
Haryana Family ID Bank Account Status Online: बैंक खाता एक्टिव, वेरीफाई या रिजेक्ट स्टेटस मिनटों में चेक करें
Haryana Family ID Bank Account Verify Status Check :- करते समय आप यह जान सकते है की आपकी फैमिली आईडी से कोन सा बैंक जुड़ा हुआ है और आपके बैंक खाते में आपका नाम और फैमिली आईडी में आपका नाम एक जैसा है या नहीं साथ ही आप उसमे सुधार भी करवा सकते है। जैसा की आपको पता है हरियाणा के अंदर लाडो लक्ष्मी योजना काफी चलन में है. साथ ही हरियाणा में राशन कार्ड के तहत जो सरसों का तेल मिलता था अब हरियाणा सरकार ने वह बंद कर दिया है और अब बैंक अकाउंट में सरसों के तेल के रुपए आएंगे। इसलिए अपना स्टेटस चेक करना जरूरी है
और जिनकी फैमिली आईडी में बैंक अकाउंट में गलती थी। उन सभी परिवारों के पास सरकार द्वारा मैसेज भेजे गए थे हैं। ताकि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए उनके Bank Account Family ID में Verify हो सकें। आज के इस लेख को पढ़ कर आप आसानी Family ID Bank Account Verify कर सकते है। तो चलिए शुरू करते है।
Haryana Family ID Bank Account Verify करना क्यों जरूरी है?
फैमिली बैंक अकाउंट वेरीफाई करना बहुत ही जरूरी हो गया है क्योकि जिस भी परिवार की फैमिली आईडी के अंदर बैंक अकाउंट नंबर वेरीफाई नहीं है। उन्हें हरियाणा सरकार की किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। जैसा की आपको पता है हरियाणा सरकार के द्वारा सभी सरकारी योजना को ऑनलाइन फॅमिली आईडी द्वारा लागु कर दिया गया है। इसलिए हरियाणा सरकार के द्वारा जारी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आपको Family ID में Bank Account Verify करना बहुत ही जरूरी है।
Haryana Family ID Bank Account Verify करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट।
- फैमिली आईडी नंबर।
- फैमिली आईडी से लिंक मोबाइल नंबर।
- बैंक खाते की कॉपी।
Haryana Family ID Bank Account Link है या नहीं कैसे पता करें?
ऑफिशियल पोर्टल पर जाएँ:-
- सबसे पहले आपको हरियाणा सरकार की फैमिली आईडी की ऑफिसियल वेबसाइट Parivar Pehchan Patra पोर्टल पर जाना है। जिसका लिंक आपको नीचे मिल जाएगा।
साइट पर लॉगिन करें :-
- इसके बाद आपको होम पेज पर Login पर क्लिक कर Citizen Login पर क्लीक कर देना है।
फैमिली आईडी विवरण दर्ज करें:-
- इसके बाद आपको (Do you Know Parivar Pehchan Patra(Family ID)? Yes को Select करना है।
- अब आपको अपने परिवार की फैमिली आईडी नंबर डालकर Get Member बटन पर क्लिक करें।
सदस्य का चयन करें:-
- आगे आपको परिवार के उस सदस्य का नाम सलेक्ट करना है जिसका आप Family ID Bank Account Verify करना चाहते हैं।
OTP वेरिफिकेशन करें:-
- इसके बाद Send Otp पर क्लिक कर देना है। फैमिली आईडी से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसको आपको डालकर Validate Otp पर क्लिक करना है।
डैशबोर्ड :-
- ऐसा करने के बाद आपके सामने Haryana Parivar Pehchan Patra का Deshboard ओपन हो जाएगा।
Verification Status देखें:-
- जिसमे आप को Verification Status का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लीक करना है।

- नेक्स्ट आपको आपके नाम के सामने बने Verification Status के विकल्प फिर क्लीक करना है।

बैंक खाता स्थिति देखें:-

- अब आप आसानी से देख सकते है फैमिली आईडी से कौन सा बैंक खाता लिंक है। और किस कारण से बैंक अकाउंट फैमिली आईडी में वेरीफाई नहीं हो रहा है।
Haryana Family ID Bank Account Status Check: Important Links
| लिंक का विवरण (Link Description) | सीधा लिंक (Direct Link) |
| Parivar Pehchan Patra (PPP) Official Portal | meraparivar.haryana.gov.in |
| Check Family ID Bank Account Status (Citizen Login) | Citizen Portal Link |
| PPP Grievance & Correction Portal | grievance.edisha.gov.in |
| Direct DBT Bank Status / PFMS Portal | pfms.nic.in |
| Haryana Social Security Pension Portal (Check Pension Bank Details) | pension.socialjusticehry.gov.in |
| Check Latest Haryana Govt Schemes & Updates | superfast3education.in |
Haryana Family ID Bank Account Link FAQ
Q1. Family ID Bank Account Link करना क्यों जरूरी है?
Ans: फैमिली बैंक अकाउंट वेरीफाई करना जरूरी है क्योंकि जिस भी परिवार की फैमिली आईडी में बैंक अकाउंट नंबर वेरीफाई नहीं है, उन्हें हरियाणा सरकार की किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा
Q2. Haryana Family ID Bank Account Link करने से क्या पता चलता है?
Ans: आप जान सकते हैं कि आपकी फैमिली आईडी से कौन सा बैंक जुड़ा है, आपके बैंक खाते और Family ID में नाम एक जैसे हैं या नहीं, और आवश्यक सुधार भी करवा सकते हैं।
Q3. अगर बैंक अकाउंट Link नहीं है तो क्या करें?
Ans: Verification Status में गलती या Pending दिखने पर आप सही जानकारी और बैंक खाता दस्तावेज अपलोड करके सुधार करवा सकते हैं।
Q4. कौन-कौन सी सरकारी योजनाओं के लिए Haryana Family ID Bank Account Link करना जरूरी है?
Ans: हरियाणा सरकार की सभी सरकारी योजनाओं के लिए, जैसे कि लाडो लक्ष्मी योजना, राशन कार्ड (BPL/AAY) से जुड़े सीधे नकद लाभ या सरसों तेल/चीनी डीबीटी सब्सिडी में Haryana Family ID Bank Account Link होना अनिवार्य है।
निष्कर्ष:-
तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने की आप घर बैठे Haryana Family ID Bank Account के लिए आवेदन कैसे कर सकतें है। इसीलिए आज का हमारा ये लेख अच्छा लगा तो अपने दोस्तों में शेयर करें।अगर आपको इस लेख में कोई गलती है तो हमे Comment करके अवश्य बताएं। इसके साथ ही हरियाणा से जुडी सभी जानकारी पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प चैनल से हमारे साथ जुड़ सकते है।





