हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत दर्ज़ कैसे करे? How to Complaint Burnt Meter In Haryana.

हेलो दोस्तों ! आज हम फिर हाजिर है एक नयी जानकारी और नए आर्टिकल हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत दर्ज़ कैसे करे? के साथ। जिसमे आज हम आपको बताने वाले है की आप किस प्रकार से हरियाणा बिजली विभाग में Haryana Burnt Meter Complaint Online कैसे कर सकते है। वो भी घर बैठे। जैसा की हम जानते है की बिजली मीटर एक इलक्ट्रोनिक उपकरण होता है इस वजह से इसमें विभिन्न समस्याएं उत्पन्न होती रहती है।

लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि ज्यादा वोल्टेज या बिजली के प्रवाह के कम ज्यादा होने से मीटर जल जाता है। ऐसे में नागरिको को नया नया मीटर लगवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको हरियाणा बिजली मीटर जल जाने पर शिकायत करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में आपको बताने वाले है। इसके लिए आपको आर्टिकल में दी गयी जानकारी को ध्यान से पढ़ना है।

ऑनलाइन जले हुए मीटर की शिकायत करने के फायदे।

सुविधा:- आपको बता दे की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना ऑफलाइन शिकायत करने की तुलना में अधिक सुविधाजनक है। आप अपने घर या कार्यालय से ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी हरियाणा बिजली विभाग के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।

समय की बचत:- ऑनलाइन शिकायत करने से आपके समय व धन दोनों की बचत होती है। आपको बिजली विभाग के कार्यालय जाने के लिए समय निकालने की आवश्यकता नहीं है।

सुरक्षा:- ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना सुरक्षित है। आपको किसी को डॉक्यूमेंट या फिर बताने की आवश्यकता नहीं है आप घर से ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ट्रैकिंग सुविधा: ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के बाद आप Complaint Number से अपने Burnt Meter Complaint का Status Track कर सकते है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत करने के लिए दस्तावेज क्या क्या है?

Haryana Burnt Meter Complaint करने के लिए आपको निचे दिए गए दस्तावेजों का प्रयोग करके ऑनलाइन Burnt Meter Complaint कर सकते है। जो कि इस प्रकार है :-

  • हरियाणा Family ID 
  • शिकायतकर्ता का Adhaar Card  
  • Complaint करने वाला का Voter Card 
  • Burnt Meter का एक फोटो।
  • पुराना बिजली बिल।
  • Meter Account Number.

DHBVN में जले हुए बिजली मीटर की शिकायत कैसे करें?

Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam Mein Burnt Meter Complaint kaise kare : दक्षिण हरियाणा में रहने वाले उपभोक्ता दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत ऑनलाइन Burnt Meter Complaint कर सकते है। इसके लिए उपभोक्ताओं हमारे द्वारा निचे दिए गए स्टेप को ध्यान से पढ़ना और फॉलो करना है।

स्टेप :1

दक्षिण हरियाणा में Burnt Meter Complaint करने के लिए आपको सबसे पहले अपने कंप्यूटर , फ़ोन या फिर लैपटॉप के ब्राउज़र में Dhbvn लिखकर ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके लिए Home -Dakshin Haryana Bijli Vitran पर क्लीक करना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :2

इसेक बाद आपके सामने इसका Homepage ओपन हो जायेगा। जिसमे आपको “Register Complaint’ के ऑप्शन पर क्लीक करना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :3

Register Complaint पर क्लीक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Register Complaint और Track Complaint के दो ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसमे से आपको पहले वाले Register Complaint के बटन पर क्लीक करना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :4

इसके बाद आपके सामने इसका ऑनलाइन Burnt meter Complaint Form खुल जायेगा। इसमें आपको अपना नाम , ईमेल आईडी , मोबाइल नंबर , जले हुए मीटर का खाता नंबर , और पते को भर लेना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :5

अगले सेक्शन में आपको Complaint Category सेलेक्ट करना है। इसके लिए आपको Meter Complaint -Replace burnt meters को सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद जले हुए मीटर की शिकायत को निचे Description बॉक्स में भर देना है।  इसके बाद शिकायत से संबंधित दस्तावेज अपलोड कर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :6

इसके बाद आपको अपना Circle सेलेक्ट कर लेना है।  इसके बाद Subdivision सेलेक्ट करना है। यदि आप अपना Subdivision नहीं जानते तो आप अपना Area Name भी भर सकते है। इसके बाद आपको Submit Complaint के बटन पर क्लीक कर देना है। इसके बाद आपकी शिकायत को दर्ज़ कर लिया जायेगा। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :7

दक्षिण हरियाणा जले हुए बिजली मीटर की शिकायत दर्ज करने के बाद आपको Print Out निकाल लेना है। जिसमे आपके Complaint Number होते है। जसके द्वारा आप अपने Haryana Burnt Meter Complaint Status Check कर सकते है।

How to Register a UHBVN Burnt Meter Complaint in Haryana?

अगर आप हरियाणा के उत्तरी क्षेत्र के निवासी है और मीटर जल जाने पर इसके लिए शिकायत करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानना चाहते है तो इस लेख में हम आपको स्टेप By स्टेप उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में Burnt Meter Complaint करने के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले है। निम्न स्टेप को ध्यान में रख कर आप उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में मीटर जल जाने की शिकायत को दर्ज़ कर सकते है। UHBVN में Burnt Meter Complaint करने की प्रक्रिया स्टेप by स्टेप इस प्रकार है :-

स्टेप : 1

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन , कंप्यूटर या फिर लैपटॉप के क्रोम ब्राउज़र से इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके लिए आपको सर्च बॉक्स में Uhbvn लिख कर सर्च कर लेना है। इसके बाद आपको Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam के होम पेज पर क्लीक क्लिक कर लेना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप : 2

अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको Register Complaint के बटन पर क्लिक करना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :3

इसके बाद के नया पेज खुलकर सामने आएगा जिसमे आपको जले हुए मीटर की शिकायत करने के लिए Register  complaint और Track Complaint में से Register Complaint को सेलेक्ट करके क्लिक कर देना है।

स्टेप :4

इसके बाद आपके सामने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का Burnt Meter Complaint Form खुल जायेगा। जिसमे सबसे पहले आपको Complaint Category में Replace Burnt Meter को सलेक्ट करना है। इसके बाद अपनी जले हुए मीटर की शिकायत को Complaint Description बॉक्स में भर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :5

इस सेक्शन में आपको अपना मीटर खाता नंबर , फॅमिली आईडी , शिकायतकर्ता का पूरा नाम , मोबाइल नंबर , और ईमेल आईडी इत्यादि को भर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :6

अब आपको इस सेक्शन में अपना Address भर देना है। इसके अपना बिजली आपूर्ति Circle अर्थात जिस क्षेत्र से आपको बिजली उपलब्ध हो रही उसका चुनाव कर लेना है। इसके बाद आपको Subdivision सेलेक्ट करना है। यदि आपको अपना Subdivision नहीं पता तो इसके लिए आप अपना Area Name भी भर सकते है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :7

अब आपको Burnt Meter Complaint संबंधित दस्तावेज को अपलोड करना है। इसके लिए आपको कम से कम 1 Mb के दस्तावेज को अपलोड करना है। इसके बाद Submit Complaint के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से आपकी शिकायत को दर्ज़ कर लिया जायेगा। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।

हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत कैसे करें? Online Complaint Process जानें।

स्टेप :7.

उत्तर हरियाणा में जले हुए बिजली मीटर की शिकायत दर्ज करने के लिए आपको एक Complaint Number प्रदान किया जाएगा। इस नंबर को सुरक्षित रखें हो सके तो इसका Print out निकाल लें। क्योकि इस Complaint Number का उपयोग कर आप अपनी Complaint का Status Check कर सकते है। साथ ही बिजली विभाग द्वारा आपकी शिकायत का समाधान नहीं किया जाता है, तो आप बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

निष्कर्ष :-

इस प्रकार से आज के इस आर्टिकल हरियाणा में जले हुए मीटर की शिकायत दर्ज़ कैसे करे? में हमने आपको हरियाणा Haryana Burnt meter Complaint करने के बारे में जानकारी प्रदान की।  साथ ही साथ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (dhbvn) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (uhbvn) दोनों में बिजली मीटर जल जाने पर शिकायत करने के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इसके आलावा Burnt Meter Complaint करने के लिए उपयोग होने वाले जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्रदान की। उम्मीद करते है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। जानकारी अच्छी लगी हो तो इससे अपने प्रियजनों और मित्रो को शेयर करना न भूले।  धन्यवाद्

Read More :- 

Leave a Comment