ONGC Sports Scholarship 2026: खिलाड़ियों को सरकार देगी ₹70,000 प्रति माह, 29 सितंबर से पहले करें आवेदन

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026: खिलाड़ियों को सरकार देगी ₹70,000 प्रति माह, 29 सितंबर से पहले करें आवेदन

पोस्ट की सम्पूर्ण जानकारी।

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026: 29 सितंबर से पहले करें आवेदन

ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने देश के उभरते और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता व प्रोत्साहन देने के लिए ONGC Sports Scholarship Scheme 2026-27 (Podium Aspirants Category) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के तहत 19 विभिन्न खेलों के कुल 125 खिलाड़ियों (96 पुरुष एवं 29 महिला) को एक वर्ष के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिसे उनके प्रदर्शन के आधार पर 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है

चयनित खिलाड़ियों को उनके खेल स्तर, पदक और रैंकिंग के आधार पर ₹40,000 से लेकर ₹70,000 प्रति माह तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। साथ ही ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य/दुर्घटना बीमा और टूर्नामेंट के लिए यात्रा व खेल किट भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी आधिकारिक पोर्टल sportsscholarship.ongc.co.in पर 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026: Overview

विवरण (Particulars) जानकारी (Details)
संस्था का नाम

ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC)

योजना का नाम

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026-27 (Podium Aspirants)

कुल सीटें

125 पद (पुरुष: 96, महिला: 29)

छात्रवृत्ति राशि

₹40,000 से ₹70,000 प्रति माह

छात्रवृत्ति की अवधि

1 वर्ष (वार्षिक प्रदर्शन पर 3 वर्ष तक विस्तार संभव)

आयु सीमा

18 से 30 वर्ष (जन्म 01-09-1996 से 01-09-2008 के बीच)

आवेदन का माध्यम

केवल ऑनलाइन (Online Mode)

आवेदन शुरू होने की तिथि

08 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे)

आवेदन की अंतिम तिथि

29 सितंबर 2026 (शाम 04:00 बजे तक)

आधिकारिक वेबसाइट

sportsscholarship.ongc.co.in

खेलवार रिक्तियों का विवरण (Distribution of Scholarships)

इस योजना के तहत कुल 19 खेलों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं:

क्र. सं. खेल का नाम (Game) पुरुष (Male) महिला (Female) कुल पद पोजीशन / इवेंट / श्रेणी
1 Athletics 5 5 10

All Events

2 Badminton 3 3 6

Single specialist

3 Basketball 9 0 9

Point Guard, Shooting Guard, Small Forward, Power Forward, Centre

4 Chess 2 1 3

FIDE Classical

5 Cricket 12 0 12

Batsmen, Bowler, Wicketkeeper Batsmen

6 Football 12 0 12

Goalkeeper, Defender, Midfielder, Forward/Striker

7 Hockey 10 0 10

Goalkeeper, Defender, Midfielder, Forward/Striker

8 Kabaddi 11 0 11

Right/Left Corner, Right/Left Cover, Raider & All Rounder

9 Squash 2 2 4

Single specialist

10 Table Tennis 2 3 5

Single specialist

11 Tennis 2 2 4

Single & Double specialist

12 Volleyball 9 0 9

Setter, Universal, Libero, Attacker, Blocker

13 Swimming 2 2 4

All Events

14 Archery 3 2 5

Recurve and Compound

15 Boxing 3 2 5

All Weight Categories

16 Para Sports 3 2 5

All Events

17 Shooting 3 3 6

All Pistol / Shotgun & Rifle events

18 Wrestling 2 2 4

All Weight Categories

19 Golf 1 0 1

Only Amateur players

कुल योग

96

29

125

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026: Eligibility Criteria

  • नागरिकता: खिलाड़ी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है

  • आयु सीमा: खिलाड़ी की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म तिथि 01 सितंबर 1996 से 01 सितंबर 2008 के बीच)। उम्र प्रमाण के रूप में 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र मान्य होगा

  • पारिवारिक आय सीमा: खिलाड़ी के माता-पिता की वार्षिक आय ₹30 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रमाण के लिए परिवार का लेटेस्ट आय प्रमाण पत्र या माता-पिता का ITR अनिवार्य है

  • नो जॉब / अन्य स्टाइपेंड: खिलाड़ी किसी भी केंद्र/राज्य सरकार, पीएसयू या निजी संस्थान में नियमित नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही किसी अन्य संस्था से कोई अन्य स्कॉलरशिप या अनुबंध (Contract) ले रहा हो

  • टूर्नामेंट प्रदर्शन अवधि: 01 जनवरी 2025 से 29 सितंबर 2026 के बीच आयोजित टूर्नामेंटों के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा। पिछले ओलंपिक और एशियाई खेलों के प्रतिभागियों पर भी विचार किया जाएगा

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026: Scholarship Amount Slab

खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर 4 स्लैब में स्कॉलरशिप दी जाएगी:

लेवल खेल सहभागिता / उपलब्धि का स्तर मासिक मानदेय
स्लैब 1

• जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप/फेडरेशन कप में पदक विजेता

• जूनियर एशियाई/राष्ट्रमंडल/विश्व कप में सहभागिता

• सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप/फेडरेशन कप/राष्ट्रीय खेलों में सहभागिता

• जूनियर नेशनल कैंप के लिए चयन

₹40,000/-

स्लैब 2

• जूनियर एशियाई/राष्ट्रमंडल/विश्व कप में पदक विजेता

• सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप/फेडरेशन कप/राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता

• सीनियर एशियाई/राष्ट्रमंडल/विश्व कप में सहभागिता

• सीनियर नेशनल कैंप के लिए चयन

₹50,000/-

स्लैब 3

• सीनियर एशियाई/राष्ट्रमंडल/1-2 वर्षीय विश्व कप में पदक विजेता

• ओलंपिक/एशियाई/राष्ट्रमंडल खेल या 4 वर्षीय विश्व कप में सहभागिता

₹60,000/-

स्लैब 4

• ओलंपिक/एशियाई/राष्ट्रमंडल खेल अथवा 4 वर्षीय विश्व कप/चैम्पियनशिप में पदक विजेता

₹70,000/-

(व्यक्तिगत रैंकिंग वाले खेल जैसे बैडमिंटन, स्क्वैश, टेबल टेनिस, टेनिस, गोल्फ और शतरंज में नेशनल/इंटरनेशनल रैंकिंग और FIDE रेटिंग के आधार पर ₹40,000 से ₹70,000 का स्लैब तय होगा)

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026 (Benefits & Facilities)

  • स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा: ओएनजीसी द्वारा ₹5,00,000/- (पांच लाख रुपये) का व्यक्तिगत स्वास्थ्य/दुर्घटना बीमा दिया जाएगा (या स्वयं बीमा कराने पर ₹7,000 प्रति वर्ष तक प्रीमियम की प्रतिपूर्ति की जाएगी)

  • यात्रा एवं दैनिक भत्ता: घरेलू टूर्नामेंटों में ओएनजीसी का प्रतिनिधित्व करने पर TA/DA और प्रतियोगिता के आवश्यक खर्चे मिलेंगे

  • प्लेइंग किट: चयनित खिलाड़ियों को खेलने के लिए स्पोर्ट्स किट प्रदान की जाएगी

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026 (Selection Criteria)

  • व्यक्तिगत खेल (Individual Sports): नेशनल/इंटरनेशनल रैंकिंग और स्कोर मैट्रिक्स (उपलब्धियों) के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी

  • टीम खेल (Team Sports – Cricket, Football, Hockey, Kabaddi, Basketball, Volleyball):

    • खेल उपलब्धियों के अधिकतम 70 अंक होंगे

    • कम से कम 15 अंक पाने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली-एनसीआर में सिलेक्शन ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा

    • गेम ट्रायल 30 अंकों का होगा (जिसमें न्यूनतम 22.5 अंक लाना अनिवार्य है)

  • टाई होने पर नियम: बराबर अंक होने पर अधिक उम्र वाले खिलाड़ी को वरीयता दी जाएगी

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026 : ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • स्टेप 1: आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sportsscholarship.ongc.co.in खोलें

  • स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन करें: अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करें

  • स्टेप 3: फॉर्म भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी, खेल का नाम, पोजीशन, जन्मतिथि और खेल उपलब्धियों का पूरा विवरण भरें

  • स्टेप 4: दस्तावेज अपलोड करें:

    • सभी दस्तावेज केवल PDF फॉर्मेट में अपलोड करें

    • फोटो और हस्ताक्षर JPEG/PNG फॉर्मेट में अपलोड करें

    • ध्यान रहे कि प्रत्येक फाइल का साइज 100 KB से अधिक नहीं होना चाहिए

  • स्टेप 5: फाइनल सबमिट: फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद 29 सितंबर 2026 शाम 4:00 बजे से पहले सबमिट कर प्रिंट आउट निकाल कर रख लें

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026: Important Direct Links

महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप एवं सेवाएं (Important Links) डायरेक्ट लिंक (Direct Link)
ONGC स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप 2026 ऑनलाइन अप्लाई

Apply Online ONGC Portal

ONGC आधिकारिक अधिसूचना (PDF डाउनलोड)

Download Official PDF

हरियाणा स्कॉलरशिप स्टेटस चेक ऑनलाइन Haryana Scholarship Status Check
हरियाणा अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना Haryana Ambedkar Medhavi Chhatar Scholarship
डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना हरियाणा Haryana Dr Ambedkar Scholarship Yojana
अंबेडकर स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करें Ambedkar Scholarship Status Check Online
NSP स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस चेक करें NSP Scholarship Payment Status Check
NSP स्कॉलरशिप स्टेटस चेक कैसे करें NSP Scholarship Status Check Kaise Kare
हरियाणा NMMS स्कॉलरशिप एडमिट कार्ड Haryana NMMS Scholarship Admit Card
LIC गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप स्कीम LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme
कोटक कन्या स्कॉलरशिप योजना Kotak Kanya Scholarship Online Form
SBI प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship
हरियाणा रोडवेज हैवी लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन Haryana Roadways Heavy Licence Apply
हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस ऑनलाइन फॉर्म Haryana Conductor Licence Form Apply

ONGC Sports Scholarship Scheme 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. ONGC स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 08 सितंबर 2026 से शुरू होकर 29 सितंबर 2026 (शाम 4:00 बजे तक) खुले रहेंगे

Q2. इस स्कॉलरशिप के लिए पात्र आयु सीमा क्या है?

उत्तर: खिलाड़ी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जिनका जन्म 1 सितंबर 1996 से 1 सितंबर 2008 के बीच हुआ हो)

Q3. चयनित खिलाड़ियों को हर महीने कितनी छात्रवृत्ति राशि मिलेगी?

उत्तर: खेल के स्तर, रैंकिंग और मेडल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह ₹40,000, ₹50,000, ₹60,000 या ₹70,000 की छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में दी जाएगी

Q4. माता-पिता की आय की अधिकतम सीमा क्या रखी गई है?

उत्तर: खिलाड़ी के माता-पिता की कुल वार्षिक पारिवारिक आय ₹30 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

Q5. क्या टीम खेलों में सिलेक्शन ट्रायल अनिवार्य है?

उत्तर: हाँ, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में उपलब्धियों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों को 30 अंकों के गेम ट्रायल से गुजरना होगा, जिसमें न्यूनतम 22.5 अंक पाना अनिवार्य है

Leave a Comment