त करें?
दोस्तों, यदि आपने भी HBSE Bhiwani (Haryana Open School) से 8वीं, 10वीं, 12वीं, D.Ed, D.El.Ed या HTET जैसी परीक्षाएँ पास की हैं और किसी कारणवश आपकी Original Marksheet/Certificate गुम हो गई है, चोरी हो गई है या नष्ट हो गई है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Haryana Board Duplicate Certificate Online Apply करके आप घर बैठे डाक द्वारा अपनी नई डुप्लीकेट मार्कशीट और सर्टिफिकेट कैसे मंगवा सकते हैं।
👉 इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपनी 8वीं, 10वीं, 12वीं, D.Ed, HTET Duplicate Certificate घर बैठे प्राप्त कर पाएंगे।
HBSE Bhiwani Board Duplicate Certificate Online Apply करने से पहले जरूरी दिशा-निर्देश.
दोस्तों, यदि आप Haryana Board Duplicate Marksheet/Certificate (8वीं, 10वीं, 12वीं, D.Ed, HTET आदि) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको आवेदन करने से पहले कुछ जरूरी प्रोसेस पूरी करनी होती है। आइए इन्हें स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं—
ऑनलाइन आवेदन से पहले के 3 जरूरी चरण (Offline Verification)
सरल पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आवेदक को निम्नलिखित ऑफलाइन औपचारिकता पूरी करनी होती है:
-
1. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें:
हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से HBSE Duplicate Certificate Application Form PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें।
-
2. सही जानकारी भरें:
फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का वर्ष, सत्र (वार्षिक/पूरक) और स्कूल का नाम सही-सही दर्ज करें।
-
3. स्कूल/कॉलेज से वेरिफिकेशन करवाएं:
भरे हुए फॉर्म को उस संबंधित स्कूल/संस्थान में ले जाएं जहां से आपने परीक्षा पास की थी। वहां के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक इस फॉर्म पर हस्ताक्षर करेंगे और संस्थान की मुहर लगाएंगे। इस सत्यापित फॉर्म को स्कैन करके ही ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।
Haryana Board Duplicate Marksheet Apply करने के लिए जरूरी दस्तावेज.
दोस्तों, यदि आप HBSE Duplicate Certificate/Marksheet (8वीं, 10वीं, 12वीं, D.Ed, HTET आदि) के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। नीचे इनकी पूरी लिस्ट दी गई है—
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents Checklist)
-
विद्यालय/संस्थान के प्रिंसिपल द्वारा सत्यापित व हस्ताक्षरित ऑफ़लाइन आवेदन फॉर्म (Signed Annexure)।
-
छात्र की हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो।
-
परीक्षा का सही रोल नंबर, पासिंग ईयर एवं सत्र।
-
छात्र का पहचान प्रमाण पत्र (हरियाणा परिवार पहचान पत्र / PPP ID)।
-
छात्र का आधार कार्ड एवं चालू मोबाइल नंबर।
-
पुलिस रिपोर्ट/FIR की प्रति (केवल तभी अनिवार्य जब आप दूसरी या तीसरी डुप्लीकेट कॉपी के लिए आवेदन कर रहे हों)।
Note:- ये सभी जानकारी आपको पहले Haryana Board Application Form for Duplicate Certificate / Marksheet offline form में भरनी है। साथ ही सभी स्पेलिंग एवं नंबर आदि की जानकारी भी सही भरनी है।
Online Saral Portal से Haryana Board Duplicate Marksheet के लिए आवेदन कैसे करें?
दोस्तों, यदि आप Haryana Board Duplicate Certificate/Marksheet के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Saral Haryana Portal का इस्तेमाल करना होगा।
इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले ध्यान दें कि आपके पास—
-
Haryana Board Application Form for Duplicate Certificate (PDF) भरा और सत्यापित होना चाहिए।
-
Saral Haryana Portal की Registered ID और Password होना अनिवार्य है।
यदि आपके पास लॉगिन आईडी नहीं है, तो आप हमारा आर्टिकल “सरल हरियाणा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें” पढ़कर आसानी से अपना अकाउंट बना सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड डुप्लीकेट सर्टिफिकेट एवं सुधार फीस स्ट्रक्चर (Updated 2026)
बोर्ड द्वारा निर्धारित डुप्लीकेट प्रति एवं प्रमाण-पत्र संशोधन हेतु अद्यतन शुल्क विवरण निम्नलिखित है:
| सेवा / प्रमाण-पत्र का प्रकार | सामान्य डाक द्वारा (15 से 20 दिन) | Urgent / दस्ती (By Hand प्राप्त करने पर) |
| पहली डुप्लीकेट प्रति (1st Copy) | ₹800/- | ₹1,000/ + ₹500 By Hand चार्ज |
| दूसरी डुप्लीकेट प्रति (2nd Copy – FIR अनिवार्य) | ₹1,000/- | ₹1,300/ + ₹500 By Hand चार्ज |
| तीसरी डुप्लीकेट प्रति (3rd Copy – FIR अनिवार्य) | ₹1,200/- | ₹1,500/ + ₹500 By Hand चार्ज |
| माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate) | ₹300/- | ₹500/- |
| सरकारी/गैर-सरकारी विभाग द्वारा सत्यापन शुल्क | ₹500/- प्रति प्रमाण-पत्र | — |
प्रमाण-पत्र में शुद्धि (Correction) कराने पर नए लेट फीस नियम:
यदि आप डुप्लीकेट कॉपी के साथ नाम, पिता के नाम या जन्मतिथि में बदलाव करवा रहे हैं, तो सामान्य सुधार शुल्क (₹800 प्रमाण-पत्र + ₹300 त्रुटि सुधार = ₹1100) के साथ बोर्ड के 10-09-2026 के नए नोटिस के अनुसार निम्नलिखित अतिरिक्त जुर्माना (Late Fee) भी लगेगा:
-
03 से 06 वर्ष पुराना सर्टिफिकेट: ₹0 लेट फीस
-
06 से 09 वर्ष पुराना सर्टिफिकेट: ₹3,000/- लेट फीस
-
09 से 12 वर्ष पुराना सर्टिफिकेट: ₹6,000/- लेट फीस
-
12 से 15 वर्ष पुराना सर्टिफिकेट: ₹9,000/- लेट फीस
-
15 वर्ष से अधिक पुराना सर्टिफिकेट: ₹10,000/- लेट फीस
(नोट: यदि केवल खोया हुआ डुप्लीकेट प्रमाण-पत्र निकलवाना है और कोई सुधार नहीं करवाना, तो यह लेट फीस जुर्माना नहीं लगेगा।)
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस – Haryana Board Duplicate Marksheet Apply Online
Step 1:
सबसे पहले Saral Haryana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। वहाँ अपनी Login ID और Password डालकर Saral Portal पर लॉगिन करें। 👉 (जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है)
Step 2: Apply For Service पर क्लिक करें
Saral Haryana Portal की वेबसाइट ओपन होने के बाद, आपको सबसे ऊपर Menu Bar में Apply For Service का विकल्प दिखाई देगा। यहाँ पर क्लिक करके View All Available Services चुनना है।
Step 3: HBSE Duplicate Certificate खोजें
अब आपके सामने Haryana Government की सभी ऑनलाइन सेवाओं की सूची ओपन होगी। यहाँ Search Bar में “HBSE Duplicate Certificate” टाइप करें और सर्च करें। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।
इसके बाद आपको लिंक मिलेगा — “Duplicate Certificate – Board of School Education Haryana, Bhiwani”
इस लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: Family ID दर्ज करें
नई विंडो खुलने के बाद आपके सामने एक पेज दिखाई देगा, जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है। इस पेज में आपको “I Have Family Id” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके पास Haryana Family Id (परिवार पहचान पत्र नंबर) दर्ज करने का ऑप्शन आएगा। यहाँ अपना परिवार पहचान पत्र नंबर भरें और फिर “Click Here to Fetch Family Data” बटन पर क्लिक करें।
Step 5: आवेदक का नाम और OTP वेरिफिकेशन
परिवार पहचान पत्र (Family ID) से डेटा फ़ेच करने के बाद आपके सामने परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिखाई देंगे। अब आपको उस आवेदक का नाम चुनना है, जिसकी Duplicate Certificate या Marksheet चाहिए।
इसके तुरंत बाद आपकी Family ID में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को दर्ज करें, फिर Captcha Code भरें और नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक करें।
Step 6: Online Duplicate Certificate Form ओपन करें
Submit करने के बाद आपके सामने नई विंडो ओपन होगी, जिसमें Board of School Education Haryana Bhiwani Duplicate Marksheet / Certificate Online Application Form दिखाई देगा। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है, अब आप इस फॉर्म को स्टेप-बाय-स्टेप भर सकते हैं।
Step 7: Online Duplicate Certificate Form में जानकारी भरें
अब आपके सामने खुल चुके हरियाणा बोर्ड डुप्लीकेट सर्टिफिकेट ऑनलाइन फॉर्म में निम्न जानकारी सही-सही भरें:
-
Student Name (छात्र का नाम)
-
Father Name (पिता का नाम)
-
Mother Name (माता का नाम)
-
Class (कक्षा – 8वीं, 10वीं, 12वीं, D.El.Ed, HTET आदि)
-
Roll Number (परीक्षा रोल नंबर)
-
Email ID
-
Address (पूरा पता)
-
Name of School/Institute/District (विद्यालय/संस्थान/जिला का नाम)
-
Mobile Number (मोबाइल नंबर)
👉 ध्यान रखें कि सभी जानकारी आपके मूल सर्टिफिकेट और रिकॉर्ड के अनुसार ही दर्ज करें, ताकि बाद में कोई समस्या न हो।
Step 8: Demand Type चुनें और Submit करें
फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद, आपको Demand Type Option दिखाई देगा। यहाँ आपको यह सेलेक्ट करना है कि आप पहली बार या दूसरी बार Duplicate Certificate मंगवा रहे हैं:
-
यदि आप पहली बार डुप्लीकेट सर्टिफिकेट मंगवा रहे हैं, तो First Copy चुनें।
-
यदि आप दूसरी बार डुप्लीकेट सर्टिफिकेट मंगवा रहे हैं, तो Second Copy विकल्प चुनें।
इसके बाद, नीचे दिए गए Captcha Code भरें और फिर Submit बटन पर क्लिक कर दें।
Step 9: दर्ज की गई जानकारी की जाँच करें
फॉर्म भरने और सबमिट करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपने जो भी डिटेल भरी है, वह सब दिखाई देगी। 👉 यहाँ आपको ध्यानपूर्वक सभी जानकारी (Student Name, Father Name, Roll No., Class, Address आदि) को चेक करना है।
Step 10: Annexure (Application Form) अपलोड करें
अब आपके सामने Attach Annexure का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करें।
इसके बाद नई विंडो ओपन होगी, जहाँ आपको:
-
Application Form Signed के ऑप्शन में
👉 पहले से भरा हुआ Haryana Board Offline Duplicate Certificate Form (जिसके बारे में हमने ऊपर बताया था) अपलोड करना है।
सही डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद Save Annexure पर क्लिक कर दें।
Step 11: Payment करें और Print Out निकालें
Annexure अपलोड करने के बाद आपके सामने Make Payment का ऑप्शन आएगा।
-
यहाँ आपको हरियाणा बोर्ड डुप्लीकेट सर्टिफिकेट फॉर्म की फीस ऑनलाइन पेमेंट करनी है।
-
आप Internet Banking, Debit Card, Credit Card या UPI का उपयोग करके आसानी से भुगतान कर सकते हैं।
-
पेमेंट सफल होने के बाद, आपके आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
👉 अंत में, सबमिट किए गए फॉर्म और फीस रसीद (Payment Receipt) का Print Out जरूर निकाल लें और उसे सुरक्षित रखें।
HBSE Board Duplicate Certificate Online Apply: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. क्या पहली बार डुप्लीकेट मार्कशीट निकलवाने के लिए पुलिस FIR जरूरी है?
उत्तर: नहीं। पहली डुप्लीकेट प्रति (First Copy) के लिए FIR की आवश्यकता नहीं होती, केवल स्कूल द्वारा सत्यापित आवेदन पत्र पर्याप्त है। दूसरी या तीसरी प्रति के लिए FIR दर्ज करवाकर उसकी प्रति लगाना अनिवार्य है।
Q2. क्या डुप्लीकेट मार्कशीट निकालने पर ₹10,000 तक की लेट फीस लगेगी?
उत्तर: बिल्कुल नहीं। यदि आपकी मार्कशीट केवल खो गई है और आप हूबहू प्रति (Duplicate Copy) ले रहे हैं, तो केवल सामान्य निर्धारित डुप्लीकेट फीस लगेगी। ₹3,000 से ₹10,000 तक का लेट फीस जुर्माना केवल नाम या जन्मतिथि में शुद्धि (Correction) कराने पर ही लागू होता है।
Q3. हरियाणा बोर्ड डुप्लीकेट सर्टिफिकेट कितने दिनों में घर पहुंचता है?
उत्तर: सामान्य डाक सेवा के तहत आवेदन स्वीकृत होने के 15 से 20 कार्य दिवसों के भीतर प्रमाण-पत्र स्पीड पोस्ट द्वारा आपके पते पर पहुंचा दिया जाता है।
Q4. क्या भिवानी बोर्ड जाकर हाथों-हाथ (By Hand) सर्टिफिकेट लिया जा सकता है?
उत्तर: हाँ, बोर्ड के नए नोटिस के अनुसार आपात स्थिति में बोर्ड मुख्यालय के काउंटर से दस्ती (By Hand) प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए ₹500 प्रति प्रमाण-पत्र का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
Q5. आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
उत्तर: आप सरल हरियाणा पोर्टल (saralharyana.gov.in) पर जाकर “Track Application Online” विकल्प में अपनी Application Reference ID डालकर आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
HBSE Board Duplicate Certificate Apply : Important Direct Links
| महत्वपूर्ण सेवा / लिंक (Important Services) | डायरेक्ट पोर्टल लिंक (Direct Link) |
| सरल हरियाणा आधिकारिक पोर्टल | Saral Haryana Official Portal |
| HBSE Certificate Dob Change Apply Process | BSEH Official Portal |
| HBSE Duplicate Certificate Application Form PDF | Applictoin Form |
| हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन | Haryana Roadways Heavy Licence Online Apply |
| हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस ऑनलाइन फॉर्म | Haryana Conductor Licence Form Kaise Apply Kare |
| हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यू करवाएं | Haryana Conductor Licence Renew Kaise Karwaye |
| कंडक्टर लाइसेंस मोबाइल नंबर अपडेट | Change Mobile Number in Conductor License |
| ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस फीस जमा करें | Learning & Light DL Fees Jama Online |
| ड्राइविंग लाइसेंस स्लॉट बुकिंग ऑनलाइन | Driving Licence Appointment Book Online |
| लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस घर बैठे प्रिंट करें | Learning Driver Licence Print Kare Minto Me |









