क्या आप जानते है। गुनगुना पानी पीने से शरीर को मिलते है 9 जबदस्त फायदे, जाने विस्तार से।

क्या आप जानते है। गुनगुना पानी पीने से शरीर को मिलते है 9 जबदस्त फायदे, जाने बिस्तार से।

Warm Water Health Benefits In Hindi. :- 

सुबह उठकर अगर खाली पेट पानी पीया जाये तो यह हमारे शरीर को बहुत ही लाभ पहुंचाता है। ऐसा करने से मुँह की लार और बैक्टीरिया पानी के साथ मिलकर पेट के अंदर चले जाते है। जिससे मल को त्याग करने में हमे कोई मुश्किल नहीं होती है और पाचन क्रिया भी बेहतर रहती है। इसलिए सुबह उठकर गुनगुने पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से हमे हेल्थ से जुड़े अनेकों फायदे प्राप्त होंगे। आज के इस लेख में हम आपको हेल्थ से जुड़े 10 फायदों के बारे में बिस्तार से बताएंगे।

किडनी को बेहतर रखे गुनगुना पानी। 

 आयुर्वेद के अनुसार गुनगुना पानी पीने से किडनी को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लिए आप न ही अधिक ठंडा पानी पीये और न ही अधिक गर्म पानी पीये, ये दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक है। किडनी शरीर से टॉक्सिन (जीवित कोशिकाओं  के अन्दर या जीवों द्वारा उत्पन्न विषकारी पदार्थों को आविष या फिर जीवविष को टॉक्सिन कहते है)अगर रोज एक गिलास गुनगुना पानी पीया जाये तो किडनी फिल्ट्रेशन में सुधार देखने को मिलता है। इसलिए सुबह नियमित रूप से गुनगुना पानी अवश्य ले। इससे किडनी बेहतर और स्वस्थ रहेगी।

वजन को कम करें गुनगुना पानी। 

गुनगुना  पानी पीने से बहुत हद तक वजन को कम किया जा सकता है। इसके साथ ही यह खाने के फैट मॉलिक्यूल्स को भी रोकता है। यह खाने को पचाने और कैलोरी बर्न करने में भरपूर सहायता करता है। खाना खाने के बाद दिन में या फिर हो सके, तो रात में गुनगुना पानी अवश्य पीये। ऐसा करने से शरीर का डाइजेशन ठीक रहता है। गुनगुने पानी से मेटाबॉलिज्म में भी तेजी आती है और पेट की चर्बी काफी हद तक कम होती है।

बंद नाक से निजात दिलाये गुनगुना पानी। 

सर्दी-जुकाम होने पर नाक बंद हो जाती है। नाक(साइनस)एवं गले में म्यूकस मेंब्रेन या खराश और दर्द होने लगता है। जिससे नाक बंद एवं जाम हो जाती है। अगर आप गुनगुना पानी पीयेंगे तो बंद नाक (ब्लॉकेज़) खुल जाएगी और गले में भी आराम मिलेगा। पानी को एक साथ कभी भी ना पीये, धीरे -धीरे और घूट- घूट कर के पीए।

पाचन क्रिया को बेहतर बनाये गुनगुना पानी। 

सुबह उठने के उपरांत गुनगुना पानी जरूर पीये। इससे पाचन क्रिया अच्छी और बेहतर बनी रहती है। रात- भर सोते रहने से मांसपेशियां सुस्त हो जाती है,अगर हम गुनगुना पानी पीते है तो यह कार्य एवं क्रियाशील करने को तैयार हो जाती है और पेट भी साफ हो जाता है। आप  गुनगुने पानी में नींबू डालकर भी पी सकते है इससे शरीर की इम्युनिटी मजबूत रहती है।

गुनगुने पानी से ब्लड प्रेशर (बीपी) कंट्रोल रहता है। 

जिन व्यक्तियों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है वे गुनगुना पानी अवश्य पीये। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है।गर्म पानी से शरीर अंदर से गर्म हो जाता है। यह पानी हाई बीपी को कम करने एवं  ब्लड फ्लो में सुधार करने में काफी मददकार साबित हुआ है।इन सब के अलावा गुनगुना पानी शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा सोडियम की मात्रा को बाहर निकालने में हमारी भरपूर सहायता करता है। रोज सुबह गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है। इससे ब्लड प्रेशर यानि की बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कब्ज को दूर करें गुनगुना पानी। 

अगर आपको भी कब्ज की समस्या रहती है तो आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन अवश्य करें।  इससे आसानी से कब्ज को दूर किया जा सकता है।गुनगुना पानी बाउल मूवमेंट में सुधार करने का कार्य करता है और आंतों की गतिशीलता को अच्छा एवं बेहतर रखता है।

बालों की समस्या के छुटकारा दिलाये गुनगुना पानी। 

गुनगुना पानी पीने से बालों की हर एक समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। गुनगुना गर्म पानी बालों को जड़ से मजबूत बनाता है और यह नर्व एंडिंग्स को भी उत्तेजित करता है।यह पानी स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है तथा बालों के पोषक तत्वों के सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।

गुनगुना पानी एसिडिटी से राहत दिलाये। 

सुबह उठकर अगर गुनगुना पानी पीया जाये तो यह शरीर को अनेकों फायदें प्रदान करता है। इस पानी से एसिडिटी और गैस की समस्या से निजात मिलती है। गुनगुने हल्के पानी से पेट पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहता है। आंतो की संकुचन में सुधार होता है। पानी एसिड को पेट में पतला करने का काम करता है। जिसके कारण एसिडिटी से राहत मिलती है।

गुनगुना पानी स्किन को हेल्दी एवं डाइट रखे। 

गुनगुना पानी पीने से शरीर  की डिटॉक्सिफाई  होती रहती है होता है। यह कोशिकाओं में सुधार करता है। गुनगुना पानी पीने से स्किन हेल्दी एवं साफ रहती है,स्किन से जुड़ी सारी समस्या खत्म हो जाती है। गर्म पानी कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है और इलास्टेन को बढ़ाने में हमारी मदद करता है।

नोट:- हमारी यह वेबसाइट आपको किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह नही देता हैं. बताए गए घरेलू  उपचारों में से किसी का उपयोग करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर या अन्य स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता से सम्पर्क जरुर करे।

Read More :-

मैं बेचलर ऑफ़ आर्ट्स से ग्रेजुएट हूँ। मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत अपने CSC Center के साथ-साथ की थी, जिसमें अब मुझे 3 वर्षों का अनुभव हो चुका है। वर्तमान में मै Haryana Yojana व Haryana से जुड़े सभी Portal के बारें में Superfast3educatoin.in पर जानकारी शेयर करता हूँ।