सम्पूर्ण जानकारी।
- 1 सेहत के लिए अनार कई बिमारियों का रामबाण इलाज – Pomegranate Fruit Khane Ke Fayde.
- 2 अनार फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व – Nutrients found in Pomegranate fruit in Hindi.
- 2.1 अनार को इंग्लिश में क्या कहते है। What is Pomegranate called in English.
- 2.2 अनार का वैज्ञानिक नाम क्या है। Scientific name of Pomegranate.
- 2.3 भारत में अनार की खेती कहा की जाती है। Pomegranate fruit cultivation.
- 2.4 कुछ अन्य भाषाओ में अनार के नाम । Pomegranate names of some other lauguages.
- 2.5 अनार के औषधीय गुण क्या है। What are the madicinal properties of Pomegranate.
- 3 अनार खाने के फायदे। – Benefits of eating Pomegranate in Hindi.
- 3.1 1. कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोके अनार के फायदे। – Benefits of Pomegranate to stop cancer cells
- 3.2 2. गर्भावस्था में लाभकारी अनार के औषधीय गुण – Pomegranate Benefits in pregnancy.
- 3.3 3. त्वचा के लिए फायदेमंद अनार के खाने के फायदे। – Use of Pomegranate Benefits for the skin.
- 3.4 4. बालो में लाभकारी अनार खाने के फायदे – Pomegranate Beneficial for hair.
- 3.5 5. एनीमिया रोग में राहत पहुँचाये अनार के लाभकारी गुण – Benefits of Pomegranate to Provide relief in anemia.
- 3.6 6. दिल की बीमारी को दूर करे अनार के फायदे। – Benefits of Pomegranate to remove heart disease.
- 3.7 7. पाचन शक्ति में सुधार करे अनार खाने के फायदे। – Improve digestion Pomegranate.
- 3.8 8. हड्ड़ियों को मजबूत बनाये अनार खाने के लाभ – Benefits of Pomegranate to strengthen bones.
- 3.9 9. विटामिन से भरपूर अनार खाने के फायदे। Vitamin rich Pomegranate.
- 4 10. अनार के बीजों से निकलने वाले तेल के फायदे।
- 5 अनार खाने के नुकसान। – Side effects of Pomegranate in Hindi.
सेहत के लिए अनार कई बिमारियों का रामबाण इलाज – Pomegranate Fruit Khane Ke Fayde.
अनार खाने के फायदे | Pomegranate Fruits Health Benefits Side Effects In Hindi | अनार फ्रूट के फायदे | Pomegranate fruit Khane ke fayde Hindi me | Benefits of Pomegranate Fruit in Hindi | सेहत के लिए अनार फल खाने के फायदे गुण व नुकसान। |
बीमार होने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है। तो डॉक्टर हमे अनार खाने की सलाह देते है। क्योकि अनार शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ शरीर में खूंन की मात्रा भी बढ़ाता है। इसलिए अनार पर एक मुहावरा है एक अनार सौ बीमार यानि की एक अनार सौ बीमार लोगों को ठीक कर सकता है।
इसलिए जो लोग अनार का सेवन करते है। उनमे कभी खून की कमी नहीं आती है। आज के इस आर्टिकल में अनार के औषधीय लाभ व अनार के नुकसान के बारें में बताएंगे। चलिए शुरू करते है।
अनार का पेड़ कैसा होता है। – Pomegranate fruit Tree in Hindi.
अनार उपोष्ण जलवायु का पौधा है। अनार का पौधा 3 से 4 साल में पेड़ बन जाता है अनार का पेड़ दिखने मे काफी सुंदर दिखता है। अनार पर आने फूलों का रंग गहरे लाल रंग का होता है। अनार के पौधे की लम्बाई इनकी किस्म के हिसाब से अलग अलग होती। अनार के पेड़ की छोटी -छोटी हरी पत्तिया होती है।
अनार की कोंपलें सीधी बढ़ती है। अनार के पेड़ की लकड़ी बहुत ही मजबूत व ठोस होती है। इसलिए इसकी लकड़ी का प्रयोग छड़ी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अनार के फलों के विकास एवं पकने के समय गर्म एवं शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है। अनार पर लगने वाले फूल ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
अनार फल दिखने में कैसा होता है।- Pomegranate fruit Benefits in Hindi.
अनार का फल दिखने में गोल मध्यम आकार के चिकनी सतह और ऊपर से फूल के आकार का होता है। अनार का बाहरी आवरण अनार कच्चा होने पर हरे कठोर छिलके से ढका होता है। व अंदर अनार के दाने सफेद रंग के होते है।
अनार पकने पर अनार का बहारी छिलका और अंदर के दाने लाल रंग के हो जाते है। एक अनार में सैकड़ों लाल रंग के दाने होते है। ये अनार के दाने खाने में मीठे होते है। अनार के पौधे पर एक वर्ष मे तीन बार फल आते है जो इस प्रकार है। जून-जुलाई, सितम्बर-अक्टूबर और जनवरी-फरवरी।
अनार के पेड़ का धार्मिक महत्त्व।
अनार फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व – Nutrients found in Pomegranate fruit in Hindi.
अनार (Pomegranate) में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है। जो हमारे शरीर को स्वस्थ व बीमारियों से दूर रखते है। अनार खाने से दिमाग तेज बनता है। रोजाना अनार खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बना रहता है। जिससे हार्ट की बीमारी का खतरा नहीं होता है। क्योकि अनार में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। जो इस प्रकार है। :-
अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीज, मैग्नीशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड व फोलिक एसिड आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसके अलावा अनार में एंटीहाइपरटेंसिव (रक्तचाप को नियंत्रित करने वाला गुण। था एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल गुण व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है।
अनार को इंग्लिश में क्या कहते है। What is Pomegranate called in English.
अनार (का नाम) को इंग्लिश में Pomegranate कहते है।
अनार का वैज्ञानिक नाम क्या है। Scientific name of Pomegranate.
अनार का वैज्ञानिक नाम प्यूनिका ग्रेनेटम ( Punica granatum) है। अनार ग्रेनेटम और प्यूनिकैसी (Punicaceae) कुल का पौधा है।
भारत में अनार की खेती कहा की जाती है। Pomegranate fruit cultivation.
भारत में अनार की खेती राजस्थान, आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात आदि राज्यों में की जाती है। राजस्थान के कुछ जिलो के नाम इस प्रकार है जहां अनार की खेती की जाती है। बाड़मेर, जयपुर,सीकर, हनुमानगढ़, झुंझनू, पाली, श्रीगंगानगर, आदि में अनार ( Pomegranate in Hindi) की अच्छी क्वालिटी के पेड़ लगाए गए है। जिससे अनार की अच्छी पैदावार होती है।
कुछ अन्य भाषाओ में अनार के नाम । Pomegranate names of some other lauguages.
अनार को अन्य भाषाओ में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। तो चलिए बताते है अनार के अन्य भाषाओ में और कौन-कौन से नाम है।
- Hindi में – अनार,
- Gujarati में – दाडम , गुलनार;
- Tamil में – माद्लाई , मद्लम
- Bengali में – दाडिम गाछ
- Nepali में – अनार
- Marathi में – दालिम्बा
- English में – एप्पल ऑफ़ ग्रेनाडा , पोमेग्रेनेट
- Sanskrit में – दाड़िम , करक , रक्तपुष्पक , लोहितपुष्पक , दलन
- Punjabi में – दारुण , धारु , जामन
- kenned में – दालिम्बे , हुलिदालिम्बे
- Assamese में – डालिम
अनार के औषधीय गुण क्या है। What are the madicinal properties of Pomegranate.
अनार में पाए जाने वाले औषधीय गुण हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। क्योकि अनार के पत्ते, फल, फूल, छाल, लकड़ी, सभी का औषधीय रूप में प्रयोग कीया जाता है। अनार फल की तुलना में अनार की कली, और छिल्के में अधिक गुण पाए जाते हैं। अनार में एंटीकैंसर कैंसर के प्रभाव को कम करने वाले तत्व भी शामिल हैं। जिससे कुछ हद तक कैंसर से बचा जा सकता है। साथ ही अनार दस्त को रोकने में काफी साहयक है।
अनार खाने के फायदे। – Benefits of eating Pomegranate in Hindi.
अनार में अधिक मात्रा में एंटी बायोटिक, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीवायरल के गुण पाए जाते है जो हमारे शरीर की इम्युनिटी को काफी हद तक बढ़ाने में मदद करता है। शरीर में इम्युनिटी मजबूत होने से शरीर में बीमारियों का जोखिम न के बराबर होता है। अनार खाने के बहुत सारे फायदे है। जिससे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। तो आईये जानते है अनार खाने के फायदों के बारे में:-
1. कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोके अनार के फायदे। – Benefits of Pomegranate to stop cancer cells
अनार शरीर में कैंसर के प्रभाव को रोकता है। अनार में पॉलिफिनॉल्स काफी मात्रा व फ्लेवोनॉइड्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है जो की एंटी कैंसर के गुण दर्शाता है। अनार कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। अनार को अगर नियमित रूप से रोजाना खाया जाये तो तो कैंसर को रोका जा सकता है। इसके साथ साथ ये पोषक तत्व प्रोस्टैट और ब्रेस्ट कैंसर को भी कम करते है। यदि कैंसर के रोगी को नियमित अनार का जूस दिया जाए तो PSA ( Prostate-specific antigen) का स्तर घट जाता है। जिससे हमारे शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद मिलती है।
2. गर्भावस्था में लाभकारी अनार के औषधीय गुण – Pomegranate Benefits in pregnancy.
गर्भवती महिला के लिए अनार किसी औषधि से कम नहीं है। गर्भावस्था के दौरान अगर अनार का सेवन नियमित तौर पर किया जाए तो अनार गर्भवती महिला को काफी लाभ पहुंचाता है। अनार खाने से गर्भवती महिला व शिशु दोनों स्वस्थ रहते है। और अनार खाने से खून की कमी नहीं होती तथा पाचन तंत्र से संबंधित समस्या से भी छुटकारा मिलता है। और शिशु के मस्तिष्क का विकास होता है क्योकि अनार विटामिन सी, फाइबर, फोलेट व पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। गर्भावस्था के दौरान अगर आप किसी फल का सेवन करना चाहती है तो डॉक्टर से जरूर परामर्श ले।
3. त्वचा के लिए फायदेमंद अनार के खाने के फायदे। – Use of Pomegranate Benefits for the skin.
अनार शरीर के स्वास्थ्य को ठीक रखने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी गुणकारी है। अनार का रोजाना सेवन कर त्वचा में उत्पन्न रोगों को दूर किया जा सकता है। अनार त्वचा में सूजन के प्रभाव को कम करने के अलावा बढ़ती उम्र के असर को कम करता है। साथ ही अनार त्वचा पर झुरियों, मुंहासो और दाग धब्बे को कम करके त्वचा को खूबसूरत बनाता है। अनार अनार के छिलके से बना फेसपैक त्वचा में मौजूद कोलाजन को क्षति पहुंचने से बचाता हैं।
4. बालो में लाभकारी अनार खाने के फायदे – Pomegranate Beneficial for hair.
बालो के लिए अनार का जूस काफी लाभकारी है। यह बालों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही बालों का झड़ना भी रोकता है और बालों में नमी बनाये रखता है। अनार दो मुँह बाल, बालों में रूखेपन को दूर करके उनको चमकदार और मुलायम बनाता है। बालों को लम्बा और घना भी बनाता है अनार में पाए जाने वाले विटामिन,मिनरल्स और पोषक तत्व बालों को सफेद होने से बचाते है। अनार का तेल बालों को प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।
5. एनीमिया रोग में राहत पहुँचाये अनार के लाभकारी गुण – Benefits of Pomegranate to Provide relief in anemia.
एनीमिया ( रक्त में हीमोग्लोबिन या रेड ब्लड सेल्स की कमी से एनीमिया रोग होता है। ) को ठीक करने के लिए डॉक्टर हमेशा अनार खाने की सलाह देते है। क्योकि अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण उपस्थित होते है। साथ ही अनार का अगर रोजाना सेवन किया जाए। तो यह हमारे शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। अनार में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पायी जाती है।
6. दिल की बीमारी को दूर करे अनार के फायदे। – Benefits of Pomegranate to remove heart disease.
दिल की बीमारी एक गंभीर बीमारी है इस बीमारी में अनार खाना या इसका जूस पीना दिल को स्वस्थ बनाता है। अनार खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है। जिसकी वजह से रक्त हमारे दिल तक आसानी से आवाजाही करता है। साथ ही अनार खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल स्तर बना रहता है। और अनार खाने से रक्त धमनियों में रक्त के थक्के नहीं जमते।
7. पाचन शक्ति में सुधार करे अनार खाने के फायदे। – Improve digestion Pomegranate.
अनार आंतो में होने वाली सूजन को कम करता है। जिससे पाचन क्रिया में लाभ होता है। अनार (anar) खाना या इसका जूस पीना पाचन क्रिया को मजबूत बनाकर पाचन क्रिया में सुधार लाता है। और खाने को ऊर्जा में बदल कर हमारे शरीर को पोषण ऊर्जा शक्ति प्रदान करता है। साथ ही दस्त व पेचिस होने पर अनार या अनार का जूस पिने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अनार के छ्लिके, पत्तियां व छाल का उपयोग कर पेट के विकारों को दूर किया जा सकता है।
8. हड्ड़ियों को मजबूत बनाये अनार खाने के लाभ – Benefits of Pomegranate to strengthen bones.
जिन लोगों में हड्ड़ियो और जोड़ो में दर्द रहने की समस्या रहती है तो वे लोग अनार का रोजाना सेवन कर सकते है क्योंकि अनार में एंटीइंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है। जो लोग अनार का नियमित तौर पर सेवन करते है उन लोगों के जोड़ो में दर्द, व हड्ड़ियों में काफी लाभ पहुंचता है। साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने में अनार का छिलका काफी साहयक है क्योंकि अनार के छिलके में बैक्टीरिया रोधी और सूजन रोधी गुण पाया जाता है।
9. विटामिन से भरपूर अनार खाने के फायदे। Vitamin rich Pomegranate.
अनार में सभी प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और खनिज पदार्थ पाए जाते है जैसे विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, फोलिक एसिड आदि ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर में इम्यूनिटी बूस्टर का काम करते है। जिससे आप लम्बे समय तक स्वस्थ रह सकते है। अगर आप इन सभी पोषक तत्वों का लाभ लेना चाहते है तो अनार का नियमित तौर पर सेवन करें।
10. अनार के बीजों से निकलने वाले तेल के फायदे।
अनार के बीजो से निकलने वाले तेल का उपयोग त्वचा को हाइड्रेटेड रखने व सूर्य की यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षित रखने में काफी कारगर है। अनार के बीजों से प्राप्त तेल का वैज्ञानिक नाम पिकाका ग्रैनैटम (Punica granatum) है। अनार के बीज से निकलने वाले तेल को बालों में लगाकर मालिश करने से बाल मजबूत व काले होते है।
11. अनार के छिलके के उपयोग।
अनार खाने के अन्य तरिके व उपयोग – Other uses of eating Pomegranate in Hindi.
अनार (Pomegranate Fruit in Hindi) का उपयोग और भी बहुत सारी Recipe में किया जाता है। अनार के दाने अगर किसी भी डीश में डाल दिए जाये तो उस डीश में चार चाँद लग जाते है तो आईये जानते है अनार का उपयोग और कौन -कौन सी Recipe में कर सकते है:-
- अनार का जूस (रस ) बनाकर पिया जाए तो इससे आपके शरीर को रिजल्ट मिलेंगे।
- अनार से किसी भी डीश की गार्निश की जा सकती है।
- अगर आप किसी भी फल का सेवन करते है तो अनार के दानों को मिक्श करके खा सकते है।
- अनार को डाइट के रूप में इस्तेमाल कर सकते है।
- केक और आइसक्रीम बनाते समय अगर ऊपर से अनार के दाने डाल दिए जाए तो उसका स्वाद दुगुना हो जाता है और दिखने में भी अच्छा लगता है।
- अनार जैली बनाकर भी आप अनार का सेवन कर सकते है।
- इसके अलावा अनार से चटनी भी बनाई जाती है जो काफी अच्छी होती है।
- अनार का सेवन आप अनार के रस की बर्फ़ी बनाकर भी कर सकते है।
अनार खाने के नुकसान। – Side effects of Pomegranate in Hindi.
अनार खाने के फायदे तो आप जान ही गए ही होंगे लेकिन आप इसके नुकसानों के बारे में भी जान लें तो चलिए बताते है अनार के नुकसानों के बारे में:-
- बढ़ते हुए वजन को कम करने के लिए आप अनार का सेवन नियमित रूप से कर सकते है। लेकिन आप अनार का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। नहीं तो अनार आप का वजन बढ़ा सकता है क्योंकि अनार में कैलोरी की अधिक मात्रा पायी जाती है।
- जरूरत से ज्यादा अनार खाने से उल्टी, पेट में दर्द होना जैसी शिकायत हो सकती है।
- अधिक मात्रा में अनार खाने से पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है।
- अनार (Pomegranate) खाने से कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या उतपन्न हो सकती है। ऐसी स्थिति में अनार का सेवन न करें।
- अनार में शुगर की अधिक मात्रा पायी जाती है इसलिए मधुमेय से पीड़ित लोगों को अनार का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर परामर्श कर लेना चाहिए।
- जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर ( Low Blood Pressure ) की समस्या है तो वे लोग अनार का जूस या फिर अनार का सेवन न करें। क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है इसलिए अनार का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की गति और धीमी जाती है। इसलिए ऐसे लोगो को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।
- जिन इंफ्लूएंजा या खांसी की शिकायत है तो वे लोग भी अनार का सेवन न करें।
नोट:- हमारी यह वेबसाइट आपको किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह नही देता हैं. बताए गए घरेलू उपचारों में से किसी का उपयोग करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से सम्पर्क जरुर करे।
Subject :-
निष्कर्ष:-
दोस्तों आज की हमारी पोस्ट (अनार फल के फायदे, Pomegranate Fruit Khane Ke Gun, Pomegranate Fruit Ke Fayde In Hindi) आपको अच्छी लगी तो हमे Comment करके जरूर बताए। और ऐसी ही नई व इंट्रेस्टिंग जानकारी लेने के लिए हमारी Website फॉलो करे।
Read More :-
- एवोकैडो फल के फायदे, औषधीय गुण व नुकसान।
- कमल ककड़ी खाने के फायदे।
- Anar Khane Ke Fayde, नुकसान व औषधीय लाभ।
- जिंदगी बदल देंगे आवंला खाने के फायदे।
- स्टार फल के फायदे, नुकसान व औषधीय लाभ।
- Gular Fruit गूलर के फायदे।
- बेलपत्र खाने के फायदे, नुकसान।
- चेरी फ्रूट खाने के 16 फायदे।
- फालसा फल के फायदे, औषधीय गुण व नुकसान।
- ब्लूबेरी फल खाने से होने वाले फायदे।
- लोबिया के फायदे शरीर को स्वस्थ बनाएं।