
हरियाणा किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2025 | Haryana Fasal Registration Online
Meri Fasal Mera Byora Registration 2025 :-
नमस्कार दोस्तों! आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी। इस आर्टिकल में हम हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई “मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना” (Meri Fasal Mera Byora Yojana) के बारे में विस्तार से बताएंगे।
👉 इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर फसल पंजीकरण, सरकारी योजनाओं का लाभ, फसल बीमा, और सब्सिडी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
हरियाणा सरकार ने यह योजना किसानों के हित में शुरू की है ताकि वे अपनी खरीफ और रबी की फसल का ऑनलाइन पंजीकरण (Crop Registration Online) आसानी से कर सकें और समय पर सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें।
हम आपको इस योजना की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे :-
-
Meri Fasal Mera Byora Portal क्या है?
-
इस योजना के फायदे और लाभ
-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
-
जरूरी दस्तावेज
-
रजिस्ट्रेशन स्टेटस कैसे चेक करें?
इस लेख के माध्यम से देंगे। इसलिए दोस्तों आप इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े ताकि आप अपने फायदे, लाभ को अच्छे से समझ कर इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कर सके।
Meri Fasal Mera Byora Haryana Yojana क्या है?
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना (Meri Fasal Mera Byora Yojana) की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा किसानों के हित में की गई थी।
इस योजना के तहत हरियाणा के किसान अपनी फसल का ब्यौरा (Crop Details) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को एक ही पोर्टल पर फसल से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ:
-
फसल बीमा कवर (Crop Insurance)
-
प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर समय पर मुआवजा
-
बीज, खाद, ऋण और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी
-
किसानो को घर बैठे पंजीकरण और फसल से जुड़ी जानकारी
-
फसल की बुआई से लेकर बेचने तक की सभी सुविधाएं
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसानों को किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि वे घर बैठे ही Meri Fasal Mera Byora Haryana Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
Meri Fasal Mera Byora Portal पर खरीफ व रबी फसलों का पंजीकरण
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora Portal Haryana) किसानों के लिए एक बड़ा कदम है। इसके माध्यम से सभी किसान भाई अपनी खरीफ और रबी फसलों का विवरण आसानी से ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
पोर्टल पर रजिस्टर की जाने वाली प्रमुख फसलें:
-
कपास (Cotton)
-
जूट (Jute)
-
चना (Gram)
-
धान (Paddy)
-
अरहर (Pigeon Pea)
-
ज्वार (Sorghum)
-
बाजरा (Millet)
-
तिहलन और अन्य मौसमी फसलें
इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान यह चेक कर सकते हैं कि उन्हें फसल बीमा कवर और प्राकृतिक आपदाओं में होने वाले नुकसान का मुआवजा समय पर मिल रहा है या नहीं।
पोर्टल पर दर्ज होने वाली जानकारी।
Meri Fasal Mera Byora Portal पर केवल फसल का रजिस्ट्रेशन ही नहीं, बल्कि किसानों से जुड़ी अन्य जानकारी भी उपलब्ध रहती है, जैसे कि:
-
फसलों की बिजाई और कटाई की पूरी जानकारी
-
किसान ने पिछले साल कौनसी फसल बोई थी उसका रिकॉर्ड
-
कृषि संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ किसान तक पहुंचा या नहीं इसकी जानकारी
-
किसानों की फसलों से जुड़े सम्पूर्ण आंकड़े और रिपोर्ट
कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पाने के लिए Meri Fasal Mera Byora पंजीकरण अनिवार्य
हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को कृषि यंत्रों (Agriculture Implements) और मशीनों पर सब्सिडी दी जाती है। लेकिन इस सुविधा का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिन्होंने अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora Portal) पर करवाया हुआ है।
तो ऐसे किसान जल्द से जल्द पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवा लें और आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करें। तभी वे सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और अन्य योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में जोड़ी गई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएँ
हरियाणा सरकार समय-समय पर किसानों के लिए नई-नई योजनाएँ शुरू करती रहती है ताकि उन्हें अधिक से अधिक लाभ मिल सके। “मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (Meri Fasal Mera Byora Portal)” को किसानों की सभी योजनाओं से जोड़कर एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
मेरा पानी मेरी विरासत योजना।
-
इस योजना को वर्ष 2020 में शुरू किया गया था।
-
इसका उद्देश्य किसानों को कम पानी वाली फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
-
योजना के तहत किसानों को ₹7000 प्रति एकड़ की आर्थिक सहायता दी जाती है।
-
इससे भूमिगत जलस्तर (Ground Water Level) को बचाने में मदद मिलती है और किसानों को भी आर्थिक सहारा मिलता है।
फसल खरीद के लिए भुगतान और तारीख शेड्यूलिंग की सुविधा
“मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल” के माध्यम से अब किसानों को फसल बेचने और भुगतान से जुड़ी बड़ी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
1. इच्छानुसार तारीख तय करने की सुविधा
-
किसान अपनी फसल को सरकारी मंडियों में बेचने के लिए
ऑनलाइन पोर्टल पर खुद अपनी सुविधानुसार तारीख चुन सकते हैं। -
इससे मंडियों में भीड़ कम होगी और किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसल बेच पाएंगे।
2. समय पर भुगतान की गारंटी
-
सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसान को उसकी फसल बिकने के 40 से 72 घंटे के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा।
-
भुगतान सीधे किसान के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा।
3. ब्याज सहित भुगतान की सुविधा
-
यदि किसी कारणवश किसान को समय पर भुगतान नहीं मिलता है,
तो किसान को उसके भुगतान पर 9% ब्याज भी दिया जाएगा।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में कॉल सेंटर की सुविधा
हरियाणा सरकार ने किसानों की मदद और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कॉल सेंटर की स्थापना की है।
कॉल सेंटर से मिलने वाली सुविधाएँ :
-
किसान अपनी समस्याओं का विवरण कॉल सेंटर पर दर्ज करवा सकते हैं। Meri Fasal Mera Byora Helpline विशेष नंबर: 18001802117.
-
फसल बेचने के बाद किसानों को भुगतान की सूचना SMS और फोन कॉल के जरिए दी जाएगी।
-
यदि किसी किसान को सूचना प्राप्त करने या भुगतान से जुड़ी दिक्कत आती है,
तो वे खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता विभाग द्वारा स्थापित कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य.
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल किसानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कृषि से जुड़ी सभी सुविधाएँ और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि:
-
किसानों को फसल पंजीकरण, बीज, खाद और कृषि उपकरणों से संबंधित सभी जानकारी समय पर मिले।
-
प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से होने वाले फसल नुकसान पर मुआवजा किसानों तक सीधे और शीघ्र पहुँच सके।
-
किसानों को कृषि यंत्रों और सब्सिडी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन पारदर्शी तरीके से मिले।
-
सरकार किसानों की बुआई से लेकर कटाई और फसल बिक्री तक की जानकारी एक ही पोर्टल पर दर्ज रख सके।
-
राज्य के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना।
👉 इस तरह यह पोर्टल किसानों और सरकार के बीच सीधा सेतु का काम करता है ताकि योजनाओं और सुविधाओं का लाभ बिना किसी देरी के हर किसान तक पहुँच सके।
Meri Fasal Mera Byora Portal Haryana पर रजिस्ट्रेशन करने के लाभ
हरियाणा सरकार का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। इस पर रजिस्ट्रेशन करवाने से किसानों को निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:
-
प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होने पर मुआवजा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों तक पहुँचता है।
-
किसानों को कृषि से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सही समय पर उपलब्ध कराई जाती है।
-
हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कृषि योजनाओं की जानकारी पोर्टल पर आसानी से मिल जाती है।
-
किसान बीज, खाद, ऋण और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी का लाभ समय पर प्राप्त कर सकते हैं।
-
फसल की बुआई से लेकर कटाई तक की पूरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज रहती है।
-
किसानों को सरकारी मंडियों से संबंधित सही जानकारी पोर्टल पर मिलती है।
-
प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई और मुआवजे की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की जाती है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा हरियाणा का प्रमुख विवरण.
| योजना | मेरी फसल मेरा ब्यौरा |
| राज्य | हरयाणा |
| किसके द्वारा शुरुवात हुई | मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर |
| लाभार्थी | हरयाणा राज्य के किसान |
| उद्देश्य | किसान और जमींन का पंजीकरण करना |
| श्रेणी | राज्य सरकार की योजना |
| Last Date | ऑनलाइन करने की 27/03/2025 |
| पोर्टल (Official website) | fasal.haryana.gov.in – Click Here |
हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक दस्तावेज।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसानों को कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखने होते हैं। ये दस्तावेज़ इस प्रकार हैं:
-
किसान का आधार कार्ड
-
किसान का मोबाइल नंबर
-
वोटर कार्ड (मतदाता पहचान पत्र)
-
निवास प्रमाण पत्र
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
जमीन से संबंधित दस्तावेज
-
हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
-
बैंक पासबुक की कॉपी
-
फसलों के नाम व उनकी किस्में
-
बुआई का समय
नोट:
जमीन की जानकारी भरते समय फरद की कॉपी से अपना मुरब्बा संख्या ध्यानपूर्वक देखकर ही दर्ज करें।
Haryana Meri Fasal Mera Byora Registration In Hindi.
हरियाणा राज्य के सभी किसान भाई जो Meri Fasal Mera Byora Yojana का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें इस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन (Registration) करना अनिवार्य है। तभी वे सरकार द्वारा शुरू की गई सभी कृषि योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
👉 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बहुत आसान है और इसे किसान चार चरणों में पूरा कर सकते हैं।
नीचे हमने आपको स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताया है
1. सबसे पहले आपको मेरी फसल मेरी ब्यौरा की ऑफिसियल बेवसाइट fasal.haryana.gov.in पर पर विजिट करना है। यहां क्लिक करें। Offical Website पर जाने के बाद आपके सामने Home Page खुलेगा।
2. Home Page पर आपको आपको “ Farmer Reg/Login“ पर क्लिक करें के ऑप्शन को दबाना होगा। जैसा निचे दर्शाया गया है।

3. इसके बाद आपके सामने किसान पंजीकरण / लॉगिन करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे आप Family id या फिर AAdhar Card Number को सलेक्ट करें।

6. जैसे ही आप अपनी फॅमिली आईडी दर्ज करके जारी रखें पर क्लीक करते है तो आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम जो फॅमिली आईडी में है वह आजाएगे। आपको अपने परिवार में जिस भी व्यक्ति का Meri Fasal Mera Byora Portal पर Registration करना है उसको सेल्क्ट कर लेना है।
7. Family id Member Select करने के बाद आपकी family id में रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर otp आएगा। Otp दर्ज करने के बाद जारी रखे बटन पर क्लीक करें।
8. इसके बाद आपके सामने मेरी फसल, मेरा ब्यौरा पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा। जैसा निचे चित्र में दिखाया गया है। सबसे पहले हमे फॅमिली आईडी और बैंक पासबुक के अनुसार व्यक्तिगत विवरण चेक करना है।
9. अब आपको Deshboard पर क्लीक करके भूमि फसल विवरण इस चरण में किसान को अपनी जमीन की जानकारी तहसील, गांव के साथ साथ आपको फसल से जुड़ी जितनी भी जानकारी जैसे फर्द, खसरा व मुरब्बा नंबर, व जमीन के मालिक का नाम सही से दर्ज करें है उसको यहाँ भरनी होंगी
10. इसके बाद आपने जो फसल अपने खेतों में लगाई हुई है उसका नाम सलेक्ट करके उसे ऑनलाइन दर्ज कर सकते है।
11. सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत में आपके सामने Sumit का बटन आएगा। इस पर आपको क्लिक करना होगा। इस तरह Meri fasal Mera Byora पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
12. Meri fasal Mera Byora में रजिस्टर्ड जमीन का प्रिंट निकालने के लिए Desboard में आपको प्रिंट आउट का विकल्प मिलेगा आप इस पर क्लीक करके अपना प्रिंट निकाल सकते है।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट कैसे निकाले?
1. यदि आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना चाहते है तो इसके लिए आपको फिर से fasal.haryana.gov.in Official Website पर जाये। family id या aadhar Card Number से Login करें ।
2. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Home Page खुल जायेगा। जिसमे आपको प्रिंट आउट का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर जाकर आपको क्लिक का बटन दबाना होगा।
3. इसके बाद आपके सामने अगला Page Open होगा। इसमें जो विवरण पूछा गया है वह आपको भरना होगा, फिर ‘प्रिंट करे’ के बटन पर क्लिक करना होगा।
4. इस प्रकार से आवेदक किसान अपने Meri Fasal Mera Byora Avedan Form का Print Out निकाल सकते है।
Meri Fasal – Mera Byora Helpline Number.
- Meri Fasal Mera Byora Helpline Number: 1800- 180- 2060
- Meri Fasal Mera Byora Toll free Number : 1800- 180- 2117
For Email id: contact here hsamb.helpdesk@gmail.com
निष्कर्ष :-
दोस्तों, आज की पोस्ट में हमने आपको विस्तार से बताया कि Online Haryana Meri Fasal Mera Byora Portal Registration कैसे करें और इस योजना से किसानों को क्या-क्या लाभ मिलते हैं। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई होगी।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने किसान भाइयों और दोस्तों के साथ Facebook, WhatsApp और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करना ना भूलें ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें।
🙏 कृपया हमें कमेंट बॉक्स में बताएं कि आपको यह जानकारी कैसी लगी।
और अगर आपको इस आर्टिकल में कोई त्रुटि या कमी दिखाई दे तो उसकी जानकारी भी हमें जरूर दें ताकि हम उसे सुधार सकें।
Read More:-
- हरियाणा बिजली का बिल ऑनलाइन कैसे भरे?
- हरियाणा बिजली का बिल कैसे चेक करे ऑनलाइन ?
- हरयाणा रोडवेज की टिकट बुक कैसे करे ऑनलाइन?
- पानी/सीवर कनेक्शन लेने के लिए कैसे अप्लाई करे हरियाणा में।
- ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस कैसे बनवाएं ? घर बैठे।
- हरियाणा ऑनलाइन हैवी लाइसेंस कैसे बनवाए?
- हरियाणा हैवी लाइसेंस की ऑनलाइन फीस पेमेंट कैसे करे?
- Haryana पानी/सीवर बिल कैसे भरे ऑनलाइन ?
- मुख्यमंत्री विवाह शुगन योजना हरियाणा |
- ऑनलाइन व्हीकल रोड टैक्स कैसे भरे ऑनलाइन।
- Yono App Se Sbi Bank Ka Khata kaise khole





