Haryana Conductor Licence Renewal 2026: हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यू कैसे करें?

Haryana Conductor Licence Renewal: हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यू कैसे करें?

Haryana Conductor Licence Renewal Process: ऐसे करें ऑफलाइन व ऑनलाइन रिन्यू

अगर आपका हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है या उसकी वैलिडिटी खत्म होने वाली है, तो यह पोस्ट आपके लिए बेहद जरूरी है। सही जानकारी न होने के कारण अक्सर लोगों को तहसील, अस्पताल और RTO ऑफिस के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Haryana Conductor Licence Renewal Form भरने से लेकर, तहसील से पीली फाइल लेने, Form IX-A का सत्यापन और मेडिकल करवाने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप आसान हिंदी में बताएंगे।

यदि आपने अभी तक नया कंडक्टर लाइसेंस नहीं बनवाया है, तो आप Haryana Conductor Licence Apply Online पर जाकर नया लाइसेंस बनवाने की पूरी जानकारी देख सकते हैं। ड्राइविंग व लाइसेंस से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए हमारी Driver Licence Category भी जरूर चेक करें।

हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल करवाने में क्या डॉक्यूमेंट लगते है?

  1. ओरिजनल कंडक्टर लाइसेंस।
  2. आवेदक का आधार कार्ड।
  3. राशन कार्ड।
  4. वोटर आईडी कार्ड।
  5. 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  6. कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल फॉर्म व फाइल। Medical form इसी फाइल के अंदर आता है।
  7. Character Pre-Verification form (IX A)
  8. जाती व रिहायशी प्रमाण पत्र फॉर्म।

हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यू करवाने की प्रक्रिया

  1. तहसील से फॉर्म और पीली फाइल लाना:

    लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए सबसे पहले अपनी नजदीकी तहसील या SDM कार्यालय जाएं। वहां से Haryana Conductor Licence Renewal Form और पीले रंग की फाइल (Yellow File) प्राप्त करें।

  2. रिन्यूअल फॉर्म भरना:

    इस CL Renewal Form में अपने पुराने कंडक्टर लाइसेंस के अनुसार सभी आवश्यक विवरण पेन से साफ-साफ भरें और निर्धारित स्थान पर अपने हस्ताक्षर करें। जिस कॉलम को भरने में कोई संशय या समस्या हो, उसे खाली छोड़ दें (उसे काउंटर पर पूछकर ही भरें)।

  3. करैक्टर प्री-वेरिफिकेशन (Form IX A) व अन्य जरूरी फॉर्म:

    इसके साथ आपको निम्नलिखित फॉर्म तैयार करने होते हैं:

    • Character Pre-Verification Form (IX A)

    • रिहायशी प्रमाण पत्र फॉर्म (Domicile/Resident Form)

    • जाति प्रमाण पत्र फॉर्म (Caste Certificate Form)

  4. पार्षद/सरपंच और तहसीलदार/SDM से सत्यापन (Sign & Stamp):

    इन सभी फॉर्म को भरने के बाद सबसे पहले अपने स्थानीय वार्ड पार्षद (शहरी क्षेत्र) या ग्राम सरपंच (ग्रामीण क्षेत्र) से हस्ताक्षर व मुहर (Sign & Stamp) करवाएं। इसके बाद संबंधित Tehsildar या SDM कार्यालय जाकर फॉर्म पर आधिकारिक मुहर और हस्ताक्षर लगवाकर वेरिफिकेशन पूरा करवाएं।

हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए मेडिकल प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं?

  1. फाइल से मेडिकल फॉर्म निकालना:

    जब आप अपनी तहसील से कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल की पीली फाइल लेते हैं, तो उसी में Form of Medical Certificate For Conductor Licence संलग्न होता है। इस फॉर्म में अपनी सामान्य जानकारी (नाम, पिता का नाम, पता आदि) भरें। जिस कॉलम को लेकर संशय हो, उसे खाली छोड़ दें।

  2. पासपोर्ट साइज फोटो लगाना:

    मेडिकल फॉर्म में निर्धारित स्थान पर अपनी एक हालिया पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं (फोटो 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए)।

  3. सरकारी अस्पताल में जांच व फीस रसीद:

    तैयार फाइल और सभी आवश्यक पहचान दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल (Civil Hospital/CHC) जाएं। वहां मेडिकल जांच के लिए निर्धारित ₹100 की सरकारी फीस जमा करें और उसकी रसीद (Slip) प्राप्त करें।

  4. डॉक्टर की जांच व सत्यापन (Sign & Stamp):

    चिकित्सक द्वारा सामान्य स्वास्थ्य व दृष्टि (Eye Test) की जांच पूरी होने के बाद, डॉक्टर मेडिकल फॉर्म पर अपनी आधिकारिक मुहर (Stamp) और हस्ताक्षर (Signature) करके फाइल आपको वापस सौंप देंगे।

  5. ओरिजिनल कंडक्टर लाइसेंस अटैच करना:

    अब अपना मूल कंडक्टर लाइसेंस (Original Conductor Licence) इस फाइल में पिन से सुरक्षित अटैच कर दें। इस प्रकार आपकी रिन्यूअल फाइल पूरी तरह तैयार हो जाती है।

नोट: फाइल तैयार होने के बाद आप चाहें तो इसे खुद परिवहन पोर्टल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं या सीधे अपने संबंधित RTO/SDM कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

Haryana Conductor Licence Renewal: Overview

विवरण (Parameter) मुख्य जानकारी (Details)
सेवा का नाम हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल (CL Renewal)
संबंधित विभाग राज्य परिवहन विभाग, हरियाणा / MoRTH
फोकस कीवर्ड Haryana Conductor Licence Renewal Online Offline
प्रक्रिया का प्रकार ऑफलाइन फाइल (पीली फाइल) + ऑनलाइन सारथी पोर्टल
लाइसेंस वैधता 5 वर्ष (जारी होने की तिथि से)
सरकारी रिन्यूअल फीस ₹50 (नियत समय पर)
मेडिकल जांच फीस ₹100 (सरकारी अस्पताल/सिविल हॉस्पिटल)
मुख्य आवश्यक फॉर्म CL Renewal Form, Form IX-A (करैक्टर वेरिफिकेशन), Medical Form
प्रोसेसिंग समय 5 से 10 कार्य दिवस (Working Days)
आधिकारिक पोर्टल sarathi.parivahan.gov.in
संबंधित सेवाएं Driver Licence Category

हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यू करवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया। Haryana Cl Renew Online.

Step 1 :-  Haryana Conductor Licence Online Renew करवाने के लिए आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ( Ministry of Road Transport ) की ऑफिसियल वेबसाइट parivahan.gov.in पर  विजिट करना है।

Step 2 :- इसके लिए आपको अपने mobile Phone, Computer या Laptop में Internet Browser को ओपन करके search बार में Parivahan Sewa Search करना है।

Step 3:- अब आपको चित्र के अनुसार Home | Parivahan Sewa | के Link पर क्लीक करना है। अब आप ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंच जाओगे।

ऑनलाइन हरियाणा कंडक्टर रेन्युअल प्रकिर्या

Step 4 :- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर Menu Tabs के अंदर Online Services पर क्लीक करके Driving License Related Services पर क्लीक करना है। जैसा निचे चित्र में दिखाया गया है।

ऑनलाइन हरियाणा

Step 5 :- Driving License Related Services पर click करने पर Next page में open होगा। जिसमे आप जिस राज्य में निवास करते है आपको उसे Select State Name पर Click करके सेलेक्ट कर लेना है।

How to apply haryana Conductor Licence Renewal form in hindi.

Step 6:- इसके बाद एक बार फिर से नया Webpage Open होगा। जिसके MENU BAR के अंदर Conductor Licence का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लीक करके Servoce on Conductor Licence पर क्लीक करना है।

हरियाणा रोडवेज ऑनलाइन कंडक्टर लाइसेंस रिन्युअल कैसे करें?

Steps 7 :- Service on Conductor Licence पर क्लीक करके जैसे ही आप आगे बढ़ते है। तो आपके सामने निचे चित्र में दर्शाय अनुसार पेज ओपन होगा। जिसमे आपको Conductor’s Licence Numbe और Date of Birth डालकर निचे दिए गए Proceed बटन पर क्लीक करना है।

Online apply Haryana Conductor licence renewal form In Hindi.

Proceed बटन पर क्लीक करने से आपकी सभी Details Photo सहित आपके सामने आजाएगी। जैसे की

  1. Name.
  2. Father Name.
  3. Mobile Number.
  4. Blood Group.
  5. Address.
  6. Photo.
  7. Signature.
  8. Conductor LIcence Number
  9. Licence Date of issue.
  10. Validity Date.

आपको अपनी सभी Detials Cehck कर लेनी है.

Step 8 :-  फिर Next Conductor LIcence Service के अंदर आपको State और अपने नजदीकी Tehsil Rto office को Select करना है। और Go पर क्लीक करना है।

Steps 9 :- Go पर क्लीक करने पर Please Select Required Service के अंदर आपको Renewal CL पर क्लीक करना है। और अंत में Submit पर क्लीक करना है। जैसा चित्र में दिखाया गया है।

Online Haryana Conductor Licence Renew form Apply in Hind

Steps 10 :- Submit पर क्लीक करने के बाद आपके सामने Selected CL Service के सामने Renewal CL दिखाई देगा आपको निचे दिए गए Confirm बटन पर क्लीक कर Submit करना है।

Step 11:- Submit बटन पर क्लीक करते है। तो आपके सामने निचे चित्र में दिखाए अनुसार Conductor Licence Renewal आवेदन प्रिंट Application Form (Per filled) और Print Acknowledgement फॉर्म का प्रिंट निकाल लेना है। अंत में Next पर क्लीक करना है।

यह भी पढ़े :-  हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस कैसे बनवाएँ?

Note:- यदि आप स्वयं Document upload नहीं करते और न ही Fees Payment करते है। जब आप अपने सभी प्रिंट आउट और CL Renewal File अपने नजदीकी Rto office में जमा करवाने जाते है। उस समय अधिकारी द्वारा आपके Document upload और Fees payment कर दी जाती है। इसको हम offline mode बोलते है।

haryana Conductor licence renew fees payment

Steps12:- Next पर क्लीक करने पर एक नया वेबपेज ओपन होगा जिसमे Online haryana Conductor licence Document Upload करने का ऑप्शन दिख जाएगा। जिसमे आपको Medical Certificate और Old Conductor Licence अपलोड करना है। फिर Document Upload Sucessfully हो जाने पर Next बटन पर क्लीक करना है।

Step13:-अब आपके सामने Online haryana Conductor licence Renewal fees payment करने का ऑप्शन दिख जाएगा। इसमें आप अपने Debit, Credit Card और Netbanking का उपयोग कर सकते है।

Important Links (Official Portals)

सेवा (Service) सीधा लिंक (Direct Link)
सारथी परिवहन मुख्य पोर्टल (कंडक्टर सेवाएं) Click Here (sarathi.parivahan.gov.in)
कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल स्टेटस चेक Check Status Online
परिवहन सेवा मुख्य पोर्टल (MoRTH) Parivahan Portal
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग Haryana Transport

उपयोगी गाइड व संबंधित सेवाएं (Superfast3Education Links)

सेवा / गाइड सीधा लिंक
हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल गाइड Haryana Conductor Licence Renew
कंडक्टर लाइसेंस एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें Conductor Licence Application Status
कंडक्टर लाइसेंस ऑनलाइन प्रिंट व डाउनलोड करें Conductor Licence Print Download
कंडक्टर लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करें Change Mobile Number in CL
हरियाणा फर्स्ट एड ट्रेनिंग ऑनलाइन कैसे करें? First Aid Training Online
फर्स्ट एड सर्टिफिकेट ऑनलाइन डाउनलोड करें First Aid Certificate Download
ड्राइविंग व कंडक्टर लाइसेंस संबंधित सभी सेवाएं Driver Licence Category
Superfast3Education मुख्य वेबसाइट Home Page

हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस नवीनीकरण (Renewal) से जुड़े मुख्य प्रश्न व उत्तर (FAQs)

Q1. ऑनलाइन हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल फॉर्म भरने के बाद क्या करना होता है?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान पूरा होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म तथा फीस रसीद का प्रिंट निकालें। इस प्रिंटआउट को अपनी तैयार की गई CL Renewal File (पीली फाइल) के साथ अटैच करके अपने नजदीकी RTO/SDM कार्यालय में जमा करवाएं।

वहां काउंटर पर अधिकारी द्वारा आपकी लाइव फोटो (वेबकैम से) और बायोमेट्रिक दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट रसीद दे दी जाएगी।

Q2. अगर ऑनलाइन अप्लाई न किया हो, तो ऑफलाइन रिन्यू करवाने का क्या तरीका है?

उत्तर:  यदि आपने केवल तहसील से लाकर पीली फाइल, मेडिकल और फॉर्म तैयार किए हैं और ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया है, तो आपको पूरी फाइल सीधे RTO/SDM कार्यालय में जमा करानी होगी।

वहां परिवहन क्लर्क/अधिकारी खुद आपके फॉर्म को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करेंगे, आपके दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करेंगे और सरकारी फीस जमा करवाएंगे। इसके बाद आपकी फोटो लेकर रसीद दे दी जाएगी।

Q3. हरियाणा में कंडक्टर लाइसेंस रिन्यू करवाने की फीस कितनी लगती है?

उत्तर: हरियाणा में कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल के लिए मुख्य रूप से दो तरह के शुल्क लगते हैं:

  • सरकारी रिन्यूअल फीस: ₹50 (नियत समय पर आवेदन करने पर; समय सीमा समाप्त होने के बाद विलंब शुल्क अतिरिक्त लग सकता है)।

  • सरकारी अस्पताल मेडिकल जांच फीस: ₹100 (जिसकी रसीद सिविल अस्पताल द्वारा दी जाती है)।

Q4. क्या कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल फॉर्म की PDF ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है?

उत्तर: नहीं। हरियाणा में कंडक्टर लाइसेंस रिन्यूअल फॉर्म और मेडिकल सर्टिफिकेट का फॉर्म अलग से ऑनलाइन डाउनलोड नहीं करना होता। यह फॉर्म आपको अपनी नजदीकी तहसील या SDM ऑफिस में पीले रंग की फाइल (Yellow File) के अंदर ही मूल रूप में मिलता है।

Q5. हरियाणा कंडक्टर लाइसेंस कितने समय तक मान्य (Valid) रहता है?

उत्तर: हरियाणा में कंडक्टर लाइसेंस जारी होने की तारीख से 5 वर्ष तक वैध (Valid) रहता है। 5 साल पूरे होने से पहले या वैधता समाप्त होने के तुरंत बाद इसे रिन्यू करवाना आवश्यक होता है।

Read More:-

Leave a Comment