कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर की विशेषता। कंप्यूटर के उपयोग व कंप्यूटर के मुख्य भाग।

कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर की विशेषता। कंप्यूटर के उपयोग व कंप्यूटर के मुख्य भाग।

नमस्कार दोस्तों आज हम फिर हाज़िर हैं आपके सामने एक नई जानकारी के साथ आज हम आपको कंप्यूटर क्या है इसकी सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है तो जानिए हमारे साथ कंप्यूटर क्या है? कंप्यूटर की विशेषता। कंप्यूटर के उपयोग व कंप्यूटर के मुख्य भाग के बारें में।

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक ऐसी इलक्ट्रोनिक मशीन है जिसका मुख्य कार्य गणना करना है  इसे हम गणना करने वाला यंत्र भी कह सकते है हम इसका इस्तेमाल जानकारी (data ) को स्टोर करने के लिए करते हैं इसके द्वारा हम अपनी जानकारी व सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकते है इसकी सहायता से हम बड़ी से बड़ी गणना को आसानी से कर सकते हैं अतः हम इसको गणना करने वाला यंत्र भी बोल सकते हैं इसकी गणक प्रकिर्या के कारण इसे संगणक भी कहते हैं संगणक ही कंप्यूटर का हिंदी नाम भी है हिंदी मे इसे अन्य नाम अभकलित्र ,परिकलक व अभिकलक हैं

कंप्यूटर क्या है इसकी अन्य जानकारी

कंप्यूटर का अविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था उन्होंने 1822 में ‘डिफरेंशिअल इंजन’ नाम के मकैनिकल कंप्यूटर का अविष्कार किया था वो एक महान दार्शनिक, अविष्कारक, गणितज्ञ और यांत्रिक इंजीनयर थे उन्होंने जो कंप्यूटर बनाया उसे वर्तमान कम्प्यूटरों के प्रोग्राम की अवधारणा के आर्दश के लिए जाना जाता है चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर के पिता के रूप में भी जाना जाता है

 कंप्यूटर क्या है इसकी विशेषताएँ

आज हम आपको कंप्यूटर क्या है इसकी की विशेषताएँ क्या हैं इसकी जानकरी दे रहे हैं जो इस प्रकार हैं (i) उच्च गति (ii) सटीकता (iii) विश्वसनीयता (iv) स्वचालित (v) संग्रहण करने की छमता (vi) बुद्धिमता (vii) परिश्रमशीलता

(i) उच्च गति – कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसकी गति अत्यंत तीव्र होती है यह एक आम मनुष्य की अपेक्षा किसी भी कठिन से कठिन कार्य को कुछ ही माइक्रो सेकण्ड्स मे कर देता है इसकी संग्रहण व् कार्य करने की छमता अतयंत तीव्र है  आधुनिक युग के कंप्यूटर 3 करोड़ से गणनाओं को 1 में पूरा कर सकते हैं वो भी बिना कोई गलती के इनकी गति इतनी तीव्र होती है

(ii) सटीकता  – सटीकता यानी accuaracy भी इसकी एक विशेषता है  हम इसमें जो भी कार्य या गणना करते हैं उसमे कोई त्रुटि या गलती नहीं होती यह हमे बिलकुल सही जानकारी देता है

(iii) विश्वसनीयता – विश्वसनीयता यानी deligence भी इसकी एक विसेसता है हम इसमें जो भी डाटा डालते है ये उस डाटा को सुरक्षित रखता है जब तक हम उसे मिटाएँ delete ना करें यह तब तक कोई गलती नहीं करता जब तक हम खुद इसे कोई गलत आदेश न दे यह हमारी जानकारी को बिलकुल सुरक्षति रखता है

(iv) स्वचालित – स्वचालित यानी automation भी इसकी एक विशेषता है  इस को चलाने में हमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है यह अपने आप ही कार्य करता है  बस इसे एक बार प्रोग्राम करने की आवश्यकता है फिर यह अपने आप कार्य करने की छमता का विकास कर लेता है इसके कार्य करने की छमता को प्रोग्रामिंग कहते हैं

(v)संग्रहण करने की छमता – संग्रहण करने की छमता storage capacity   भी इसकी एक विशेषता है इसके दवरा हम कंप्यूटर में जो भी डाटा डालते हैं कंप्यूटर उसे लम्बे समय तक स्टोर कर के रख सकता है  इसके अंदर हम किसी भी प्रकार की फोटो , विडिओ ,ऑडियो और अन्य दस्तावेज भी स्टोर कर के रख सकते हैं

(vi) बुद्धिमता –  बुद्धिमता  intelligence भी इसकी एक विशेषता है  हम इसमें इसके दवरा हम कंप्यूटर में जो भी डाटा डालते हैं तो कंप्यूटर उसे कॉडिंग करके हमे ऑउटपुट देता है  बुद्धिमता के छेत्र मे इसका प्रदर्शन 99.9 % अच्छा है यह किसी भी आदेश को बहुत जल्दी समझ कर उस पर कार्य करने में पूर्णतः सक्षम है

(vii)परिश्रमशीलता  – परिश्रमशीलता   diligence   भी इसकी एक विशेषता है जिससे  हम इसे जो भी कार्य देते हैं ये उसे पूर्ण निष्ठा के साथ बिना किसी शिकायत के करता है यह ना कभी थकता है  हमारे दवरा दिए गए कार्य को तुरंत कर देता है

 कंप्यूटर क्या है इसके क्या उपयोग हैं।

– हम आपको इस बारे में पहले ही बता चुके हैं कि कंप्यूटर एक इलक्ट्रोनिक उपकरण यानी मशीन है जिसका कार्य सूचना या डाटा को प्रोसेस करना है इसमें डेटा को प्रोसेस करने, उस डेटा को दुबरा प्राप्त करने तथा उस डेटा को संसादित करने की छमता है इसमें आप कोई भी दस्तावेज लिखने , फाइल बनाने, ईमेल भेजने, कोई जानकारी प्राप्त करने , गेम खेलने , वेब ब्राउज़ करने इत्यादि के कार्य कर सकते हैं इसके बहुत सारे उपयोग है आज हर छेत्र मे कंप्यूटर की मांग बढ़ती जा रही है तो आपको इसकी जानकारी होना अति आवश्यक है

कंप्यूटर क्या है   इसके मुख्य भाग कोन से हैं  –

कंप्यूटर एक ऐसी इलक्ट्रोनिक मशीन है जिसका मुख्य कार्य गणना करना है इसके दो मुख्य भाग होते हैं  (i ) हार्डवेयर और (b) सॉफ्टवेयर

(i) हार्डवेयर – हार्डवेयर में कंप्यूटर के उन हिस्सों को शामिल किया जाता है  जिन्हे हम छू सकते हैं  और साथ ही देख भी सकते हैं  जैसे – मॉनिटर , कुंजीपटल  , सीपीयू , माउस , हार्ड डिस्क , व मेमोरी कार्ड इत्यादि i

(ii) सॉफ्टवेयर सॉफ्टवेयर कंप्यूटर प्रोगरामिंग पर आधारित होता है  कंप्यूटर के अंदर कमांड तथा प्रोगरामिंग की जाती है जिसके माध्यम से कंप्यूटर अपना कार्य करता है  जो भी कार्य हम कंप्यूटर को देते हैं और हमे जो आउटपुट मिलता है वह सभी कोडिंग तथा प्रोगरामिंग के अंतर्गत आता है  इन्हे हम छू नहीं सकते केवल कंप्यूटर की स्क्रीन पर देख सकते हैं और पड़ सकते हैं।

Read More:-

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 3 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।