ऑनलाइन गाड़ी का परमिट डाउनलोड कैसे करें? | Vehicle Permit Download Online.
हेलो दोस्तों! स्वागत है आपका superfast3education पर एक नए आर्टिकल में। आज हम बात करने वाले हैं – ऑनलाइन गाड़ी का परमिट डाउनलोड कैसे करें? (Vehicle Permit Print PDF Download Online)।
जैसा कि आप सभी जानते हैं, आज के समय में हर काम ऑनलाइन हो गया है – चाहे वह ड्राइविंग लाइसेंस बनाना हो, वाहन रजिस्ट्रेशन कराना हो, गाड़ी की खरीद-फरोख्त हो या फिर प्रदूषण जांच (PUC) कराना हो। अब इन्हीं सुविधाओं की तरह आप घर बैठे अपनी गाड़ी का व्हीकल परमिट (Vehicle Permit) भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि किस तरह से आप अपने वाहन का परमिट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं और उसका PDF प्रिंट निकाल सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं और जानते हैं – Vahan Permit Download Online कैसे करें।
Vehicle Permit क्या होता है? | वाहन परमिट का मतलब
दोस्तों, वाहन परमिट (Vehicle Permit) एक ऐसा दस्तावेज़ है जो किसी वाहन को एक राज्य से दूसरे राज्य या पूरे देश में यात्रा करने की आधिकारिक अनुमति देता है। इसे आमतौर पर राज्य सरकार द्वारा जारी किया जाता है।
बाद में, मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 88 के तहत इस परमिट को राज्य या क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTO) के माध्यम से दूसरे राज्यों में भी ट्रांसफर किया जा सकता है।
👉 सरल शब्दों में कहें तो, बिना परमिट वाहन चलाना गैर-क़ानूनी (Illegal) है। अगर वाहन परमिट के बिना पकड़ा जाता है तो:
-
सरकार द्वारा भारी चालान (Fine) किया जा सकता है।
-
वाहन को जब्त (Seize) भी किया जा सकता है।
इसी कारण, हर वाहन धारक के लिए वाहन परमिट बनवाना बेहद ज़रूरी है।
Vehicle Permit के प्रकार | Types of Vehicle Permit in India
जैसा कि हम सब जानते हैं, भारत में हर वाहन को सड़क पर चलाने के लिए वाहन परमिट (Vehicle Permit) की आवश्यकता होती है। बिना परमिट वाहन चलाना गैर-क़ानूनी है और पकड़े जाने पर चालान या वाहन ज़ब्त हो सकता है। भारत में वाहन परमिट कई प्रकार के होते हैं जो अलग-अलग उद्देश्यों और वाहनों के लिए जारी किए जाते हैं।
वाहन परमिट के प्रकार (Types of Vehicle Permit)
-
अस्थाई परमिट (Temporary Permit)
-
यह परमिट कुछ दिनों या महीनों के लिए विशेष परिस्थितियों में दिया जाता है।
-
जैसे – मेले, कार्यक्रम या अस्थायी रूट पर संचालन के लिए।
-
-
राष्ट्रीय परमिट (National Permit)
-
इस परमिट से वाहन पूरे भारत में चलाया जा सकता है।
-
अक्सर ट्रक, मालवाहक गाड़ियाँ और लॉन्ग रूट वाली गाड़ियों को दिया जाता है।
-
-
रेंट ए कैब परमिट (Rent a Cab Permit)
-
यह परमिट कैब या टैक्सी सेवाओं के लिए होता है।
-
इस परमिट से कोई भी वाहन किराए पर चलाया जा सकता है।
-
-
मालवाहक परमिट (Goods Carrier Permit)
-
यह परमिट उन गाड़ियों को दिया जाता है जो सामान या माल ढोने का काम करती हैं।
-
-
स्कूल बस/संस्थान परमिट (School/Institution Bus Permit)
-
स्कूल, कॉलेज या किसी भी संस्थान की बसों के लिए अनिवार्य।
-
बच्चों और स्टाफ को लाने-ले जाने के लिए।
-
-
अखिल भारतीय पर्यटक परमिट (All India Tourist Permit – AITP)
-
यह परमिट टूरिस्ट बसों और टैक्सियों को दिया जाता है।
-
इसके जरिए पूरे भारत में पर्यटक वाहन चला सकते हैं।
-
-
ऑटो रिक्शा और टैक्सी परमिट (Auto Rickshaw & Taxi Permit)
-
शहरों और स्थानीय स्तर पर ऑटो और टैक्सी चलाने के लिए।
-
-
चार्टर्ड बस परमिट (Chartered Bus Permit)
-
किसी संस्थान, फैक्ट्री या कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए।
-
-
स्टेज कैरिज परमिट (Stage Carriage Permit)
-
यह परमिट बसों को दिया जाता है जो निर्धारित रूट पर यात्रियों को टिकट लेकर ले जाती हैं।
-
जैसे शहर की रोडवेज बसें।
-
-
फट-फट सेवा परमिट (Phat-Phat Sewa Permit)
-
यह परमिट कुछ विशेष क्षेत्रों/शहरों में छोटे वाहनों को मिलता है।
-
जैसे दिल्ली में चलने वाली फट-फट सेवा।
Vehicle Permit Download Print कैसे करें? – Overview
Name of the Department | TRANSPORT DEPARTMENT, GOVERNMENT of India |
Name of the Article | Vehicle Permit Download Online कैसे करे? |
Article Category | Vehicle Permit Download |
Type of Article | Latest Update |
Poratl का नाम | parivahan.gov.in |
Mode | Online |
Charges | NIL |
वाहन रोड टैक्स डाउनलोड लिंक | Click Here |
Official Website | Click Here |
Vehicle Permit Download Online कैसे करे? ऑनलाइन व्हीकल परमिट रशीद डाउनलोड।
वाहन परमिट डाउनलोड कैसे करे स्टेप BY स्टेप की जानकारी निम्न प्रकार से है। :-
स्टेप 1.
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन , लैपटॉप, या कंप्यूटर के गूगल क्रोम को ओपन कर परिवहन मत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट https://parivahan.gov.in पर जाना है। जिसके बाद आपके सामने परिवहन सेवा ऑफिसियल वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा जैसा की निचे दिखाया गया है।
स्टेप 2.
इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर Online Services का ऑप्शन देखने को मिलेगा उस पर क्लीक कर देना है। इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन देखने को मिलेंगे। जिनमे से पहले ऑप्शन Vehicle Related Services पर क्लिक कर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 3.
Vehicle Related Services पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपने राज्य के नाम पर क्लीक कर सेलेक्ट कर लेना है। अर्थात जिस राज्य का व्हीकल है उस राज्य का नाम भर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 4.
राज्य के नाम पर सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर सेलेक्ट कर रजिस्ट्रेशन नंबर भर देना है।
अगले स्टेप में आपको अपना राज्य Select कर लेना है. यदि आप अपना RTO सेलेक्ट करना चाहते है तो RTO सेलेक्ट करें। अन्यथा Proceed के बटन पर क्लीक कर देना है जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 5.
Proceed पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको OTHER SERVICES पर क्लिक कर ONLINE PERMIT पर क्लीक कर देना है । जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 6.
ONLINE PERMIT पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपना Vehicle Registration Number और Last 5 डिजिट गाड़ी का CHASSIS नंबर भर कर Proceed कर देना है।
इसके बाद आपके Vehicle Registration Number से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP GENERATE होगा जिसको भर कर लॉगिन कर लेना है जैसा की निचे चित्र में दिखया गया है।
स्टेप 7.
अगले स्टेप में आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको PRINT DOCUMENT का ऑप्शन देखने को मिलेगा उस पर क्लीक कर देना है। PRINT DOCUMENT पर क्लीक करने के बाद आपके सामने बहुत से ऑप्शन देखने को मिलेंगे जिसमे आपको PRINT PERMITS पर क्लीक कर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 8.
PRINT PERMITS पर क्लीक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपको व्हीकल का REGISTRATION NUMBER और APPLICATION NUMBER दोनों में से कोई भी एक भर कर GET DETIALS पर क्लीक कर देना है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 9.
GET DETIALS पर क्लीक करने के बाद आपके सामने Vehicle Permit Download Online करने के लिए RE-PRINT का ऑप्शन देखने को मिलेगा। जिस पर क्लीक कर आप अपना Vehicle Permit Download Online कर सकते है। जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है।
स्टेप 10.
RE-PRINT के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका Vehicle Permit Download Online हो जायेगा। व्हीकल परमिट डाउनलोड होने के बाद आपके सामने जिस रूप में होगा उसकी एक प्रति निचे चित्र में दिखाई गयी है।
ऑनलाइन गाड़ी का परमिट डाउनलोड करने से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)
Q1. Vehicle Permit क्या होता है?
Ans. वाहन परमिट एक आधिकारिक दस्तावेज़ है जो वाहन को एक राज्य से दूसरे राज्य या पूरे भारत में चलाने की अनुमति देता है। बिना परमिट वाहन चलाना गैर-क़ानूनी है।
Q2. Vehicle Permit कितने प्रकार के होते हैं?
Ans. भारत में वाहन परमिट कई प्रकार के होते हैं जैसे – अस्थाई परमिट, राष्ट्रीय परमिट, रेंट ए कैब परमिट, मालवाहक परमिट, स्कूल बस परमिट, अखिल भारतीय पर्यटक परमिट (AITP), ऑटो/टैक्सी परमिट, चार्टर्ड बस परमिट, स्टेज कैरिज परमिट और फट-फट सेवा परमिट।
Q3. क्या Vehicle Permit Online डाउनलोड किया जा सकता है?
Ans. हाँ, आप वाहन का परमिट आसानी से parivahan.gov.in पोर्टल से ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
Q4. Vehicle Permit डाउनलोड करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
Ans. आपको गाड़ी का Registration Number, Chassis Number (Last 5 Digits) और आधार से लिंक मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है।
Q5. Vehicle Permit Download Online करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
Ans. वाहन परमिट डाउनलोड करने की आधिकारिक वेबसाइट है – parivahan.gov.in।
Q6. क्या Vehicle Permit डाउनलोड करने के लिए कोई शुल्क (Fees) लगता है?
Ans. नहीं, वाहन परमिट डाउनलोड करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता। यह सुविधा पूरी तरह फ्री (Free of Cost) है।
Q7. क्या मोबाइल से Vehicle Permit डाउनलोड कर सकते हैं?
Ans. जी हाँ, आप अपने मोबाइल फोन पर Chrome या किसी भी ब्राउज़र से Parivahan पोर्टल खोलकर आसानी से Vehicle Permit Download कर सकते हैं।
Q8. बिना Vehicle Permit के वाहन चलाने पर क्या होता है?
Ans. बिना परमिट वाहन चलाना गैर-क़ानूनी है। पकड़े जाने पर भारी जुर्माना (Fine) और वाहन जब्त (Seize) किया जा सकता है।
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि Vehicle Permit Download Online कैसे करें और साथ ही यह भी सीखा कि वाहन परमिट कितने प्रकार के होते हैं। यहां आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरी जानकारी दी गई है ताकि आप आसानी से घर बैठे अपने वाहन का परमिट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकें।
हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर आपको हमारा आर्टिकल Vehicle Permit Download Online कैसे करें? पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें।
👉 इसी तरह की और महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए superfast3education से जुड़े रहें।
More Information Click Here
- Learning Driving Licence Apply कैसे करें?
- ऑनलाइन गाड़ी का बिमा कैसे चेक करें?
- गाड़ी नंबर से मालिक का नाम, पता ऑनलाइन चेक करें?
- Driving Licence Application Status
- Online Driving Licence Fees Payment कैसे करें?
- Haryana Conductor Licence Renew कैसे करवाएं
- Haryana Conductor Licence Apply
- Driving Licence में Address Change कैसे करे?
- अन्य राज्य में वाहन प्रवेश रोड टैक्स पेमेंट कैसे करें?
- Online Haryana First Aid Certificate Download कैसे करें?
- Online Haryana First Aid Certificate Download कैसे करें?
- Haryana Licence First Aid Certificate Download